Thumbnail for hard times in hindi by Charles Dickens summary Explanationand full analysis by Study Lovers Kapil Gangwani

hard times in hindi by Charles Dickens summary Explanationand full analysis

Study Lovers Kapil Gangwani

20m 3s3,592 words~18 min read
Auto-Generated

[0:00]तो दोस्तों अब अच्छी बात यह है कि आप मुझे Instagram पे भी फॉलो कर सकते हैं। नमस्कार दोस्तों आपका फिर से स्वागत है मेरे इस चैनल पर जिसका नाम है स्टडी लवर्स की पाठशाला। तो आज की वीडियो में मैं आपके लिए लेके आया हूं एक और इंटरेस्टिंग सी स्टोरी हार्ड टाइम्स जिसे लिखा था चार्ल्स डिकेंस ने। ये कहानी लेट 18th सेंचुरी और अर्ली 19th सेंचुरी के बीच की है। जब इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन का जमाना था, नए-नए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन किए जा रहे थे। इंडस्ट्रीज लगाई जा रही थी। मजदूरों का शोषण हो रहा था। फैक्ट्रियों के जो मालिक हुआ करते थे, वह अपनी लेबर्स या फिर कह लो फैक्ट्री वर्कर्स का फायदा उठाते थे। दोस्तों इस कहानी का फुल टाइटल है हार्ड टाइम्स फॉर दीज टाइम्स। तो अब दोस्तों बहुत हो गया इंट्रोडक्शन। अब शुरू करते हैं हमारी स्टोरी। तो कहानी को शुरू करने से पहले हम लोग कैरेक्टर्स के बारे में जान लेते हैं जिससे हमें स्टोरी समझने में बहुत आसानी होगी। तो हमारी कहानी का सबसे पहला कैरेक्टर है थॉमस ग्राडग्राइंड जो एक स्कूल का संचालक है और अपने विद्यार्थियों को फैक्ट्स की नॉलेज देता है। इस कहानी में आगे चल करके यह एमपी यानी कि मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनता है। इसके दो बच्चे हैं एक लड़की है, एक लड़का है। लड़की का नाम है लुइसा। यह इस थॉमस ग्राडग्राइंड की बेटी है और इस कहानी का मेन कैरेक्टर है यानी कि प्रोटागनिस्ट है। इसे बचपन से ही फैक्ट्स की एजुकेशन मिली है। इसने बाहर की दुनिया इतनी नहीं देखी। इसकी शादी इस कहानी में आगे चल के एक बूढ़े आदमी से करवा दी जाती है। मतलब अधेड़ उम्र का आदमी। और थॉमस ग्राडग्राइंड का जो बेटा है, उसका नाम है टॉम। ये इस कहानी का तीसरा कैरेक्टर है। ये इस लुइसा का भाई है। इसे भी इस कहानी में वही फैक्ट्स वाली एजुकेशन मिली है जो इसकी बहन को मिली है। इस कहानी में ये आगे चल कर के एक बैंक को लूटता है और अपने पिता और बहन का भरोसा तोड़ता है। इस कहानी का चौथा कैरेक्टर है मिस्टर बाउंडरबी। ये मिस्टर ग्राडग्राइंड का एक दोस्त है, उन्हीं की उम्र का है। और इस मिस्टर बाउंडरबी की शादी लुइसा से करवा दी जाती है। वैसे ये मिस्टर बाउंडरबी एक फैक्ट्री का ओनर है। यानी कि बहुत ही पैसे वाला आदमी है। ये अपने मजदूरों को हाथ कह कर के बुलाता है। मतलब हैंड्स और अपने मजदूरों को परेशान भी बहुत करता है। मतलब वह मजदूर जो इसकी फैक्ट्रीज में काम करते हैं। अब इस मिस्टर बाउंडरबी के साथ एक बूढ़ी सी महिला और रहती है जो कि विडो है यानी कि विधवा है। और इस विधवा का नाम है मिसेस पर्सिट। ये मिसेस पर्सिट लुइसा से बहुत नफरत करती है। क्योंकि लुइसा से शादी हो जाने के बाद बाउंडर भी इससे इंपोर्टेंस देना कम कर देता है। इस कहानी का छठा कैरेक्टर है स्टीफन ब्लैकपूल। ये बेचारा एक मजदूर है जो बाउंडरबी की फैक्ट्री में काम करता है। इस बेचारे गरीब आदमी स्टीफन ब्लैकपूल पे आगे चल कर के इस कहानी में चोरी का इल्जाम लगेगा कि इसने बैंक लूटा है। ये स्टीफन ब्लैकपूल वैसे तो शादीशुदा आदमी है लेकिन फिर भी ये एक लड़की को पसंद करता है जो इसी के साथ-साथ बाउंडरबी की फैक्ट्री में काम करती है और इस लड़की का नाम है रैचेल। इसके बाद अगला कैरेक्टर है जेम्स हार्टहाउस। ये एक जेंटलमैन है जो कि लंदन से आया है बाउंडरबी के साथ काम करने के लिए। क्योंकि ये लंदन में बैठा-बैठा बोर हो रहा था तो यहां पे कुछ एंटरटेनिंग ढूंढने के लिए यहां पे बाउंडरबी के साथ काम करने के लिए आ गया। इसका भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है इस कहानी में। एक लास्ट और हटके कैरेक्टर और जान लो। थॉमस ग्राडग्राइंड जो है, इनकी एक स्टूडेंट है सिस्सी नाम की। ये इस कहानी में थॉमस ग्राडग्राइंड की देखरेख में रहती है। इसके फादर जो हैं, एक सर्कस में काम करते थे जो इसे छोड़कर के चले गए और ये अब थॉमस ग्राडग्राइंड के साथ रहती है। इसका एक रोल है, मैं आगे आपको समझाऊंगा। तो अब दोस्तों कैरेक्टर्स से इंट्रोडक्शन हो गया हमारा। अब चलते हैं हम हमारी कहानी की तरफ। इस कहानी की शुरुआत होती है थॉमस ग्राडग्राइंड से। यह एक कमरे में बैठ कर के कुछ स्कूल के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्हें फैक्ट्स की इंपोर्टेंस बता रहे हैं। जिंदगी में फैक्ट्स का कितना बड़ा रोल है। इमोशंस और इमैजिनेशंस का कोई काम ही नहीं है जिंदगी में। जिंदगी में सिर्फ फैक्ट्स का रोल है। इनके अनुसार बच्चों को सिर्फ फैक्ट्स सिखाना ही असली और सही एजुकेशन है। यहां तक कि इन्होंने खुद के अपने दो बच्चे हैं लुइसा और टॉम। इन दोनों को भी फैक्ट्स सिखा-सिखा के बड़ा किया है। अब दोस्तों इसी थॉमस ग्राडग्राइंड की एक ऐसी स्टूडेंट भी है जो इससे बिल्कुल एकदम अलग विचार रखती है। सिस्सी। इसके फादर जो हैं, वो एक सर्कस में काम करते हैं।

[4:36]लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वो सिस्सी को छोड़ कर के चले जाते हैं। तब मिस्टर ग्राडग्राइंड जो हैं, वो सिस्सी को एजुकेट करने के लिए अपने पास रख लेते हैं। मतलब एक तरह से परवरिश देने के लिए अपने पास रख लेते हैं। अब जैसा कि मैंने आपको बताया कि मिस्टर ग्राडग्राइंड के दो बच्चे हैं एक लुइसा, एक टॉम। इन दोनों के दिमाग में इनके पिता ने यानी कि मिस्टर ग्राडग्राइंड ने इमोशंस और इमैजिनेशंस दोनों को बिल्कुल नेग्लेक्ट नेग्लेक्ट करवा करके इनकी परवरिश की है। ये दोनों बिल्कुल घर के माहौल में बड़े हुए हैं। मतलब इन लोगों ने बाहर की दुनिया इतनी नहीं देखी। इनकी जिंदगी में क्या गलत हो रहा है, क्या सही हो रहा है, किस तरह से जिंदगी जीनी चाहिए इन सबकी इनको कोई नॉलेज नहीं है। मतलब मिस्टर ग्राडग्राइंड ये चाहते थे कि उनके बच्चे जो हैं, वो सिर्फ फैक्ट्स को समझे फैक्ट्स को जाने। जिंदगी में इमोशंस से फैसले लिए जाएं तो जिंदगी जीना बहुत मुश्किल हो जाएगा। तो अब ऐसे ही बड़े हुए थे मिस्टर ग्राडग्राइंड के दोनों बच्चे लुइसा और टॉम। तो एक दिन मिस्टर ग्राडग्राइंड ने अपनी बेटी लुइसा के पास जाकर के रिक्वेस्ट की। उन्होंने लुइसा से रिक्वेस्ट की कि तुम बेटी तुम, मेरे एक दोस्त हैं मिस्टर बाउंडरबी करके, तुम उनसे शादी कर लो। हालांकि वो उम्र में तुमसे थोड़े से बड़े हैं लेकिन क्या फर्क पड़ता है? क्योंकि फैक्ट यह कहता है फैक्ट्स के अनुसार अगर तुम उनसे शादी कर लेती हो तो तुम्हारे भाई टॉम की जिंदगी बन जाएगी। वह बहुत ही अमीर आदमी है बेटी। तो लुइसा क्या करती है इस बात पर एग्री हो जाती है। वह हां कर देती है। वह इसलिए हां नहीं करती क्योंकि वह बाउंडरबी को पसंद करती है। नहीं। बल्कि इसलिए करती है क्योंकि लुइसा अपने भाई टॉम की जिंदगी बनाना चाहती थी। उसके बाउंडरबी के साथ शादी करने से टॉम की जिंदगी बन जाएगी तो इससे बेहतर चीज और क्या हो सकती है? तो ठीक है वो एग्री हो गई। तो इसी बात पर सिस्सी जो कि मिस्टर ग्राडग्राइंड की स्टूडेंट थी। वो लुइसा से पूछती है तुम हां क्यों कर रही हो? तुम्हें पता है बाउंडरबी तुमसे उम्र में कितना बड़ा है? तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। लेकिन लुइसा उसकी एक नहीं सुनती और वह बाउंडरबी से शादी करने को तैयार हो जाती है। ठीक है जब यही राजी है तो होने तो शादी। लुइसा और बाउंडरबी की शादी हो गई। ये दोनों भाई बहन लुइसा और टॉम ये दोनों बाउंडरबी के घर में रहने चले गए। अब दोस्तों यह मिस्टर बाउंडरबी ये एक बहुत ही रईस आदमी था। मतलब इसकी फैक्ट्री थी। बहुत सारे मजदूर थे और यह अपने मजदूरों को हाथ यानी कि हैंड्स कह कर के बुलाता था। लेकिन इसके हाथ यानी कि मजदूर इससे खुश नहीं थे। और इसी फैक्ट्री में एक वर्कर काम करता है जिसका नाम है स्टीफन। जी हां, यही स्टीफन। यह भी बाकी मजदूरों की तरह बाउंडरबी की फैक्ट्री में काम करने से खुश नहीं है लेकिन फिर भी इसको करना पड़ रहा है। इसी के साथ-साथ इसको एक प्रॉब्लम और है अपनी जिंदगी से। और यह प्रॉब्लम है इसकी शादीशुदा जिंदगी। क्योंकि ये अपनी पत्नी से खुश नहीं है। ये अपनी शादीशुदा जिंदगी से मुक्ति पाना चाहता है। इसी की फैक्ट्री में एक लड़की काम करती है रचेल नाम की। ये उससे शादी करना चाहता है। लेकिन स्टीफन को इस रचेल से शादी करने के लिए अपनी पहले ही एक शादीशुदा जिंदगी वह जी रहा है उससे छुटकारा पाना पड़ेगा यानी कि तलाक लेना पड़ेगा अपनी पत्नी से। तो स्टीफन क्या करता है यह प्रॉब्लम जो है तलाक वाली यह लेकर के बाउंडरबी के पास आता है। उससे हेल्प मांगने के लिए। तो बाउंडर भी उससे साफ-साफ कह देता है कि मैं तुम्हें तुम्हारी शादी से छुटकारा तो दिलवा दूं। लेकिन उसके लिए तुम्हें लॉयर के पास जाना पड़ेगा और उसकी फीस लगेगी और तुम्हारी इतनी औकात नहीं है कि तुम एक लॉयर को पे कर सको। तो अफसोस तुम्हें यही जिंदगी जीनी पड़ेगी। मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता। बाउंडर भी इतना कह कर के उसको वहां से भगा देता है। तो स्टीफन बेचारा चुपचाप वहां से निराश होकर के चला जाता है। अब जैसे ही वो बाउंडरबी के घर से बाहर निकलता है तो एक बूढ़ी सी औरत उसके पास भागती हुई आती है। वो स्टीफन से बाउंडरबी के बारे में जानना चाहती है कि बाउंडरबी कैसा है। उसने जो अभी-अभी शादी की है, उसकी पत्नी कैसी है वगैरह-वगैरह। तो ये औरत बाउंडरबी के बारे में जानने के लिए बहुत इंटरेस्टेड है। यह औरत बाउंडरबी के घर के आसपास घूमती रहती है। अब दोस्तों ये जो टॉम है ये एकदम लंपट और एकदम अय्याश किस्म का लेजी आदमी बन गया है। मतलब इसने अपने ऊपर बहुत सारा कर्जा चढ़ा लिया है और सबसे जो भी इससे मिलता है, सबसे एकदम अजीब तरीके से बात करता है। बेचारी लुइसा ने तो बाउंडरबी से इसलिए शादी की थी ताकि उसके भाई टॉम की लाइफ बन जाए लेकिन ये तो बिल्कुल बेकार हो गया है। तो अब दोस्तों इस कहानी में टॉम की, लुइसा की और मिस्टर बाउंडरबी की जिंदगी में एक नए कैरेक्टर की एंट्री हो रही है। इस कैरेक्टर का नाम है मिस्टर जेम्स हार्टहाउस। ये आदमी लंदन से आया है। यह एक पैसे वाला बढ़िया तरीके से बात करने वाला यंग जेंटलमैन है। यह लंदन में बैठा-बैठा अपनी जिंदगी से बोर हो रहा था तो इसने सोचा कुछ एंटरटेनिंग ढूंढते हैं तो यह ब्रॉडरबी के पास काम करने के लिए आ गया। लेकिन यहां आते ही जैसे ही इसने बाउंडरबी की वाइफ लुइसा को देखा तो उसमें इंटरेस्टेड हो गया। और सोचने लगा कि मिस्टर बाउंडरबी इतने बूढ़े और इनकी जो वाइफ है लुइसा वो इतनी जवान और खूबसूरत। तो वो उसके साथ फ्लर्ट करने लग गया। इसी चीज में उसने एक बात पे गौर किया कि लुइसा जो है उसे सबसे ज्यादा अपने भाई में इंटरेस्ट है। वह अपने भाई को खुश देखना चाहती है। इस लुइसा को अपने भाई टॉम की बहुत परवाह होती है। तो इसने क्या सोचा हार्टहाउस ने क्या सोचा कि मुझे सबसे पहले टॉम से दोस्ती करनी पड़ेगी। अब दोस्तों मैं आपको बताता हूं मिसेस पर्सिट के बारे में। यह एक अधेड़ विडो है जो बाउंडरबी के साथ रहती थी। जब तक बाउंडरबी की शादी लुइसा से नहीं हुई थी तब तक बाउंडरबी इनको बहुत रिस्पेक्ट देते थे। लेकिन जब से लुइसा इस घर में आई है बाउंडरबी ने इनको इंपोर्टेंस देना कम कर दी है। वह इनसे बहुत रूखी तरीके से बर्ताव करते हैं। तो अब सीधी सी बात है मिसेस पर्सिट को लुइसा से जलन होगी। सीधी सी बात है। तो ठीक है इनकी कहानी को रखते हैं साइड में थोड़ा सा। अब दोस्तों मैंने आपको बताया था बाउंडरबी की फैक्ट्री है, इसकी मजदूर इससे खुश नहीं रहते। वर्कर्स ने मिलकर के बाउंडरबी के खिलाफ यूनियन बना ली। बाउंडरबी के खिलाफ यूनियन बन गई है लेकिन इस यूनियन में स्टीफन जो है यह स्टीफन इसने मजदूरों का साथ नहीं दिया। अपने मजदूर भाइयों का साथ नहीं दिया। क्यों नहीं दिया भाई? मजदूरों ने जब पूछा कि क्यों नहीं दे रहा तू हमारा साथ तो स्टीफन ने कहा कि मैंने किसी से वादा किया है, इसलिए मैं तुम्हारा साथ नहीं दूंगा। तो अब सारे मजदूरों ने मिलकर के स्टीफन से दूरी बना ली। कि ये हम भाइयों का साथ नहीं दे रहा तो इससे कोई भी बात नहीं करेगा। तो ठीक है कोई बात नहीं। तो स्टीफन को बाउंडरबी ने अपने पास बुलाया। और उसने यूनियन के बारे में स्टीफन से कुछ पूछा। लेकिन स्टीफन जो है ये यूनियन के सदस्यों और अपने मजदूर भाइयों के साथ गद्दारी नहीं करना चाहता था तो उसने बाउंडरबी को कुछ भी बताने से मना कर दिया। तब बाउंडरबी ने गुस्से में दाढ़ते हुए स्टीफन को कहा कि तुम्हारी इतनी हिम्मत कि तुम मुझे मना करो। निकल जाओ यहां से। इतना कह कर के बाउंडरबी ने स्टीफन को काम से निकाल दिया। अब लुइसा वहीं खड़ी थी। उसे स्टीफन से हमदर्दी हुई और वो अपने भाई टॉम को लेकर के उसके पीछे-पीछे दौड़ी। लुइसा ने उस स्टीफन को कुछ पैसे दिए और उसे कहा कि कुछ दूसरा काम ढूंढ लेना। और बेचारी ज्यादा से ज्यादा कर भी क्या सकती थी उसके लिए। उसको पैसे दे दिए। ठीक है वो वहां से जाने लगे। तभी टॉम वो स्टीफन के पास आकर के कान में कुछ उसके कुछ बोला। इस टॉम ने सीक्रेटली इसके कान में कुछ बोला स्टीफन के कि तुम मुझे बैंक के पास में मिलो। तुमसे कुछ काम है। अब शायद टॉम इसकी हेल्प करना चाहता होगा तभी तो बैंक के पास बुलाया। ठीक है कोई बात नहीं। तो स्टीफन टॉम के कहे अनुसार बैंक के पास गया लेकिन वहां पे कुछ नहीं हुआ। इस स्टीफन को वहां पे जाने से कुछ नहीं मिला लेकिन उल्टा क्या हो गया वहां पे उस रात बैंक लुट गया। उस रात जब स्टीफन उस बैंक के पास गया तो बैंक को लूट लिया गया था और सारा शक इस स्टीफन पे आ गया। अच्छा तो अब समझ में आया कि टॉम ने स्टीफन को वहां पे क्यों बुलाया था। ठीक है तो अब आगे कहानी में क्या होता है इत्तेफाक से एक रात लुइसा घर में अकेली थी। उसका जो हस्बैंड है बाउंडरबी वह आउट ऑफ टाउन गया हुआ था। तभी वहां पे हार्टहाउस आया। मैंने आपको बताया था ये हार्टहाउस लुइसा को लेकर के थोड़ा सा पागल हो गया है। यह इसके साथ हर बात में फ्लर्ट करता है तो इसने लुइसा को अकेला पा कर के इसने अपने दिल की बात उसे बोल दी। और इसने लुइसा को अपने साथ भाग चलने के लिए कहा तो लुइसा ने इस हार्टहाउस की इस बात पर कहा कि अभी तुम यहां से जाओ कोई देख लेगा। मैं तुमसे कहीं और मिलती हूं। तो अब इन दोनों हार्टहाउस और लुइसा के बीच में जो भी बात हुई। यह चीज मिसेस पर्सिट ने सुन ली। मैंने आपको बताया था ये मिसेस पर्सिट जो है ये लुइसा से वैसे ही चिड़ी-चिड़ी रहती है। और अब जब इसको पता चल गया है कि हार्टहाउस और लुइसा के बीच में कुछ चल रहा है तो इसने क्या किया लुइसा का पीछा करना शुरू कर दी। अब लुइसा हार्टहाउस से मिलने जंगल में गई तो पर्सिट पेड़ों के पीछे छुप कर के सब देख रही थी वो। उन दोनों के बीच में जो भी बातें हो रही थी सब कुछ सुन रही थी वो। अचानक मिसेस पर्सिट की आंखों से दोनों खो गए। हार्टहाउस और लुइसा दोनों मतलब उनके पीछा करते-करते वो लोग कहीं खो गए। तो पर्सिट ने क्या किया? कहा कि कोई बात नहीं। मैं बाउंडरबी को बता दूंगी कि लुइसा जो है वो हार्टहाउस के साथ भाग गई है। मैं बाउंडरबी को बता दूंगी कि उसकी पत्नी लुइसा जो है वो हार्टहाउस के साथ भाग गई है। लेकिन ऐसा नहीं था दोस्तों। लुइसा तो अपने फादर के घर पहुंच गई थी। मिस्टर ग्राडग्राइंड के घर पे। वो अपने फादर मिस्टर ग्राडग्राइंड को जा करके सब कुछ बता देती है कि पिताजी मेरी सारी जिंदगी दुख से भर गई है। जब से मैंने बाउंडरबी के साथ शादी की है तब से ये सब कुछ आपकी फैक्ट वाली एजुकेशन की वजह से हुआ है।

[15:03]आपने मुझे बचपन से फैक्ट वाली एजुकेशन दी कि बेटी फैक्ट पे भरोसा करो फैक्ट पे भरोसा करो इमोशंस से जिंदगी नहीं चलती। और आज मेरी जिंदगी दुख से भर गई है। तो अब मिस्टर ग्राडग्राइंड को अपनी गलती का एहसास हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की। ये तो अच्छा है कि लुइसा हार्टहाउस के साथ नहीं भागी क्योंकि सिस्सी जो थी इसने सारा मामला संभाल लिया था। इस सिस्सी ने हार्टहाउस को समझाया और इसको यह शहर छोड़ जाने के लिए कहा तो हार्टहाउस वहां से चला गया। वहां पर्सिट बाउंडरबी के पास गई और जा कर के उनको बोला कि आपकी जो वाइफ है लुइसा वो हार्टहाउस के साथ भाग गई है। अब बाउंडरबी यहां पे पर्सिट के बहकावे में आ गया। वो गुस्से में अपने दोस्त ग्राडग्राइंड के पास आया। वो बाउंडरबी ग्राडग्राइंड के पास आकर के बोला कि तुम्हारी बेटी तो देखो हार्टहाउस के साथ भाग गई मुझे छोड़ के। अब ग्राडग्राइंड उसे बताता है कि ऐसा नहीं है। मेरी बेटी कहीं नहीं भागी है। वो मेरे पास ही है। और अब वो तुम्हारे साथ नहीं रहेगी। मैं उसे तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा। तुम यहां से जा सकते हो। तो बाउंडर भी वहां से गुस्से में चला गया। अब दोस्तों हम चलते हैं स्टीफन वाली कहानी पर। इस बेचारे के साथ बहुत गलत हुआ। मतलब बैंक की सारी चोरी का इल्जाम इस बेचारे पे आ गया। ये क्या है शहर छोड़ के चला गया था और अब ये अपना नाम क्लियर करने के लिए नाम क्लियर करने के इरादे से इस शहर में वापस आया है। लेकिन ये गड्ढे में गिर गया जिसकी वजह से इसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले इसने बाउंडरबी से कहा कि मेरी इमेज एकदम क्लियर है। मैंने कोई बैंक नहीं लूटा। मैंने कोई चोरी नहीं की मालिक। चोरी तो आपके साले टॉम ने की है। इतना कह कर के इसने रचेल के हाथ में दम तोड़ दिया। तो अब सारा बिल फटना था टॉम के नाम पर क्योंकि टॉम ने चोरी की थी, बैंक लूटा था। तो अब इस सिस्सी ने टॉम को बचाने के लिए क्या किया कि इसको कहा कि मेरे फादर की जो सर्कस कंपनी है, ओल्ड जिस जो सर्कस कंपनी है उसमें जा कर के छुप जाओ भेष बदल के। अब मिस्टर ग्राडग्राइंड और लुइसा परेशान कि ये टॉम ने कर क्या दिया? बैंक लूट लिया। तो अब यह दोनों बाप-बेटी ग्राडग्राइंड और लुइसा यह दोनों टॉम को देश से बाहर भगाने का प्लान कर रहे हैं। कि कैसे ना कैसे करके टॉम को इस देश से बाहर निकालना पड़ेगा वरना उसको सजा हो सकती है। तब सिस्सी ने उनको बताया कि मेरे फादर की सर्कस कंपनी है उधर भेष बदल के रह रहा है टॉम तो उसको बाहर निकालते हैं हम लोग। ठीक है। तभी मिस्टर ग्राडग्राइंड का एक पुराना स्टूडेंट है। बृजर। ये क्या करता है इन सबको रोकने आ गया। ये मिस्टर ग्राडग्राइंड को बोलता है मैं ऐसा नहीं करने दूंगा। मैं टॉम को नहीं भागने दूंगा। मैं इसको पुलिस के हवाले करूंगा। तब मिस्टर ग्राडग्राइंड बोलते हैं तुम मेरे स्टूडेंट हो। तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? क्या तुम्हारे दिल में अपने गुरु के लिए कोई इमोशंस नहीं है? तुम ऐसा मत करो। तब ये ब्रिज मिस्टर ग्राडग्राइंड को बोलता है कि सर आपने ही मुझे फैक्ट्स की नॉलेज दी है। कि फैक्ट्स ही जिंदगी में सब कुछ है इमोशंस कुछ नहीं है। तो मैं तो टॉम को नहीं भागने दूंगा। लेकिन यहां पर सर्कस मास्टर जो है वो कैसे ना कैसे करके टॉम को भगा ही देता है। तब दूसरी तरफ क्या होता है मिसेस पर्सिट जो है यह उस ओल्ड वूमेन को पकड़ करके बाउंडरबी के पास ले आती है। मिसेस पर्सिट बोलती है कि बाउंडरबी से बोलती है कि यह जो है आपके घर के आसपास घूमती रहती है। मुझे इस पर शक है। कि इसी बुढ़िया ने टॉम का बैंक लूटने में साथ दिया होगा। लेकिन यह देख कर बाउंडरबी मिसेस पर्सिट पर ही गुस्सा हो जाता है। क्योंकि दोस्तों यह बूढ़ी औरत जो थी यह बाउंडरबी की मां थी। मैंने आपको बताया था यह घूमती रहती है बाउंडरबी के घर के आसपास बहुत इंटरेस्टेड है बाउंडरबी के बारे में जानने के लिए। तो यह बूढ़ी औरत बाउंडरबी की मां थी। अब बाउंडरबी ने मिसेस पर्सिट की इस हरकत को देख कर के उन्हें भगा दिया। और दोस्तों इस कहानी की एंडिंग कुछ इस तरह से होती है कि मिस्टर ग्राडग्राइंड को अब यह समझ आ चुका है कि लाइफ में सिर्फ फैक्ट्स की वैल्यू नहीं होती। इमोशंस भी जरूरी हैं। जहां तक बात है लुइसा की तो उसने फिर से दूसरी शादी नहीं की। ना वो बाउंडरबी के पास गई ना किसी और से शादी की। टॉम अब अपनी फैमिली से दूर है और शायद वहीं दूर रहते हुए ही उसकी डेथ हो जाती है। स्टीफन तो पहले ही मर चुका है लेकिन अब उसकी इमेज क्लियर है कि उसने चोरी नहीं की। हार्टहाउस शहर छोड़ के जा चुका है और यहीं हमारी कहानी खत्म होती है। तो दोस्तों ये थी आज की हमारी नोवेल हार्ड टाइम्स। आई होप आप लोगों को स्टोरी समझ में आई होगी। और अगर नहीं आई तो मैं जैसा कि हर बार कहता हूं एक बार इस वीडियो को कुछ टाइम रुक करके वापस से देखना स्टोरी समझ में आ जाएगी। तो दोस्तों आज की वीडियो में बस इतना ही अब मुलाकात होगी आपसे अगली वीडियो में तब तक के लिए धन्यवाद।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript