Thumbnail for How to become expert ethical hacker? | Hacker roadmap in Hindi by TechChip

How to become expert ethical hacker? | Hacker roadmap in Hindi

TechChip

14m 7s2,069 words~11 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:03]जैसे FAT32, NTFS, EXT2/3/4, Swap, HFS+ तो इस तरह के फाइल सिस्टम के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा Master Boot Record क्या होता है?
[0:03]आपको इस तरह की बेसिक नॉलेज होना बेहद जरूरी है। दोस्तों, मैंने जब अपना Persistence USB Drive वाला वीडियो डाला था, तब काफी लोगों के फोन और काफी लोगों के कमेंट आए कि USB से boot कैसे कराते हैं?
[0:03]दोस्तों, छठवां पॉइंट है, आपको Virtualization Technology का ज्ञान होना चाहिए कि VMware और VirtualBox, Parallel जैसे Virtual Machine किस तरह से काम करती हैं?
[8:44]दोस्तों, नवा पॉइंट है कि एक अच्छे एथिकल हैकर में Problem Solving Skill का होना बेहद जरूरी है। यदि कोई वो मुसीबत में फंस जाए तो उस प्रॉब्लम से कैसे बाहर निकले?
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:03]एथिकल हैकिंग फ्री में सीखने के लिए सब्सक्राइब कीजिए हमारे YouTube चैनल को और नए वीडियोस को सबसे पहले देखने के लिए क्लिक कीजिए बेल आइकॉन पर। हेलो फ्रेंड्स, मैं अनिल आप सभी का स्वागत करता हूं Tech Chip YouTube चैनल में जहां मिलते हैं आपको हैकिंग, एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, वो भी हिंदी में। दोस्तों, आपने मेरा पिछला वीडियो देखा होगा जिसमें हमने बात की थी कि कि क्या इंडिया में एथिकल हैकिंग में कोई स्कोप है या नहीं? तो इसके दूसरे पार्ट में हम चर्चा करेंगे कि किस तरह से एक एक्सपर्ट एथिकल हैकर बना जा सकता है। तो शुरू करने से पहले दोस्तों, मैं आपसे कहना चाहूंगा, मैं आपको जो भी कुछ बता रहा हूं, ये मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। जो मैंने अनुभव किया है, वही आपके सामने मैं रख रहा हूं। तो चलिए, शुरू करते हैं। दोस्तों, हैकिंग एक ऐसी स्किल है जो आपके अंदर से ही पैदा होती है। हैकर्स के कोई इंस्टिट्यूट नहीं होते, आपको ये अपने अंदर डेवलप करनी पड़ेगी। आपको कुछ एडवांस जानकारियां लेनी पड़ेंगी, उसके बाद ही आप एक अच्छे एथिकल हैकर बन पाएंगे। तो सबसे पहले बात करते हैं कि एक बेस्ट एथिकल हैकर बनने के लिए कि आपको कौन-कौन सी टेक्निकल नॉलेज और कौन से कौशल की जरूरत पड़ेगी। दोस्तों, वैसे एथिकल हैकिंग का कोई निश्चित पाठ्यक्रम नहीं है। आप जितनी ज्यादा नॉलेज गेन करेंगे, उतना ही आपका फायदा होगा। तो मैंने 10 पॉइंट निर्धारित किए हैं। यदि आप इन 10 पॉइंट्स पर फोकस करेंगे, तो आप एक अच्छे एथिकल हैकर बन पाएंगे। तो दोस्तों, सबसे पहला पॉइंट है, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना। अब आप बोलेंगे कि मुझे तो बेसिक आता है, मैं तो कंप्यूटर चला लेता हूं, मैं कंप्यूटर पर काम कर लेता हूं। पर दोस्तों, कंप्यूटर को ऑपरेट करना एक अलग बात है और कंप्यूटर को समझना एक अलग बात है। आपको कंप्यूटर के बारे में अच्छी समझ होनी चाहिए कि कंप्यूटर कैसे वर्क करता है? जैसे कि BIOS क्या होता है? Legacy और UEFI BIOS में क्या अंतर है? इनको कैसे चेंज करते हैं? Booting क्या होती है? किसी OS को सिस्टम में कैसे इंस्टॉल करते हैं? File system क्या होता है? किस OS में कौन सा फाइल सिस्टम यूज होता है? जैसे FAT32, NTFS, EXT2/3/4, Swap, HFS+ तो इस तरह के फाइल सिस्टम के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा Master Boot Record क्या होता है? इसे कैसे modify करते हैं? Hard disk में partition कैसे क्रिएट किए जाते हैं? Primary, Logical partition में क्या अंतर होता है? Extended partition क्या होता है? 32-bit और 64-bit system क्या होते हैं? System troubleshooting क्या होती है? आपको इस तरह की बेसिक नॉलेज होना बेहद जरूरी है। दोस्तों, मैंने जब अपना Persistence USB Drive वाला वीडियो डाला था, तब काफी लोगों के फोन और काफी लोगों के कमेंट आए कि USB से boot कैसे कराते हैं? BIOS में कैसे चेंज करते हैं? एक भाई ने तो Linux को Pen Drive में इंस्टॉल कर रहा था तो USB के बजाय उसने अपनी hard disk के boot record में एंट्री कर दी। अब जैसे ही उसने सिस्टम अपना reboot किया, तो Windows boot होने के बजाय वहां पर मेनू शो होने लग गया। उसने मुझे फोन किया, तब मैंने उसका TeamViewer लेके उसकी प्रॉब्लम सॉल्व की। तो दोस्तों, इस वजह से आपको यह बेसिक जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि आप ये गलतियां ना करें। अब हम अपने दूसरे पॉइंट पर आते हैं, दूसरा पॉइंट है दोस्तों, नेटवर्किंग का ज्ञान। एथिकल हैकिंग में एक बड़ा रोल होता है नेटवर्किंग का। आपको नेटवर्किंग की अच्छी समझ होनी चाहिए, जैसे Switch, Hub, Router, Modem कैसे काम करते हैं? Topology क्या होती है? Link nodes क्या होते हैं? LAN, WAN, MAN किस तरह से काम करते हैं? Internet protocol जैसे TCP/IP, UDP क्या होते हैं? Network port के बारे में अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा आपको network security, wireless security के fundamentals पता होना चाहिए। इसके अलावा NAT, DHCP, Subnetting, Public IP, Private IP, IPv4, IPv6, DNS, ARP, OSI model, Mac address इन सबके बारे में अच्छी समझ होनी चाहिए। मतलब, नेटवर्किंग की जितनी अच्छी जानकारी होगी, आप एथिकल हैकिंग में उतने ही सक्सेस हो पाएंगे। दोस्तों, तीसरा पॉइंट है ऑपरेटिंग सिस्टम का अच्छा ज्ञान होना। आपको different-different ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। लोग केवल Windows ही यूज नहीं करते, आपको Windows के अलावा Linux, Mac, Android और iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए। खासतौर से Linux पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा Linux security, Windows security, Linux और Windows administration की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। और सबसे बड़ी बात, आपको CLI यानी Command Line Interface की भी आदत होनी चाहिए। आपको DOS और Linux/Unix के Commandों की अच्छी समझ होनी चाहिए। आपने मेरे काफी सारे प्रैक्टिकल देखे होंगे, सभी में Command line का बहुत प्रयोग होता है। तो आपको DOS, Windows, Unix के Command पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। दोस्तों, चौथा पॉइंट है प्रोग्रामिंग। प्रोग्रामिंग पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। जितनी ज्यादा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आप सीख सकते हैं, उतनी ज्यादा सीख लीजिए। उतना ही आपके लिए बढ़िया होगा। वैसे मैं आपको मेन-मेन लैंग्वेज बता देता हूं जिनकी कि एथिकल हैकिंग में जरूरत पड़ती है। जैसे C++, Java, Python, Ruby, Perl, HTML, PHP। थोड़ी बहुत नॉलेज PHP की भी हो, तो आपके लिए और बढ़िया रहेगा। इसके अलावा दोस्तों, Scripting में JavaScript, VBScript, ShellScript की भी आपको अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। थोड़ी बहुत नॉलेज आपको SQL, MySQL की भी होनी चाहिए। आपको Database के बारे में जानकारी होनी चाहिए कि Database क्या होता है और कैसे काम करता है? और Database में query के द्वारा किस तरह से information निकाली जाती है? तो यह सारी समझ आपको होनी चाहिए। दोस्तों, यदि आप प्रोग्रामिंग पर ध्यान नहीं देंगे, तो Script Kiddie बन जाएंगे, आप केवल दूसरों के प्रोग्राम यूज करेंगे, अपने खुद के प्रोग्राम नहीं बना पाएंगे। तो दोस्तों, आपको प्रोग्रामिंग पर काफी ध्यान देना होगा। दोस्तों, पांचवां पॉइंट है Cryptography और Reverse Engineering। आपको इन दोनों के बारे में काफी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। अभी आपने हाल ही में देखा होगा कि WannaCry और Petya जैसे ransomware का अटैक हुआ, तो कुछ एथिकल हैकर्स ने Reverse Engineering का यूज करके उन वायरस में से kill switch को ढूंढ निकाला और लोगों को इस मुसीबत से बचाया। तो आपको Reverse Engineering के बारे में काफी अच्छी नॉलेज होनी चाहिए जिससे कि आप वायरस का पता लगा सकें, तो आप उस पर रिसर्च कर सके कि यह कैसे काम कर रहा है, इसको कैसे बनाया है? यह सिस्टम पर किस तरह से इफेक्ट करेगा? या उनको किस तरह से रोका जा सके। इसके अलावा दोस्तों, आपको अपने code, अपने program को protect करना भी आना चाहिए जो कि आप Cryptography के द्वारा कर सकते हैं। और जो दूसरों के password, दूसरों के hashes को कैसे crack करते हैं? दोस्तों, छठवां पॉइंट है, आपको Virtualization Technology का ज्ञान होना चाहिए कि VMware और VirtualBox, Parallel जैसे Virtual Machine किस तरह से काम करती हैं? इनमें किस तरह से ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल किए जाते हैं? यह सारी जानकारी आपको होनी चाहिए। दोस्तों, सातवां पॉइंट है, आपको Cyber Law के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए कि क्या लीगल है और क्या इल्लीगल है। इसके बिना आप एक अच्छे एथिकल हैकर नहीं बन पाएंगे, क्योंकि एथिकल हैकर कानून के दायरे में रहकर ही काम करता है। यदि आपको कानून की जानकारी नहीं होगी, तो फिर आप ये काम कैसे कर पाएंगे? आप खुद ही एक मुसीबत में फंस जाएंगे। तो आपको Cyber Law के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपने भारत के ही नहीं, और दूसरे देशों में भी क्या-क्या Cyber Law हैं, उनके बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। दोस्तों, आठवां पॉइंट है कि एक अच्छे एथिकल हैकर्स में Creative Thinking का होना बेहद जरूरी है। जितना वो creative सोच सकता है, उतना अच्छा वो एक एथिकल हैकर बन सकता है।

[8:44]दोस्तों, नवा पॉइंट है कि एक अच्छे एथिकल हैकर में Problem Solving Skill का होना बेहद जरूरी है। यदि कोई वो मुसीबत में फंस जाए तो उस प्रॉब्लम से कैसे बाहर निकले? उस प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व करे? यदि आप ऐसा नहीं कर पाएंगे तो आप वहीं फंसे रह जाएंगे। तो दोस्तों, तो एक अच्छे एथिकल हैकर के अंदर Problem Solving Skill का होना बेहद जरूरी है। दोस्तों, आखिरी और दसवां पॉइंट है कि आपकी Social Engineering बढ़िया होनी चाहिए। जितनी अच्छी आपकी Social Engineering होगी, आप उतने अच्छे हैकर बन पाएंगे। ऊपर के नौ पॉइंट में आप भले ही कमजोर हों, पर यदि आपको Social Engineering ढंग से आती है, तो आप एक बढ़िया हैकर बन सकते हैं। यदि आपको लोगों के दिमाग से खेलना आता है कि किस तरह से आप जो चाहते हैं, वो आप लोगों से करवा पाएं। यदि आप Social Engineering में माहिर हैं, तो आपको कोई नहीं रोक पाएगा। तो दोस्तों, जो मैंने आपको अभी 10 पॉइंट बताए हैं, यदि आप इनमें परफेक्ट हो गए, तो आप एक बेस्ट और एक परफेक्ट एथिकल हैकर बन पाएंगे। ऐसा मेरा दोस्तों, मानना है, क्योंकि ये मेरा दोस्तों, पर्सनल एक्सपीरियंस है। जो मैंने अपने पिछले 12-13 सालों में गेन किया है। दोस्तों, इसलिए ये सब मैं आपको बता पा रहा हूं। ये नॉलेज मैंने कोई Google से पढ़कर आपको नहीं बताई है। अब आपने देख ही लिया होगा कि इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको कंप्यूटर फ्रेंडली बनना पड़ेगा, अपना ज्यादा से ज्यादा समय आपको कंप्यूटर को देना पड़ेगा। इससे आपकी social life खत्म समझो। यह मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है दोस्तों, मेरी खुद की social life ना के बराबर है। यह सब सीखने के लिए दोस्तों, मैंने बहुत कुछ खो दिया। मैं अभी पीछे मुड़ के देखता हूं, तो पता चलता है। मैं अपने family और friends को ज्यादा समय नहीं दे पाता। Friends तो बस मेरे नाम मात्र के ही हैं। मैं बस कंप्यूटर में ही खोया रहता हूं, मैं ज्यादा बात नहीं करता। हां, पर अपने आप से मैं बहुत बात करता हूं। ये तो मैं अब YouTube पे आने के बाद ज्यादा बकबक करने लगा हूं दोस्तों। जो लोग मुझे पर्सनली जानते हैं, उन सबकी मेरे से बस यही शिकायत रहती है। मेरे करीब 24 घंटों में से करीब 10 से 12 घंटे कंप्यूटर पर ही निकलते हैं। ये दोस्तों, आज से ही नहीं, करीब 12-13 सालों से जारी है। खैर, छोड़िए दोस्तों, ये सब बातें। दोस्तों, हैकिंग एक ऐसा विषय है जिसकी ओर लोग आकर्षित होते हैं। वह फिल्मों में देखकर या लोगों से इंस्पायर होकर इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। पर दोस्तों, ये देखने में और सुनने में जितना बढ़िया लगता है, उतना है नहीं। इसमें एक अच्छा मुकाम पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जैसा कि मैंने आपको बताया कि इस क्षेत्र में काफी लिमिटेड स्कोप हैं। तो दोस्तों, जो बेस्ट होगा, वही आगे जा पाएगा। तो सबसे पहले ये तय कीजिए कि क्या आप ये सब कर पाएंगे? क्या ये आपका आकर्षण तो नहीं है? यदि आप real में ये सब करना चाहते हैं, तभी आगे कदम बढ़ाएं। कठिनाइयां बहुत आएंगी, पर दोस्तों, हार नहीं माननी है। यदि आप पहली बार फेल होते हैं, तो बार-बार ट्राई कीजिए। एक नई एप्रोच के साथ वापस ट्राई कीजिए, सफलता जरूर मिलेगी। यदि आपने पूरी तरह से ठान लिया है, तो आपको कोई नहीं रोक पाएगा। तो दोस्तों, अब आप ये सोच रहे होंगे कि Tech Chip ने इतना सारा सिलेबस बता दिया, इसको सीखें कैसे? इसके बारे में नॉलेज कहां से लें? कौन सी पढ़ाई करें? कौन सा इंस्टिट्यूट ज्वाइन करें? तो दोस्तों, यह वीडियो ऑलरेडी काफी बड़ा हो चुका है। मैं इसके बारे में आपसे अगले वीडियो में बात करूंगा। तो दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको समझ में आ गया होगा कि किस तरह से एक परफेक्ट एथिकल हैकर बनाया जा सकता है। हमें किस-किस नॉलेज की जरूरत पड़ेगी, किस-किस स्किल्स की जरूरत पड़ेगी। एक अच्छा एथिकल हैकर बनने के लिए। यदि दोस्तों, आपको मेरा यह वीडियो पसंद आया है, तो आप अपने फ्रेंड्स को शेयर कीजिए जिससे कि उनको भी यह नॉलेज हो सके जो इस क्षेत्र में अपना कदम रखना चाहते हैं। तो उनकी आप हेल्प कीजिए, उनको यह वीडियो शेयर कीजिए। और यदि आपने मेरा चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है, तो सब्सक्राइब कर लीजिए और साथ-साथ उस बेल आइकॉन को भी क्लिक कर लीजिए जिससे कि कोई मेरे नए वीडियोस आएं, तो उनकी सूचना तुरंत आप तक पहुंच जाए। तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। जल्दी मिलेंगे आपसे अगले वीडियो में, देखते रहिए Tech Chip। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript