[0:00]क्या धुरंधर टू वो पहली फिल्म होगी जो भारत में 2000 करोड़ रुपए कमाएगी? क्या धुरंधर टू सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाएगी? वेल धुरंधर टू जिस तरह से चल रही है, मतलब वो चल नहीं रही है, वो जो रजनीकांत साहब ने कहा कि ये बॉक्स ऑफिस का बाप है एक्चुअली वो बाप है। मतलब, राइट, लेफ्ट, सेंटर तीनों तरह के लोग जा रहे हैं। हो सकता है सोशल मीडिया पर कई लोग विरोध कर होंगे कि यार धुरंधर जो है वह प्रोपेगेंडा वाली पिक्चर है। पर वो भी जा के देख रहा है और वो भी जब गाना आ रहा है दिल पे ज़ख्म खाते हैं या मेरी दोस्त जसमीन सैंडलस का गाना आता है तो सीटियां मार रहे हैं। वो आखिरी वाले सीन में रो रहे हैं। मतलब किसी ने सोचा नहीं था कि यार एक ए रेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का हराम मचाएगी कि बड़े-बड़े दिग्गज छूट जाएंगे। कइयों ने तो कहा कि आदित धर् ने बॉक्स ऑफिस और बॉलीवुड के 100 सवा सौ साल के इतिहास में जितना एजेंडा प्रोपेगेंडा था उस पर अपना जो आर्ट दिखाया वह उसने सबको भुला दिया। हां मतलब वह फिल्म जिसको लेकर पैसे नहीं मिल रहे थे, जिसमें आदित धर और रणवीर सिंह ने जान लगाई, पैसे लगाए। वह सुनामी ला चुकी है और यहीं से सवाल है कि क्या वह 2000 करोड़ कमाने वाली पहली विशुद्ध फिल्म बनेगी भारतीय? कमाए हैं 2000 करोड़ रुपए आमिर खान की फिल्म ने। लेकिन दंगल ने चाइना में कमाए थे, इंडिया में नहीं कमाए थे। और हिंदी फिल्मों में सबसे नंबर वन तो ये मेरे ख्याल से एक हफ्ते में बन जाएगी। इससे बड़ी हिंदी फिल्म जो है वह शायद कोई और होगी। बट क्या धुरंधर वाकई में बॉक्स ऑफिस का बॉलीवुड का बाप बन जाएगी? मतलब आदित्य धर् सुनामी की तरह आए हैं और यह सुनामी अब दुनिया को हैरान कर रही है। रणवीर सिंह अधर की फिल्म फिलहाल चारों तरफ छाई हुई है, पांचवें दिन भारत में 65 करोड़ रुपए कमाए हैं और सबको हैरान कर दिया गया है। आम तौर पर वर्किंग डे पर इतनी कमाई नहीं होती है, लेकिन यह फिल्म रुकने वाली नहीं है। मैं खुद दोबारा देखने वाला हूं। पांच दिन में फिल्म जो है वह 850 करोड़ के आस पास कमा चुकी है। आमिर खान की पीके 769 करोड़, छावा 807 करोड़, लाइफ टाइम कलेक्शन को केवल पांच दिन में पीछे कर दिया। अब स्त्री टू को पिछाड़ने वाली है। 1000 करोड़ की रेस में पुष्पा टू को चुनौती देगी, पांच दिन में 829 सीआर। पुष्पा टू जो है वह सिर्फ इससे आगे है। पुष्पा टू ने 881 करोड़ कमाई की थी। लेकिन पुष्पा टू का रिकॉर्ड भी ओवरऑल टूट जाएगा क्योंकि अभी धुरंधर टू जो है वह शायद एक महीना चलने वाली है। और अगले दो दिनों में जिस हिसाब से ये चल रही है तो हो सकता है कि बॉलीवुड में सबसे तेज ₹1000 करोड़ कमाए। पुष्पा ने छह दिन में किया था। हो सकता है कि उसके साथ या उसके तेज यह हो जाए क्योंकि स्क्रीन तो फुल है चारों तरफ आप देख लीजिए। अगर आप इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करेंगे तो दंगल ने 2070 करोड़ रुपए कमाए थे। बाहुबली 2 ने 1810 करोड़ कमाए थे। पुष्पा 2 ने 1742 करोड़ कमाए थे। धुरंधर 1 ने 1354 करोड़, आरआरआर ने 1230 करोड़, केजीएफ ने 1215, जवान ने 1160, पठान ने 1055 करोड़। कलकी ने 1042 करोड़, बजरंगी भाईजान 921 सीआर। मेरी फेवरेट फिल्म थी इस टाइम बजरंगी सलमान भाई की। बट यह फिल्म मुझे लग रहा है सबसे आगे जा सकती है। हिंदी फिल्मों में दंगल टॉप पर है। धुरंधर इससे पहले नंबर दो पर ऑलरेडी आ चुकी है, 1354 करोड़। तो वो रिकॉर्ड तो यह तोड़ने वाली है एक हफ्ते के अंदर। जवान, पठान ये सब तो छूट जाएंगे बहुत पीछे। एनिमल, बजरंगी भाईजान, स्त्री 2 ये सब छूट जाएंगे। मतलब मैं संदीप वांगा रेड्डी के हैंग ओवर से निकल नहीं पा रहा था मुझे लगता है व्हाट अ डायरेक्टर यार। संदीप वांगा रेड्डी ने सारे डायनामिक्स चेंज कर दिए हैं। बट आदित्य धर् सब चेंज कर दिए हैं। वैसे तारीफ मुकेश छावड़ा की भी होनी चाहिए। क्या कास्टिंग किया? एक-एक कास्ट जो है वो एगजैक्टली ऐसा लगता है कट कॉपी पेस्ट ओरिजिनल का है। सो मुकेश छाबड़ा बहुत-बहुत-बहुत तारीफ के हकदार हैं, जितनी तारीफ की जाए उतना कम है क्योंकि कमाल के वो डायरेक्टर हैं, कमाल के वो कास्टिंग डायरेक्टर हैं। तो कमाल की उन्होंने कास्ट की है। 