Thumbnail for Abhishek Sharma show against Delhi give Hyderabad easy win | SRH vs DC | IPL 2026 | @RJRaunac​ by RJ Raunac No-Po

Abhishek Sharma show against Delhi give Hyderabad easy win | SRH vs DC | IPL 2026 | @RJRaunac​

RJ Raunac No-Po

3m 59s992 words~5 min read
Auto-Generated

[0:00]भई एक टाइम था जब हमारे देश में किसी भी रैंडम जगह पर पत्थर मारो तो वो पत्थर इंजीनियर को ही लगता था। हां, अब रैंडम जगह पर पत्थर मारोगे तो हो सकता है कि क्रिकेट टीम के ओपनर को लग जाए। बढ़िया था गुरु। दोस्तों सुबह होती है शाम होती है हमारी जिंदगी बस ओपनर्स को आईपीएल में बढ़िया देखते हुए तमाम होती है। हर टीम के ओपनर क्या बढ़िया काम कर रहे हैं। कल तो शर्मा जी के लड़के अभिषेक ने मजा दिला दिया। जब आईपीएल शुरू हुआ था तो आप लोगों ने नोटिस किया होगा कि जितने भी प्लेयर्स इंडियन क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप प्लेइंग 11 में थे, उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं था। हमने इस पर अलग से वीडियो भी की थी, जहां हमने बताया था कि संजू ले लो या अभिषेक, सूर्य कुमार यादव ले लो या तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह ले लो या सिराज ले लो, अर्शदीप सिंह ले लो या वरुण चक्रवर्ती ले लो। एक भी इंडियन क्रिकेटर ढंग का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था और हम तो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि अगर उनकी यह फॉर्म दो-तीन हफ्ते पहले वर्ल्ड कप फाइनल में होती तो हमारे हाथ से वर्ल्ड कप भी निकल चुका होता, फिसल चुका होता। लेकिन अब देखो क्या बेहतरीन फॉर्म वापस आई है अपने लड़कों की। अभी तक इस आईपीएल में चार सेंचुरी बनी है जिनमें तीन भारतीयों ने लगाई हैं और यह तीनों भारतीय T20 टीम का हिस्सा थे। सबसे पहले संजू ने सेंचुरी लगाई फिर परसों तिलक वर्मा ने और अब कल शर्मा जी के लड़के अभिषेक ने दिल्ली को खदेड़ दिया। भगा भगा के मारा है, डूबा डूबा के मारा है। एक काम करते हैं आपको शुरू से बताते हैं। दिल्ली ने टॉस जीता और काफी ओबवियस चॉइस करी उन्होंने कि हैदराबाद वालों को पहले बैटिंग करने को बोला। और किसी तरीके से उन्होंने सोचा कि जल्दी आउट करके अपने चांस ब्राइट कर लिए जाए। लेकिन असली चांस तो हैदराबाद वालों ने मारा है भाई साहब 9 ओवर में 97 की पार्टनरशिप हो गई थी। लेकिन असली कारनामा अभिषेक शर्मा ने तब करना शुरू किया जब उनके पार्टनर आउट हो गए। दिल्ली वालों को इतना तो खराब सड़कें, गंदा ट्रैफिक और दिल्ली का पोल्यूशन नहीं मारता। जितना अभिषेक शर्मा मार रहे थे। मार क्या रहे थे भाई साहब मार 10 रहे थे गिन एक रहे थे। हालांकि इस बीच मुझे अक्षर पटेल की कप्तानी भी समझ में नहीं आई। अक्षर पटेल खुद दो ओवर में 23 रन देकर एक विकेट ले चुके थे। लेकिन उन्होंने खुद के चारों ओवर पूरे नहीं किए पर गेस कीजिए कि किसका चार ओवर पूरा करवा दिया। है? नीतीश राणा का जी हां नीतीश राणा को तो उनके घर पर जब मैच होता ना तो उनके घर वाले उनको बोलिंग नहीं देते। लेकिन उनको अक्षर पटेल ने चार ओवर दे दिए भाई साहब। और बिना विकेट लिए नीतीश राणा 55 रन देकर चले गए भाई 55 दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने भी बॉलिंग करते हुए हाफ सेंचुरी लगाई और चार ओवर में 53 रन दे दिए। और यह सब रन कूटे गए हैं शर्मा जी के लड़के अभिषेक द्वारा जिन्होंने 68 गेंद में 135 बनाए यानी हैदराबाद के आधे से ज्यादा रन खुद बना लिए। हैदराबाद 20 ओवर के बाद 242 बनाने में कामयाब हो गया। अब दिल्ली की बैटिंग बहुत अच्छी है जबकि हैदराबाद की गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में बेस्ट गेंदबाजी में तो नहीं आती। लेकिन जब आप बोर्ड पर 250 के आसपास का टारगेट दोगे ना भाई साहब तो आप इतना प्रेशर दे देते हैं जितना 10थ क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के ऊपर भी प्रेशर नहीं होता। दिल्ली के ओपनर निशांका जल्दी चले गए। ऐसे में केएल राहुल पर प्रेशर था। उन्होंने कोशिश भी करी। कोशिश नीतीश राणा ने भी बहुत करी है। कि जितने रन उन्होंने खाए हैं, कम से कम उतने रन तो बना लें। बोलिंग करते हुए उन्होंने 24 गेंद में 55 रन दिए थे और बैटिंग करते हुए उन्होंने 30 गेंद में 57 रन बनाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करी। इनफैक्ट जब तक नीतीश राणा खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि दिल्ली काउंटर अटैक करने के मूड में है, लेकिन रिक्वायर्ड रनेट इतना ज्यादा था कि प्रेशर बढ़ता चला गया और दिल्ली के विकेट गिरते चले गए। नीतीश राणा के बाद समीर रिजवी थोड़ा बहुत कंट्रीब्यूट कर पाए, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा पिछले मैच के हीरो डेविड मिलर और स्टब्स यह सब हैदराबादी गेंदबाजी के सामने घुटने टेकते चले गए। खासकर श्रीलंका के ईशान मलिंगा के सामने जिन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। साकिब हुसैन ने भी एक बार फिर से बढ़िया बॉलिंग करी। नतीजा यह हुआ कि दिल्ली दूर हो गई जबकि ईशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद ने बवाल मचा दिया और पॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर जाकर बैठ गई है इनकी टीम। मेरे हिसाब से जब पैट कमिंस आएंगे तो हैदराबाद और ज्यादा मजबूत हो जाएगी दोस्तों। लेकिन दिल्ली के लिए अब मेरा कॉन्फिडेंस जाता जा रहा है सच बताऊं तो। तुम्हारे लक्षण बिल्कुल ठीक नहीं लग रहे हैं, तुमसे ना हो पाएगा। आपका दिल्ली के इस खराब प्रदर्शन पर क्या कहना है क्योंकि शुरुआत अच्छी करी थी दिल्ली ने। लेकिन अब फिर से दिल्ली फिसलते दिखाई दे रही है पिछले साल की तरह और हैदराबाद की इस बेहतरीन परफॉर्मेंस पर आप क्या बोलना चाहते हो क्योंकि उनकी गेंदबाजी अभी तक हल्की थी। लेकिन अब साकिब हुसैन आ गया है, ईशान मलिंगा भी आ गया है और कमिंस आ जाएंगे तो यह मामला और शानदार हो जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम पर जरा आप अपने विचार प्रस्तुत करिए कमेंट बॉक्स में। आज लखनऊ और राजस्थान का मैच है और मैं कसम से बता रहा हूं अगर लखनऊ जीत गई तो पॉइंट्स टेबल में घमासान हो जाएगा। इसलिए आज आपका भाई लखनऊ को सपोर्ट करेगा। आप किसको सपोर्ट करोगे कमेंट करके बताना। मिलते हैं आपसे कल चैनल को सब्सक्राइब करना। थैंक यू फॉर वाचिंग गुड बाय जय हिंद।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript