[0:00]आज के टाइम में बहुत लोग कह रहे हैं सर 2026 में तो एल्गोरिदम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ-कुछ यह सच भी है, लेकिन एक सच्चाई और भी है कि आप लोग एल्गोरिदम को समझ नहीं पा रहे हो, इसलिए आपको YouTube चैनल को ग्रो करने में काफी दिक्कतें हो रही है। इस वीडियो को पूरा देखो आज हम बदले हुए एल्गोरिदम पे बात करेंगे। आप इसको कैसे समझ सकते हो और अपने चैनल को ग्रो कर सकते हो यही बताने वाला हूं। अगर वीडियो पसंद आए तो लाइक कर देना, चैनल को सब्सक्राइब कर देना क्योंकि ऐसी वीडियोस मैं आपके लिए हमेशा बनाता रहता हूं। देखिए आज के टाइम में सबसे पहला मिथ तो यह है कि यार एल्गोरिथम हमारी वीडियो को वायरल नहीं कर रहा, हमारी वीडियो को पुश नहीं कर रहा, लेकिन सच्चाई यह है कि एल्गोरिथम आज के टाइम में ऑडियंस बिहेवियर पर काम कर रहा है जो आपको समझना पड़ेगा। यानी पहले के टाइम में ज्यादातर वीडियो गलत ऑडियंस के पास भी एल्गोरिथम भेज देता था, बट अब नहीं। अब वह ऑडियंस के बिहेवियर को पूरी तरह से ट्रैक करता है। जो ऑडियंस जिस तरह का वीडियो देखना चाहती है उसको वैसा ही वीडियो भेजता है ताकि एक सही ऑडियंस पे आपका सही वीडियो जाए। अगर आपका एक अच्छा वीडियो गलत ऑडियंस के पास चला जाता है तो उसके लॉन्ग टर्म में आपको नुकसान होते हैं। इसलिए काम तो एल्गोरिथम बहुत अच्छा कर रहा है। आप उसे नहीं समझ पा रहे और आप टॉपिक सिलेक्शन में दिमाग नहीं लगा रहे। अगर मान लो एल्गोरिथम एक सही ऑडियंस को सही वीडियो दिखा रहा है तो आपको एक ऐसा टॉपिक अब चूज करना पड़ेगा जिस टॉपिक की सच में डिमांड है। जो टॉपिक एक ब्रॉड निस का टॉपिक है उसको बहुत सारे लोग देखना चाहते हैं तो टॉपिक सिलेक्शन में जितना आप दिमाग लगाएंगे उतना आपको बेनिफिट होगा। आज के टाइम में जो भी आप एफर्ट वीडियो बनाने में लगाते हैं, उसमें 50% प्लस एफर्ट सिर्फ और सिर्फ टॉपिक सिलेक्शन में लगाना चाहिए। पहले के टाइम में CTR अच्छा आता है, ऑडियंस रिटेंशन अच्छा आता है, वीडियो अच्छा वॉच टाइम गेन करती है तो वायरल हो जाती है, बट अब इससे भी ऊपर एक चीज है, वह है कंप्लीट पैकेजिंग। देखिए आज के टाइम में आप वीडियो बनाकर अगर अपलोड कर देंगे तो काम नहीं चलेगा, आपको एक कंप्लीट पैकेजिंग करनी पड़ेगी। उसका रीजन यह है कि एक ही टॉपिक पर भाई हजारों चैनल वीडियो बना रहे हैं और एक से बढ़कर एक वीडियो बन रही है। ऑडियंस के पास बहुत सारे ऑप्शंस हैं। तो एक अच्छा पैकेजिंग कंप्लीट बनाकर वीडियो अपलोड करें, यानी कि थंबनेल पर भी बुद्धि लगाइए, टाइटल पर भी लगाइए, टॉपिक सिलेक्शन में भी दिमाग लगाइए, स्क्रिप्ट में भी लगाइए और एडिटिंग भी बढ़िया करिए। बहुत सोच समझ के वीडियो बनाइए चाहे महीने में आप चार-पांच ही वीडियो बना पाएं लेकिन बहुत सोच समझ के बनाइए। जब आप एक कंप्लीट पैकेजिंग करेंगे तब जाके आपके वीडियो को पुश मिलेगा। अब एल्गोरिथम आपकी वीडियो को नहीं बल्कि आपके पैटर्न को समझता है। वह यह देखता है कि आप वाकई में किस तरह की ऑडियंस को कैटर कर रहे हैं, आपकी ऑडियंस कौन है, आप किस तरीके की प्रॉब्लम सॉल्व करते हैं अपनी वीडियो में। तो आज के टाइम में अगर आप एक चैनल बना रहे हैं, आप चैनल पर कैसा कंटेंट बनाएंगे, इससे पहले यह सोचे कि यार मेरे चैनल की ऑडियंस कौन होगी? मैं किस तरह की ऑडियंस के लिए कंटेंट बनाना चाहता हूं? चैनल बनाने से भी पहले आपको अपनी ऑडियंस डिसाइड करनी होगी। आपको चूज़ करना होगा कि मुझे इस तरह की ऑडियंस चाहिए, मैं इस ऑडियंस को ही कैटर करूंगा। और फिर आपको दिमाग लगाना है कि यार इस तरह की ऑडियंस में अगर मुझे अपनी वीडियो दिखानी है, तो ऐसा और भी लोग कर रहे हैं तो वह किस तरह काम कर रहे हैं उनसे बेहतर मैं कैसे काम करूंगा? अगर आप ऑडियंस पहले डिसाइड कर लेते हैं तो आप डेफिनेटली अच्छा कंटेंट बना पाते और आपके कंटेंट को ज्यादा पुश मिलता है। एक चीज ध्यान रखना एल्गोरिथम अब किसी क्रिएटर को पुश नहीं करता, ना ही किसी को ग्रो करने में मेहनत करता है। वह सिर्फ ऑडियंस को हैप्पी करने में दिमाग लगा रहा है। तो आपको भी ऑडियंस को हैप्पी करने में दिमाग लगाना पड़ेगा। यानी उसको यह देखना है कि आपकी वीडियो से ऑडियंस कितने टाइम तक YouTube पर रुकती है। तो यानी आपकी वीडियो की ऑडियंस रिटेंशन तो अच्छी होनी चाहिए। अगर कोई भी ऑडियंस आपकी एक वीडियो देखती है और इसके बाद वह आपके चैनल पर जाकर दो-तीन वीडियो और देख लेती है तो एल्गोरिथम फिर आपके चैनल को पुश करना स्टार्ट कर देगा। इसलिए भाई सोच समझ के कंटेंट बनाओ और ऐसा कंटेंट बनाओ जिसमें ऑडियंस रिटेंशन तो ज्यादा हो बल्कि एक इमोशन बिल्ड करो, एक ट्रस्ट बिल्ड करो अपनी वीडियो में ताकि कोई आपकी अगर पहली एक वीडियो देखे तो चैनल पे जा के दो-तीन वीडियो और देख ले। अगर ऐसा होगा तो डेफिनेटली एल्गोरिथम आपको बहुत पुश करेगा। ओवरऑल देखा जाए तो एल्गोरिथम फिलहाल इसी तरह वर्क कर रहा है। तो एल्गोरिथम बदला जरूर है, लेकिन मैंने जो चीजें बताई है, यह उसको समझने की बातें हैं। अगर आप समझ जाएंगे, इस तरह से कंटेंट को डिजाइन करेंगे तो डेफिनेटली आपका चैनल 2026 में भी ग्रो हो जाएगा, कोई नहीं रोक सकता। अगर वीडियो पसंद आया तो लाइक करना अपनी ओपिनियन कमेंट कर देना। मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ तब तक के लिए जय हिंद।

YouTube Algorithm Changed? Shocking Truth Revealed (2026 Update Explained)
Creator Guide
4m 31s920 words~5 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


