[0:00]दोस्तों, इस दुनिया में कई देशों की कहानियां डर से भरी है। कई हुकूमतें खून और क्रूरता पर टिकी हैं और कई नेता सत्ता के लिए हर हद पार कर जाते हैं। मगर इनमें से एक ऐसा नाम है जिसके बारे में सुनकर ही सबसे ताकतवर देश भी खामोश हो जाते हैं। वो नाम जो दुनिया में आतंक का दूसरा नाम बन चुका है। एक ऐसा इंसान जिसके शब्द कानून बन जाते हैं, जिसके इशारों पर पूरी की पूरी नस्लें मिटा दी जाती हैं और जिसकी क्रूरता की गूंज धरती के उस कोने तक सुनाई देती है जहां उसके देश का नाम लेने की भी हिम्मत कम लोग करते हैं। यह कहानी है उस तानाशाह की जो दुनिया को डराने के लिए मिसाइल चलाता है और अपने ही परिवार को रास्ते से हटाने के लिए जहर देता है। हां, हम बात कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की। लेकिन आज जो कहानी आप सुनने वाले हैं वो सिर्फ उसके शासन की नहीं, ये कहानी है उसके सबसे बड़े डर की। उस डर की वजह से उसने अपने ही सगे भाई को ऐसी मौत दी जिसकी कहानी हॉलीवुड की स्पाई मूवीज भी लिखने की हिम्मत ना करें। तो तैयार हो जाइए क्योंकि ये सिर्फ इतिहास नहीं, ये एक डार्क रियलिटी है। एक ऐसी रियलिटी जहां सत्ता इंसान को इंसान नहीं रहने देती। दोस्तों नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जो दुनिया के लिए एक बंद तिजोरी जैसा है। जहां ना विचार बाहर आते हैं और ना ही सच्चाई भीतर जाती है। यहां जानकारी को हथियार बनाया जाता है और डर को ढाल। किम जोंग उन, एक ऐसा नाम जो बचपन से ही रेड कार्पेट पर चला। लेकिन वो कार्पेट खून से भीगे इतिहास पर बिछा था। उसकी परवरिश किसी सामान्य बच्चे की तरह नहीं हुई। उसने अपनी शुरुआती जिंदगी स्विट्जरलैंड में बिताई। जहां वो डेनिस रॉडमन के पोस्टर अपने कमरे में लगाए रहता था। वीडियो गेम खेलता था और डिज्नी मूवीज देखता था। लेकिन दुनिया को क्या पता था कि ये मासूम दिखने वाला बच्चा एक दिन दुनिया के सबसे खौफनाक तानाशाहों में गिना जाएगा। किम को बचपन से ये सिखाया गया था कि वो एक गॉड लाइक फैमिली से आता है। यानी ऐसी फैमिली जिसे सुपर ह्यूमन या आम लोगों से कहीं ऊपर माना जाता है। ऐसी फैमिली को लगभग अल्ट्रा स्पेशल, गलतियां ना करने वाली और हमेशा सही समझा जाता है। किम के पिता किम जोंग इल खुद भी एक तानाशाह थे और उनके पिता यानी किम के दादा किम इल सांग नॉर्थ कोरिया के फाउंडिंग डिक्टेटर थे। यानी क्रूरता, सत्ता और खून की भूख किम को विरासत में मिली थी। दोस्तों, किम जोंग उन का एक भाई था जिसका नाम था किम जोंग नाम। एक लिबरल, समझदार और पढ़ा लिखा इंसान जिसे खुली सोच और आजादी पसंद थी। नॉर्थ कोरिया के लोग कहते थे कि अगर कोई भविष्य में देश को एक बेहतर दिशा दे सकता था, तो वो किम जोंग नाम था। लेकिन एक समस्या थी जो थी तानाशाही राज में समझदार होना। किम जोंग नाम खुले विचारों वाला था और यही बात किम जोंग उन को पसंद नहीं थी। किम जोंग नाम ने कई बार तानाशाही नीतियों की आलोचना की थी। उसने दुनिया के सामने बताया था कि नॉर्थ कोरिया की असलियत क्या है। वो चाहता था कि नॉर्थ कोरिया में सुधार आए, लोगों को आजादी मिले। लेकिन किम जोंग उन तो कंप्लीट पावर चाहता था जिसे वो गॉड गिवन राइट कहता था। यही वजह थी कि दोनों भाइयों के बीच सत्ता की जंग शुरू हो गई। तभी किम जोंग नाम जापान घूमने गया, लेकिन उसने जो किया वो उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा पाप बन गया। वो अपने बच्चे के साथ डिज्नीलैंड जाने की कोशिश कर रहा था वो भी फेक पासपोर्ट के साथ। नॉर्थ कोरिया की इमेज के लिए ये शर्मनाक था। और तानाशाह ये बर्दाश्त नहीं कर सकता था। बस, यहीं से किम जोंग नाम को परिवार से निकाल दिया गया। वो मकाऊ, चाइना और सिंगापुर जैसे देशों में रहने लगा। वो चुपचाप अपनी जिंदगी अकेले जीता था। लेकिन तानाशाह को उसका जिंदा रहना भी मंजूर नहीं था, क्योंकि तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि कहीं कोई उसका ताज ना छीन ले। किम जोंग को शक था कि उसका भाई सीआईए से जुड़ गया है और अमेरिका उसे नॉर्थ कोरिया का अगला लीडर बनाना चाहता है। हालांकि, किम के पास इसका कोई सबूत नहीं था। पर शक भी एक तानाशाह की दुनिया में सबूत से बड़ा होता है। किम जोंग उन को डर था कि अगर उसका भाई सत्ता में आ गया तो उसका साम्राज्य, उसके हथियार और उसकी मिसाइलें सब खत्म हो जाएंगी। इसीलिए उसने फैसला किया कि भाई को रास्ते से हटाना जरूरी है। इसलिए उसने पहले उसे देश से निकाला, फिर निगरानी में रखा और फिर उसकी मौत की कहानी लिख दी। दिन था 13 फरवरी 2017। जगह थी क्वालालंपुर एयरपोर्ट। अपने भाई की मौत की कहानी किम ने किसी स्पाई थ्रिलर मूवी की तरह लिखी थी। एक कोरियन आदमी खुद को टीवी प्रोड्यूसर बताकर दो महिलाओं को हफ्तों से ट्रेनिंग दे रहा था। वो उन्हें प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एयरपोर्ट ले गया और उन्हें बोला, आज का टारगेट यही है। जाकर इसके चेहरे पर ये तेल लगा दो। महिलाओं को लगा ये मजाक है। शायद ये एक प्रैंक वीडियो है या किसी सीक्रेट शो का हिस्सा। लेकिन उन्हें क्या पता था बॉटल में बेबी ऑयल नहीं VX नर्व एजेंट था। दुनिया का सबसे खतरनाक जहर। VX के सिर्फ एक बूंद इंसान को पांच से 10 मिनट में मार देती है और ये कानूनी रूप से वेपन ऑफ मास डिस्ट्रक्शन माना जाता है। दोनों महिलाओं ने हंसते हुए किम जोंग नाम के चेहरे पर VX लगा दिया। वो गुस्से से उछला लेकिन उसके पास सिर्फ 10 मिनट थे। उसका शरीर कांपने लगा, सांस रुकने लगी और फिर मलेशिया एयरपोर्ट के क्लिनिक में उसने दम तोड़ दिया। उसका चेहरा दुनिया कभी नहीं भूल सकती। क्योंकि वो मौत को देखते हुए मर रहा था। ये पूरा ऑपरेशन नॉर्थ कोरिया के सीक्रेट एजेंट्स द्वारा संचालित था। VX लगाने वाली महिलाओं को तो पता ही नहीं था कि वो हत्या कर रही है। लेकिन एयरपोर्ट के बाहर ब्लैक सूट में खड़ा एक रहस्यमई आदमी लगातार सब देख रहा था। वो नॉर्थ कोरिया का केमिकल एक्सपर्ट था। एक महिला जैसे ही बाहर निकली उसने तुरंत उसके हाथ पर मौजूद VX को न्यूट्रलाइज कर दिया। नहीं तो वो भी वही मर जाती। फिर एक ड्राइवर तैयार था जिसने उन्हें तुरंत होटल पहुंचाया और वही से भागने का इंतजाम किया गया। लेकिन असली मास्टरमाइंड थे चार नॉर्थ कोरियन एजेंट जो ऑपरेशन के बाद तुरंत ही जकार्ता, दुबई और प्योंगयांग भाग गए। बता दें VX का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी एजेंसियां कर सकती हैं और नॉर्थ कोरिया इस एजेंट का सबसे बड़ा अवैध निर्माता है। दुनिया का कोई देश VX को स्टॉक में नहीं रखता। लेकिन नॉर्थ कोरिया के पास ये हजारों लीटर की मात्रा में होता है। किम जोंग उन ने इसे अपने ही भाई पर इस्तेमाल करके दुनिया को एक मैसेज दिया कि मैं किसी से नहीं डरता। मैं अपने खून को नहीं छोड़ता। तो मेरे सामने बाकी दुनिया की क्या औकात है। दोस्तों किम जोंग उन जानता था कि उसका भाई उससे ज्यादा लोकप्रिय है उससे ज्यादा पढ़ा लिखा और समझदार है। और इसी वजह से उसे लोग पसंद करते थे और यही बात तानाशाह को अच्छी नहीं लगती थी। किम को लगता था कि उसका भाई उसकी सत्ता का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। इसलिए उसने उसकी मौत की कहानी लिख दी और खून का रिश्ता भी सत्ता के आगे छोटा पड़ गया। दोस्तों नॉर्थ कोरिया दुनिया का वो देश है जो मानो अपनी ही दुनिया में कैद हो। सबसे ज्यादा बंद सबसे ज्यादा अलग-थलग। आप सोच भी नहीं सकते कि नॉर्थ कोरिया में जिंदगी कैसी होती है। यहां के लोग इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर सकते, whatsapp इस्तेमाल नहीं कर सकते, Instagram इस्तेमाल नहीं कर सकते, youtube इस्तेमाल नहीं कर सकते। फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं, विदेश यात्रा नहीं, गाने सुनने की आजादी नहीं और सच्चाई बोलने का अधिकार नहीं। यहां सिर्फ वही देखा, सुना और बोला जाता है जो सरकार दिखाना चाहती है। यहां टीवी चैनल भी सिर्फ तीन है और वो भी पूरे देश के लिए नहीं, सिर्फ खास लोगों के लिए। लोगों के घरों में जो रेडियो है वो भी फिक्स्ड है। उसे बंद नहीं किया जा सकता। उसे सिर्फ सरकार से आने वाली खबरें सुनाने के लिए बनाया गया है। अब बात करते हैं नॉर्थ कोरिया के अजीब और भयानक रूल्स की। दोस्तों ये देश जेल से भी बदतर है। अगर आप यहां एक छोटा सा अपराध करते हैं तो सिर्फ आपको ही नहीं, आपके मां-बाप, आपके बच्चे और आपके पोते-पोतियों तक को जेल भेज दिया जाता है। मतलब सिर्फ एक अपराध और तीन पीढ़ियां तबाह। यहां पर नींद लेने पर भी मौत की सजा दे दी जाती है। एक बार एक अधिकारी मीटिंग में झपकी ले रहा था। किम जोंग उन ने उसे वहीं खड़े-खड़े गोली मार दी। वो भी सभी के सामने। यहां टूरिस्ट भी सुरक्षित नहीं है। अगर आपके पास या आपके फोन में नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कुछ भी मिला तो आपको सीधे जेल भेज दिया जाएगा। और उसके बाद आप वापस लौटेंगे या इतिहास बनकर रह जाएंगे ये किसी को नहीं पता। यहां पर गाड़ी चलाना सिर्फ खास लोगों का अधिकार है। यहां की सड़कों पर आपको बिल्कुल भी ट्रैफिक देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि यहां 95% लोग अपना व्हीकल खरीद ही नहीं सकते। यहां हेयर स्टाइल भी सरकार तय करती है। हर नागरिक को वही 28 हेयर कट में से कोई एक रखना होता है जो सरकार ने तय किए हैं। यहां पर आपको कोई भी मर्द या लड़का बड़े बालों में दिखाई नहीं देगा। किम जोंग उन एक ऐसा तानाशाह है जिसके पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों की चाबी है। उसके पास परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, VX जैसा नर्व एजेंट और एक ऐसी टेस्टिंग यूनिट है जिसकी दहाड़ महासागरों तक सुनाई देती है। वो अपनी ताकत दिखाने के लिए मिसाइलें यूं दागता है जैसे दुनिया उसका खेल का मैदान हो। किम पागल नहीं पर उसके फैसले किसी भी पागलपन से ज्यादा खतरनाक हैं। यही वजह है कि सुपर पावर अमेरिका भी उसके नाम पर शब्द सोच समझकर चुनता है क्योंकि वो पागल तो नहीं बट अनप्रिडिक्टेबल जरूर है। और यही बात किम को सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है। नॉर्थ कोरिया की जनता की एक खोई हुई दुनिया है। यह देश ऐसा है जहां लोग भूख से मरते हैं। जिंदा रहने के लिए घास खाते हैं। उनके पास कोई रोजगार नहीं है। घरों में बिजली नहीं है। यहां बीमार होने पर लोगों के पास दवा नहीं होती। यहां पर फ्रीडम बोलना जैसे कोई गुनाह करना है। यहां लोगों को इतना ज्यादा प्रताड़ित किया गया है कि वो तानाशाह के लिए रोते हैं। क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वो नहीं रोए तो मौत मिल सकती है। नॉर्थ कोरिया में जन्म लेने वाला हर बच्चा जिंदगी भर की कैद लेकर पैदा होता है। तानाशाह के दिमाग के अंदर कब क्या चलता है ये किसी को नहीं पता होता। किम जोंग उन की सोच ये है कि जो मेरे खिलाफ है वो जिंदा रहने लायक नहीं है। किम ने अपने चाचा जेंग सॉन्ग थक को भी मरवा दिया था क्योंकि उसे शक था कि वह सत्ता हड़पना चाहता है। किम का मानना है कि डर ही वो भाषा है जिसे जनता बहुत अच्छे से समझती है। शायद इसी वजह से वो दुनिया का सबसे अलग-थलग तानाशाह है। तानाशाह किम की जिंदगी हमें यही साबित करती है कि उसके लिए इंसान कोई व्यक्ति नहीं बस एक मोहरा है। और जब इंसान मोहरों को चलाने लगता है तो धीरे-धीरे सत्ता ही उसे चलाने लगती है और वही सत्ता इंसान को राक्षस बना देती है। यही वजह है कि किम जोंग उन का नाम इतिहास में हमेशा उस तानाशाह के रूप में दर्ज रहेगा जिसने सत्ता की भूख में अपने ही खून को बहाने से भी परहेज नहीं किया। और डर की बात यह है कि आज भी दुनिया जानती है अगर यह इंसान एक गलत बटन दबा दे तो पूरे विश्व की नीव हिल सकती है। दोस्तों, ये है नॉर्थ कोरिया और किम जोंग उन की वो सच्चाई जो सुनकर भी समझना मुश्किल है। नॉर्थ कोरिया को लेकर आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं। जाने से पहले वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही और वीडियोस के लिए इस चैनल को सब्सक्राइब करके बेल नोटिफिकेशन को भी ऑल पर सेट कर लें। धन्यवाद।

क्यों डरती है दुनिया किम जोंग उन से ? | Kim Jong Un Ke Bare Mein Jankari Hindi Me
Factoid Facts
11m 15s2,069 words~11 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]नीचे कमेंट में जरूर बताएं। जाने से पहले वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही और वीडियोस के लिए इस चैनल को सब्सक्राइब करके बेल नोटिफिकेशन को भी ऑल पर सेट कर लें। धन्यवाद।
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


