[0:00]जस्ट इमेजिन करो कि आपके दोस्तों के पास आपके साथ पढ़ने वाले लोगों के पास आने वाले चार-पांच साल बाद एक अच्छी लाइफ स्टाइल होगी।
[0:09]अच्छा घर होगा अच्छी गाड़ी होगी खूब सारा पैसा होगा खूब नाम होगा और आपकी कंडीशन उस वक्त बहुत ही ज्यादा खराब होगी तब आप क्या कहोगे?
[0:20]यही ना यार उसकी किस्मत बहुत अच्छी है और मेरी किस्मत बहुत बेकार है कहोगे ना लेकिन सच क्या है उस वक्त उसके पास जो भी होगा उससे फर्क नहीं पड़ता।
[0:33]फर्क इस बात से पड़ता है कि आज जो आपके पास है वही उसके पास भी है आज आपके पास जो है उसी के पास भी वही 24 घंटे हैं लेकिन फर्क कहां आया? उसने चुना मेहनत को और तुमने चुना आलस को उसने चुना किताबों को और तुमने चुना टाइम पास को।
[0:49]उसने चुना असुविधाजनक जिंदगी और तुमने चुना सुविधा क्षेत्र जिंदगी उसने स्ट्रगल को हां कहा और तुमने ना कहा उसने हर वो चीज चुनी जो उसकी जिंदगी बनाएगी और तुमने हर वो चीज चुनी जो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद करेगी।
[1:07]तुमने चुना फालतू की वीडियो मजे टाइम पास तो बताओ अच्छी किस्मत कहां से आएगी तुम्हारी? क्योंकि भगवान सब देख रहा है भगवान उसी का साथ देता है जो इंसान खुद का साथ देता है।
[1:20]किस्मत उसी की अच्छी होती है जो मेहनती इंसान होता है जो खुद का साथ देता है।
[1:27]किस्मत अच्छी होना या ना होना यह सब बात की बात है।
[1:31]सच कह रहा हूं बच्चों अगर अभी नहीं संभले तो कहीं के नहीं रहोगे बहुत बुरी हालत हो जाएगी अभी वक्त है सीरियस हो जाओ और पढ़ने लग जाओ सारे फालतू के काम छोड़ दो बहुत कम वक्त बचा है।
[1:44]पूरी दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और अगर इस तेजी से बढ़ती दुनिया में आप फालतू काम करोगे ना तो कहीं के नहीं रहोगे बहुत बुरे हालात हो जाएंगे।
[1:54]कई सारे लोग मुझसे मिलते हैं जो कहीं के नहीं रहे बर्बाद हो गए ना पढ़ाई की ना कुछ और किया और अब कहते हैं अब मैं क्या करूं तुझे तेरे कर्मों का ही फल मिल रहा है।
[2:06]अब जो हो गया उसे छोड़ो लेकिन अब जो तुम कर सकते हो वो करो जो भी तुम्हारा लक्ष्य है उसके लिए अपने पूरे प्राण लगा दो जान लगा दो या फिर जाने दो बार-बार अपने आप को याद दिलाओ।
[2:20]जान लगा दे या फिर जाने दे या तो सपना मत देखो और अगर देखा है तो उसे पूरा करने के लिए इस हद तक पागल बन जाओ कि लोग तुम्हें देखकर कहे यह पागल है।
[2:32]याद रखो टैलेंटेड लोगों से जीतने का एक ही तरीका है हार्ड वर्क मेहनत से आप किसी भी टैलेंटेड इंसान को पीछे छोड़ सकते हो।
[2:44]मेरा मानना है टैलेंट की कोई औकात नहीं अगर मेहनत सच्ची हो और आप में से जिनके एग्जाम हो चुके हैं जिनके चल रहे हैं या जिनके आने वाले हैं तो सुन लो साल भर जो भी किया छोड़ दो।



