[0:00]जंगल के राजा शेर को एक बार लगा कि मेरे शरीर से बदबू आती है। उसने पास में एक Monkey को पकड़ा और पूछा, क्यों मेरे शरीर से बदबू आती है? Monkey ने कहा महाराज, क्या बात कर रहे हैं? आपके शरीर से तो ऐसी सुगंध आती है कि आनंद आ जाता है। शेर को लगा यह मेरा मजाक उड़ा रहा है। शेर ने Monkey को जान से मार दिया कि तूने बिना बात मेरी मस्का पॉलिश की। वहीं एक Deer यह सब कुछ देख रहा था। शेर उस हिरण से कहता है, क्यों हिरण, मेरे शरीर से बदबू आती है? हिरण अभी-अभी बंदर का हाल देख चुका था। हिरण ने कहा महाराज सच बोलना चाहता हूं। आपके शरीर से इतनी बदबू आती है 200 मीटर तक कोई जी नहीं सकता। और आपके आसपास से कोई नहीं निकल सकता। चारों तरफ यही बात होती है। शेर सच को बर्दाश्त नहीं कर पाया, उसने हिरण को मार दिया। अब वहीं एक लोमड़ी यह सब कुछ देख रही थी, समझ गई थी मेरा नंबर आने वाला है। शेर ने लोमड़ी से कहा, लोमड़ी, क्या मेरे शरीर से बदबू आती है? लोमड़ी ने ऐसा किया। महाराज मैं सच बताती आपको लेकिन मैं आपसे क्या कहूं?तीन दिन से मुझे इतनी सर्दी है मुझे खाने-पीने की चीजों की भी सुगंध नहीं आ रही है। और शेर लोमड़ी को छोड़ देता है। आज एक बहुत बड़ा Lesson आपको बता रहा हूं। हर सच बोलना जरूरी नहीं होता, कई सच आत्मघाती होते हैं। हर बार झूठ भी आपको बचा नहीं सकता। तो जिंदगी का सबसे बड़ा पाठ क्या है? जीवन का सबसे बड़ा पाठ यह है, कभी-कभी मौन सबसे बड़ा Answer होता है। No Comments, इग्नोर कर देना सबसे बड़ा Answer होता है। शांत रह जाना, अपने आप को रोक लेना, सबसे बड़ा Answer होता है। क्योंकि जिंदगी की हर जंग लड़ने के लिए नहीं होती। कौन सी जंग लड़ना है, उसका भी चुनाव करना पड़ता है। मैं तैयार हूं, मैं तैयार हूं।

बातचीत का No.1 नियम | सच बोलें, झूठ बोलें, मौन रहें | Dr Ujjwal Patni
Dr Ujjwal Patni Business coach
1m 48s326 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]जंगल के राजा शेर को एक बार लगा कि मेरे शरीर से बदबू आती है। उसने पास में एक Monkey को पकड़ा और पूछा, क्यों मेरे शरीर से बदबू आती है?
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


