[0:00]गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग कभी वफादार नहीं होते। इसलिए जो इंसान बार-बार अपनी बात से ही मुकर जाए उसपर कभी भरोसा मत करना। मरने पर मातम मनाने सब आ जाएंगे मगर मुसीबत में साथ देने कोई नहीं आएगा। एक हद तक दर्द सहने के बाद इंसान खामोश हो जाता है फिर ना वो किसी से शिकायत करता है ना उम्मीद करता है। एक मुर्दे ने क्या खूब कहा कि ये जो मेरी मौत पर रो रहे हैं अभी अगर उठ जाऊं तो जीने नहीं देंगे। आज की कड़वी सच्चाई यही है कि लोग पैसे वाले लोगों को महत्व देते हैं। चाहे सामने वाले व्यक्ति का इरादा चरित्र और आदतें कैसी भी क्यूं ना हो। ज़माने की नजर में थोड़ा अकड़ कर चलना सीख लो मोम जैसा दिल लेकर फिरोगे तो लोग जलाते ही रहेंगे। सह लिया जो सहना था अब सबको नजर अंदाज करके जीना है। चिंता कर्ज और प्रेम कोई करता नहीं है बस हो जाते हैं। समय के साथ घाव जरूर भर जाते हैं लेकिन हादसों का शोर उम्र भर पीछा करता है। मैंने ज़िंदगी से एक सबक सीखा है कि अपनी सफाई वहां देना चाहिए जहां उसे समझने वाला खुला दिमाग हो। अगर आपको किसी ने गलत मान लिया है तो उसको सफाई देने का मतलब खुद की नजरों में ही खुद को गिरना होता है। रब से कभी उम्मीद मत छोड़ना और दुनिया से कभी उम्मीद मत रखना। मैं उस रास्ते पर भी अकेला चला हूं जहां मुझे किसी की सबसे ज्यादा जरूरत थी। बेइज्जती का जवाब इतनी इज्जत के साथ दीजिए की सामने वाला खुद ही शर्मिंदा हो जाए। कौन कहता है कि जैसा संग वैसा रंग इंसान लोमड़ी के साथ नहीं रहता फिर भी शातिर है। इंसान शेर के साथ नहीं रहता फिर भी क्रूर है। और तो और इंसान की तो वो फितरत है जो कुत्ते के साथ रहता है फिर भी वफादार नहीं होता। अपने काम को एक रहस्य ही रहने दो लोगों को अपने काम का नतीजा दिखाओ। लोग कहते हैं की जिंदगी में आप अकेले कभी खुश नहीं हो सकते। पर मुझे लगता है कि जिंदगी में अकेलापन ही हमें जिंदगी जीने का सही मतलब सिखाता है। ज़िंदगी जीने के लिए मिली है और हम सोचने में ही गुजार देते हैं। ज़्यादा अपनापन दिखाने वाले लोग एक दिन बता देते हैं कि वो पराए हैं। ज़िंदगी से कभी निराश मत होना आप नहीं जानते कि आने वाला कल आपके लिए क्या लेकर आने वाला है। जिस रिश्ते में आप अपनी अहमियत खो चुके हों उसे चुपचाप छोड़ देना चाहिए। बदलता तो सिर्फ इंसान है वक्त तो सिर्फ बहाना होता है। कांटों पर भी दोष कैसे डाले पैर तो हमने ही रखा था वो तो अपनी जगह पर ही थे। ना पाने से ना खोने से मतलब है ये दुनिया है इसे तो कुछ ना कुछ होने से मतलब है। तेरी राहों में हर बार रुक कर हमने अपना ही इंतजार किया है। तेरी और मेरी सोच में बस इतना सा फर्क था। कि मैंने तुझे सबसे अलग समझा और तूने मुझे सबके जैसा समझा। तुम्हारा तो पता नहीं पर मेरा दिल तरसता है तुमसे बात करने के लिए। खुद के लिए एक सजा चुन ली मैंने तेरी खुशियों की खातिर तुझसे दूरियां चुन ली मैंने। मंज़िल को खबर भी नहीं की सफर ने कहा छीना है हमसे। हर किसी से प्यार हो जाए मजबूरी थोड़ी है और जिसे हम चाहें वो भी हमें चाहे ये ज़रूरी थोड़ी है। कोई नहीं इस जहां में मुझे समझने वाला एक आस थी तुझसे और वो भी टूट गई। सिर्फ हाथ को पकड़ना ज़रूरी नहीं बल्कि उस हाथ को हमेशा थामे रखना बहुत ज़रूरी होता है। किसी को शोर में नींद नहीं आती और किसी को खामोशियां सोने नहीं देती। भूल जाते हैं वही लोग जो कहते हैं कि हम तुम्हें कभी खोना नहीं चाहते। आप अपनी ज़िंदगी में किसी को उतनी ही जगह दो जितनी वो तुम्हें देता है। वरना या तो तुम खुद रोओगे या वो तुम्हें रुलाएगा। तमाशा लोग नहीं हम खुद बनाते हैं अपनी जिंदगी का हर किसी को अपनी कमजोरियां बताकर। हर कोई चाहता है कि सब उसकी तारीफ करें लेकिन ये इच्छा अंतिम संस्कार वाले दिन ही पूरा होती है। किसी ने पूछा कि उम्र और जिंदगी में क्या फर्क है। मैंने कहा जो अपनों के बिना बीते वो उम्र और जो अपनों के साथ बीते वो ज़िंदगी होती है। नाराजगी होने के लिए भी कोई खास रिश्ता चाहिए। क्यूंकि नाराजगी बहुत कीमती होती है ये हर किसी पर लुटाई नहीं जा सकती। कोई भी रिश्ता आपकी मर्जी से नहीं जुड़ता क्यूंकि आपको कब कहां किससे मिलना है ये सिर्फ कुदरत ही तय करती है। ज़िंदगी का सबसे कठिन काम है इंसानो को पहचानना। तलाश ज़िंदगी की थी दूर तक निकल पड़े ज़िंदगी तो मिली नहीं मगर तजुर्बे बहुत मिले। ज़रूरी नहीं कि किसी बड़ी चोट से ही बड़े घाव हों अक्सर छोटी छोटी बातें भी गहरे जख्म दे जाती हैं। किसी को इतना भी सर पर मत चढ़ाओ की आप अपनी इज्जत ही खो दो। ऐ वक्त तेरा लाख शुक्रिया जो भी सीखा है तुझसे ही सीखा है। अपने हर गुनाह पे सौ पर्दे डालकर लोग कहते हैं की जमाना बहुत खराब है। कदर ना करने पर उपरवाला छीन ही लेता है वक्त भी और शख्स भी। जिद्दी बनना सीखो क्यूंकि कोई भी इंसान एक रात में सफल नहीं बनता। झूठ कहते हैं कि संगत का असर होता है मैंने तो फूलों के साथ रहते कांटों को आज तक महकते नहीं देखा। गुस्सा आपको छोटा बनाता है और क्षमा आपको महान बनाती है। बहुत गहरी नदी बिना आवाज के बहती है वैसे ही बहुत गहरे दुख बिना आंसुओं के भी होते हैं। उम्मीद ना कर इस दुनिया में हमदर्दी की बड़े प्यार से जख्म देते हैं शिद्दत से चाहने वाले। रिश्तों को तोड़ने के लिए गलतियों की जरूरत नहीं पड़ती स्वार्थ पूरा होते ही रिश्ता अपने आप टूट जाता है। जिसकी गलतियों से भी मैंने रिश्ता निभाया है उसने बार बार मुझे फालतू होने का एहसास दिलाया है। अगर एक बार रिश्ते को बचाने के लिए झुक जाओ तो लोग गलतफहमी पाल लेते हैं कि अब ये हर बार झुकेगा। जब कोई दूसरों से धोखा खाता है तो वो उनसे लड़ पड़ता है जब कोई अपनों से धोखा खाता है तो इंसान चुप हो जाता है। ये सोच कर की रिश्तों में दरार ना पड़ जाए हमने तेरी किसी भी बात का कभी बुरा नहीं माना। सामने मीठी मीठी बातें करें और पीठ पीछे काम बिगाड़े ऐसे मित्र से दूर रहना चाहिए। वो उसी तरह है जैसे अंदर ज़हर भरा हुआ हो और ऊपर से अमृत भरा हुआ हो। सपना एक देखोगे मुश्किलें हजार आएंगी। लेकिन वो मंजर बड़ा खूबसूरत होगा जब आपकी कामयाबी शोर मचाएगी। ऊंचाई पर वो ही पहुंचते है जो प्रतिशोध की बजाय परिवर्तन की सोच रखते हैं। जिस इंसान की सोच और नियत अच्छी होती है। भगवान उसकी मदद करने किसी ना किसी रूप में ज़रूर आते हैं। ये कलयुग है यहां लोग अपनी परेशानी से कम दूसरों की खुशी से ज्यादा दुखी होते हैं। समय के साथ बदल जाना बहुत ज़रूरी होता है क्यूंकि समय बदलना सिखाता है रुकना नहीं। जब किसी व्यक्ति को किसी अपने से धोखा मिलता है तो वो किसी भी इंसान पर भरोसा करने से पहले हजार बार सोचता है। एक बार पूरे मन से किया गया प्रयास सैकड़ों अधूरे प्रयासों से ज्यादा प्रभावी होता है। याद रखिए जिंदगी खुशहाल होती नहीं है उसे खुशहाल बनाना पड़ता है। अगर ईश्वर ने आपसे वो ले लिया जिसे खोने की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे। तो अवश्य वो कुछ ऐसा भी देगा जिसे पाने का आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। जब सोच में ही बीमारी लग जाए तो इंसान होश में भी होकर बेहोश ही रहता है। हर किसी को अच्छा समझना छोड़ दो क्यूंकि अंदर से लोग वो नहीं होते जो ऊपर से दिखाई देते हैं। झूठ भी कितना अजीब है ना खुद बोलो तो अच्छा लगता है दूसरा बोले तो गुस्सा आता है। ज़िंदगी में कठिनाइयां आए तो उदास मत होना क्यूंकि कठिन रोल हमेशा अच्छे एक्टर को ही दिए जाते हैं। कितनी अजीब है ये दुनिया यहां झूठ नहीं सच बोलने से रिश्ते टूट जाते हैं। पहली बार में हम हमेशा गलत इंसान को पसंद कर लेते हैं और जब अच्छे लोग मिलते हैं तो हम एतबार करना ही छोड़ देते हैं। कोई आपके साथ जैसा व्यवहार करे उसके साथ वैसा ही व्यवहार ना करके आप जैसे हैं वैसा ही व्यवहार करें क्यूंकि आपकी पहचान आपका व्यवहार ही है। नहीं रही शिकायत अब मुझे तेरी नजरअंदाजी से तू बाकियों को खुश रख हम तन्हा ही अच्छे हैं। अच्छे दोस्त उन सितारों की तरह होते हैं जो भले रोशनी में ना दिखाई देते हों। पर मुश्किल हालातों में हमेशा साथ देते हैं। जो लोग दिल के अच्छे होते हैं दिमाग वाले उनका जमकर फायदा उठाते हैं। झूठे व्यक्ति की ऊंची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करा देती है लेकिन सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे व्यक्ति की जड़ें हिला देता है। खामोश रहकर खरीद ली दूरियां हमने शब्द खर्च करना हमने जरूरी नहीं समझा। बाहर से सुलझा हुआ दिखने के लिए अंदर से बहुत उलझना पड़ता है। मेरी ज़िंदगी का यही अनुभव है कि अगर सादगी और ईमानदारी से जियो तो अपने ही लोग जीने नहीं देते। रिश्ता चाहे कितना भी क्यों ना बिगड़ा हो अगर सुधारना चाहो तो सब कुछ सही हो सकता है। मन होना चाहिए किसी को याद करने का वक्त तो अपने आप मिल जाता है। मेरी मानो तो अकेले ही रहो ना कोई दिल दुखाएगा ना कोई रुलाएगा ना कोई अपना बनाएगा और ना कोई छोड़ कर जाएगा। कोई सबूत नहीं होता मोहब्बत का नाम लेने पर धड़कने बढ़ जाए तो समझ लेना मोहब्बत बेइंतहा है। जब तक किसी को आपसे मतलब होता है तब तक उनके लिए आपसे अच्छा इंसान और कोई नहीं होता है। उस इंसान से हमेशा दूरी बनाए रखना जिसे खुद की गलती नजर ही ना आती हो। घाव को भरने के लिए आपको उसे छूना बंद करना होगा। सबसे ज्यादा दर्द हमें तब होता है जब हम अपना दर्द किसी को बता नहीं पाते। कोई समझने वाला होता तो बहुत सी परेशानियां हल हो जाती। जब हम किसी के मोह में पड़ जाते हैं तो हमें उसकी बुराईयां नहीं दिखती। और जब हम किसी से नफरत करते हैं तो उसकी अच्छाइयां नहीं दिखती। अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को खोकर अगर आप किसी का प्यार पाने की कोशिश कर रहे हों। तो उसकी लातें खाने से पहले और जलील होने से पहले आप खुद ही दूर हो जाओ। क्योंकि आपसे प्यार करने वाला आपकी सेल्फ रिस्पेक्ट का ख्याल भी रखेगा। और जिसके सामने आप सेल्फ रिस्पेक्ट खो दोगे वो आपको कभी प्यार नहीं करेगा। सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है लेकिन इंसान उसे अपना समझ लेता है। जिसकी परवाह कोई नहीं करता उसकी परवाह रब करता है। खुद को इतना काबिल बना लो कि उसको एहसास नहीं पछतावा हो। अपना फोकस हमेशा उपाय पर कीजिए समस्या पर नहीं। अकेलापन बनावटी रिश्तों से ज्यादा सुकून देता है। खुद को कभी किसी पे डिपेंड मत करो वरना ना तो घर के रहोगे ना घाट के रहोगे। उम्मीद बहुत तकलीफ देती है पर ना जाने क्यूं हमें फिर भी लोगों से उम्मीद रहती है। किसी के साथ रहो तो वफादार बनके रहो धोखा देना गिरे हुए लोगों की पहचान होती है। घमंडी नहीं हूं मैं बस जहां दिल ना लगे वहां जबरदस्ती बात करने की मेरी आदत नहीं है। अब नफरत भी क्या करूं मैं तुझसे तू तो उस लायक भी नहीं है। रिश्तों के बाजार में वही व्यक्ति हमेशा अकेला रह जाता है जो दिल और जुबान से साफ होता है। याद रखना जो, आपको रुला सकता है वो आपको भुला भी सकता है। जिसमें सच बोलने की ताकत होती है सबसे ज्यादा नफ़रत की ज्वाला का शिकार वही होता है। लोग निकाल रहे थे बस मतलब अपना और हम खामखा उसे प्यार समझ बैठे। जहां आपको इज्जत और वक्त भी मांग कर मिले उस रिश्ते में रहना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बुरे वक्त में साथ छोड़ने वाले ही सिखाते हैं कि कोई भी रिश्ता हमेशा के लिए नहीं होता। आप गलतियां माफ कीजिए लेकिन बेइज्जती कभी नहीं। जैसे पैसों की कदर करते हो वैसे ही अच्छे और सच्चे लोगों की भी करो। पैसा तो बहुत मिल जाएगा पर अच्छे लोग कभी नहीं मिलेंगे। दुश्मनी मंजूर है लेकिन किसी की गुलामी करना हमारे उसूलों के खिलाफ है। एक बात याद रखना बोले गए शब्द बिता हुआ वक्त और टूटा हुआ भरोसा कभी वापस नहीं आता। मैं भी तलाश में हूं किसी अपने की कोई तुमसा तो हो पर किसी और का ना हो। जीवन का कठिन दौर तब शुरू होता है आप खुद की तलाश कर रहे होते हैं। जब आपकी आवाज किसी को चुभने लगे तो तोहफे में उसे अपनी खामोशी दे दो। सफर जिंदगी का अब ठीक नहीं मैं ठीक हूं मगर कुछ है जो ठीक नहीं। एक इच्छा कुछ नहीं बदलती एक निर्णय कुछ बदलता है लेकिन एक निश्चय सब कुछ बदल देता है। जो रिश्ते सच में गहरे होते हैं वो अपनेपन का शोर नहीं मचाते। हमेशा याद रखना जीभ कभी नहीं फिसलती है सच तो ये है जो दिमाग में चल रहा होता है वो हमेशा जीभ पर आ जाता है। ये जो आपके आसपास भीड़ है इनको कुछ ना कुछ मतलब है आपसे। जिस दिन मतलब निकल जाएगा उस दिन आप बिल्कुल अकेले रह जाओगे। यहां कोई किसी का नहीं है सबको फायदे की बीमारी है ये दुनिया स्वार्थ से चल रही है सब मतलब की रिश्तेदारी है। कुछ चीजें अकड़ की वजह से नहीं बल्कि आत्मसम्मान के लिए छोड़नी पड़ती है। रिश्ता वही खास होता