860 करोड़ रुपए आई मीन हैट्स ऑफ टू मुकेश छाबड़ा। छावा जो है उन सारी फिल्मों से ये आगे जा चुकी है। मतलब रजनीकांत ने अगर पोस्ट कर दिया ये कि व्हाट अ फिल्म धुरंधर टू। आदित्य धर् बॉक्स ऑफिस का बाप। यार रजनीकांत के मुंह से निकल गया बाप तो इसका मतलब वो दादा परदादा नाना सब हो गया है और ये कहानी है रजनीकांत को लेकर जो जवाब आदित्य धर् ने दिया कि सर हम सब आपके सिनेमा को देखकर आगे बढ़े थे। सीखा आपसे। आई थिंक यह है मतलब यह मस्ट वॉश बनाता है। इस फिल्म को खास बनाता है और यह फिल्म खास है। लेकिन बड़ी बात यह है कि ए रेटिंग वाली फिल्म है और उसके बावजूद यह टॉप पर है। अक्सर ये माना आता है कि एडल्ट फिल्में जो होती है, एडल्ट रेटेड फिल्म वो उतनी कमाई नहीं कर पाती क्योंकि फैमिली नहीं जाती है। परिवार वाले जो हैं नहीं आते हैं, बच्चे नहीं आ पाते हैं। लेकिन धुरंधर टू ने इस थ्योरी को गलत साबित कर दिया। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए रेटेड फिल्म है। फिल्म का उसकी ताकत विदेशों में भी दिख रहा है। अमेरिका और कनाडा जैसे बड़े मार्केट में 193 सीआर, 200 करोड़ प्लस अब तक हो चुका है। सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक जितनी भी देशों में फिल्में रिलीज हुई हैं, वहां यह नंबर वन रही है। जबकि गल्फ कंट्रीज में फिल्म रिलीज नहीं हुई, उसके बाद यह रफ्तार है। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि क्या यह दंगल के 2024 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी? मुझे लगता है तोड़ देगी। मुझे ऐसा लगता है तोड़ देगी क्योंकि अभी पागलपन चल रहा है। अगले वीकेंड में यह पागलपन और बढ़ेगा। अभी पहला हफ्ता है। 1307 करोड़ पहली वाली ने कमाए थे। सेकंड पार्ट जो है और ज्यादा डरावना और ज्यादा खूंखार है तो हो सकता है कि यह सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। मुझे ऐसा लग रहा है। और है भी यार मतलब, बॉलीवुड के महानायक ने जब मस्ट वॉच फिल्म कह दिया, और क्या चाहिए? रजनीकांत ने कह दिया यार बॉक्स ऑफिस का बाप और क्या चाहिए? रणवीर सिंह ने साबित कर दिया कि यार अच्छा एक्टर तभी तक अच्छा एक्टर था जब अच्छा डायरेक्टर सो मास्टरपीस है। अब आप बताओ कि क्या आपको लगता है क्यों इतनी बड़ी हिट हो गई? मतलब इस फिल्म में ऐसा क्या है जो लोग दो-दो बार तीन-तीन बार देख ले रहे हैं? मुझे लगता है शायद वो जो रॉ विजन था, रणवीर सिंह की एक्टिंग थी, हर एक एक्टर का बेस्ट था। उसने शायद ये कमाल कर दिया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 619 करोड़ हो चुका है। नेट कलेक्शन 519 करोड़ हो चुका है। सो आई थिंक ये फिल्म एंटरटेनमेंट में एक नई हिस्ट्री लिख चुकी है। बट सवाल यह है क्या यह फिल्म सबसे तेज 1000 और सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनेगी? फॉर से टेक कमेंट सेक्शन में बताइए।

Aditya Dhar nears Rs 2000 crore milestone as Dhurandhar 2 dominates global box office ! | Shubhankar
NewsBook
6m 11s1,240 words~7 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]रणवीर सिंह ने साबित कर दिया कि यार अच्छा एक्टर तभी तक अच्छा एक्टर था जब अच्छा डायरेक्टर सो मास्टरपीस है। अब आप बताओ कि क्या आपको लगता है क्यों इतनी बड़ी हिट हो गई?
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


