[0:00]अगर आपको बोला जाए आपको 100 करोड़ रुपए मिलेंगे लेकिन आप कल सुबह उठ नहीं पाओगे. थोड़ा फनी सवाल है लेकिन सोचो. 100 करोड़ रुपए लेकिन आज आज खर्च करने होंगे, कल आप उठ नहीं पाओगे. क्या आपको लगता है कोई एक भी ऐसा बेवकूफ होगा जो हां बोलेगा? तो क्या इसका मतलब ये नहीं है कि कल की सुबह आपकी 100 करोड़ से महंगी है. इस वीडियो का नाम है स्टॉप वेस्टिंग योर लाइफ अपनी जिंदगी बर्बाद करना बंद करो. पर मैं इस पूरी की पूरी वीडियो में जिंदगी की बात नहीं करूंगा मैं टाइम की बात करूंगा. हम मरने से डरते हैं क्योंकि जिंदगी उसी दिन खत्म होती है पर वक्त बर्बाद करने से नहीं, क्यों? जिंदगी से इतना प्यार है वक्त से नहीं, क्यों? यही जिंदगी तो वक्त में ही बीतनी है. वक्त रोक दो जिंदगी रुक जाएगी, वक्त फास्ट कर दो जिंदगी एक पल पे खत्म हो जाएगी. वक्त है तो जिंदगी चल रही है, जिंदगी है इसलिए वक्त नहीं चल रहा है. 2025 के 2 महीने चले गए अगर आप मार्च में देख रहे हो. इससे लेट देख रहे हो वह अलग. अभी 10 महीने बचे हैं, सबके पास लिमिटेड टाइम होने के बाद भी साल के अंत में सबके पास रिजल्ट्स अलग होंगे, क्यों? क्योंकि कोई Elon की तरह हफ्ते में 100 120 घंटे काम कर रहा होगा, वर्क लाइक हेल कर रहा होगा. और कोई किस्मत के भरोसे बैठा होगा. आपको पता है किस्मत के भरोसे बैठने वाले इंसान को और मेहनत करनी चाहिए. रोज मेहनत करनी चाहिए क्योंकि रोज हद पार मेहनत करने से ना जाने कौन सा वाला दिन किस्मत वाला हो. सोचो कोई लकी डे है और आप छुट्टी पर हो या आप हार मान चुकी हो. किस्मत देने के मूड में है आप आराम के मूड में हो. अथर्ववेदा में काल को, वक्त को एज अ हॉर्स कंसीडर किया गया है. यह वक्त घोड़े जितना तेज दौड़ता है और यह घोड़ा किसी के लिए नहीं रुकता. हर चीज की प्राइस होती है इस घोड़े की कोई प्राइस नहीं है. वक्त के इस घोड़े को कोई भी प्राइस देकर एक सेकंड के लिए भी नहीं रोक सकता. या तो आप इस घोड़े पर सवार हो सकते हो या उसे आप जाने दे सकते हो. हर कोई चीज वापस आ सकती है, दौलत-वालत ये वह सब वक्त नहीं. हर लिमिटेड चीजों की कीमत होती है, इसीलिए डायमंड सबसे कीमती है पर खरीद तो उसको भी सकते है, वक्त को नहीं. एक मूवी में टोनी स्ट्रक के फादर कहते हैं कि पूरी दुनिया की दौलत मिला दो तब भी आप एक पल नहीं खरीद सकते. और इसी कीमती पल को इसी वक्त को आप चूक जाते हो. वीडियो के माहौल में खोते जाओ जो वक्त की चिंता ऐसे करें कि 30 मिनट खोने को ₹30000 खोने से बड़ा नुकसान माने. अगर वह 30 मिनट को 30000 से बड़ा मान ले जल्दी उसका ऐसा वक्त आएगा कि 30 मिनट उसके 30000 से भी ज्यादा कीमती होंगे. पैसों के पीछे भागने से वक्त कभी साथ देगा कभी नहीं. वक्त के पीछे भागो तो पैसा हमेशा साथ खड़ा होगा. हम सभी को पर डे 86400 सेकंड मिलते हैं. सोचो ये रोज पैसे मिलते हैं जो आज ही खर्च करने हैं तो कैसे करते हैं. एक करोड़ जैसी बड़ी रकम भी आपको छोटी लगेगी अगर वह 30 साल के जीवन में कमाई जाए. एक करोड़ अच्छा लगेगा अगर वो एक महीने में आए. वही एक करोड़ के सामने ₹100 जैसी छोटी रकम भी आपको बड़ी लगेगी अगर वो हर एक मिनट कमाया जाए. हम दरअसल पैसों की नहीं वक्त की कदर करते हैं. अगर अब तक वक्त बर्बाद करा काल के इस घोड़े को जाने दिया कोई बात नहीं. आओ मैं इस वीडियो में आपको वक्त की गुड सवारी सिखाता हूं. कैसे हर एक दिन, घंटे, मिनट को पकड़े. दो सबसे बड़े पाप हम गलती से कर देते हैं. पहला पाप खुद को कमजोर समझना, दूसरा वक्त को बर्बाद करना. यह वीडियो साइंटिफिकली प्रूवन है. केवल जोश नहीं दूंगा और ना ही केवल बोरिंग रिसर्च दूंगा. मैं जोश के साथ में रिसर्च दूंगा, मोटिवेशन नहीं, लॉजिकल मोटिवेशन. इंसानों ने अब तक 100 प्रोडक्टिविटी हैक्स कम वक्त में ज्यादा काम कैसे करें इसके 100 तरीके पता कर लिए. जिसमें से हार्वर्ड ने एक कंफर्म करा जो सबसे बेस्ट है जो इस वीडियो में आप जानोगे. वीडियो को एंड तक जरूर देखना. वक्त की चिंता करने वाला आदमी कभी भी किसी का वक्त बर्बाद नहीं करेगा. दांडी मार्च के समय महात्मा गांधी तेज तेज चल रहे थे. इसी बीच एक अंग्रेज उनसे मिलने आया और कहा हेलो मिस्टर गांधी माय नेम इज वॉकर. गांधी जी बोले आप वॉकर हैं तो मैं भी वॉकर हूं और यह बोलकर अपनी यात्रा पर आगे चलती है. एक व्यक्ति गांधी जी के पास आकर बोला आप वॉकर से क्यों नहीं मिले? वो तो एक रिपोर्टर लग रहा था. आपका नाम सारे इंग्लिश अखबार में पब्लिश होता, फेमस हो जाते. गांधी जी ने कहा कि मेरे लिए फेमस होने से ज्यादा टाइम वैल्युएबल है. अब्राहम लिंकन ने अर्ली लाइफ गरीबी में गुजारी फिर वक्त का ऐसा इस्तेमाल करा कि अमेरिका के प्रेसिडेंट बन गए. एक साथ वह तीन काम करते थे अपने पापा की हेल्प, फार्म वर्क और पढ़ाई. आज के लड़के पढ़ाई के साथ में साइड हसल नहीं कर पाते हैं. 100 बार पढ़ ली ये लाइन दिक्कत गरीब पैदा होने में नहीं है, गरीब मरने में है लेकिन मानना आज भी नहीं. हम सब जानते हैं कि गॉड सबके बैंक अकाउंट में पैसों से कीमती चीज डालकर भेजता है, वक्त. सारे अरबपति वक्त को सही जगह इन्वेस्ट करने से बने हैं पैसों को नहीं. पूरी दुनिया देख रही है वॉरेन बफेट ने सही जगह पैसा लगाया. किसी ने नोटिस नहीं करा कि उन्होंने पैसा नहीं टाइम सही जगह लगाया. 6 साल की एज में वॉरेन बफेट ने ग्रोसरी स्टोर से 25 सेंट्स का कोका कोला और चुइंग के पैक्स खरीदकर 5% प्रॉफिट पर उसे डोर टू डोर सेल किया करते थे. उनके साथ यह बच्चे सारे खेल रहे थे वॉरेन बफेट काल के इस घोड़े पर सवार हो रहे थे. 5 साल के बाद 11 साल की एज में शेयर मार्केट में आए. पैसे ना होने का बहाना नहीं करा, वक्त बर्बाद नहीं करा, अखबार बेचना स्टार्ट कर दिया ₹175 महीना कमा कमा कर स्टॉक में डाले. ऐसा करके 16 की एज में $53000 कमा लिए. सिर्फ पैसा नहीं पहले वक्त सही जगह इन्वेस्ट करा. बिल गेट्स खुद कई बार वॉरेन बफेट के टाइम मैनेजमेंट की तारीफ कर चुके हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में कहते हैं कि मुझे याद है वॉरेन ने मुझे अपना कैलेंडर दिखाया था, उन्होंने हर एक मिनट को पैक करके रखा हुआ था और उनका मानना था कि काम करने का एकमात्र यही तरीका है. वक्त किसी भी फकीर को राजा और किसी भी राजा को फकीर बना सकता है. डोंट किल टाइम वक्त को मत मारो क्योंकि जब वक्त मारेगा तो बर्दाश्त नहीं कर पाओगे. फिर मुंह से एक ही लाइन बोलोगे साला ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे. कारण सुन लो ध्यान से कोई भी बीमारी बिना कारण पता करे खत्म नहीं कर सकते. दो सबसे बड़े कारणों की वजह से आप वक्त बर्बाद करते हो. पहला लैक ऑफ एनर्जी, एनर्जी नहीं है मूड नहीं है, मन नहीं है जो भी कह दो. दूसरा वक्त कहां दें पता ही नहीं है लैक ऑफ पर्पस. कल कर दूंगा, अभी करता हूं, अभी मन नहीं है. जो इंसान सिर्फ फील हो, मन हो तब काम करता हो और जो रोज प्लानिंग बदलता हो वह कभी अपना दिन पकड़ नहीं पाएगा. काल का यह घोड़ा तो दौड़ेगा ही बैठने का आपका मन हो या ना हो. काल करे सो आज कर आज करे सो अब, पल में परले होएगी, बहुरि करेगा कब सबने ये सुना है पर अभी मॉडल लोगों के लिए नई लाइन आई है. आज करे सो कल, कल करे सो परसों, इतनी जल्दी क्या है भाई, जब जीना है बरसों. जिसे खाली बैठने की आदत लग गई या बस फोन में लगे रहने की आदत लग गई वो लाखों घोड़ों की फौज को जाने दे रहा है. जिन सब पर एक एक मेहनती इंसान सवार हो रहा है. लेकिन उस भीड़ में से सिर्फ एक घोड़े पर राजा सवार नहीं हो रहा है क्योंकि राजा का मन नहीं था. लेकिन काल का घोड़ा तो राजा छोड़कर जाता है. जिस तरह वक्त बर्बाद करना एक लत हो सकती है उसी तरह वक्त को काबू में करना भी एक बहुत अच्छी लत बन सकती है. मेरी एक बहुत पुरानी लाइन है नशा करना है तो मेहनत का करो बीमारी भी कामयाबी की लगेगी. अब मैं एक सिंपल सा क्वेश्चन करता हूं क्या आप Instagram Facebook शॉर्ट्स रील्स tiktok अगर बाहर हो इंडिया से, snapchat Whatsapp ये सारी एप्स यूज करने में पैसा दोगे. अगर आपको पैसा देना पड़े तो कितना पैसा देकर आप इनको तब भी यूज करोगे? मानते हैं सारी एप्स को यूज करने में आपको ₹1000 लगे महीने के काफी लोग यूज करेंगे तब भी. 3000 थोड़े कम हो जाएंगे. 10000 देना पड़े तो हो गए कुछ रईस दे देगी तब भी. अगर यही चार्ज 20000 ₹30000 हो तो शायद कोई सोशल मीडिया यूज नहीं करेगा. पर आप तो ऑलरेडी इससे ज्यादा पे करने वाले रईस आदमी हो. वक्त एक करेंसी है. दिन के 6 घंटे काम करके अगर कोई 30000 कमाता है. अगर वो सैटरडे संडे ऑफ रखता है तो उसके एक घंटे की वैल्यू इस कैलकुलेशन के अकॉर्डिंग ₹227 होती है. अगर पर डे 5 घंटे फोड़ता है 227 * 5 ₹1135 पर डे ₹3450 मंथली लग रहे है. हिसाब केवल पैसों का नहीं होता. अटेंशन और टाइम का भी होता है. कोई 6 घंटे काम करके 30 कमाता है तो उसकी ये महीने की प्राइस क्या लगता है कैसे डिसाइड होती है? कौन ये 30000 डिसाइड करता है? डिसाइड करता है वो खुद जो कमा रहा है. हर इंसान की ये महीने की घंटे की प्राइस डिसाइड होती है कि काम के बाद वह अपना वक्त कहां दे रहा है. सोचो कोई अपने काम में अच्छा होने में रोज 3 घंटे दे रहा हो. क्या उसके काम की प्राइस 6 महीने बाद सेम रहेगी? लेकिन यही तीन घंटे रोज Netflix को दिए जा रहे हैं और ये समझ रहा है कि केवल महीने के 199 ही लग रहे है. लेकिन वो 199 नहीं है. 3 घंटे मतलब ₹681 पर डे महीने के ₹20430. वक्त एक करेंसी है. यस कभी कोई मूवी देख ली समझ आता है मैं भी देखता हूं. एंटरटेनमेंट में वक्त देना अच्छी बात है लेकिन अफोर्ड नहीं कर सकते उतना वक्त देना अच्छी बात नहीं है. अगर आप 5 घंटे रोज फोड़कर महीने के 34000 अफोर्ड कर सकते हो, देन गो अहेड. क्या हो अगर यही वक्त वॉरेन बफेट की तरह इन्वेस्ट कर लिया जाए? कोई ऑनलाइन प्रोडक्ट देता है ₹1500 का कहता है वहां से लेके होगा ₹1200 में. मैं तो ₹300 बचाऊंगा आपने 2 घंटे जाने आने में ₹454 का वक्त बर्बाद करा उसको क्या. आप कहोगे अरे भाई ये तो मजे नहीं करने. यस नहीं करने हैं, नहीं कर सकते आप मजे. इफ यू आर ब्रोक अगर आप अभी तक फाइनेंशियली फ्री नहीं हुए आप इतना मजा अफोर्ड नहीं कर सकते. अब मैं आगे जो बोलने वाला हूं झेल पाओगे तभी सुनना. इंडिया में 75 करोड़ यंगस्टर्स हैं जिनकी ऐज 25 से कम है. अगर इन सबको इन्फ्लुएंस करने वाले लोग सारे एंटरटेन वाले हो गए तो सोचो क्या होगा. जूलियस सीजर ने कहा था, if you want to destroy a nation make its young generation indulge in entertainment and frivolous pleasure. अगर किसी मुल्क को बर्बाद करना हो किसी देश को बर्बाद करना हो तो उनमें बेशरमी और हवस को आम कर दो.
[8:10]एंटरटेनमेंट का इतना कंटेंट पहले इस पृथ्वी पर कभी नहीं था. जब रोमन कंट्री के लोगों को गुमराह करके रखना था, कंफ्यूज करके रखना था तब पता है क्या खोला गया? एंटरटेनमेंट के लिए सर्कस. रोमन एंपायर का एक कांसेप्ट है ब्रेड एंड सर्कसेस. कि अगर लोगों को सिर्फ खाना और मनोरंजन मिलता रहे तो उन्हें सरकार और समाज के बड़े इश्यूज की परवाह नहीं होती. आज वही सर्कस हम लोगों को मीडिया दिखाती है. ताकि आपका ध्यान पॉल्यूशन टैक्स जीडीपी ऐसे मुद्दों से हटे. आज वही सर्कस सोशल मीडिया और ओटीटी है. मैं सर्कस और एंटरटेनमेंट के अगेंस्ट नहीं हूं. एंटरटेनमेंट अगर आपकी मर्जी से हो तो ठीक है. पर अगर एंटरटेनमेंट आपकी कमजोरी हो या उससे आपको रियल वर्ल्ड से भटका जा रहा हो तब ठीक नहीं है. असली दुनिया से थोड़ी देर के लिए एस्केप होना ठीक है एंटरटेनमेंट के लिए. लेकिन पूरी जिंदगी बेहोशी में ही निकाल देनी. इन 75 करोड़ लोगों का ध्यान कहां जा रहा है. दिन के एक दो घंटे भी अगर वह मजे में दे दे उसके बाद भी कितना वक्त है. तो फिर वक्त को काबू में कैसे करें? तैयार हो गए सुनने के लिए समझ आ गया तो आओ अब सुनो. देखो अब तक 100 प्रोडक्टिविटी हैक्स आ चुके हैं 2 मिनट रूल, फोकस ऑन डाइट, लर्न टू से नो, आर्ट ऑफ डेलिगेशन 10000 आवर्स, 8020, स्टार्ट अर्लियर, साइट ब्लॉकर्स ये सब बहुत काम के हैं. पर हार्वर्ड ने 100 प्रोडक्टिविटी हैक्स पर स्टडी करने के बाद उन तरीकों पर स्टडी करने के बाद जिनको इस्तेमाल करके आप कम टाइम में ज्यादा काम कर सकते हो. काल के इस घोड़े पर सवार होने के 100 तरीकों पर स्टडी करने के बाद सबसे कारगर प्रोडक्टिविटी हैक पता लगा है टाइम बॉक्सिंग टेक्नीक. अर्थ का हर कामयाब इंसान इसे यूज करता है. हफ्ते के 100 120 घंटे देने वाला Elon Musk जो मल्टीपल कंपनी चला रहा है, इसी फॉर्मूले की वजह से. डेनियल मार्कोविट्स लिखते हैं टू डू लिस्ट बनानी बंद करो, काम की एक लंबी लिस्ट बनानी बंद करो क्योंकि एक लंबी लिस्ट को देखने के बाद में आपकी चॉइस बढ़ जाती है, आप कंफ्यूज रहते हो कि पहले कौन सा करूं. दूसरा यह एक काम आपके सामने तीन मिनट का है दूसरा 30 मिनट का है पहले 3 मिनट वाले को करना चाहोगे 30 मिनट वाला आप लास्ट में करोगे जबकि हो सकता है कि 30 मिनट वाले को सबसे हाई एनर्जी में करना था. इस लिस्ट की प्रायोरिटी आपकी डे एनर्जी के अकॉर्डिंग नहीं होती है और सबसे बुरी बात इस पूरी लिस्ट का कोई गोल समझ नहीं आता है, कॉन्टेक्स्ट समझ नहीं आता है, पर्पस समझ नहीं आता है, बस लिस्ट को कंप्लीट कर रहे हैं, वाई क्लियर नहीं है. इसीलिए टाइम बॉक्सिंग इज पावरफुल हर काम को लिखो मत हर काम को वक्त के साथ में पैक कर दो. वक्त मिलता नहीं है किसी को भी वक्त को काम के साथ में पैक करना पड़ता है. अब जैसा कि मैंने बताया सबसे ज्यादा वक्त बर्बाद होता है क्योंकि आपको पता नहीं होता है कि वक्त देना कहां है, गोल डिसाइडेड नहीं है, लक्ष्य डिसाइडेड नहीं है. आपका गोल स्मार्ट होना चाहिए. एस एम ए आर टी. एस यानी स्पेसिफिक जैसे घूमने जाना एक गोल है लेकिन स्पेसिफिक है दिल्ली जाना है या गोवा जाना है. और स्पेसिफिक हो गया कि दिल्ली में भी कहां-कहां. गोल के स्पेसिफिक होने की वजह से वक्त उसी जगह जाता है. दूसरा मेजरेबल. जो आपको करना है वो कितने घंटे का प्रोसेस है, रोज कितने घंटे करोगे, कितने दिन का प्रोसेस है ये पूरी प्रोसेस आपको पता हो. सोचो 10 GB की फाइल पिछले 2 घंटे से डाउनलोड हो रही है और आपको प्रोसेस बार नहीं दिख रहा है कि अब और कितना टाइम लगेगा तो आपको कितनी इरिटेशन होगी. टाइम और प्रोग्रेस पता होने से आपको रिलीफ मिलता है. कोई भी काम कितना वक्त लेगा यह पहले मेजर कर लेने से वो काम उतने ही टाइम में हो जाता है. एग्जांपल आप कहते हो मुझे एक घंटे में ये करना है आप उसको एक घंटे में कर दोगे. दूसरा आप कहते हो कि यार मुझे यह करना है आप उसको कितने घंटों में करोगे कुछ नहीं पता. फिर आता है अचीवेबल. गोल ऐसा हो जिसको उस टाइम में करना पॉसिबल भी हो. महीने का ₹100000 कमाने वाला कहता है कि अब तो मैं मोटिवेटेड हो चुका हूं मैं दूसरे महीने 1 करोड़ कमाऊंग ा. दिक्कत एक करोड़ कमाने में नहीं है, दिक्कत टाइम फ्रेम में है. जो गोल का वक्त लो अचीवेबल हो, चमत्कार होते हैं रोज नहीं होते हैं. नेक्स्ट है रेलेवेंट ये सबसे जरूरी चीज है आप जो भी करते हो वह आपकी वैल्यू के साथ में आपके इंटरेस्ट के साथ में रेलेवेंट हो. आप कोई भी काम करते हो आपकी वैल्यू आपके इंटरेस्ट से मिलता हो. जो आपके लिए जननली मैटर करता है उसमें आप टाल-मटोल नहीं करते. कोई भी वक्त बर्बाद करना चाहता नहीं है उससे हो जाता है क्योंकि वो काम उसके लिए रेलेवेंट नहीं है. जैसे एक कुत्ता कार के पीछे भाग रहा है कार रुक गई तो कुत्ता भी भूल जाएगा कि मैं इसके पीछे क्यों भाग रहा था. सेम गोल के साथ एक दिन लगा गोल बना दिया 10 दिन काम करा फिर लगा यार यह मेरे इंटरेस्ट का नहीं है पर बाबा आपके 10 दिन बर्बाद तो हुए. लास्ट में आता है टी यानी टाइम बाउंड. किसी भी काम की स्टार्टिंग और फिनिशिंग डेट और टाइम पता हो. जो काम जितने वक्त के काबिल है उतना ही दो इससे आप अपने कैलेंडर को रूल करोगे और इसी जगह काम आएगा टाइम बॉक्सिंग टेक्नीक. जो इंसान अपनी घर की दीवार में लगे कैलेंडर को रूल नहीं कर सकता वो बाहर की दुनिया में भी रूल नहीं कर सकता. शुरू से लेकर अब तक जो जाना टाइम मैनेजमेंट के ऊपर इससे बेस्ट तरीका आपको नहीं मिल सकता. अगर इस वीडियो की वजह से एक परसेंट भी आपको लगता है कि अब आप वक्त बर्बाद नहीं करोगे. काल के इस घोड़े को खाली जाने नहीं दोगे. अपने आने वाला हर एक दिन को, घंटे को पूरी तरह से यूटिलाइज करोगे तो यह चीज कमेंट में लिखे बिना मत जाना क्योंकि आपकी कमेंट की वजह से इस वीडियो को सपोर्ट भी मिलता है और दूसरा जो भी बात एक बार आप लिख लेते हो तो उसके होने के चांसेस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं. अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कमेंट क्या करूं आप यह लिख सकते हो कि मैं अपने आने वाले 30 मिनट की वैल्यू ₹30000 से ज्यादा करूंगा. पूरा कमेंट बॉक्स भर जाना चाहिए. आप लोगों की कमेंट्स की वजह से मैं अगली वीडियो और दमदार बनाऊंगा. अगली वीडियो आने वाली है इंतजार करना अगले ही संडे 16 मार्च को. अगर 16 मार्च डेट निकल चुकी है तो वो वीडियो आ चुकी होगी. मैं उसका लिंक इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में भी डाल दूंगा और इस वीडियो के ऊपर भी शो कर दूंगा. यहां से डायरेक्ट क्लिक करके उस वीडियो को देख सकते हो. मिलते हैं हम अगली वीडियो में इस वीडियो को शेयर करके आप मुझे और सपोर्ट दिखा सकते हो. विश यू ऑल द वेरी बेस्ट मैं शकिल कुलमित्र से आपके सपनों को सपोर्ट करता हूं.



