Thumbnail for एक बार एक समझदार पिता ने अपने बेटे को एक बेशकीमती हीरा दिया और कहा,#youtubeshorts #story by story india 1

एक बार एक समझदार पिता ने अपने बेटे को एक बेशकीमती हीरा दिया और कहा,#youtubeshorts #story

story india 1

1m 12s220 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]एक बार एक समझदार पिता ने अपने बेटे को एक बेशकीमती हीरा दिया और कहा बेटा जाओ और इस हीरे की कीमत पता करके आओ। लेकिन इसे बेचना मत। बेटा सबसे पहले एक सब्जी वाले के पास गया और बोला आप इस कांच के टुकड़े के बदले मुझे क्या दे सकते हैं? सब्जी वाले ने ध्यान से देखा दिखने में अच्छा लगा तो बोला मैं इसके बदले तुम्हें 1 किलो आलू दे सकता हूं। वह कुछ नहीं बोला और हीरा लेकर एक सोनार के पास गया सोनार ने उसे जांचा बरखा और बोला मैं तुम्हें इसके बदले ₹1 लाख दे सकता हूं। बेटा हैरान हुआ लेकिन उसने हीरा फिर भी नहीं बेचा। इसके बाद वह एक जोहरी के पास गया और बोला आप इस कांच के टुकड़े के बदले मुझे क्या दे सकते हैं? जोहरी ने जैसी हीरा देखा उसकी आंखें चमक उठी। उसने कहा यह बहुत दुर्लभ हीरा है। इसकी कीमत 50 लाख से भी ज्यादा है। अगर तुम चाहो तो मैं इसे तुरंत खरीद सकता हूं। बेटा यह सुनकर घर लौट आया और हैरानी से अपने पिता को सारी बात बताई। पिता मुस्कुराकर बोला बेटा यही हमारी जिंदगी की कीमत है। तुम चाहो तो इसे 1 किलो आलू में बेच दो और चाहो तो बेशकीमती बन जाओ। लोग आपकी कीमत अपनी समझ और औकात के अनुसार लगाते हैं।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript