Thumbnail for #miniatureart by FactoGram

#miniatureart

FactoGram

47s169 words~1 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]देखो क्यों आपको कछुए के बच्चों की मदद नहीं करनी चाहिए? क्योंकि जब कछुए के बच्चे अंडे से निकलते हैं, तो उन्हें तुरंत समुद्र तक जाना होता है। लेकिन बीच रास्ते में ज्यादातर बच्चे दूसरे जानवरों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपको लग रहा होगा कि बच्चे को उठाकर डायरेक्ट समुद्र में छोड़कर थोड़ी इंसानियत दिखा दे। लेकिन ये इंसानियत उनका फ्यूचर खराब कर सकती है। क्योंकि जब बेबी टर्टल बीच पर रेंगते हुए समुद्र तक जाते हैं, तो उस वक्त वो उस बीच की स्मेल, मैग्नेटिक सिग्नल और हर एक चीज को रिकॉर्ड करके अपने दिमाग में उस बीच का एक मैप सा बनाते हुए आगे बढ़ते हैं। ताकि बड़ा होने के बाद वो मैप फॉलो करते हुए अंडे देने वापस उसी बीच पर आ सके। लेकिन अगर आपने बेबी कछवे की हेल्प की तो उसकी मेमोरी में मैप कभी बनेगा ही नहीं। फिर या तो वो गलत बीच पे अंडे दे देगा या फिर अंडे ही नहीं देगा और एक पूरी जनरेशन खत्म हो जाएगी।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript