Thumbnail for Day -11, 5-Year-Old Did the Impossible by Inner Ascent

Day -11, 5-Year-Old Did the Impossible

Inner Ascent

1m 1s210 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]इस पांच साल के बच्चे की वीडियो देखकर आपका दिमाग पूरी तरह घूम जाएगा। ये लगभग 5 से 6 साल का बच्चा था जिसे छुपकर वीडियो में रिकॉर्ड किया गया था। उस पूरे एरिया में उसके अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। बच्चे के पास एक टायर पड़ा हुआ था। यानी वो उसी एज में था जब बच्चे आमतौर पर साइकिल वगैरह चलाना सीखते हैं। लगभग 5 से 6 साल की उम्र। उसके पास जो टायर पड़ा हुआ था, उसका वजन लगभग 15 से 20 किलो होगा। वो बच्चा बार-बार उस टायर को उठाकर पलटने की ट्राई करता है। लेकिन क्योंकि वो बहुत छोटा था, वो बार-बार मेहनत करता है मगर टायर उठा नहीं पाता। फिर ना जाने उसके दिल में क्या आया। अचानक वो जोर से चिल्लाता है। पूरा जोर लगाकर सारी ताकत इकट्ठा करके टायर को उठाता है और आखिरकार उसे पलट देता है। जानते हो उसके अंदर वो ताकत कहां से आई क्योंकि उस वक्त वहां कोई ऐसा नहीं था जो ये कहे बेटा तुमसे नहीं होगा। तुम अभी छोटे हो। बिल्कुल इसी तरह जब तुम अपनी मैक्सिमम पोटेंशियल तक पहुंचने की कोशिश करोगे तो लाखों लोग उंगली उठाएंगे और कहेंगे तुमसे नहीं होगा। बस आंखें बंद करके काम करते रहो। चेंज योर सेल्फ एंड बी यूनिक

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript