Thumbnail for The Proposal Class 10 (Animation) | Class 10 English Chapter 9 | Full Explanation in Hindi | CBSE  by Sunlike study

The Proposal Class 10 (Animation) | Class 10 English Chapter 9 | Full Explanation in Hindi | CBSE

Sunlike study

10m 1s1,947 words~10 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]क्या हो अगर प्रपोजल के बीच में ही लड़का मर जाए, और फिर जिंदा होकर शादी के लिए हां कर दे और फिर अगले ही पल फिर से झगड़ा शुरू हो जाए। अजीब है ना?
[0:00]फिर उसे लगता है ये जरूर पैसे उधार मांगने आया है और चुबुकोव मन ही मन डिसाइड कर लेता है कि वो उसे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा। पर ऊपर से वो बहुत ही मीठा बन कर कहता है, “आइए आइए, my dear fellow!
[0:00]कितने दिनों बाद दिखे!” लोमोब बहुत ही नर्वस है। वह इधर-उधर की बातें करता है। वह कहता है मौसम अच्छा है, आपकी फसल अच्छी हुई। आखिर में वो हिम्मत करके कहता है कि मैं आपसे एक मदद मांगने आया हूं!
[0:00]अब चुबुकोव जो सोच रहा था तो उसका डर सच हो जाता है। उसे लगता है कि अब यह पैसे मांगेगा। पर लोमोब कहता है, “नहीं नहीं, मैं आपसे...
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]आज मैं आपसे एक क्वेश्चन पूछता हूं। एक शादी का प्रपोजल कैसा होना चाहिए? रोमांटिक, कैंडल्स, फूल, म्यूजिक? पर क्या हो अगर एक प्रपोजल में प्यार कम और जमीन जायदाद के झगड़े ज्यादा हो? क्या हो अगर प्रपोजल के बीच में ही लड़का मर जाए, और फिर जिंदा होकर शादी के लिए हां कर दे और फिर अगले ही पल फिर से झगड़ा शुरू हो जाए। अजीब है ना? ऐसा ही अजीब, मजेदार और पागलपन से भरा हुआ है हमारा आज का चैप्टर। नमस्ते दोस्तों, मैं हूं राहुल रावत और आज हम पढ़ने जा रहे हैं क्लास 10थ इंग्लिश की फर्स्ट फ्लाइट बुक का लास्ट चैप्टर, जो कि एक वन एक्ट प्ले है जिसका नाम है द प्रपोजल। इसे लिखा है रशिया के महान राइटर एंटन चेखव ने। यह कहानी एक फ़ेस है। फ़ेस का मतलब होता है एक ऐसी कॉमेडी जिसमें सिचुएशंस को इतना ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है कि आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। तो चलिए इस मजेदार प्ले को देखते हैं। तो इस प्ले में सिर्फ तीन ही कैरेक्टर्स है, पर तीनों की तीनों एक से बढ़कर एक नमूने हैं। पहला कैरेक्टर है इवान वसीलेविच लोमोब जिसे सिंपली हम लोमोब कह के बुलाएंगे। ये है हमारा हीरो, 35 साल का एक जमीदार है, पर यह हीरो कम बेचारा ज्यादा लगता है। यह एक हाइपोकांड्रिएक है, यानी कि एक ऐसा इंसान है जिसे हमेशा लगता रहता है कि वो बीमार है। दरअसल उसे पालपिटेशन यानी कि दिल के जोर-जोर से धड़कने की समस्या है। उसकी आंखें फड़कती हैं और उसे नींद नहीं आती है। यह शादी करना चाहता है पर प्यार के लिए नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि उसकी उम्र हो गई है और उसे एक शांत और रेगुलर सी लाइफ चाहिए। दूसरा कैरेक्टर है स्टीफन स्टेपनोविच चुबुकोव, यह लोमोब का पड़ोसी है। एक और अमीर जमीदार है। यह बहुत ही ड्रामेटिक आदमी है, एक पल में मीठी-मीठी बातें करेगा, अगले ही पल में गालियां देने लगेगा। उसके लिए पैसे और जमीन ही सब कुछ है। तीसरा कैरेक्टर है नताल्या स्टेपनोवना, ये चुबुकोव की 25 साल की बेटी है। पढ़ाई लिखाई में अच्छी है, दिखने में भी ठीक-ठाक है पर गुस्से की बहुत तेज है। राइटर उसे एक लव सिक कैट कहते हैं, यानी कि शादी के लिए मरे जा रही है। अब कहानी शुरू होती है चुबुकोव के घर से। लोमोब एकदम से शाम की फैंसी ड्रेस पहनकर चुबुकोव से मिलने आता है। चुबुकोव उसे देखकर हैरान हो जाता है, वो सोचता है कि ये इतना बन ठन कर क्यों आया है? कहीं नए साल पर पार्टी मांगने तो नहीं आया? फिर उसे लगता है ये जरूर पैसे उधार मांगने आया है और चुबुकोव मन ही मन डिसाइड कर लेता है कि वो उसे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा। पर ऊपर से वो बहुत ही मीठा बन कर कहता है, “आइए आइए, my dear fellow! कितने दिनों बाद दिखे!” लोमोब बहुत ही नर्वस है। वह इधर-उधर की बातें करता है। वह कहता है मौसम अच्छा है, आपकी फसल अच्छी हुई। आखिर में वो हिम्मत करके कहता है कि मैं आपसे एक मदद मांगने आया हूं! अब चुबुकोव जो सोच रहा था तो उसका डर सच हो जाता है। उसे लगता है कि अब यह पैसे मांगेगा। पर लोमोब कहता है, “नहीं नहीं, मैं आपसे... आपकी बेटी Natalya Stepanovna का हाथ मांगने आया हूं।” ये सुनते ही चुबुकोव का मूड 180 डिग्री घूम जाता है! वो जो अभी तक मन ही मन लोमोब को गालियां दे रहा था, अब खुशी से पागल हो जाता है! ये उसके लिए एक बिजनेस डील पक्की होने जैसा था! वो चिल्लाता है, “By Jove! Ivan Vassilevitch! Say it again! फिर से कहो!” वो लोमोब को गले लगा लेता है, उसे किस करता है। उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। वो कहता है कि मैं हमेशा से चाहता था कि ये हो। “मैं तुम्हें अपने बेटे की तरह मानता हूं।” उसका ड्रामा देखने लायक था। अब वो तेजी से नताल्या को बुलाने जाता है। जब चुबुकोव अंदर जाता है, तो लोमोब अकेले में खुद से बातें करता है। वो सोचता है कि शादी करना जरूरी है। मैं 35 का हो गया हूं। मेरी लाइफ शांत और रेगुलर होनी चाहिए। मुझे palpitations होते हैं। रात को सोता हूं तो मेरा बायां पैर अजीब तरह से खिंचता है। वो सोचता है नताल्या एक अच्छी housekeeper है, educated, और दिखने में भी ठीक-ठाक है। उसके लिए एक perfect practical choice है। प्यार-वयार का तो कोई चक्कर है ही नहीं। तभी नताल्या एंटर करती है। उसे नहीं पता था कि लोमोब क्यों आया है। वो आते ही कहती है कि पापा कह रहे हैं कि कोई सामान खरीदने वाला आया है। Hello! लोमोब बहुत ही नर्वस है। वो शादी की बात शुरू करने की कोशिश करता है, पर इधर-उधर की बातों में उलझ जाता है। वह कहता है कि हमारे परिवार के रिश्ते हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं। और जैसा कि आप जानते हैं, मेरी जमीन आपकी जमीन से बिल्कुल जुड़ी हुई है। मेरे Oxen Meadows आपके Birchwoods को छूते हैं। तो जैसे ही उसने 'My Oxen Meadows' यानी कि 'मेरे Oxen Meadows' कहा, तो नताल्या ने उसे टोक दिया। “Excuse my interrupting you. You say ‘my’ Oxen Meadows. But are they yours?” लोमोब कहता है, “हां, मेरे हैं।”

[4:37]नताल्या कहती है, “क्या बात कर रहे हैं! Oxen Meadows हमारे हैं!” और यहां से शादी का रोमांटिक प्रपोजल जमीन के झगड़े में बदल जाता है। अब शुरू होती है कहानी की पहली और सबसे मजेदार लड़ाई। दोनों Oxen Meadows पर अपना-अपना हक जताने लगते हैं। लोमोब कहता है कि मेरी aunty की grand mother ने, आपके great grand father के किसानों को, उन Meadows को free use के लिए दिया था। 40 साल तक उसे इस्तेमाल करने के बाद, अब वे उसे अपना समझने लगे हैं। नताल्या कहती है कि यह सब बकवास है! हमारे पास वह जमीन 300 साल से है! धीरे-धीरे उनकी लड़ाई पर्सनल हो जाती है, वह एक दूसरे के परिवार को बीच में लाते हैं। तभी चुबुकोव एंटर करता है, वो कहता है, “क्या हुआ!” नताल्या कहती है, “Papa, tell this gentleman that Oxen Meadows are ours!” चुबुकोव भी अपनी बेटी की साइड लेते हुए कहता है, “हां हां, हमारे हैं!” अब झगड़ा 2 vs 1 हो जाता है! तीनों चीखने चिल्लाने लगते हैं। चुबुकोव लोमोब के दादाजी को ‘A drunkard’, यानी कि पियक्कड़ कहता है, और उसकी आंटी के बारे में भी बुरा भला कहता है। लोमोब का hypochondria उस पर हावी हो जाता है। उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है, उसकी आंखें फड़कने लगती हैं, उसके पैर सुन्न हो जाते हैं। वो कहता है, “मैं यह सब सहन नहीं कर सकता! Oxen Meadows मेरे हैं!” और वो लड़खड़ाते हुए घर से बाहर चला जाता है। लोमोब के जाने के बाद, चुबुकोव और नताल्या अपनी जीत का जश्न मनाते हैं। चुबुकोव उसे ‘land-grabber’ यानी कि जमीन हड़पने वाला कहता है। पर तभी चुबुकोव से एक गलती हो जाती है। वो गुस्से में बोल देता है, क्या बोलता है? वो कहता है कि ये बेवकूफ, इसके अंदर हिम्मत देखो! यह यहां शादी का प्रपोजल लेकर आया था! ये सुनते ही नताल्या के होश उड़ जाते हैं। “What? A proposal?” उसे एहसास होता है कि उसने अभी-अभी एक शादी का मौका जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए गवा दिया है। वो हिस्टेरिकल हो जाती है। वो अपने पापा पर चिल्लाती है कि वापस लाओ उसे! अभी! इसी वक्त! “Bring him back! Back! Ah! Bring him here!” वो जमीन पर गिरने का नाटक करती है कि मैं मर रही हूं! उसे वापस लाओ! तभी चुबुकोव बेचारा, अपनी बेटी का ड्रामा देखकर दौड़ता हुआ लोमोब को वापस लाने जाता है। वो खुद को गोली मारने की बात करता है। कितना ड्रामा होगा यार सोच के देखो। लोमोब वापस आता है। वो अभी भी कमजोर फील कर रहा था। नताल्या अब एकदम से मीठी बन जाती है। वो कहती है, “I’m sorry, Ivan Vassilevitch. Oxen Meadows आपके ही हैं।” लोमोब खुश हो जाता है। अब वो दोनों टॉपिक बदलने की कोशिश करते हैं। वो हंटिंग यानी कि शिकार के बारे में बात करना शुरू करते हैं। और यहां से शुरू होती है उनकी दूसरी लड़ाई। लोमोब कहता है कि उसका कुत्ता (Guess) सबसे best है! उसने उसे 125 roubles (Russia की currency) में खरीदा है! नताल्या कहती है, “125 roubles? यह तो बहुत ज्यादा है! मेरा कुत्ता (Squeezer) उससे कहीं बेहतर है! और वह सिर्फ 85 roubles का है!” और फिर शुरू होती है कुत्तों की लड़ाई! नताल्या कहती है कि लोमोब का कुत्ता (Guess) बूढ़ा हो गया है, उसके मुंह का नीचे वाला जबड़ा, ऊपर वाले से छोटा है, (Overshot) जिसका मतलब है कि वह एक बुरा hunter है। अब लोमोब कहता है कि Squeezer (pudding&faced) है और उसकी pedigree यानी नस्ल, का कोई ठिकाना नहीं है। अब लड़ाई फिर से बढ़ जाती है। चुबुकोव फिर से एंटर करता है और वो फिर से अपनी बेटी की साइड लेते हुए Guess को बुरा भला कहता है। अब तीनों एक साथ चिल्ला रहे थे कि मेरा कुत्ता बेहतर है! वो कहता है नहीं नहीं, मेरा कुत्ता बेहतर है! अब तुम सोच लो कि क्या ही ड्रामा चल रहा होगा! नताल्या और उसका पापा कह रहा है कि मेरा कुत्ता बेहतर है! इधर लोमोब कह रहा है कि मेरा कुत्ता बेहतर है! इस स्ट्रेस में लोमोब का दिमाग काम करना बंद कर देता है। वो कहता है कि मेरा दिल फट रहा है... मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा रहा है... मैं गिर रहा हूं... और वह एक कुर्सी पर बेहोश होकर गिर जाता है। नताल्या और चुबुकोव को लगता है कि वो मर गया है। “He’s dead!” नताल्या रोने लगती है, वो कहती है कि मैं तो बर्बाद हो गई! चुबुकोव पानी लाता है, पर लोमोब हिलता नहीं है। अब उसे लगता है कि मैंने एक आदमी को मार दिया। अपनी इस टेंशन में चुबुकोव लेमोब के चेहरे के सामने चिल्लाता है, वो कहता है जल्दी करो और मेरी बेटी से शादी कर लो! वह तैयार है! और वो नताल्या का हाथ बेहोश लोमोब के हाथ में रख देता है। तभी लोमोब की आंखें खुलती हैं, उसे कुछ समझ नहीं आता कि मैं कहां हूं। चुबुकोव जल्दी से कहता है, “She is ready! Kiss करो और शांति से रहो!” लोमोब अभी भी कंफ्यूज में है कि ये हो क्या रहा है। लेकिन तभी वो नताल्या का हाथ किस करता है। चुबुकोव खुशी से चिल्लाता है शादी पक्की हो गई और वो शैंपेन लाने के लिए कहता है। पर क्या अब सब ठीक हो गया? बिल्कुल नहीं। जैसे ही नताल्या और लोमोब को होश आता है, वो फिर से वही झगड़ा शुरू कर देते हैं! नताल्या कहती है, “अब तो मान जाओ Squeezer बेहतर है!” और लोमोब कहता है कि “नहीं! Guess बेहतर है!” उनकी चीख पुकार के बीच बेचारा चुबुकोव, उन्हें शांत करने की कोशिश करते हुए चिल्लाता रहता है, “Champagne! Champagne!” And here, with this madness, the play ends. सोचो शादी का प्रपोजल, दो बड़े झगड़े, एक नकली मौत और आखिर में शादी पक्की होने के बाद, फिर से वही झगड़े। ये कहानी हंसी मजाक में बताती है कि कैसे घमंड, stubbornness, और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने की आदत हमारे important रिश्तों को बर्बाद कर सकती है। लोमोब और नताल्या को शादी करनी थी, पर वो अपने कुत्तों और जमीन को बेहतर साबित करने में इतना उलझ गए कि वो प्रपोजल का असली मतलब ही भूल गए। I hope आपको ये मजेदार play पसंद आया होगा। अगर कोई भी सवाल है तो कमेंट्स में जरूर पूछिएगा। और हां, डिस्क्रिप्शन में सनलाइक स्टडी के टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पेज का लिंक है। वहां पर ज्वाइन करना मत भूलना आपके बोर्ड एग्जाम के लिए बहुत कुछ स्पेशल आने वाला है। बाकी मैं मिलता हूं आपसे नेक्स्ट वीडियो में, तब तक के लिए take care, bye bye!

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript