Thumbnail for Ketu in 4th House lBirth Chart के चौथे घर में केतु बनाएगा या बिगाड़ेगा आपकी किस्मत lHappy Life Astro by Happy Life Astro

Ketu in 4th House lBirth Chart के चौथे घर में केतु बनाएगा या बिगाड़ेगा आपकी किस्मत lHappy Life Astro

Happy Life Astro

8m 33s1,785 words~9 min read
Auto-Generated

[0:00]केतु चौथे घर में, चौथे घर में केतु जब भी आएंगे ना इसके प्रभाव जीवन में बहुत ही गहरे होंगे, क्यों? क्योंकि चौथा घर केतु के दुश्मन चंद्रमा का घर है। चौथे घर में ऊर्जा चंद्रमा की है और केतु यहां पे खुद तो वीक होते ही होते हैं, चंद्रमा को भी बर्थ चार्ट में बहुत ही कमजोर कर देते हैं। अब चंद्रमा कमजोर होगा तो इंसान को पैसे की दिक्कत आएगी, चंद्रमा कमजोर होगा तो ऐसे इंसान को जीवन में मन में डर बैठा रहेगा, एंग्जायटी की दिक्कत रहेगी। यही चंद्रमा कमजोर होंगे तो इस इंसान को जीवन में किसी भी चीज में कंटिन्यूटी में चीजें करने में दिक्कत आएगी। केतु खुद खराब होंगे तो जीवन में केतु के जो-जो एट्रीब्यूट्स होते हैं ना जैसे कि जोड़, जैसे कि जीवन में किसी चीज को प्लानिंग करके आगे बढ़ना, फोकस रखना या इवन पुत्र संतान कई चीजों के बारे में इंसान को दिक्कतें देखी गई हैं। किस-किस तरह से यह दिक्कतें होती हैं, क्या-क्या इनके निवारण है, पूरी विस्तार से चर्चा हम आज के वीडियो में करने वाले हैं। नमस्ते, मेरा नाम है योगेश शर्मा, बहुत-बहुत स्वागत है आपका हैप्पी लाइफ विद योगेश शर्मा में। और दोस्तों आगे बढ़ने से पहले एक विनम्र निवेदन कि अगर अभी तक आपने अपने इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो कृपया सब्सक्राइब करिएगा। हां, बेल बटन दबाना ना भूलिएगा। चौथे घर में एनर्जी होती है चंद्रमा की और यहां पे केतु आके सबसे पहली हिट देते हैं चंद्रमा को। चंद्रमा इंसान के जीवन में किस चीज के कारक रहते हैं? सबसे पहले तो जो उसके पास अवेलेबल कैश है वह चंद्रमा होता है। फिर उसके बाद चंद्रमा उसकी पढ़ाई के भी कारक हैं, चंद्रमा कारक हैं जीवन में जिस तरह की भी इंसान को सिचुएशंस आएं, वो उन सिचुएशंस को रिएक्शन किस तरह का देता है। यह चंद्रमा होता है। कहते हैं ना कि कोई भी समस्या 10% समस्या है, 90% आपका रिएक्शन जो है उस समस्या को बढ़ाता है। तो आपका जो रिएक्शन है ना, यह चंद्रमा होता है। केतु चौथे घर में हो ना तो उस इंसान की रिएक्शन किसी भी समस्या के प्रति बड़ी पैनिक वाले हो जाते हैं। वह पैनिक पैनिक में कुछ इस तरह का बिहेवियर कर देते हैं कि अब जो समस्या छोटी थी वह बहुत बड़ी होके सामने आती है। चौथे घर के केतु वाले इंसान ना, उस इंसान का जो करियर होता है ना कारोबार उसमें एक एक सुर नहीं उसको रहने देते। हर तीन-तीन चार-चार साल बाद या तो कारोबार ही चेंज हो जाता है नहीं तो जो कारोबार चल रहा होता है उसके स्ट्रक्चर में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं और यह बदलाव ज्यादातर खुशनुमा नहीं होते। इसकी वजह से उस इंसान को जीवन में लगातार एंग्जायटी, स्ट्रेस या परेशानियां आती रहती हैं। केतु खुद भी तो पुत्र का कारक है तो चौथे घर में केतु होता है ना, उस इंसान के जो पुत्र संतान है, यह नॉर्मली या तो होती नहीं है या बहुत ही लेट उम्र में जाके होती है। केतु फोर्थ हाउस में हो ना, तो डायबिटीज होने का डर जो है, यह 90% तक बढ़ जाता है, यानी केतु फोर्थ हाउस में हो तो लाइफस्टाइल बहुत ही प्योर रखना होगा। नहीं तो बहुत ही जल्दी डायबिटीज जो है उस इंसान को हिट कर जाती है। मां की हेल्थ को लेके ये केतु बहुत ही खराब रिजल्ट्स देते हैं। ऐसे लोगों की जो मदर हैं उनको घुटने की ट्रबल, उनको बैक एक की, स्पाइन की दिक्कत या शरीर में लगातार किसी ना किसी तरह से परेशानियां आते रहना, यह इस केतु के रिजल्ट होते हैं। कई लेडीज को जिनको भी घुटनों की दिक्कत है ना या जिन लेडीज को बैक एक की दिक्कत है, उन लेडीज को अपना चार्ट तो ठीक करवाना ही चाहिए, उनको अपने पुत्र का चार्ट जरूर देखना चाहिए। अगर उनके चौथे घर में केतु है ना तो अपने पुत्र के द्वारा केतु का उपाय कराइए, उनके अपने चार्ट को फर्क आ जाएगा। यह एक बहुत बड़ी बात है, यानी हम इस तरह से देखते हैं कि एक घर में एक परिवार के जो सितारे हैं ना, किस तरह से एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। चौथे घर के केतु वाले लोगों में एक बहुत बड़ी खामी होती है। कहना तो इनको बहुत सरल आता है लेकिन इनकी सुनने की कला इनमें नहीं होती है। कोई भी इंसान जो है ना, यह किसी की बात को सहते नहीं है लेकिन किसी को लगा के बात करना, लाउड बोलना या बोलते रहना यह इनके स्वभाव में बहुत ज्यादा ऐड हो जाता है। किसी के बात करने पे ये हर्ट बड़ी जल्दी होते हैं लेकिन इनकी बातों से कोई हर्ट हो ये ये लोग कभी नहीं सोचते हैं। अगर यह लोग कहने के साथ-साथ सुनने की कला अपनाए ना तो इस केतु के बुरे प्रभाव जो है बहुत हद तक दूर हो जाते हैं। तो अगर प्रभावों की बातें चली है ना तो चौथे घर के केतु में मोटे-मोटे तौर पर आपको बताऊं खुद इंसान को डायबिटीज दे सकते हैं। उस इंसान के खुद के जोड़ों में दिक्कत दे देते हैं, उनकी मदर के घुटनों या जोड़ों में दिक्कत हो सकती है और इन सबके अलावा इस इंसान को एंजायटी या डिप्रेशन जैसी समस्याएं बाकियों से जल्दी आ जाती हैं। नॉर्मली ये ये लोग जो होते हैं ना बोलने में तो लाउड होते हैं लेकिन अंदर से इनके अंदर बड़ी इनसिक्योरिटी, अब डर यह बहुत ज्यादा बैठा रहता है। चौथे घर के केतु वाले लोग जो हैं इनको अपने घर के वास्तु का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। घर के वास्तु में नॉर्मली लोगों के अंदर एक मान्यता रहती है कि जो अगर समर्सिबल पंप लगवाना है और घर के अंदर बोरिंग करवानी है तो वो घर के नॉर्थ ईस्ट में करवाएं। हम सभी जानते हैं कि बर्थ चार्ट का चौथा घर जो होता है, यह नॉर्थ ईस्ट का एक कोना होता है। और यहां पे अगर केतु रहेगा ना तो आपके घर के नॉर्थ ईस्ट में कोई भी गड्ढा, कोई भी कुआं, कोई भी बोरिंग जो है ना, इस केतु को खराब रूप से ट्रिगर करेगी। अब ऐसे इंसान की जो सेहत है और इसके मदर की जो सेहत है, एकदम से बड़ी बुरी तरह से डेटेरियरेट होनी शुरू हो जाएगी। जिन लोगों के चौथे घर में केतु है और उन्होंने घर में बोरवेल करवा रखा है ना तो उनके लिए एक बड़ा सरल उपाय है कि छोटे से छोटा एक सोने का टुकड़ा लें चाहे वो आधा ग्राम या उससे भी कम वजन का हो जाए कोई दिक्कत नहीं है। उसके आसपास पीला धागा बांध के उसको उस बोरिंग के अंदर फेंक दें, इससे उस केतु का जो इलाज है बहुत अच्छे से हो जाता है। क्योंकि यह बात इलाज की चली है तो मैं आपको बताता हूं कि अगर चौथे घर में केतु हैं और आपको कारोबार की, हेल्थ की या मदर के बारे में परेशानियां या मन की एंजाइटी की दिक्कत आ रही है ना तो आपको उपाय क्या-क्या करने हैं। यहां पे एक बहुत बढ़िया बहुत सटीक उपाय है वो उपाय है घर के साउथ में करने वाला। आपको अपने घर के साउथ में किसी एक जार में सौंफ भर के रख देनी है। उस सौंफ को यूज भी करते रहिए लेकिन घर के दक्षिण में आप एक जार में सौंफ का एक जार हमेशा भर के वहां रखा रहने दीजिए। ऐसा करने से आपके जो चौथे घर के केतु हैं ना अपनी पीड़ा देने बहुत हद तक कम कर देंगे। घर के दक्षिण में अगर आपका घर इजाजत देता है ना वहां पे लाल पर्दे लगाइए, मैरून पर्दे लगाइए, नहीं तो एक लाल बल्ब ही चला दीजिए। ऐसा करने से भी जो फोर्थ हाउस के केतु रहेंगे, वो आपको खराब ही नहीं देंगे। पीपल के पेड़ को जल देना इस केतु का एक बहुत ही अच्छा इलाज है। आप वीक डेज में संडे को छोड़ के रोज या कम से कम शनिवार और मंगलवार पीपल के पेड़ को जल चढ़ाते रहिए। यहां पे एक खास तौर पे एस्ट्रोलॉजी में उपाय दिया गया है कि कुल पुरोहित की सेवा करना, कुल पुरोहित को बृहस्पति की चीजें दान करना चौथे घर के केतु का एक चमत्कारिक उपाय है। लेकिन नॉर्मली आज की फास्ट पेस जिंदगी में ज्यादातर लोगों के ना तो कुल गुरु होते हैं, ना उनको अपने कुल गुरु का पता होता है, कुल पुरोहित का भी पता नहीं होता है। तो उस केस में क्या किया जाए कि किसी एक ऐसे इंसान को जिसकी बातें इनको समझ आती हैं उसको गुरु का दर्जा दे दिया जाए और जिनकी ये गाइडेंस को मानते हैं उनको बीच-बीच में बृहस्पति की चीजें किसी ना किसी रूप में गिफ्ट करते रहे। एक अच्छी धार्मिक किताब ये बृहस्पति रहती है, सोना या पीतल ये बृहस्पति की चीजें पीतल के जो बर्तन है उनको दिए जा सकते हैं या सोने की कोई बनी चीज अगर आप अफोर्ड कर सकते हैं वो भी अपने कुल पुरोहित को या अपने गुरुजनों को गिफ्ट की जा सकती है। या बेसन, दाल, ये मंदिर में चढ़ाना भी चौथे घर के केतु का एक बड़ा ही सटीक इलाज है। चौथे घर के केतु जो हैं, ये अगर आपको लाइफ में सेहत की दिक्कतें दे रहे हैं ना या ये चौथे घर के केतु आपको करियर, नौकरी, कारोबार में सेटल नहीं होने दे रहे हैं तो आपको एक बड़ा सटीक उपाय बताता हूं, एक महीने में एक बार 1 किलो चने की दाल आपने चलते हुए पानी में गुरुवार वाले दिन विसर्जित करनी है। इसको आपने 12 महीने तक महीने के एक गुरुवार तक करते रहना है। आप यकीन मानिए ये उपाय इतना तेज, इतना सटीक है कि आपको इस उपाय को करने के बाद अपने कारोबार में बहुत अच्छा ठहराव या बहुत अच्छी ग्रोथ नजर आती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा चौथे घर के केतु वालों के लिए एक और बड़ा जबरदस्त उपाय है कि इनके घर का जो भी पूजा स्थान है, जहां पे भी है। वहां पे पीले वस्त्र बिछाएं और वहां पे सोना कम से कम किसी भी क्वांटिटी में जरूर स्थापित करके रखें। ऐसा करने से आपके चौथे घर का केतु चाहे वो आपको डायबिटीज दे रहा था, चाहे वो आपको हेल्थ की हेलमेट दे रहा था, चाहे जीवन में किसी भी तरह की ऑब्स्टेकल दे रहा था। अब वो ऑब्स्टेकल धीरे-धीरे डाइल्यूट होनी, छटनी शुरू हो जाएगी। तो दोस्तों चौथे घर का केतु क्या दिक्कतें देता है, उसके क्या इलाज हैं। मैंने कोशिश की है इस वीडियो के माध्यम से आप तक लाने की। मैं आशा करता हूं इसको अपना के आप अपने जीवन में जो भी जरूरी सुधार हैं वो जरूर लेके आएंगे। तो आज का वीडियो यहीं तक था, बहुत जल्द मिलते हैं एक नए टॉपिक एक नए विषय के साथ तब तक अपना खूब ध्यान रखिएगा, नमस्ते।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript