[0:00]कहानी की शुरुआत में हम जेल के अंदर एक लंबे बाल और दाढ़ी मूछ वाले आदमी को देखते हैं जिसका नाम बॉयका है बॉयका कोई आम इंसान नहीं बल्कि वह किसी टाइम दुनिया का सबसे खतरनाक बॉक्सर हुआ करता था और वह कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बना. बॉयका इतना ज्यादा पावरफुल बॉक्सर था कि कोई भी फाइटर उसके सामने टिक नहीं पाता था लेकिन इस वक्त वह जेल में पोछा लगाकर साफ सफाई का काम करता है. क्योंकि पिछली बार जेल के अंदर होने वाली अंडरग्राउंड फाइट के दौरान एक बॉक्सर ने बॉयका का पैर तोड़ दिया था. जिस वजह से वह मैच हार गया और बॉयका का पूरे जेल में जो रुतबा था वह मिट्टी में मिल गया तब से लेकर आज तक बॉयका की कोई भी इज्जत नहीं करता. हालांकि जिस जगह बॉयका क्लीनिंग का काम करता है वह उस जगह से ऊपर जेल में चलने वाले फाइट्स का शोर सुन सकता था लेकिन उसके टूटे हुए पांव के चलते वह चाहकर भी फाइट का हिस्सा नहीं बन सकता था. एक वक्त था जब बॉयका यहां इस जेल का बेताज बादशाह हुआ करता था लेकिन अब इस जेल में उसे कोई भी नहीं पूछता. और बॉयका की जगह एक नए चैंपियन को लोग इज्जत देने लगे हैं जिसका नाम साइकोब है साइकोब भी एक बहुत ही खूनखार फाइटर है जो अपने सामने वाले अपोनेंट को मार मारकर उसका बुरा हाल कर देता है. यहां हम इस जेल में अंडरग्राउंड फाइट को रिप्रेजेंट करने वाले आदमी को देखते हैं जिसका नाम गागा है जो पिछले कई सालों से अंडरग्राउंड फाइट करके पैसा कमा रहा है. और आज से कुछ साल पहले बॉयका गागा के लिए फाइट लड़ा करता था लेकिन बॉयका की टांग टूटने के बाद अब साइकोब गागा का फेवरेट फाइटर है. फाइट खत्म होने के बाद जब गागा यहां से जा रहा होता है तब गागा की नजर बॉयका पर पड़ती है. बॉयका की हालत काफी खराब होती है जिसे देखकर गागा को बॉयका पर तरस आ जाता है. इसलिए गागा अपने एक आदमी को कुछ पैसे देकर उससे कहता है कि जाओ यह पैसे बॉयका को दे दो और जब वह आदमी बॉयका को पैसे देने आता है तब बॉयका पैसे लेने से इंकार कर देता है. यह देखकर गागा समझ जाता है कि बॉयका अपनी इस जिंदगी से खुश नहीं है क्योंकि वह किसी टाइम पर एक बहुत ही अच्छा फाइटर हुआ करता था. जिस वजह से आज भी गागा के दिल में बॉयका के लिए इज्जत होती है इसलिए गागा खुद बॉयका के पास आता है और उससे कहता है कि तुमने मेरे लिए बहुत सारी फाइट्स लड़ी है जिससे मैंने काफी सारे पैसे कमाए हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि तुम मेरे यह कुछ पैसे कबूल कर लो लेकिन बॉयका पैसे लेने से इंकार कर देता है और कहता है कि अगर तुम मेरी मदद करना चाहते हो तो तुम अपने सबसे अच्छे फाइटर यानी साइकोब से मेरी फाइट करवा दो. यह सुनकर गागा हंस पड़ता है और कहता है कि अब तुम टूटे हुए पांव की वजह से नाकाम हो चुके हो और लड़ने की हालत में बिल्कुल भी नहीं हो. इसलिए मैं तुम्हें रिंग में मरते हुए नहीं देख सकता यह सुनकर बॉयका को काफी बुरा लगता है क्योंकि एक वक्त इस जेल पर राज करने वाला बॉयका को आज लोग लाचार समझने लगे हैं और यह सब बॉयका से देखा नहीं जाता. इसलिए वह अपने टूटे हुए टांग पर प्रैक्टिस करना शुरू कर देता है और हर रोज एक्सरसाइज करके खुद को फिर से तैयार करता है. कई दिनों की मेहनत के बाद बॉयका के घुटने में सुधार आता है और फिर बॉयका अपने बाल और दाढ़ी काटकर फिर से खुद को अपने पुराने लुक में ले आता है. दूसरी तरफ हम साइकोब को देखते हैं जिसका एक फाइटर से मुकाबला था और तभी वहां पर एक आदमी अनाउंस करता है कि इस मैच में जो भी फाइटर जीतेगा वह फाइटर इंटरनेशनल लेवल पर खेलेगा. जहां और भी कई सारे जेल से दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर आए होंगे और अगर वह मुकाबला कोई जीत गया तो उस कैदी के सारे क्रिमिनल रिकॉर्ड खत्म कर दिए जाएंगे. और जीतने वाले कैदी को जेल से हमेशा के लिए आजाद कर दिया जाएगा जिसके बाद मुकाबला शुरू हो जाता है और हमेशा की तरह इस बार भी साइकोब बड़ी आसानी से अपने अपोनेंट को हरा देता है और खुशी से झूमने लगता है. लेकिन तभी वहां पर बॉयका आ जाता है और बॉयका पीछे से साइकोब पर पानी फेंककर उसे चैलेंज देता है कि अगर तुम एक असली फाइटर हो तो मुझे हरा के दिखाओ. यह सुनकर साइकोब भी काफी गुस्सा हो जाता है और अब वह कैसे भी करके बॉयका को पीटना चाहता था. बॉयका भी इस फाइट के लिए तैयार था और वह अपनी पुरानी खोई हुई इज्जत वापस जीतना चाहता था क्योंकि जेल के सारे लोग भूल चुके थे कि बॉयका कभी फाइटर हुआ करता था. इसीलिए आज बॉयका सब को याद दिलाना चाहता है कि वह अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक फाइटर बन चुका है लेकिन यहां का वार्डन नहीं चाहता था कि साइकोब और बॉयका के बीच फाइट हो. इसलिए गार्ड्स बॉयका को पकड़ लेते हैं पर यहां गागा बॉयका के जुनून को देखते हुए फाइट की परमिशन दे देता है जिसके बाद बॉयका और साइकोब के बीच फाइट छिड़ जाती है. साइकोब बॉयका पर टूट पड़ता है लेकिन बॉयका साइकोब के मूव्स को काफी आसानी से रोक देता है और साइकोब बॉयका के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता और यह मैच बॉयका जीत जाता है. यह देखकर जेल के सभी लोग चौंक जाते हैं और गागा बॉयका के फाइटिंग स्किल से काफी इंप्रेस हो जाता है. गागा देखता है कि बॉयका में अभी भी वही पुरानी आग जल रही है इसीलिए गागा साइकोब की जगह बॉयका को इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट कर लेता है. लेकिन उस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बॉयका को इस जेल से दूसरे जेल जाना पड़ेगा और फिर अगले ही दिन बॉयका को उस जेल भेज दिया जाता है जहां पर यह टूर्नामेंट होने वाला है. लेकिन अंदर आते ही बॉयका देखता है कि यहां और भी कई सारे फाइटर आए हुए हैं और यह दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर हैं यह सभी अलग-अलग कंट्री से इस फाइट में हिस्सा लेने के लिए आए हैं. और हर एक फाइटर इस मैच को जीतने की उम्मीद रखता है क्योंकि इन्हें पता होता है कि जो भी फाइटर फाइनल मैच जीतेगा उस फाइटर के सारे क्रिमिनल रिकॉर्ड खत्म कर दिए जाएंगे और साथ ही उसे जेल से भी आजाद कर दिया जाएगा. और इन्हीं फाइटर्स में से एक फाइटर जिसका नाम टर्बो है वह वार्डन के साथ बदतमीजी करने लगता है. लेकिन इस जेल का वार्डन बहुत ही ज्यादा स्ट्रिक्ट था इसीलिए गार्ड टर्बो के पैर में स्टिक मारकर उसे नीचे गिरा देता है. अब यहां वार्डन टर्बो और बाकी फाइटर्स के पास आकर उन्हें इस जेल के रूल समझाता है और कहता है कि अगर किसी ने भी रूल तोड़ा तो उसे सीधा मार दिया जाएगा. इसके बाद इन्हें उस जगह पर ले जाया जाता है जहां पर यह फाइट होने वाली है और वह फाइट रिंग काफी बड़ा था जिसे देखकर यह सभी फाइटर समझ जाते हैं कि यह फाइट टूर्नामेंट कितना ग्रैंड होने वाला है. जिसे देखने के लिए बहुत सारे लोग भी आने वाले हैं इसके बाद सभी कैदियों को उनके सेल में ले जाया जाता है और अगली सुबह वार्डन आकर सभी कैदियों से कहता है कि तुम्हें प्रैक्टिस के लिए सिर्फ एक घंटा दिया जाएगा. बाकी पूरा दिन तुम्हें काम करना होगा यह सुनकर सभी कैदियों को काफी अजीब लगता है और वार्डन से यह लोग पूछने लगते हैं कि इस तरह से तो हम फाइट के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाएंगे. लेकिन वार्डन इनकी कोई बात नहीं सुनता और कहता है कि अगर एक घंटे की प्रैक्टिस में तुम लोग खुद को फाइट के लिए तैयार कर सकते हो तो ठीक है नहीं तो तुम लोगों को वापस जेल में भेज दिया जाएगा. अब जेल में वापस जाने के डर से ना चाहते हुए यह लोग मान जाते हैं जिसके बाद इन सभी को एक माइनिंग की जगह पर ले जाया जाता है जहां पर उन्हें काफी बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़ना है. और अब ना चाहते हुए यह लोग काम पर लग जाते हैं काम के दौरान बॉयका और टर्बो की आपस में बहस हो जाती है. और जैसे ही यह दोनों एक दूसरे को मारने के लिए आगे बढ़ते हैं तभी कुछ गार्ड आकर इन लोगों को रोक देते हैं और तभी इनकी नजर पड़ती है एक फाइटर पर जिसका नाम डॉलर है. डॉलर बड़े सुकून से छांव के नीचे आराम कर रहा होता है उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दी जा रही होती है और उसे यहां पर कोई भी गार्ड काम करने के लिए नहीं बोलता. यह देखकर सभी लोगों को काफी गुस्सा आता है लेकिन यह लोग मजबूर थे इसलिए यह लोग कुछ भी नहीं कर सकते थे और काम पर लग जाते हैं काम करते-करते शाम हो जाती है. जिसके बाद कुछ गार्ड्स इन सभी को गाड़ी में बैठाकर वापस जेल ले आते हैं जहां उन्हें एक घंटा प्रैक्टिस के लिए दिया जाता है. तभी हम डॉलर को देखते हैं जिसके पास वार्डन आता है और वार्डन यहां पर डॉलर को एक डब्बे में ड्रग्स देता है यह ड्रग्स परफॉर्मेंस एनहैंसमेंट के लिए होते हैं. जिसे लेने के बाद डॉलर की बॉडी में और भी ज्यादा पावर आ जाएगी और वह अपने अपोनेंट को आराम से हरा देगा अब यहां वह दिन आता है जिस दिन टूर्नामेंट स्टार्ट होने वाला था. और पूरे दुनिया में सट्टेबाजी होना शुरू हो जाती है जहां पर सभी लोग अपने फेवरेट फाइटर्स पर पैसा लगाने लगते हैं जिसके बाद पहली फाइट शुरू हो जाती है. यहां हम पहले फाइटर को देखते हैं जिसका नाम सिल्वा है सिल्वा एक बहुत ही अच्छा फाइटर है जो अपने अच्छे फाइटिंग स्किल्स की वजह से अपने अपोनेंट को बहुत ही जल्दी हरा देता है. और सिल्वा यह मैच जीत जाता है जिसका मतलब कि सिल्वा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया है इसके बाद दूसरी फाइट होती है टर्बो की. और यहां हम टर्बो की फाइटिंग के अंदाज को देखकर समझ जाते हैं कि टर्बो कोई कच्चा खिलाड़ी नहीं है टर्बो अपने अपोनेंट से बहुत ही तेजी से फाइट कर रहा होता है. जिससे उस दूसरे फाइटर को टर्बो पर वार करने का मौका ही नहीं मिलता और टर्बो उस फाइटर को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर देता है. अब तीसरी फाइट होती है बॉयका की और उसका अपोनेंट फ्रांस का बेहतरीन फाइटर डुपोन होता है अब जैसे ही फाइट की शुरुआत होती है तब डुपोन बॉयका पर हमला कर देता है. लेकिन बॉयका बड़ी आसानी से डुपोन के पंच से खुद को बचाता है और काफी देर तक लड़ने के बाद बॉयका जब समझ जाता है कि डुपोन थक चुका है तब बॉयका उस पर हमला कर देता है. और बॉयका भी डुपोन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाता है बॉयका के इस मैच को पुराने जेल में उसके साथ ही देख रहे होते हैं जिस जेल में बॉयका ने कभी अपना राज चलाया था. और बॉयका का मैच जीतते हुए देखकर उसके पुराने साथी काफी खुश हो जाते हैं इसके बाद बारी आती है डॉलर की और डॉलर का भी एक दूसरे फाइटर के साथ मैच स्टार्ट हो जाता है. अब जैसे कि हमें पता है कि डॉलर मैच शुरू होने से पहले ड्रग्स लेता है इसीलिए वह अपने सामने के अपोनेंट को बिल्कुल टिकने ही नहीं देता. और डॉलर उसे मार मारकर उसका बुरा हाल कर देता है साथ ही डॉलर भी यह मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर देता है. इसके बाद सारे हारे हुए लोग वापस जाने की तैयारी करने लगते हैं उन्हें लग रहा था कि उनको वापस अपनी कंट्री भेज दिया जाएगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता. वार्डन चुपके से अपने लोगों को कहता है कि उन्हें जेल से बाहर ले जाकर मार डालो इसके बाद गार्ड्स इन चार हारे हुए कैदियों को एक वैन में बैठाकर जेल से कुछ दूरी पर ले जाते हैं. और उन्हें लाइन से खड़ा करके गार्ड्स इन चारों को मार डालते हैं अगले दिन जब टर्बो और बॉयका को पत्थर तोड़ने के काम के लिए ले जाया जाता है. तब इन दोनों को एक ही चेन से पैरों से बांधा गया होता है अब इन दोनों की पहले से एक दूसरे के साथ नहीं लग रही थी इसलिए जल्दी ही इन दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है. और बहस बढ़ते-बढ़ते इनके बीच फाइट शुरू हो जाता है यह दोनों एक दूसरे को बुरी तरह से मारते हैं और तभी कुछ गार्ड्स की नजर इन पर पड़ती है. गार्ड्स इन दोनों को लड़ते हुए देखकर जल्दी उनके पास आकर इन्हें छुड़ा लेते हैं और अब क्योंकि इन दोनों ने एक दूसरे के साथ लड़ाई करके रूल्स को तोड़ा है. इसलिए गार्ड्स इन्हें जाकर कालकोठरी में बंद कर देते हैं और कालकोठरी में रहते हुए इन दोनों को एक घंटा एक्सरसाइज के लिए भी नहीं दिया जाता. अब जाकर इन दोनों को अपनी गलती का एहसास होता है और यह दोनों एक दूसरे के साथ बातें करने लगते हैं कि हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए. यह दोनों इस बात को समझ जाते हैं कि वार्डन हम दोनों को आपस में लड़ाकर कमजोर करना चाहता है क्योंकि हमारा मुकाबला डॉलर के साथ होने वाला है. इसलिए हम दोनों को आपस में लड़ने के बजाय डॉलर के साथ लड़ने की तैयारी करनी चाहिए अगले दिन गागा और टर्बो का मैनेजर इन दोनों से मिलने आते हैं. यहां टर्बो और बॉयका इन दोनों को बताते हैं कि हमारे साथ यहां पर काफी बुरा सुलूक हो रहा है हमारे से यहां पर दिन रात पत्थर तोड़ने का काम लिया जा रहा है जबकि हम लोग फाइटर्स हैं. और हमें फाइट के लिए तैयार होने का ट्रीटमेंट देने के बजाय हमसे मजदूरी ली जा रही है यह सुनकर गागा और टर्बो के मैनेजर को काफी गुस्सा आता है. और यह दोनों सीधे वार्डन के ऑफिस में जाते हैं यहां वार्डन इनकी मुलाकात करवाता है रीजो नाम के एक आदमी से रीजो जॉर्जिया का सबसे बड़ा डॉन है. और रीजो ही यहां का इंटरनेशनल फाइट करवा रहा है यानी कि सारा का सारा कंट्रोल इसके हाथ में है और रीजो का फाइटर कोई और नहीं बल्कि डॉलर है. इसीलिए डॉलर को यहां वीआईपी ट्रीटमेंट दी जा रही है यहां गागा इससे पूछता है कि हमारे फाइटर के साथ ऐसा सुलूक क्यों हो रहा है. तब वह माफिया डॉन गागा से कहता है कि यह सब कुछ जानबूझकर किया जा रहा है मैंने ही वार्डन से कहा है कि वह बाकी सारे फाइटर से काम करवाएं ताकि वह लोग कमजोर हो जाए. और जब फाइनल में मेरे फाइटर डॉलर के सामने जो फाइटर भी आए वह डॉलर के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए यहां माफिया डॉन इन दोनों को यह भी बता देता है कि इस फाइट की शुरुआत से पहले इसका विनर फिक्स हो चुका है. और वह विनर कोई और नहीं बल्कि मेरा फाइटर डॉलर है इसीलिए तुम दोनों को भी मेरे फाइटर पर पैसे लगाने चाहिए अगर तुम्हें ज्यादा पैसे कमाने हैं तो अभी भी वक्त है. तुम दोनों सारे के सारे पैसे डॉलर पर लगा दो क्योंकि वही इस फाइट को जीतने वाला है तब गागा पूछता है कि हमारे फाइटर्स का क्या होगा. जिस पर माफिया डॉन कहता है कि अपने फाइटर्स को छोड़ो और जो पैसे तुम्हारे पास आने वाले हैं उसके बारे में सोचो अब यह दोनों ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अपने फाइटर्स को मौत के मुंह में छोड़कर माफिया डॉन के साथ हाथ मिला लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ हमें बॉयका और टर्बो को दिखाया जाता है जो धीरे-धीरे एक दूसरे के साथ अच्छे से बातें करने लगते हैं. और अपना ज्यादातर वक्त एक दूसरे के साथ बिताने लगते हैं इन दोनों को समझ आ चुका होता है कि हम दोनों को जानबूझकर ज्यादा टाइम प्रैक्टिस के लिए नहीं दिया जा रहा. क्योंकि अगर हमें प्रैक्टिस के लिए ज्यादा टाइम दिया गया तो हम मैच में डॉलर पर भारी पड़ सकते हैं इसलिए यह दोनों प्लान बनाते हैं कि जब इन्हें माइनिंग के काम के लिए ले जाया जाएगा. वहीं पर यह दोनों प्रैक्टिस किया करेंगे और अब प्लान के मुताबिक जब भी इन दोनों को माइनिंग की जगह पर काम के लिए ले जाया जाता है. तब यह दोनों वहां पर पत्थर भी उठाते हैं और साथ में प्रैक्टिस भी करते हैं लेकिन प्रैक्टिस के दौरान जब बॉयका एक पत्थर उठा रहा होता है. तो फिर से उसके घुटने में दर्द होता है और टर्बो इस चीज को देख लेता है जिसके बाद टर्बो उसे कुछ जड़ी बूटियां देकर कहता है कि इसे अपने घुटने पर लगा लेना. जिससे तुम्हारा घुटना जल्दी ही ठीक हो जाएगा बॉयका टर्बो की इस सजेशन से काफी खुश हो जाता है. यहां हम देखते हैं कि अब इन दोनों के बीच कहीं ना कहीं दोस्ती होना शुरू हो गई है यह दोनों साथ बैठकर खाना खाते हैं और जेल का जो काम भी हो यह दोनों साथ मिलकर करते हैं. तभी बॉयका की नजर पड़ती है टर्बो के सीने पर बने टैटू पर जिसे देखकर बॉयका पूछता है कि इस टैटू का मतलब क्या है. तब टर्बो बताता है कि यह टैटू मैंने अपनी वाइफ और बेटी के नाम पर बनाया है मैं पिछले कई सालों से जेल में हूं और मेरी बेटी को अब तक नहीं पता कि मेरा पिता जेल में है. जब मेरी बेटी मेरे बारे में पूछती है तब मेरी वाइफ उसे झूठ कहती है कि तुम्हारे पिता किसी काम से दूसरी कंट्री गए हैं और जल्द ही आ जाएंगे. यह सुनकर बॉयका को टर्बो के लिए काफी बुरा लगता है इसके बाद टर्बो बॉयका से पूछता है कि तुम जेल में कैसे आए और एक फाइटर कैसे बने. तब बॉयका बताता है कि ऊपर वाले ने मुझे फाइट के लिए बनाया है और मैं जानता हूं कि मैं दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइटर हूं फाइट के अलावा मुझे कुछ भी नहीं आता. इसीलिए मैं फाइट लड़ता हूं ताकि दुनिया जाने कि मैं कौन हूं और अब वह दिन आ जाता है जिस दिन बॉयका और सिल्वा का सेमीफाइनल होने वाला है. सिल्वा बहुत ही फास्ट और स्ट्रांग है सिल्वा को उसके फुर्तीले पन के लिए जाना जाता है यह दोनों ही प्लेयर आज का मैच जीतने के लिए पूरी तैयारी करके आए होते हैं. क्योंकि यह दोनों जानते थे कि अगर आज का मैच जो प्लेयर जीत गया वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा इसके बाद मैच स्टार्ट हो जाता है और सिल्वा बॉयका पर टूट पड़ता है. सिल्वा जो कि काफी ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है इसलिए वह बॉयका से काफी अजीब तरीके से लड़ने लगता है बॉयका को कुछ समझ नहीं आ रहा होता कि वह सिल्वा को कैसे हराए. लेकिन बॉयका की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह पहले प्लेयर के मूव को समझता है और जब वह समझ जाता है कि सामने वाला प्लेयर किस तरीके से लड़ रहा है. तब बॉयका अपनी चाल बदल लेता है और वह सिल्वा पर टूट पड़ता है और बॉयका उसे मार मारकर उसका बुरा हाल कर देता है. लेकिन इतना मार खाने के बावजूद भी सिल्वा हार मानने को तैयार नहीं था और वह काफी घायल हालत में बॉयका का मुकाबला करता है.
[14:05]लेकिन जब सिल्वा उस पर वार करने की कोशिश करता है तब सिल्वा उल्टा बॉयका से मार ही खाता है और एक वक्त ऐसा आता है जब बॉयका यहां पर सिल्वा को हरा देता है. और अब सिल्वा को हराने के बाद बॉयका पहुंच जाता है फाइनल में बॉयका को फाइनल में जाता देखकर वहां पर मौजूद कैदी काफी खुश होते हैं. लेकिन माफिया डॉन रीजो की मुसीबत बढ़ने लगती है क्योंकि बॉयका को सिर्फ एक घंटा प्रैक्टिस देने के बावजूद भी उसने एक बहुत ही अच्छे फाइटर सिल्वा को हरा दिया. यह देखकर माफिया डॉन काफी परेशान हो जाता है क्योंकि अब अगला सेमीफाइनल मैच टर्बो और डॉलर के बीच होने वाला था. इसीलिए उसे डर रहता है कि कहीं टर्बो मेरे फाइटर डॉलर को सेमीफाइनल में हरा ना दे यह सोचकर माफिया डॉन सीधा जाता है जेल के वार्डन के पास. और वार्डन से कहता है कि हमने जितना सोचा था बॉयका और टर्बो उससे ज्यादा खतरनाक है लेकिन बॉयका ऑलरेडी फाइनल में पहुंच चुका है. इसीलिए मैं चाहता हूं कि तुम लोग टर्बो को घायल कर दो ताकि वह अगले मैच के लिए तैयार नहीं हो सके और डॉलर बिना मैच जीते फाइनल में पहुंच जाए. अब उस माफिया डॉन की बात को मानते हुए वार्डन सीधा पहुंचता है टर्बो के सेल के पास जहां वार्डन टर्बो के सेल का दरवाजा खोल देता है. जिसके बाद गार्ड्स टर्बो को बुरी तरह से मारने लगते हैं और इतना मारते हैं कि टर्बो का बुरा हाल कर देते हैं अब टर्बो ज्यादा घायल होने की वजह से वह डॉलर के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने की हालत में नहीं था. कुछ देर बाद यहां बॉयका टर्बो से मिलने आता है बॉयका देखता है कि टर्बो बहुत ही बुरी हालत में स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है और बॉयका समझ जाता है कि टर्बो को इसलिए मारा गया है. ताकि वह डॉलर के साथ मैच ना खेल सके लेकिन टर्बो जो एक बहुत ही अच्छा फाइटर है वह इस हालत में भी डॉलर के साथ फाइट करने को तैयार था. पर बॉयका उसे समझाता है कि तुम इस हाल में कभी भी मैच नहीं जीत सकते इसलिए डॉलर के साथ तुम फाइट मत लड़ो लेकिन टर्बो मानने को तैयार नहीं था. इसके बाद बॉयका वापस आकर प्रैक्टिस करने लगता है तभी उसके पास डॉलर आता है और बॉयका का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि मुझे पता है कि तुम इससे पहले जेल में क्लीनिंग और टॉयलेट साफ करने का काम करते थे. इसलिए एक साफ सफाई करने वाला मेरा कभी भी मुकाबला नहीं कर सकता यहां बॉयका को गुस्सा तो काफी आ जाता है लेकिन फिर वह अपने गुस्सा पर काबू पाते हुए कहता है. कि यह तो फाइट रिंग में पता चलेगा कि मैं तुम्हारा मुकाबला कर सकता हूं या फिर नहीं अगली सुबह इन्हें फिर से पत्थर तोड़ने के काम पर लगा दिया जाता है. यहां बॉयका देखता है कि टर्बो की हालत खराब है और बॉयका को पता चलता है कि टर्बो कभी फौज में हुआ करता था यह पता चलते ही बॉयका टर्बो से कहता है. कि तुम यहां से आसानी से भाग सकते हो क्योंकि तुम एक फौजी रह चुके हो अगर तुम यहां से नहीं भागे तो यह लोग तुम्हें मार देंगे. लेकिन टर्बो यहां से भागने से इंकार कर देता है वह कहता है कि मैं पीठ दिखाकर भागना नहीं चाहता मुझे खुद पर पूरा यकीन है कि मैं इस हालत में भी डॉलर को हरा सकता हूं. और अगर मैं हार भी गया तो मुझे वापस जेल भेज दिया जाएगा यह सुनकर पास खड़ा एक कैदी बताता है कि तुम्हें पता भी है कि यहां लोगों के साथ क्या हो रहा है. यहां मैच हारने के बाद फाइटर्स को वापस जेल ले जाने के बहाने जेल से बाहर ले जाया जाता है और फिर उन्हें मार दिया जाता है यह सुनकर टर्बो घबरा जाता है. क्योंकि टर्बो की वाइफ और उसकी बेटी उसका इंतजार कर रही है इसलिए टर्बो यहां से भागने के लिए मान जाता है अब यहां जिस चैन से इन दोनों को बांधा गया था. बॉयका एक हथौड़ा उठाकर उस चैन को तोड़ने लगता है लेकिन ऐसा करते हुए गार्ड्स इन्हें देख लेते हैं और गार्ड्स दौड़कर इनके पास आते हैं. जिसके बाद टर्बो और बॉयका उन गार्ड्स से लड़ने लगते हैं और कई सारे गार्ड्स को मारने के बाद उन्हें एक गार्ड के पास चैन की चाबी मिल जाती है. जिससे बॉयका टर्बो के पैर से चैन को खोल देता है और टर्बो यहां से भाग जाता है अब टर्बो को भगाने में मदद करने के लिए गार्ड्स बॉयका के पास आते हैं. और उसे मार मारकर बेहोश कर देते हैं बॉयका की जब आंख खुलती है तब वह एक सेल के अंदर खुद को जंजीरों से बंधा हुआ पाता है. और कुछ ही देर बाद बॉयका के पास जेल का वार्डन और माफिया डॉन आते हैं माफिया डॉन बॉयका से कहता है कि तुमने यहां का रूल तोड़ा है. तुमने यहां से एक कैदी को भगाने में मदद की है इसलिए अब तुम्हारा मुकाबला फाइनल में डॉलर के साथ होगा यह सुनकर बॉयका समझ जाता है. कि यह लोग मुझे किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे इसलिए बॉयका उनसे कहता है कि मैं अपने मैनेजर गागा से मिलना चाहता हूं. और तभी पीछे से गागा आ जाता है जो कि पहले से बॉयका से छिपकर पीछे खड़ा हुआ था यहां गागा बॉयका से कहता है कि मैं तुमसे ज्यादा पैसों से प्यार करता हूं. यह सुनकर बॉयका समझ जाता है कि गागा भी इनके साथ मिला हुआ है अब यहां हम देखते हैं कि डॉलर का फाइट होने वाला था सेमीफाइनल में टर्बो के साथ. लेकिन अब क्योंकि टर्बो यहां से भाग चुका है इसीलिए डॉलर अब सीधा फाइनल में पहुंच चुका है और उसका मुकाबला है बॉयका के साथ. इस मैच को देखने के लिए पूरी दुनिया काफी एक्साइटेड होती है इसीलिए हर जगह लोग अपने फेवरेट प्लेयर पर पैसे लगा रहे होते हैं. लेकिन यहां के जो बड़े लेवल के जुवारी हैं उन सभी ने डॉलर पर पैसा लगाया है क्योंकि उन्हें पहले से पता है कि यह मैच फिक्स है और यह मैच डॉलर जीतेगा. अब यहां फाइनली इस मैच की शुरुआत हो जाती है और यहां पर डॉलर अपना असली कमाल दिखाता है और काफी फुर्ती से बॉयका से लड़ने लगता है. बॉयका डॉलर के फाइटिंग स्टाइल को देखकर हैरान रह जाता है और सोचने लगता है कि कोई फाइटर इतना तेज कैसे हो सकता है. लेकिन हमें तो पता है कि डॉलर एक तो अच्छा फाइटर है और ऊपर से उसने ड्रग्स ली है जिस वजह से वह काफी ज्यादा पावरफुल हो गया है. इसलिए वह बॉयका को बुरी तरह से पीटने लगता है यहां जब भी बॉयका उस पर हमला करता है तो डॉलर बड़ी आसानी से खुद को बचा लेता है. अब यहां काफी देर तक लड़ने के बाद बॉयका धीरे-धीरे डॉलर के मूव्स को समझने लगता है और थोड़ी देर के बाद बॉयका डॉलर के सारे फाइटिंग टेक्निक को समझ जाता है. इसलिए अब बॉयका डॉलर के साथ उसी टेक्निक से लड़ने लगता है जिस टेक्निक से डॉलर बॉयका के साथ लड़ रहा था और देखते ही देखते बॉयका डॉलर पर भारी पड़ने लगता है. डॉलर जब समझ जाता है कि बॉयका मुझ पर भारी पड़ रहा है तब डॉलर बॉयका के कमजोर पार्ट्स पर अटैक करता है. क्योंकि डॉलर को पहले से पता था कि बॉयका का घुटना टूटा हुआ है इसीलिए वह बॉयका के घुटने पर वार करने लगता है जिससे बॉयका को काफी तकलीफ होने लगती है. और बॉयका डॉलर के सामने कमजोर पड़ जाता है लेकिन बॉयका अभी भी हार नहीं मानता और वह डॉलर से लड़ने लगता है. लेकिन घुटने में तकलीफ होने की वजह से वह डॉलर का पहले की तरह मुकाबला नहीं कर पाता और इसी मौके का फायदा उठाते हुए डॉलर बॉयका पर टूट पड़ता है और उसका बुरा हाल कर देता है. और आखिर में डॉलर बॉयका को इतने जोर का किक मारता है जिससे बॉयका रिंग से बाहर गिर जाता है. यहां पर मौजूद सभी लोगों को लग रहा था कि बॉयका हार चुका है इसीलिए रेफरी काउंटिंग शुरू कर देता है. और अगर रेफरी के 10 तक काउंटिंग करने तक बॉयका वापस रिंग में नहीं आया तो बॉयका हार जाएगा. यहां बॉयका अधमरी हालत में रिंग के बाहर पड़ा होता है और तभी उसे याद आता है कि वह कैसे जेल में साफ सफाई का काम किया करता था. और लोग उसका मजाक उड़ाया करते थे इसलिए बॉयका समझ जाता है कि अगर आज मैंने हिम्मत हार दी तो फिर मैं हमेशा के लिए लोगों का मजाक बनके रह जाऊंगा. इसलिए बॉयका अपने पैर पर वाइपर का कपड़ा बांध लेता है और एक बार फिर से जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर बॉयका रिंग में आकर खड़ा हो जाता है. यह देखकर डॉलर के साथ-साथ वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं तब डॉलर एक बार फिर से आता है हमला करने के लिए. लेकिन बॉयका अब अपने फाइटिंग स्किल्स का दूसरा टेक्निक इस्तेमाल करता है और डॉलर को बुरी तरह से पीटने लगता है. यहां डॉलर कुछ भी नहीं समझ रहा होता कि बॉयका के पंच को कैसे रोका जाए यहां जितने भी कैदी होते हैं वह सभी बॉयका का नाम पुकारने लगते हैं. और बॉयका भी अपनी पूरी ताकत लगाकर डॉलर को पीटने लगता है बॉयका इतने फास्ट तरीके से पंच बरसाता है कि डॉलर को खुद को बचाने का मौका ही नहीं मिलता. और आखिर में जब डॉलर समझ जाता है कि बॉयका मुझे हरा देगा इसलिए डॉलर अपना आखिरी दांव चलाते हुए जोर से बॉयका को किक मारने की कोशिश करता है. लेकिन डॉलर जिस पैर से बॉयका को किक मार रहा होता है तब बॉयका उसका वही पैर तोड़ देता है जिससे डॉलर नीचे गिर जाता है. और फाइनली यह मुकाबला बॉयका जीत जाता है बॉयका की जीत को देखते हुए वहां पर मौजूद सभी लोग खुशी से झूमने लगते हैं. लेकिन इस टूर्नामेंट को ऑर्गेनाइज करने वाला माफिया डॉन और उसके साथी काफी उदास हो जाते हैं क्योंकि उनके डॉलर पर लगाए हुए ढेर सारे पैसे डूब गए. और अब क्योंकि वार्डन और माफिया डॉन के कहने पर गागा और टर्बो के मैनेजर ने डॉलर पर पैसे लगाए थे इसलिए टर्बो का मैनेजर काफी गुस्सा हो जाता है. और वह सीधा वार्डन के ऑफिस में पहुंचकर वार्डन पर बंदूक तान देता है लेकिन तभी पीछे से माफिया डॉन आ जाता है. अब क्योंकि माफिया डॉन ने सभी को डॉलर पर पैसे लगाने को कहा था इसलिए टर्बो का मैनेजर माफिया डॉन को गोली मार देता है. पर तभी पीछे से वार्डन टर्बो के मैनेजर को भी शूट कर देता है यानी कि अब टर्बो के मैनेजर और माफिया डॉन मर चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ हम बॉयका को देखते हैं जिसे अब रूल्स के मुताबिक उसके सारे क्रिमिनल रिकॉर्ड खत्म करके हमेशा के लिए जेल से आजाद कर दिया जाएगा. लेकिन तभी वार्डन उसके पास आता है और कहता है कि तुमने टूर्नामेंट तो जीत लिया लेकिन मैं तुम्हें आजाद नहीं कर सकता. क्योंकि तुमने यहां से टर्बो को भगाने में मदद की है और वह अभी तक नहीं मिला है इसलिए हम तुम्हें वापस तुम्हारे जेल भेज रहे हैं. तब बॉयका कहता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं वापस जेल जाने के लिए तैयार हूं. इसके बाद यह लोग बॉयका को वैन में बैठाकर जेल से बाहर लेकर आते हैं और उसे वापस जेल भेजने के बजाय उसे मारने लगते हैं. लेकिन तभी वहां पर बॉयका का जिगरी दोस्त टर्बो आ जाता है और वह सारे लोगों को शूट कर देता है. इसके बाद बॉयका और टर्बो यहां से भागने लगते हैं और टर्बो बॉयका को सीधा गागा की गाड़ी के पास लेकर जाता है. यहां हमें पूरी सच्चाई पता लगती है गागा बताता है कि मुझे पहले से यकीन था कि उस मैच को अगर कोई जीत सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ बॉयका है. मुझे पता था कि यहां का सबसे बेस्ट फाइटर बॉयका है क्योंकि बॉयका को हराना बहुत मुश्किल है और खासकर के तब जब वह गुस्से में हो. इसीलिए मैंने माफिया डॉन की बात नहीं मानी और मेरे पास जितने भी पैसे थे वह सभी के सभी मैंने तुम पर लगा दिए और मैंने उन पैसों का डबल दाम तुम पर लगाया. इसलिए आज तुम्हारी वजह से मैंने बहुत सारा पैसा कमाया है और अब क्योंकि गागा ने बहुत सारे पैसे कमाए थे इसलिए वह एक सूटकेस में बॉयका को ढेर सारे पैसे देकर आजाद कर देता है. इसके बाद गागा गाड़ी रोक देता है ताकि बॉयका यहां से अपने गांव चला जाए लेकिन जाने से पहले टर्बो आकर बॉयका को गले लगाता है. और टर्बो बॉयका का शुक्रिया अदा करता है क्योंकि उसकी वजह से आज वह जिंदा है साथ ही टर्बो कहता है कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि हम दोनों के बीच फाइट का एक मैच हो. ताकि पता चल सके कि हम दोनों में से कौन बेहतर फाइटर है यह कहकर टर्बो गाड़ी में बैठ जाता है और गागा के साथ जाने लगता है. और बॉयका भी हाथ में पैसों से भरा हुआ सूटकेस लेकर अपने गांव की तरफ निकल पड़ता है यहां हम देखते हैं कि बॉयका के चेहरे पर काफी खुशी होती है. इसी के साथ यह कहानी खत्म हो जाती है अगर आपको यह वीडियो अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को लाइक जरूर कीजिएगा.



