Thumbnail for अब नहीं होगी Prepositions में गलती! 💯 | Verb + Prepositions Masterclass | English Connection Kanchan by English Connection

अब नहीं होगी Prepositions में गलती! 💯 | Verb + Prepositions Masterclass | English Connection Kanchan

English Connection

10m 17s1,592 words~8 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Timestamped outline
Pull quotes
[0:00]स्पेशली तब जब हम किसी वर्ब के साथ प्रपोजीशन लगाते हैं। आपने सुना होगा लोग कहते हैं 'I am listening you.' या 'I am discussing about the movie.' ये दोनों सेंटेंसेस गलत हैं। इस सेंटेंस में क्या गलत है?
[0:00]लेसन शुरू करने से पहले ये तीन बातें जरूर याद रखें। नंबर वन, don't translate from Hindi.
[0:00]हम हिंदी में कहते हैं, 'मुझसे माफी मांगो' यहां से का मतलब from लगता है, पर इंग्लिश में होता है 'apologize to me'.
[0:00]कुछ ऐसे वर्ब्स हैं जिनके साथ कोई प्रपोजीशन लगता ही नहीं है। जैसे हमने देखा, discuss.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]हम इंग्लिश बोलने में सबसे ज्यादा कहां फंसते हैं? Prepositions, right? फंसते हैं ना आप भी? स्पेशली तब जब हम किसी वर्ब के साथ प्रपोजीशन लगाते हैं। आपने सुना होगा लोग कहते हैं 'I am listening you.' या 'I am discussing about the movie.' ये दोनों सेंटेंसेस गलत हैं। इस सेंटेंस में क्या गलत है? यहां listening के बाद प्रपोजीशन to लगाना था। और इस सेंटेंस में discuss के बाद about नहीं लगाना था। देखा, एक जगह प्रपोजीशन नहीं लगाया, इसलिए गलती हो गई। और दूसरी जगह लगा दिया, इसलिए। तो भैया कोई fixed रूल नहीं है, पर फिर भी मैं बोलूंगी कि इस टॉपिक को आप आसानी से सीख सकते हैं। क्योंकि मैं तो हूं ना? Hey guys, my name is Kanchan and you are watching me on English Connection. आज के इस लेसन में हम verb प्लस प्रपोजिशंस की सारी कन्फ्यूजन खत्म करेंगे। हम सीखेंगे प्रपोजिशंस के सही यूसेज। कॉमन मिस्टेक्स विद प्रपोजिशंस। और मैं आपको दूंगी ढेर सारे एग्जांपल्स विद एक्सप्लेनेशंस जो सीधा आपके दिमाग में फिट हो जाएंगे। पेन और पेपर निकाल लीजिए क्योंकि आज की क्लास बहुत इंपॉर्टेंट होने वाली है। Let's dive in. लेसन शुरू करने से पहले ये तीन बातें जरूर याद रखें। नंबर वन, don't translate from Hindi. हम हिंदी में कहते हैं, 'मुझसे माफी मांगो' यहां से का मतलब from लगता है, पर इंग्लिश में होता है 'apologize to me'. Not from me, so, don't translate from Hindi. नंबर टू, fixed pairs. कुछ वर्ब्स और प्रपोजिशंस बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं। वह हमेशा साथ रहते हैं। उन्हें वैसे ही याद करना पड़ेगा, कभी अलग ना होने वाले बेस्ट फ्रेंड्स की तरह। एक पेअर तो आपने देख ही लिया। 'Listen to' यह सबसे बड़े बेस्ट फ्रेंड्स हैं। Listen कभी भी to के बिना बाहर नहीं निकलता अगर उसके पीछे कोई ऑब्जेक्ट हो। नंबर थ्री, the 'no preposition' trap. कुछ ऐसे वर्ब्स हैं जिनके साथ कोई प्रपोजीशन लगता ही नहीं है। जैसे हमने देखा, discuss. तो इनकी प्रैक्टिस कर लें। चलिए अब शुरू करते हैं हमारा मास्टर लिस्ट। इन्हें ध्यान से सुनिए क्योंकि मैं हर एक का लॉजिक समझाऊंगी। Listen to, किसी की बात या म्यूजिक को ध्यान से सुनना। लोग अक्सर कहते हैं listen me, पर याद रखिए, listen के बाद अगर ऑब्जेक्ट है तो to लगाना कंपल्सरी है। For example, are you listening to me? क्या तुम मेरी बात सुन रहे हो? She is listening to music. वह म्यूजिक सुन रही है। The next one is talk to or talk with, किसी से बातचीत करना। Talk to ज्यादा कॉमन है जबकि talk with का मतलब होता है डिस्कशन करना। दोनों सही हैं, पर talk from कभी मत बोलना। For example, I need to talk to you or talk with you about the new project. मुझे तुमसे नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करनी है। Now, apologize to someone for something, किसी से किसी बात के लिए माफी मांगना। यहां दो प्रपोजिशंस हैं। जिस इंसान से माफी मांग रहे हो उसके लिए to, और जिस गलती के लिए मांग रहे हो उसके लिए for. For example, I apologized to Adi for breaking her toy. मैंने Adi से उसका खिलौना तोड़ने के लिए माफी मांगी। Next, shout at, जोर से बोलना या चिल्लाना। अगर आप गुस्से में चिल्ला रहे हैं तो at लगाइए। For example, don't shout at me. मुझ पर चीखो मत। Believe in, किसी चीज या इंसान में आस्था रखना। हिंदी में हम कहते हैं, मुझे तुम पर विश्वास है। पर इंग्लिश में on नहीं, in आएगा। For example, I believe in your potential. मुझे तुम्हारी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। Think about or think of, किसी के बारे में सोचना। Think about तब यूज करें जब आप गहरी सोच में हो, long time. Think of तब जब कोई आईडिया दिमाग में एकदम से आए। For example, I am thinking about my future. मैं अपने भविष्य के बारे में सोच रहा हूं। Deep thought. Think of a number. एक नंबर सोचो। Quick idea. Complain about, किसी परेशानी की शिकायत करना। जब हम किसी प्रॉब्लम या सिचुएशन, जैसे गर्मी, ट्रैफिक या खाना का रोना रो रहे होते हैं तो about लगाते हैं। और जब हम किसी इंसान या अथॉरिटी के पास जाकर शिकायत करते हैं तब हम to लगाते हैं। For example, stop complaining about the heat. गर्मी की शिकायत करना बंद करो। I complained to the manager about the service. मैंने मैनेजर से सर्विस की शिकायत की। Rely on, किसी पर निर्भर होना या भरोसा करना। इसका मतलब है कि आप किसी पर डिपेंडेंट हैं। Rely के साथ हमेशा on लगता है। For example, you can always rely on your family. तुम हमेशा अपने परिवार पर भरोसा कर सकते हो। Rely और on हमेशा बेस्ट फ्रेंड्स की तरह साथ आते हैं। अगर आपको यह वीडियो पसंद आ रही है तो इसे लाइक जरूर करें और इंग्लिश कनेक्शन को सब्सक्राइब करना ना भूलें। Wait for, किसी की राह देखना। हिंदी में हम wait के साथ का लगाते हैं, जैसे मेरे फ्रेंड का वेट। इंग्लिश में wait के बाद हमेशा for आएगा। For example, I am waiting for the results. मैं रिजल्ट्स का इंतजार कर रहा हूं। Belong to, किसी का होना। यह दिखाता है कि कोई चीज किसकी है। Belong from एक बहुत बड़ी गलती है जो इंडियन लर्नर्स करते हैं। हमेशा to कहें। For example, this house belongs to my grandfather. ये घर मेरे दादाजी का है। Succeed in, कामयाबी पाना। हिंदी में सफल होना के साथ में लगता है और इंग्लिश में भी in लगाना जरूरी है अगर आप बता रहे हैं किस चीज में सफल हुए। For example, he finally succeeded in finding a job. आखिरकार वो नौकरी ढूंढने में सफल रहे। Concentrate on, एकाग्र होना। हम अक्सर concentrate in बोल देते हैं जो गलत है। सही प्रपोजीशन है on. For example, you should concentrate on your goal. आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। Apply for, किसी चीज के लिए अप्लाई करना। जब आप किसी पोस्ट या चीज के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो for लगाइए। For example, I have applied for a new credit card. मैंने नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है। Laugh at, किसी का मजाक उड़ाना या किसी पर हंसना। हिंदी में हम कहते हैं मुझ पर मत हंसो। इंग्लिश में on नहीं, हमेशा at आएगा। For example, don't laugh at my English; I'm learning! मेरी इंग्लिश पर मत हंसो, मैं सीख रहा हूं! Afraid of, किसी चीज से डरना। सबसे बड़ी गलती, afraid from. इंग्लिश में डर के लिए हमेशा of का यूज होता है। For example, Adi is afraid of spiders. Adi को मकड़ियों से डर लगता है। Angry with or angry at, गुस्सा होना, नाराज होना। अगर आप किसी इंसान से गुस्सा है तो with लगाइए। अगर किसी की बात या हरकत पर गुस्सा है तो at लगाइए। For example, I am angry with Roop. मैं रूप से नाराज हूं। I am angry at your behavior. मैं तुम्हारे बर्ताव पर गुस्सा हूं। आप हमारे कोर्सेज में इनरोल कर सकते हैं to learn English faster. Visit my website or download the English Connection app now. Arrive at or arrive in, कहीं पहुंचना। Arrive to कभी नहीं होता। छोटी जगह स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल के लिए at, और बड़ी जगह शहर, देश के लिए in. For example, we arrived at the airport early. हम एयरपोर्ट जल्दी पहुंच गए। We arrived in Thailand on Dec 31st. हम 31 दिसंबर को थाईलैंड पहुंचे। Depend on, किसी पर निर्भर होना। Depend के साथ from या to नहीं लगता। जैसे Rely के साथ on लगता है वैसे ही यहां भी on आएगा। For example, our trip depends on the weather. हमारा ट्रिप मौसम पर निर्भर करता है। Borrow from, किसी से कुछ लेना। ध्यान रहे Borrow के साथ हमेशा from लगता है, जहां से चीज आ रही है। For example, can I borrow a pen from you? क्या मैं तुमसे एक पेन उधार ले सकता हूं? Look for, तलाश करना। Look का मतलब सिर्फ देखना होता है, पर जब आप कुछ ढूंढ रहे हो तो for लगाना जरूरी है। For example, I am looking for my keys. मैं अपनी चाबियां ढूंढ रहा हूं। Look at, किसी को देखना। जब आप किसी को देखने को कहें तो हमेशा at लगाएं। For example, look at the whiteboard, students. बोर्ड को देखिए, स्टूडेंट्स। Wait for, इंतजार करना। Wait के साथ for लगता है पर await के साथ कुछ नहीं लगता। For example, I am waiting for your reply. I am awaiting your reply. No preposition needed. दोनों का मतलब एक ही है। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। अब आते हैं उस पार्ट पर जहां 90% लर्नर्स गलती करते हैं। इन वर्ब्स के साथ प्रपोजीशन नहीं लगाना है। Discuss about the plan. No, discuss the plan. Reach at the office. No, reach the office. Marry with her. No, marry her. Enter into the room. No, enter the room. Answer to my question. No, answer my question. I've put together a great list for you! You can grab the PDF version by clicking the link in the description below. Test time! स्क्रीन पर तीन सेंटेंसेस आएंगे। आपको फाइव सेकेंड्स में फिल-इन-द-ब्लैंक करना है। She is smiling ___ you. (At / On)

[9:35]Does this bag belong ___ Adi? (To / From)

[9:44]We arrived ___ the airport on time. (In / At)

[9:54]Answers चेक कीजिए। At, to, at. कितने सही हुए कमेंट में जरूर बताना। प्रपोजिशंस को मास्टर करने का राज सिर्फ प्रैक्टिस है। आज जो भी सीखा उसे अपनी डेली कन्वर्सेशन में यूज करें। और जल्दी से इस वीडियो को अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ शेयर कर दें। I'll see you in the next video, keep learning, keep growing. Jai Hind.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript