Thumbnail for Standing waves | मूँछों वाले glass #storywise by Storywise

Standing waves | मूँछों वाले glass #storywise

Storywise

3m 1s594 words~3 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]विधायक जी नया ढाबा खोलने वाले हैं और ढाबे में उन्हें चाहिए फैंसी कांच के ग्लास जिस पे उनकी मूछें बनी हों.
[0:06]गुस्से में चुन्नीलाल अपनी दुकान वापस आया, जहां मिस्टर LPU वर्टो भी ग्लास लेने आए हैं.
[0:06]वो एक हाई एम्प्लीट्यूड की साउंड निकाल के करते हैं जिसकी फ्रीक्वेंसी ग्लास की फ्रीक्वेंसी से मैच करती है.
[0:06]जब इनकमिंग वेव रिफ्लेक्टेड वेव से इंटरफेयर करती है तो एक सुपरइंपोज्ड वेव बनती है.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]विधायक जी नया ढाबा खोलने वाले हैं और ढाबे में उन्हें चाहिए फैंसी कांच के ग्लास जिस पे उनकी मूछें बनी हों.

[0:06]विधायक ने ग्लास का ठेका चुन्नीलाल को दिया. चुन्नी ने ग्लास पहुंचा दिए और फिर पैसे मांगे. अरे मेरा ढाबा चलेगा तो तुम्हारी दुकान भी तो चलेगी. बिजनेस इन्वेस्टमेंट मान के भूल जाओ. याद रखना, इसकी बद्दुआ लगेगी, बद्दुआ. और मुझे. गुस्से में चुन्नीलाल अपनी दुकान वापस आया, जहां मिस्टर LPU वर्टो भी ग्लास लेने आए हैं. इस पे कोई डिस्काउंट मिलेगा? इतना भारी नुकसान हो गया मेरा. कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा अब. अरे क्या हुआ चुन्नीलाल जी? चुन्नी ने मिस्टर वर्टो को पूरी बात बताई. मन कर रहा है जा के उसके सारे ग्लास तोड़ दूं. पर ग्लास तोड़ने से आपके पैसे तो नहीं मिलेंगे. हां, बात तो अरे मिल सकते हैं. मूछों वाली ग्लास का सांचा पूरे शहर में किसी और के पास नहीं है. अगर ढाबा खुलने से पहले ग्लास टूट गए तो उसे वापस मेरे पास ही आना पड़ेगा. तब उससे डबल पैसे लूंगा. लेकिन ग्लास जा के तोड़े कैसे? ग्लास तो ढाबे के अंदर हैं. दिन में वहां विधायक होता है और रात में ताला लगा होता है. आप ही कुछ बताइए मिस्टर वर्टो. एक उपाय है और इसके लिए हमारे अंदर जाने की कोई जरूरत नहीं है. बस आपकी आवाज पहुंचनी चाहिए. आवाज से क्या होगा? तुमने देखा होगा कि कुछ लोग अपनी आवाज से ग्लास तोड़ देते हैं. वो एक हाई एम्प्लीट्यूड की साउंड निकाल के करते हैं जिसकी फ्रीक्वेंसी ग्लास की फ्रीक्वेंसी से मैच करती है. तब रेजोनेंस की वजह से ग्लास टूट जाता है. मिस्टर वर्टो ने चुन्नी से सेम ग्लास मंगवाया जो उसने विधायक को दिए थे. मिस्टर वर्टो ने एक ट्रांसपेरेंट ट्यूब में लगभग ऊपर तक पानी भरा. फिर ग्लास को हल्के से टैप किया. जिस से एक खनक की आवाज आई. फिर उसे पाइप के पास ले गए. अब ग्लास की साउंड पाइप में जा रही है जो उसके एंड से टकरा के वापस आ रही है. जब इनकमिंग वेव रिफ्लेक्टेड वेव से इंटरफेयर करती है तो एक सुपरइंपोज्ड वेव बनती है. क्योंकि ये वेव्स अपोजिट डायरेक्शन में हैं, इसलिए ये बारी-बारी कंस्ट्रक्टिवली और डिस्ट्रक्टिवली इंटरफेयर करती हैं तो रिजल्टेंट वेव कुछ ऐसी दिखती है. मिस्टर वर्टो थोड़ा-थोड़ा पानी निकाल के वाइब्रेटिंग ग्लास को ट्यूब के पास लाते रहे. और आवाज बढ़ते-बढ़ते एक समय पे मैक्सिमम हो गई. इसका मतलब अभी रेजोनेंस हो रहा है. उन्होंने एयर कॉलम की लंबाई नापी 8.6 सेंटीमीटर. एक एंड से क्लोज्ड पाइप की फंडामेंटल फ्रीक्वेंसी होती है, V डिवाइडेड बाय 4L. जहां V एयर में साउंड की स्पीड है और L है एयर कॉलम की लेंथ. इनकी वैल्यूज डालते ही फ्रीक्वेंसी आई 997 हर्ट्ज. मतलब हमें 997 हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी का गाना गाना होगा. अरे अरे बस करो. गाना तो हम दोनों से नहीं हो पाएगा, पर मेरे पास एक आइडिया है. मिस्टर वर्टो ने 997 हर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी की साउंड इंटरनेट से डाउनलोड की. रात में दोनों बैंड वाली गाड़ी में लाउड स्पीकर लगा के ढाबे के पास पहुंचे. खुली खिड़कियों के पास जब जोर से साउंड बजाई तो वेव्स डायरेक्टली ग्लास तक पहुंची. और रेजोनेंस की वजह से ढाबे में रखे लगभग सारे कांच के ग्लास टूट गए. अगले दिन सुबह विधायक जी जब ढाबे पहुंचे. तेरी बद्दुआ तो सच हो गई चुन्नी, माफ कर दे मुझे. ढाबे का कल उद्घाटन है, मेरी इज्जत का सवाल है. और ग्लास बना देना चुन्नी. पहले डबल पैसे दो, फिर काम. LPU नेस्ट का फॉर्म भरने के लिए चैनल पेज पे दिए लिंक को चेक आउट करो. और ये कूपन लगा के 20% डिस्काउंट पाओ.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript