Thumbnail for Most Dangerous Animals Of Amazon Rainforest | Strange Facts About Amazon Rainforest [Hindi/Urdu] by Aasu Tv

Most Dangerous Animals Of Amazon Rainforest | Strange Facts About Amazon Rainforest [Hindi/Urdu]

Aasu Tv

9m 7s1,733 words~9 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]इतना बड़ा जंगल कि अगर आपको इसके बीच खड़ा कर दिया जाए, तो आपको यहां से बाहर निकलने में पूरे 472 दिन लग जाएंगे.
[0:00]और इसी सफर में आपका सामना होगा ऐसे जानवरों से जिनका छोटा होना या फिर बड़ा होना कोई मायने नहीं रखता.
[0:00]ये जंगल जमीन का एक ऐसा हिस्सा है जो 55 लाख स्क्वायर किलोमीटर की जमीन पर फैला हुआ है.
[0:00]और ये एरिया इतना बड़ा है जिसमें पाकिस्तान जैसे सात मुल्क, इंडिया जैसे दो मुल्क और दुबई जैसे 157 मुल्क आसानी से इसके अंदर फिट आ सकते हैं.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]ये है Amazon Forest, हमारी दुनिया का सबसे बड़ा और विरान जंगल. इतना बड़ा जंगल कि अगर आपको इसके बीच खड़ा कर दिया जाए, तो आपको यहां से बाहर निकलने में पूरे 472 दिन लग जाएंगे. और इसी सफर में आपका सामना होगा ऐसे जानवरों से जिनका छोटा होना या फिर बड़ा होना कोई मायने नहीं रखता. इन दोनों का बस एक ही मकसद होता है, आपको मार कर अपना पेट भरना. क्योंकि यह है Amazon Forest. और यहां एक छोटी सी चींटी भी आपकी जान लेने के लिए काफी है. ये जंगल जमीन का एक ऐसा हिस्सा है जो 55 लाख स्क्वायर किलोमीटर की जमीन पर फैला हुआ है. और ये एरिया इतना बड़ा है जिसमें पाकिस्तान जैसे सात मुल्क, इंडिया जैसे दो मुल्क और दुबई जैसे 157 मुल्क आसानी से इसके अंदर फिट आ सकते हैं. ये जंगल आठ मुल्कों में फैला हुआ है. अगर इस एरिया की बात की जाए तो ये जंगल अमेरिकन स्टेट से होकर कोलंबिया, गुयाना, ब्राजील और पीरू से होकर बोलिविया पर जा कर खत्म होता है. और आपको ये जान कर थोड़ा अजीब लगेगा कि इस वक्त जितने भी जानदार चीजें सांस ले पा रही हैं, उसका 20% हिस्सा हमें यहीं से मिलता है. 40 हजार करोड़ दरख्तों का ये जंगल जहां पर पूरी तरह से बस कुदरत का राज है. इसलिए यहां सब कुछ अपने आप ही हो रहा होता है. आज आप Amazon Forest के बारे में ऐसी हैरान कर देने वाली हकीकत जानेंगे जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी. आखिर Amazon कितना बड़ा है और वो कौन कौन सी ऐसी मखलूक है जिसने हजारों सालों से इस जंगल में हर जगह अपना कब्जा जमाया हुआ है. आसु टीवी के एक और वीडियो में आप सबका खुशामदीद. अगर आप आसु टीवी की वीडियो पहली दफा देख रहे हैं तो वीडियो को लाइक करके चैनल को भी सब्सक्राइब कर दें. दोस्तों वैसे तो Amazon Forest का टोटल एरिया 55 लाख स्क्वायर किलोमीटर है. लेकिन अगर इसके बॉर्डर के साथ एक मुकम्मल राउंड लगाया जाए तो Amazon Forest का बॉर्डर ये 9500 किलोमीटर लंबा बनता है. यानी ये फासला इतना ही हुआ जितना कि मुंबई से न्यू दिल्ली या फिर कराची से इस्लामाबाद के अगर सात चक्कर लगाए जाएं. इस बड़े और घने जंगल को Amazon Rain Forest इसलिए भी कहा जाता है. क्योंकि यहां पूरे साल में शायद ही कोई ऐसा हफ्ता गुजरता होगा जिसमें बारिश नहीं पड़ती होगी. Amazon Forest इतना घना जंगल है कि यहां जब भी बारिश होती है तो बारिश का पानी 10 मिनट के बाद ही दरख्तों से होता हुआ नीचे जमीन पर गिरता है. और इसी घनेपन की वजह से यहां दिन के वक्त भी रात की तरह ही गुप अंधेरा होता है. क्योंकि ये घने दरख्त सूरज की रोशनी को भी नहीं गुजरने देते. यहां बारिश और बेहतरीन माहौलियाती निजाम की वजह से जानवर, परिंदे और प्लांट्स की ऐसी ऐसी नस्लें भी मौजूद हैं जो पूरी दुनिया में सिर्फ Amazon के जंगलों में ही पाई जाती हैं. यहां अब तक 40 हजार प्लांट्स की किस्में, 1300 अलग-अलग नस्लों के महंगे तरीन परिंदे, 2200 से ज्यादा मछलियों की किस्में, 272 मैमल्स और 380 अजीबोगरीब दिखने वाले जानवरों की कई नस्लें मौजूद हैं. अगर यहां के छोटे इंसेक्ट्स की बात की जाए तो यहां पर अभी तक 25 लाख अलग-अलग किस्म के जहरीले कीड़े देखे जा चुके हैं. यह जंगल जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत लगता है, अंदर से उतना ही ज्यादा खतरनाक है. क्योंकि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. यहां ऐसे छोटे बड़े जानवर पाए जाते हैं जो हद से ज्यादा खतरनाक होते हैं. अगर कोई इंसान गलती से भी इस जंगल में दाखिल होता है तो इस जंगल में सबसे पहला सामना उसका ग्रीन एनाकोंडा से होगा. ये ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा और जहरीला सांप है. जो लगभग 30 फीट लंबा और 250 किलो वजनी होता है. इसकी एक खास बात यह है कि जब भी ये अपना शिकार करता है तो अपने से भी बड़े अच्छे खासे जानवर को एक ही झटके में जिंदा निगल जाता है. Amazon में इस जैसे कितने टोटल एनाकोंडा मौजूद हैं अभी तक किसी को भी नहीं पता चल सका. लेकिन यहां पर एनाकोंडा के साथ-साथ कोबरा और पाइथन जैसे खतरनाक सांपों की हजारों नस्लें मौजूद हैं. कभी ना कभी आपको भी किसी चींटी ने जरूर काटा होगा. क्योंकि ये चुंटियां गंदम के दाने से भी छोटी होती हैं. लेकिन वो भी जब इंसानी जिस्म को काटती हैं तो पूरा जिस्म ही दर्द से कांप उठता है. मगर Amazon Forest में चींटियों की एक ऐसी नस्ल भी पाई जाती है जिसका डंक इंतहाई दर्दनाक होता है. बुलेट एंट के नाम से पहचानी जाने वाली और अपने अंदर जहर रखने वाली ये दुनिया की सबसे बड़ी चींटी है. जो कम से कम 4 सेंटीमीटर लंबी होती है. अगर ये बाय चांस किसी इंसान को काट ले तो उससे पैदा होने वाला दर्द इतना शदीद होता है कि वो इंसान की जान भी ले सकता है. इसको बुलेट एंट भी इस वजह से कहा जाता है क्योंकि जो लोग इसका शिकार हुए हैं उन्होंने बताया कि इसके डंक का दर्द गोली लगने के दर्द जितना ही होता है. हजारों मील तक फैले हुए इस जंगल में दुनिया का दूसरा लंबा तरीन और पानी के फ्लो के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा दरिया भी मौजूद है. ये है Amazon River. इसकी टोटल लंबाई 6840 किलोमीटर है. पूरे Amazon Forest में बारिश का जितना भी पानी इकट्ठा होता है वो इस रिवर से होता हुआ ओशन में जाकर गिरता है. लगभग 329 फीट गहरा ये रिवर जहां रहते हैं हजारों की तादाद में ऐसे खूंखार और बड़े मगरमच्छ जो अपनी भूख मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हेरतंग इस तौर पर Amazon River में एक सेकंड में 219000 क्यूबिक मीटर पानी गुजर रहा होता है. और इस पानी की क्वांटिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा स्विमिंग पूल सिटी स्टार्स शर्म उल शेख जो इजिप्ट में मौजूद है. उसको Amazon से गुजरने वाला यही पानी सिर्फ एक सेकंड में फील कर सकता है. Amazon से होता हुआ जितना भी पानी अटलांटिक ओशन में गिरता है दुनिया की टॉप 14 रिवर को भी अगर मिलाया जाए फिर भी ये सारी रिवर Amazon River का मुकाबला नहीं कर पाएंगी. यहां इंसानी आमद रफ्त कम होने की वजह से Amazon River में अजीबोगरीब किस्म की मखलूक को भी देखा गया है. जिसमें सबसे ऊपर नाम आता है Pink Dolphin का. तकरीबन 9 फीट लंबी और 200 किलो वजनी ये Pink Dolphin दूसरी डॉल्फिन के हिसाब से काफी ज्यादा तेज और समझदार होती हैं. क्योंकि इनका दिमाग काफी ज्यादा बड़ा होता है. वैसे तो डॉल्फिन इंसानों के साथ काफी ज्यादा घुल मिल जाती हैं. मगर Pink Dolphin वो वाहिद डॉल्फिन है जो इंसानों पर भी अटैक कर सकती है. साइंटिस्ट और रिसर्चर्स के पास काफी सबूत हैं कि पिछले 250 सालों से Amazon River में एक ऐसी मछली भी मौजूद है जिसको इलेक्ट्रिक ईल कहा जाता है. हेरतंग इस तौर पर ये मछली की एक किस्म है जो अपने डिफेंस के लिए एक बहुत बड़ा करंट देती है. जिसको अभी तक 860 वोल्ट तक रिकॉर्ड किया गया है. Amazon River में कई ऐसे इंसिडेंट्स हुए हैं. जिसमें इलेक्ट्रिक ईल ने इंसानों को हाई वोल्टेज करंट दिया और मौके पर ही उनको मार डाला. इंसान तो इंसान मछलियों की ये नस्ल अपने से 100 गुना बड़े जानवर को भी नहीं छोड़ती. इसके सामने जो भी हो बस बिजली का सिर्फ एक झटका देकर उसको मौत के घाट उतार देती है. साइंटिस्ट का कहना है कि इलेक्ट्रिक ईल 860 वोल्ट का करंट पैदा कर सकती है. जिससे किसी भी जानदार चीज का नर्वस सिस्टम ब्रेक हो सकता है. मार्कन स्टेलर एक मैराथॉन स्विमर है जिसने पूरी Amazon River को स्विमिंग करके क्रॉस किया था. जी हां वही रिवर जिसके अंदर हजारों की तादाद में जायंट एलीगेटर, इलेक्ट्रिक ईल और एनाकोंडा जैसे बड़े सांप मौजूद हैं. फिर आखिर कैसे मार्कन ने इन सब चीजों से बच कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया और वो भी सिर्फ 66 दिनों में. 2007 में ये इंसान दुनिया का सबसे खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगह चुनता है. इस रिवर में मार्कन दिन के वक्त रोजाना 10 घंटे स्विमिंग करता था और बाकी टाइम रेस्ट किया करता था. मार्कन का कहना था कि इतने खतरनाक रिवर में जहां एनाकोंडा, जंगली एलीगेटर और इलेक्ट्रिक ईल और दूसरे कई खतरनाक जानवरों से बचने के लिए उसकी टीम जो उसके साथ अलग बोट पर आती थी. वो रिवर की दोनों साइडों पर गोश्त के बेशुमार टुकड़े फेंकती थी ताकि इन जानलेवा मगरमच्छ का ध्यान अपनी तरफ भटकाया जा सके. Amazon के जंगलों में एक ऐसी रिवर भी मौजूद है जहां पानी हर वक्त बॉयल हो रहा होता है. साढ़े 6 किलोमीटर लंबी अपने अंदर से धुआं निकालती हुई ये रिवर Amazon River के उस हिस्से में मौजूद है. जो पीरू की टेरिटरी में आता है. इस रिवर में पानी का टेंपरेचर 90 से 100 डिग्री सेल्सियस तक होता है. जिसमें किसी भी चीज को आसानी से पकाया जा सकता है. पूरा साल इस रिवर का पानी हर वक्त बॉयल हो रहा होता है. लेकिन किसी को भी इसकी असली वजह मालूम नहीं है. Amazon के इस आलीशान जंगल के करीब 600 कबीले भी बसते हैं. ये लोग इसी जंगल के जानवरों का शिकार करते हैं और यहीं अपनी जिंदगी गुजारते हैं. इनमें से कई कबीले ऐसे भी हैं जिन्होंने आज तक बाहर की एडवांस दुनिया तक नहीं देखी. और जब इनके सामने कोई और इंसान आता है तो ये ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे इन्होंने ये चीज पहली बार देखी हो. Amazon में ऐसे कई मिस्टीरियस मकाम हैं जिनको जब सैटेलाइट इमेज से देखा जाता है तो वहां बहुत बड़े एरिया पर जमीन पर कुछ ऐसे निशान बने हुए दिखाई देते हैं. ये साइन जिनको जियो ग्लव्स भी कहा जाता है इनमें से कई जियो ग्लव्स के साइज 1.5 किलोमीटर तक फैले हुए हैं. और ऐसे ही 300 से भी ज्यादा जियो ग्लव्स Amazon Forest में देखे गए हैं. आखिर इन अजीबोगरीब निशान को किस मकसद के लिए बनाया गया था और आखिर ये तब किसने बनाए थे? अगर आप चाहते हैं कि इस पर एक अलग से वीडियो बनाई जाए तो कमेंट में पार्ट टू लिखें. उम्मीद करता हूं आसु टीवी की ये वीडियो भी आप भरपूर लाइक और शेयर करेंगे. आज के लिए इतना ही मिलते हैं किसी और वीडियो में.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript