[0:00]नमस्कार दोस्तों, चलिए जान लेते हैं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की आज की ताजा बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों को। लेकिन उससे पहले वीडियो को लाइक करें और कमेंट में बताएं आप इस खबर को किस जिला, शहर या गांव से देख रहे हैं। यूपी के बुनकरों को लेकर क्या करने जा रही सरकार? सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हतकरघा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा है कि बुनकर भाई-बहनों की आय में वृद्धि, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को बुनकर बहुल क्षेत्रों की पहचान कर संकुल आधारित नई विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि बुनकरों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने के लिए डिजिटल मंचों और ई-कॉमर्स का विस्तार किया जाए। गंगा एक्सप्रेसवे लिंक के लिए भूमि खरीद तेज, गावों में लगेंगे कैंप। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए मैनपुरी में भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। भोगाव तहसील के 12 गावों की भूमि पर इसका निर्माण होना है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह लेखपालों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। अब तक केवल 200 से ज्यादा किसानों की रजिस्ट्री हो पाई है। वैसे दोस्तों आप किस जिले से हैं? कमेंट जरूर करें। खेत खलिहानों में आगजनी रोकने को कृषि मंत्री ने दिए खास निर्देश। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों से निरंतर संपर्क में रहें और खेत खलिहानों में आगजनी रोकने के प्रति उन्हें जागरूक करें। बेमौसम बारिश से परेशान किसानों से अपील की गई है कि वे सिगरेट व बीड़ी जैसे ज्वलनशील पदार्थों से खलिहानों का बचाव करें। सरसों चना और गेहूं की कटाई के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है और कहा कि भीगी फसल सूखने के बाद ही स्टोर करें। स्मार्ट मीटर शिकायतों पर सीएम योगी सख्त, बिना गलती ना कटे कनेक्शन। स्मार्ट बिजली मीटर की शिकायतों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त नजर आए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि बिना गलती किसी का भी बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि उपभोक्ता ईमानदार होता है और सही बिल मिलने पर भुगतान करता है। उन्होंने बिलिंग और भुगतान प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। ऊर्जा मंत्री व प्रबंध निदेशक को स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करने और समस्याओं को सही करने को कहा है। स्मार्ट मीटर पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, ओवर बिलिंग की जांच के लिए बनेगी विशेषजों की समिति, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत। यूपी में स्मार्ट बिजली मीटरों की ओवर बिलिंग की गहन जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषजों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सटीक बिल उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था हो। इसके अलावा उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया तेज करने और बिजली लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश दिए। यूपी में नक्शा पास कराना होगा महंगा, जिला पंचायतों के लिए नई नियमावली। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायतों को सशक्त बनाने और आय बढ़ाने के लिए सरकार एक नई मॉडल नियमावली लाने जा रही है, जिससे नक्शा पास कराना अब महंगा हो जाएगा। अनुज्ञा शुल्क को शहरों की श्रेणी के आधार पर 750, 500 और ₹250 प्रति वर्ग मीटर करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा ₹10000 प्रति हेक्टेयर का शुल्क भी तय हुआ है। एलडीए ने भी नक्शा पास कराने के शुल्क में 3.58% तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यूपी में शिक्षा मित्र अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी: 1 अप्रैल से लागू, एक लाख 67 हजार कर्मियों को फायदा। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का शासनादेश 1 अप्रैल से लागू कर दिया है। यूपी कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षा मित्रों के वेतन में भारी वृद्धि हुई है और उनका मानदेय ₹18000 कर दिया गया है। लंबे समय से अपने मानदेय को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। आज जारी होगी यूपी की अंतिम मतदाता सूची, कट सकते हैं 7 लाख लोगों के नाम, जानिए विस्तार से। उत्तर प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप ऋणवा शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम शामिल होंगे जबकि अनुमान है कि लगभग 7 लाख लोगों के नाम काटे जा सकते हैं। सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट के बाद 6 मार्च तक आपत्तियां ली गई थी। वैसे दोस्तों क्या आपको भी नोटिस आई थी कमेंट करें। यूपी में 12 आईपीएस अफसर और 35 एएसपी के तबादले: राजकुमार मीना मिर्जापुर में एएसपी नक्सल बने, एक रुपए में शादी की थी। योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस महकमे में बड़ा फेर बदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। अफसरों में 2022 बैच के नौ अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। शासन ने 35 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए हैं। इसमें से अधिकतर वे हैं जिन्हें सीईओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है। यूपी के परिषदीय स्कूल खुद बनाएंगे अपना टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी। यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल अब अपना टाइम टेबल खुद तय करेंगे। अभी तक केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत विभाग टाइम टेबल बनाता था, जिसका शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में पालन करना कठिन होता था। अब प्रिंसिपल अपनी जरूरत और शिक्षकों की संख्या के आधार पर खुद 40-40 मिनट के पीरियड तय करेंगे। विद्यालयों का समय ग्रीष्मकाल में 8:00 से 2:00 बजे और शीतकाल में 9:00 से 3:00 बजे तक पूर्व की भांति ही निर्धारित रहेगा। फसलों के नुकसान पर एक्शन मोड में योगी सरकार, नौ जिलों का हवाई सर्वेक्षण। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से यूपी के किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर योगी सरकार तुरंत एक्शन में है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित नौ जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इन जिलों में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ शामिल हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। एचएसआरपी नंबर प्लेट बिना नहीं बनेगा पोल्यूशन सर्टिफिकेट, 10000 तक जुर्माना। उत्तर प्रदेश के वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग ने सख्त नियम लागू किया। 17 अप्रैल से उन वाहनों का पोल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट पीयूसीसी नहीं बनाया जाएगा, जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, एचएसआरपी नहीं लगी होगी। अगर बिना पीयूसीसी और एचएसआरपी के गाड़ी सड़क पर दौड़ती मिली तो परिवहन विभाग दोनों का अलग-अलग चालान काटेगा। अकेले एचएसआरपी ना होने पर ₹5000 का जुर्माना है, यानी टोटल ₹10000। शिक्षा मित्र हर सीट पर भाजपा का एसआईआर कर देंगे, अखिलेश बोले हार के डर से मानदेय बढ़ाया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 से ₹18000 किए जाने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र हर सीट पर भाजपा का एसआईआर कर देंगे। अखिलेश ने कहा हमारे समय में आपको 40000 मिलता था और 9 साल की प्रताड़ना के बाद शिक्षा मित्रों की एकता, एकजुटता और रोष से डरकर भाजपा सरकार ने एहसान दिखाते हुए पैसे बढ़ाए भी तो केवल ₹18000, वह भी हार के डर से। टेट अनिवार्यता के खिलाफ 13 अप्रैल को यूपी में मशाल जुलूस, सरकार से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग। टेट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ 13 अप्रैल को यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालेगा। यह आंदोलन उन शिक्षकों के समर्थन में है जिनकी नियुक्ति आरटी एक्ट लागू होने से पहले हुई थी। महासंघ का कहना है कि पुराने शिक्षकों पर टीईटी की शर्त थोपना उचित नहीं है। यदि सरकार ने यह पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की तो शिक्षक आगे एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गोंडा में अवैध मदरसे और दुकानों पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की सदर तहसील के खोरहंसा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे, दुकानों और मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यहां 12000 स्क्वायर फीट ग्राम समाज की भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसमें 8000 फीट पर इस्लामिया मदरसा बना था। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध कब्जा धारकों को कई बार नोटिस दी गई थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कफ सिरप तस्करी, मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस। वाराणसी के भधवर में 2 करोड़ रुपए के कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने सीबीआई के सहयोग से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। शुभम जायसवाल कोर्ट के आदेश के बाद पहले ही भगोड़ा घोषित हो चुका है और वर्तमान में दुबई यूएई भाग गया है। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार अब उसे गिरफ्तार कर भारत प्रत्यार्पित कराने की कार्यवाही की जा रही है। इस जिले में आवारा कुत्तों में लगेगी माइक्रोचिप, नगर निगम की अनूठी पहल। कानपुर शहर में अब नगर निगम द्वारा नसबंदी किए जाने वाले सभी आवारा कुत्तों में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। यह चिप इंजेक्शन के जरिए कुत्तों की खाल में इंप्लांट की जाएगी। इस अनूठी पहल का उद्देश्य कुत्तों की लोकेशन और जिंदा होने की सही जानकारी प्राप्त करना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नसबंदी के बाद दोबारा पकड़े जाने की गलती भी इससे रुकेगी। अभी तक देश में सिर्फ चेन्नई में इस प्रोजेक्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। थाने में युवक को पीटा, 2 दरोगा समेत 4 सस्पेंड, गाजियाबाद के निवाड़ी थाने में 2 घंटे हंगामा, पिता बोले- बेटे को पीटकर अधमरा किया। गाजियाबाद में पुलिस ने बुधवार रात एक युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक पुलिस कस्टडी से भाग रहा था। तभी वह ट्रक से टकरा गया। युवक का भागते हुए का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं युवक के पिता का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने उसे हवालात में बंद कर जमकर पीटा। उसे थर्ड डिग्री दी। जब वह अधमरा हो गया तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। राजभर बोले, आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे, संजय निषाद का जवाब, अतरौलिया से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरेंगे, दोनों में ठनी। यूपी की सियासत में हलचल तेज करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दूसरी तरफ राजनीतिक समीकरणों को और पेचीदा बनाते हुए निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने भी कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। आने वाले दिनों में आजमगढ़ की राजनीति में उबाल आना तय है। फर्जी शिक्षक नियुक्तियों पर गिरेगी गाज, बेसिक शिक्षा विभाग कराएगा फिर से जांच। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर से खलबली मच गई है। लखनऊ से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की नियुक्तियों की फिर से गहन जांच, रीइन्वेस्टिगेशन शुरू की जा रही है। विभाग का लक्ष्य उन सभी शिक्षकों की पहचान करना है जिन्होंने जाली दस्तावेजों या अनुचित माध्यमों का सहारा लेकर शिक्षक का पद हासिल किया है। इस कड़े कदम से शिक्षा विभाग में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। गोरखपुर रूट पर कई ट्रेनें हुई कैंसिल, यात्रा पर निकलने से पहले चेक करें लिस्ट। रेलवे यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है। अचानक हुए इस बदलाव के कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रद्द की गई ट्रेनों की आधिकारिक लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से खुद को बचा सके। यूपी पुलिस में शामिल होंगे नए कानूनों में माहिर 60000 सिपाही, 20 को पासिंग आउट परेड। उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्दी ही बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। प्रदेश में करीब 60000 नए कांस्टेबल सिपाही आधिकारिक तौर पर पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इन सभी सिपाहियों को देश के नए आपराधिक कानूनों में विशेष रूप से निपुण बनाया गया है। इन सभी जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड आगामी 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। घर जमीन बेचकर हमें निपटा लो वरना पोकलैंड चलेगी, भाजपा विधायक की धमकी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के विधायक अनिल सिंह का एक विवादित और धमकी भरा बयान सामने आया है जिसने सियासी भूचाल ला दिया है। विधायक ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है, घर-जमीन बेचकर हमें निपटा लो वरना जेसीबी नहीं पोकलैंड चलेगी। उनका यह सख्त बयान विरोधियों और अवैध निर्माण कब्जा करने वालों के संदर्भ में देखा जा रहा है। इस तीखे बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक हल्कों में बहस छिड़ गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक्शन, बदायूं के इस्लाम नगर ब्लॉक का बीडीओ निलंबित। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। इस कड़ी में बदायूं जिले के इस्लाम नगर ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी बीडीओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विकास कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ने यह सख्त निर्देश जारी किया। दोस्तों क्या केशव मौर्य ने सही किया? कमेंट जरूर करें। लखनऊ की गोमती नदी में दौड़ेगा लग्जरी टूरिस्ट क्रूज, पर्यटकों को मिलेगा नया तोहफा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पर्यटन को नए पंख लगने वाले हैं। नवाबों के शहर में जल्द ही गोमती नदी की लहरों पर एक शानदार लग्जरी टूरिस्ट क्रूज सैर करता हुआ नजर आएगा। इस नई परियोजना से लखनऊ आने वाले सैलानियों को एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव मिलेगा। क्रूज में पर्यटकों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गोमती नदी के इस खूबसूरत सफर से ना केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ा बढ़ावा मिलेगा बल्कि आपकी छुट्टी बन जाएगी। गोरखपुर जीडीए का बंपर ऑफर, बिना बिकी संपत्तियों पर 25% तक की छूट। अगर आप गोरखपुर में अपनी प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण जीडीए ने अपनी बिना बिकी हुई अनसोल्ड संपत्तियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी योजना पेश की है। जीडीए द्वारा इन खाली पड़ी यूनिट्स पर ग्राहकों को 25% तक की भारी छूट दी जा रही है। इस योजना के तहत फ्लैट और दुकानों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। यह छूट आम जनता के लिए है। गोरखपुर के गुलरिहा में 47 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स एवं कमर्शियल हब मिली मंजूरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में विकास का एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक भव्य स्पोर्ट्स और कमर्शियल हब बनाने के प्रोजेक्ट को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। इस पूरी परियोजना पर करीब ₹47 करोड़ की भारी लागत आएगी। इस हब के तैयार होने से जहां एक तरफ खेल प्रेमियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी। वहीं व्यावसायिक गतिविधियों को भी पंख लगेंगे। साइबर अपराध जांच में अब पूरे बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकेगी पुलिस, इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त निर्देश। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में बैंक खाता धारकों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि साइबर ठगी की जांच के दौरान पुलिस या जांच एजेंसियां अब किसी व्यक्ति का पूरा बैंक खाता फ्रीज नहीं कर सकेंगी। अदालत के अनुसार जिस राशि पर शक है केवल उसी संदिग्ध राशि के लेनदेन पर रोक लगाई जानी चाहिए। खंडपीठ ने आशीष रावत, इरफान सहित 10 अन्य की याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया। सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी और वीडियो पोस्ट करने पर सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर। समाजवादी पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट, अभद्र टिप्पणी और वीडियो साझा करने के आरोप में आईपी सिंह के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस भड़काऊ और आपत्तिजनक कृत्य को गंभीरता से लिया है। इस मामले के दर्ज होने के बाद सियासत भी गरमा गई है। योगी सरकार ने घोषित की आपदा, फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को मिलेगी तत्काल मदद। उत्तर प्रदेश में हाल ही में मौसम की मार से हुई भारी बर्बादी को योगी सरकार ने आधिकारिक तौर पर आपदा घोषित कर दिया है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवात से राज्य के किसानों की पकी हुई फसलों को जो भयानक नुकसान पहुंचा है, सरकार उसकी भरपाई करेगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कदम उठाया गया है, जिसके तहत फसल गंवा चुके पीड़ित किसानों को तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। चांदी ₹8000 कम होकर ₹2.36 लाख किलो हुई, सोना ₹1000 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया। दरअसल सोने चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन आईबीजेए के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1000 घटकर ₹1.50 लाख पर आ गया है। इससे पहले यह ₹1.51 लाख पर था। वहीं 1 किलो चांदी ₹8000 घटकर ₹2.36 लाख रह गई। दोस्तों मेरे भाइयों आज के लिए बस इतना ही प्लीज वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें।

10 april 2026 Up News Uttar Pradesh Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Yogi samachar Up News Hindi
UP Khabar Jankari
15m 17s2,919 words~15 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