है जिसमें कोई दिखावा नहीं होता। आप किसी के लिए चाहे अपना वज़ूद भी दांव पर लगा दो। वो तब तक आपका है जब तक आप उसके काम के हो। जिस दिन आप उसके काम के नहीं रहोगे या कोई गलती कर दोगे। उस दिन वो आपकी सारी अच्छाईयां भूलकर आपको अपनी औकात दिखा देता है। आज कल की मोहब्बत के कुछ यूं फसाने हैं जो जितना झूठा है लोग उसके उतने दीवाने हैं। बुरे वक्त में भी एक अच्छी बात होती है जैसे ही ये आता है ना। तो फालतू के लोग आपकी ज़िंदगी से अलविदा हो जाते हैं। बुरा वक्त तो एक दिन बदल जाएगा लेकिन बदले हुए लोग हमेशा याद रहेंगे। अब कोई उम्मीद ही नहीं है ज़िंदगी में बस जो चल रहा है जैसे चल रहा है चलने दो। हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसीलिए इस बात का ख्याल रखो की आप क्या सोचते हो। जो लोग तन्हाई पसंद करते हैं उन्हें समझना आसान नहीं होता। शुक्र है कि परिंदों को नहीं पता उनका मज़हब क्या है वरना आसमान से भी खून की बारिश होती। हम सब एक दिन महज एक याद बनकर ही रह जाएंगे। इसीलिए कोशिश करना की एक अच्छी याद बनकर इस दुनिया से जाओ। लापरवाही ही भली है जनाब परवाह करो तो लोग सस्ता समझ लेते हैं। मिट्टी का गीलापन जिस तरह पेड़ की जड़ों को पकड़ कर रखता है। ठीक उसी तरह शब्दों का मीठापन मनुष्य के रिश्तों को पकड़ कर रखता है। ज़िंदगी की किताब का हर पन्ना बेमिसाल है कुछ में उनकी आरज़ू है और कुछ में उनका ख्याल है। मेरे रिश्तेदारों ने मुझसे कहा कि खूब तरक्की करना। फिर मैंने उनसे पूछा कि क्या आप मेरी तरक्की सह पाओगे। खामोशी से भी नेक काम होते हैं मैंने देखा है पेड़ों को छांव देते हुए। इंतजार अगर लंबा हो तो चलता है पर इंतजार अगर एक तरफा हो तो सिर्फ तकलीफ देता है। घमंड और पेट जब ये दोनों बढ़ते हैं तो इंसान चाह कर भी किसी को गले नहीं लगा सकता। कोई आपका साथ नहीं देगा यहां आपको लड़ना भी खुद है और संभलना भी खुद है। आप जितना डरोगे लोग आपको उतना ही डराएंगे। और अगर आप हिम्मत करोगे तो बड़े बड़े भी आपके आगे सर झुकाएंगे। कामयाब होने के लिए इन दोनों का होना बहुत ज़रूरी है। एक वो जो तुम्हें पीछे खींचता है और एक वो जो तुम्हें आगे बढ़ने पर मजबूर करता है। ज़िंदगी में अगर खुश रहना है तो पहले उन्हें भूल जाओ जो आपको भूल गए हैं। जितना सच्चा इश्क होगा दर्द उतना ही ज्यादा होगा। जितनी कम उम्मीद रखोगे आप ज़िंदगी में उतना ही खुश रहोगे। अगर किसी के स्वाभिमान पर बार बार चोट पहुंचाई जाए तो रिश्ता कितना ही प्यारा क्यूं ना हो आखिर में टूट ही जाता है। बेहतरीन इंसान अपनी सच्ची बातों से जाना जाता है अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती है। बाहर से शांत दिखने के लिए अंदर से बहुत लड़ना पड़ता है। तुझसे नाराज होकर कहां जाऊंगा तू इशारा कर देगा और मैं पिघल जाऊंगा। नाराजगी तो तब रहेगी ना जब हम नज़र आयेंगे अगर हम खो गए तो कभी मिल नहीं पाएंगे। पहले खुद पर ध्यान दो फिर वक्त मिले तो हमें ज्ञान दो। वो मतलब से मिल रहे थे और हमने मतलब ही खत्म कर दिया। बुरा वक्त एक ऐसी तिजोरी है जहां से सफलता के हथियार मिलते हैं। आप उनके लिए जीना सीखो जो आपके लिए मरने को भी तैयार हों। आपको कितने लोग पहचानते हैं उसका कोई महत्व नहीं है मगर क्यूं पहचानते हैं इसका महत्व है। अच्छा सोचोगे तो अच्छा होगा बुरा सोचोगे तो बुरा होगा आप वही बनते हैं जो आप दिन भर सोचते हैं। इसीलिए ज़िंदगी में हमेशा अच्छा सोचो। दिल बड़ा होना चाहिए बातें तो सब बड़ी बड़ी कर लेते हैं। राजा की तरह जीने के लिए गुलामों की तरह मेहनत करनी पड़ती है। मत सोना किसी की गोद में सर रखकर क्योंकि जब वो छोड़ता है तो रेशम के तकिये पर भी नींद नहीं आती। दूसरों पर काबू करना असली ताकत नहीं होती है खुद पर काबू करना असली ताकत होती है। हुनर होने से कुछ नहीं होता सफलता को पाने के लिए आपको अपने हुनर का इस्तेमाल करना पड़ेगा। ना नफरत है उनसे ना मोहब्बत बची है ना इंतजार है अब उनका ना शिकायत बची है। खोयी हुई चीज को याद मत करो और जो मिला है उसे बर्बाद मत करो। हमारी हार इसमें नहीं है कि कोई दूसरा हमें नहीं पहचानता हमारी हार इसमें है कि हम खुद, खुद को नहीं पहचानते। खामोशी ही बेहतर है क्योंकि बातों से ही बातें बिगड़ जाती है। मौत से पहले भी एक मौत होती है बिछड़ कर देखो जरा एक बार अपनी मोहब्बत से। भरोसे में इतने भी अंधे मत बनो की पास वाले का असली रंग ही आपको दिखाई ना दे। जो वफादार होते हैं वो हर किसी के दीवाने नहीं होते। निभाने वाले ही तो नहीं मिलते चाहने वाले तो हर मोड़ पर खड़े हुए हैं। अच्छे लोगों की परीक्षा कभी मत लीजिए क्योंकि वो पारे की तरह होते हैं। जब आप उनपर चोट करते हैं तो वो टूटते नहीं है बल्कि फिसल कर चुपचाप आपकी ज़िंदगी से निकल जाते हैं। याद रखना ज़रूरत से ज्यादा अच्छे बनोगे तो ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल किए जाओगे। जो आपके जज्बातों की कदर ना करे उसके पीछे पागल होना प्यार नहीं बेवकूफी है। चेहरा क्या बयां करेगा दास्तां हमारी जो दिल पे गुजरी है वो दिल ही जानता है। हर रिश्ते में अमृत बरसेगा शर्त सिर्फ इतनी है शरारतें करो साज़िशें नहीं। खुशनसीबों में बस एक ही ऐब है कि वो बदनसीबों के घर नहीं आती। कुछ लोग आपको उतना ही प्यार करते हैं जितना वो आपको इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां उनका मतलब खत्म हो जाता है वहां उनका प्यार भी खत्म हो जाता है। लोग चुराने लगे हैं शायरियां मेरी गुजारिश है कभी मेरा दर्द भी चुरा कर देखो। बड़ा आदमी बनना अच्छी बात है लेकिन अच्छा आदमी बनना बड़ी बात है। कुछ अधूरापन था जो कभी पूरा हुआ ही नहीं कोई मेरा था जो कभी मेरा हुआ ही नहीं। थोड़ी बहुत कमियां भी ज़रूरी है इंसान हो तो इंसान लगना भी ज़रूरी है। सच्चे रिश्ते की खूबसूरती एक दूसरे की कमियां सहन करने में है। क्योंकि बिना कमियों का इंसान ढूंढने निकलोगे तो जिंदगी में अकेले रह जाओगे। काश तेरी यादों का खजाना बेच पाते हम हमारी भी गिनती आज अमीरों में होती। कुछ पन्ने क्या फटे जिंदगी की किताब के ज़माने ने समझा हमारा दौर ही खत्म हो गया। जो अपना है ही नहीं उस पर हक क्या जताना जो तकलीफ ना समझे उसे दर्द क्या बताना। संभल कर चल नादान ये इंसानो की बस्ती है अरे ये तो रब को भी आजमा लेते हैं फिर तेरी क्या हस्ती है। कदर किया करो उनकी जो आपके बेरुखे व्यवहार के बाद भी आपसे प्यार से बात करते हैं। समय रहते पूछ लिया करो की कैसे हो कहीं ऐसा ना हो कि ये पूछना पड़ जाए कि ये कैसे हो गया। उम्मीद जिंदा रखिए साहब देखना आज हंसने वाले कल तालियां बजाएंगे। जो हर किसी पे मर जाए वो मर ही जाए तो अच्छा है। जाति सिर्फ दो ही है स्त्री और पुरुष और धर्म सिर्फ एक ही है इंसानियत। बाकी सब पाखंड और धंधा है। आपकी ज़िंदगी में तब तक कुछ नहीं बदलेगा जब तक आप खुद को नहीं बदलोगे। कड़वा तो लगेगा पर हकीकत है जनाब आज के दौर में लोग औकात देखकर ही रिश्ते बनाते हैं। उन्हीं लोगों को क्रोध सबसे ज्यादा आता है जो अपने मन की पीड़ा को किसी से कह नहीं पाते हैं। खुद का दर्द खुद से ज्यादा और कोई नहीं समझ सकता। प्रेम इस दुनिया की सबसे सरल चीज है जिसका मिलना इस दुनिया में सबसे कठिन है। जवाब तो हर बात का दिया जा सकता है मगर जो रिश्तों की अहमियत को ही ना समझ पाया वो रिश्तों को क्या समझेगा। वही करता है वही करवाता है अरे बंदे तू व्यर्थ में क्यूं इतराता है। एक सांस लेना भी तेरे बस में नहीं है क्योंकि वही सुलाता है और फिर वही जगाता है। छोड़कर जाने वाला क्या जाने की यादों का बोझ कितना भारी होता है। गलत औजार से आप एक स्क्रू नहीं खोल सकते तो गलत दिशा में मेहनत करने से आप कामयाब कैसे हो सकते हो। अकेले रहने की आदत होनी चाहिए क्योंकि कोई हमेशा साथ नहीं रहता। बात बस इतनी सी है कि या तो तुम या कोई नहीं। खास होते हैं वो लोग जो वक्त आने पर वक्त दिया करते हैं। मज़ाक और पैसा काफी सोच समझकर उड़ाना चाहिए। अच्छे लोगों की इज्जत कभी कम नहीं होती। क्योंकि सोने के सौ टुकड़े करने पर भी उसकी कीमत कभी नहीं घटती। वादा अगर निभा ना सको तो किसी से किया भी मत करो। इस खेल में आपका तो सिर्फ वादा टूटता है लेकिन किसी का दिल अंदर तक टूट जाता है। वो इंसान आपकी वैल्यू कभी नहीं समझेगा जिसके लिए आप हमेशा अवेलेबल रहोगे। इंसान अपनी मर्जी से खामोश नहीं होता वो किसी ना किसी बात से अंदर तक सताया होता है। एक बात याद रखना हम किसी के लिए एक वक्त तक स्पेशल होते हैं। और उनका इंटरेस्ट खत्म होते ही वो हमें इग्नोर करने लगते हैं। अपनी नज़र हमेशा उस चीज पर रखो जिसे तुम पाना चाहते हो। उस पर नहीं जिसे तुम खो चुके हो। कहते हैं जिंदगी का आखिरी ठिकाना ईश्वर का घर है। कुछ अच्छा कर ले मुसाफिर क्यूंकि किसी के घर खाली हाथ नहीं जाते हैं। पत्नी को उड़ने के लिए पंखों की नहीं, बल्कि अपने पति के साथ और अपनेपन की ज़रूरत होती है। जिंदगी में सब लोग दोस्त या रिश्तेदार बनकर नहीं आते हैं कुछ लोग सबक बनकर भी आते हैं। किसी दूसरे की तारीफ क्या करना जब अपना हमसफर ही लाजवाब हो। कुछ यूं ही चलेगा तेरा मेरा रिश्ता उम्र भर मिल जाए तो बातें लंबी और ना मिले तो यादें लंबी। वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता है उन्हें भी रोना पड़ता है जो बेवजह दूसरों को रुलाते हैं। उस इंसान का भी तो दर्द समझो जो तुमसे अब कुछ नहीं कहता। किसी के इतने करीब भी मत जाओ की उसे तुम्हारी दूरी अच्छी लगनी लगे। वो गलतियां बहुत दर्द देती हैं जिनकी माफी मांगने का वक्त निकल चुका होता है। अगर कोई अकेला है तो इसका मतलब ये हरगिज नहीं की कोई उसे पसंद नहीं करता। बल्कि वो अकेला इसीलिए है क्योंकि उसने दुनिया की औकात जान ली है। औरों के दम पर अगर उड़कर दिखाओगे तो अपने दम पर उड़ने का हुनर भूल जाओगे। नफरत का अपना कोई वजूद नहीं होता ये तो मोहब्बत की गैर मौजूदगी का नतीजा है। सिर्फ एक गलती की देरी है फिर लोग भूल जाएंगे कि तुम पहले कितने अच्छे थे। कभी ऐसा हुआ है, कोई मिला, प्यार हुआ, बात हुई, आदत हुई। लड़ाइयों हुई, बातें बंद हुई, धोखा मिला, वो छोड़ गया, और तुम टूट गए। घमंडी के लिए कोई ईश्वर नहीं होता ईर्ष्यालु इंसान का कोई पड़ोसी नहीं होता। और क्रोधी इंसान का कोई मित्र नहीं होता। गलतफहमी जिससे है उसी से बात करो दूसरों से करोगे तो बातें बढ़ सकती है। हमने एक उम्र गवां दी तेरी चाहत में कितना खुशकिस्मत होगा तुझे मुफ्त में पाने वाला। जीत भी फीकी लगती है अगर कोई बधाई देने वाला आपके साथ ना हो तो। और हार भी सुंदर लगती है अगर कोई आपका अपना आपके साथ खड़ा हो तो। रात भर गहरी नींद आना इतना आसान नहीं उसके लिए दिन भर ईमानदारी से जीना पड़ता है। बिना मतलब के कोई भी आपको इज्जत नहीं देता। इसीलिए खुद को इतना सफल बनाओ की बिना मतलब के भी लोग आपकी इज्जत करें। बड़े ही खुशनुमा वहम थे कि हम उनकी जिंदगी में अहम थे। कुछ भी नहीं बदलेगा यहां मेरे बिना दो चार लोग रोएंगे सिर्फ दो चार दिन के लिए। मेरे होने का असर तुम पर मेरे ना होने के बाद दिखेगा। जो बिना मतलब के बात करे एक ऐसे शख्स को तलाश है मुझे। नौकरी सपने देखने के लिए ठीक है लेकिन उन सपनों को जीना है तो मालिक ही बनना पड़ेगा। नींद भी नीलाम हो जाती है दिलों की महफिल में जनाब किसी को भूल कर सो जाना इतना आसान नहीं है। मैं तो इस वास्ते चुप हूं कि तमाशा ना बने और तू समझता है मुझे तुझसे कोई शिकायत नहीं है। दर्द बताकर बदनाम हो जाओ इससे तो अच्छा है मुस्कुरा कर खामोश हो जाओ। कहां हारती हैं औरतें उन्हें तो हराया जाता है अरे लोग क्या कहेंगे ये कहकर उन्हें डराया जाता है। जो व्यक्ति स्पष्ट साफ सीधी बात करता है उसकी वाणी तीव्र एवं कठोर होती है। लेकिन ऐसा व्यक्ति आपको कभी धोखा नहीं देता। तुझसे नाराज होकर कहां जाऊंगा तू इशारा कर देगा और मैं पिघल जाऊंगा। तकलीफ तो मुझे भी होती है मगर ये बात हौसला देती है कि जब तुम रह सकते हो मेरे बगैर तो मैं क्यूं नहीं रह सकता। जो नसीब में नहीं है वो रोने से भी नहीं मिलता। किसी को धोखा देकर खुश मत होना जब कर्म का चक्कर घूम कर तुम पर आएगा तो तुम कहीं के भी नहीं रहोगे। क्या लूटेगा ज़माना खुशियां हमारी हम तो खुद अपनी खुशियां दूसरों पर लुटाकर जीते हैं। रफ्तार दुगुनी हो जाती है जब ज़िंदगी दांव पर लगी होती है।

दुख चिंता और अकेलेपन में जी रहे लोगों के लिए खास विडियो Krishna Motivational speech Hindi New Life
NEW LIFE
29m 57s4,459 words~23 min read
AI audio transcription
Transcript source
AI audio transcription
This transcript was generated from the video's audio because no usable YouTube caption track was available. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


