[0:00]इंडिया या न्यूजीलैंड अगर आप 2023 से लेकर 2026 तक इंडिया के प्रदर्शन को देखें तो साफ समझ में आता है कि टीम इंडिया कितनी जबरदस्त क्रिकेट खेल रही है। 2023 के वर्ल्ड कप में इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारा था और वह भी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। उससे पहले पूरे टूर्नामेंट में इंडिया लगभग अजेय रही थी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड भी इस साल शानदार क्रिकेट खेल रही है। खासकर सेमीफाइनल में जिस तरह उन्होंने साउथ अफ्रीका को हराया, उससे साफ हो गया कि केवी टीम भी ट्रॉफी जीतने की बहुत बड़ी दावेदार है। लेकिन अगर किसी वजह से इंडिया यह फाइनल हार जाती है तो यह एक निराशाजनक हार मानी जाएगी। वजह साफ है इंडिया अपने ही घर में खेल रही है। और इस मैच की सबसे बड़ी फेवरेट भी वही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इंडिया इस बार किस्मत के सहारे फाइनल में पहुंची है। लेकिन इस बात से मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं। कई लोग कहते हैं कि इंडिया सिर्फ जसप्रीत बुमराह की वजह से जीत रही है। लेकिन भाई बुमराह भी तो उसी टीम का हिस्सा है जब ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया पर राज किया था तब रिकी पंटिंग की कप्तानी में मैथ्यू हेडन एडम गिलक्रिस्ट और ग्लेन मैग्रा जैसे खिलाड़ी थे। उसी तरह अगर बुमराह टीम को मैच जिता रहे हैं तो उसे किस्मत नहीं कहा जा सकता। 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को याद कीजिए। उस मैच में आखिरी 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे और वहीं से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच का रुख पलट दिया था। इसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी 18वें और 19वें ओवर में बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच को इंडिया के पक्ष में मोड़ दिया। इसलिए यह कहना कि इंडिया सिर्फ किस्मत से जीत रही है बिल्कुल गलत होगा। अब सवाल है कि इंडिया की सबसे बड़ी ताकत क्या है? सबसे बड़ी ताकत है उनकी बल्लेबाजी और अपने घर की परिस्थितियां। इंडिया अपने घरेलू मैदान को सबसे अच्छी तरह समझती है। लेकिन कमजोरियां भी हैं। सबसे बड़ा सवाल अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर है। अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में अपनी फॉर्म में नहीं दिखे। अगर टीम चाहे तो उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दे सकती है। सुंदर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया की गेंदबाजी में विकल्प थोड़ा कम दिखे थे। जब आप सिर्फ पांच गेंदबाज लेकर उतरते हैं और उनमें से किसी एक का दिन खराब हो जाए तो टीम मुश्किल में पड़ सकती है। हालांकि जसप्रीत बुमराह के बारे में तो यही कहा जाता है कि उनका खराब दिन शायद ही कभी आता है। अब अगर न्यूजीलैंड की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी ताकत है उनकी टीम का संतुलन। रचिन रविंद्र गेंदबाजी कर सकते हैं, ग्लेन फिलिप्स गेंदबाजी कर सकते हैं, मिचेल सेंटर गेंदबाजी कर सकते हैं, डारल मिचेल गेंदबाजी कर सकते हैं, जेम्स नीशम गेंदबाजी कर सकते हैं, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन भी हैं। यानी उनके पास गेंदबाजी के कई विकल्प हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगी। लेकिन इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा न्यूजीलैंड का पावर प्ले हो सकता है। पिछले मैच में हमने देखा कि फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में सेंचुरी बना दी थी। अगर केवी ओपनर उसी तरह शुरुआत करते हैं तो इंडिया को जल्दी ही अपने मुख्य गेंदबाजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। फाइनल का सबसे बड़ा फैक्टर टॉस भी हो सकता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रन बोर्ड पर होना बहुत महत्वपूर्ण होगा। मेरे हिसाब से इस मैदान पर स्कोर 180 से 190 के आसपास रह सकता है। मुंबई की तरह 250 रन यहां शायद ही देखने को मिले। इसीलिए जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसे थोड़ा फायदा मिल सकता है। क्योंकि फाइनल में लक्ष्य का पीछा करना हमेशा दबाव भरा होता है। अगर आप 10 लोगों से पूछेंगे कि फाइनल का फेवरेट कौन है तो ज्यादातर लोग कहेंगे इंडिया लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां कुछ भी पहले से तय नहीं होता। किसी ने सोचा था कि फिन एलन 33 गेंदों में सेंचुरी बना देंगे। किसी ने सोचा था कि जेकब बेथल सेमीफाइनल में ऐसी पारी खेलेंगे। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसलिए दोस्त आखिरी बात यही है जो टीम उस दिन बेहतर क्रिकेट खेलेगी वही वर्ल्ड कप जीतेगी। अब आप बताइए क्या इंडिया ट्रॉफी डिफेंड करेगी या न्यूजीलैंड इतिहास रचेगी? अगर वीडियो पसंद आए तो लाइक जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत।

T20 World Cup Final: India vs New Zealand | कौन जीतेगा फाइनल ind या न्यूजीलैंड ? इंडिया रचेगी इतिहास
Cricket Ka Fanda
4m 3s750 words~4 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


