[0:03]एथिकल हैकिंग फ्री में सीखने के लिए सब्सक्राइब कीजिए हमारे यूट्यूब चैनल को और नए वीडियोस को सबसे पहले देखने के लिए क्लिक कीजिए बेल आइकन पर। हेलो फ्रेंड्स, मैं अनिल आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं टैग चिप यूट्यूब चैनल में। जहां मिलती हैं आपको एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां वह भी हिंदी में। तो दोस्तों हमने पहले पार्ट में देखा था कि इंडिया में एथिकल हैकिंग में कोई स्कोप है या नहीं। दूसरे पार्ट में चर्चा की थी कि एक अच्छे एथिकल हैकर कैसे बन सकते हैं। तो इस सीरीज के तीसरे पार्ट में हम बात करेंगे कि हम एथिकल हैकिंग कैसे सीख सकते हैं। हमें क्या करना चाहिए, तो दोस्तों शुरू करने से पहले मैं फिर आपसे कहना चाहूंगा कि मैं जो भी कुछ बताऊंगा वह मेरी व्यक्तिगत राय है। मैं कोई करियर स्पेशलिस्ट नहीं हूं। मुझे जितनी जानकारी है उतना मैं आपको बता रहा हूं। तो इस संदर्भ में कोई भी फैसला लेते समय अपने स्वयं विवेक का इस्तेमाल करें क्योंकि दोस्तों यह आपके करियर का सवाल है। तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं। दोस्तों, मेरे पास इसके लिए काफी फोन आते रहते हैं। अभी से ही नहीं, काफी पहले से जब मैंने चैनल स्टार्ट किया था उसके दो-तीन महीने के बाद ही इस तरह के फोन मेरे पास आने लग गए। लोग इसके बारे में पूछते रहते हैं और ज्यादातर लोग उनमें से नाइंथ, टेंथ, इलेवंथ क्लास के स्टूडेंट होते हैं। तो सबसे पहले दोस्तों मैं ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि आप 12थ तक मन लगाकर पढ़ाई कीजिए। हो सके तो मैथ को साथ लेकर चलें क्योंकि यह आगे आपके बहुत काम आएगी। यदि मैथ साइंस आपको कठिन लगती है, तो जबरदस्ती ना करें, कोई ऐसा सब्जेक्ट चुनें जो आपको अच्छा लगता हो। यदि आपकी मैथ अच्छी होगी तो काम थोड़ा आसान हो जाएगा। मैं मैथ पर इसलिए फोकस कर रहा हूं, क्योंकि दोस्तों मैथ के सवाल मैथ के समीकरण इक्वेशन को हल कर-करके आपकी तार्किक बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। जो कि आपको प्रोग्रामिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी स्किल्स में काफी हेल्प करेगा। तो दोस्तों सबसे पहले आप अपनी 12th तक की पढ़ाई अच्छे से करें, क्योंकि आपके पास बहुत टाइम है। और इस बीच कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ले बिल्कुल स्टार्टिंग से वैसे भी आजकल हर स्कूल में कंप्यूटर पढ़ाया जाता है, तो उस पर ही ध्यान दें और अच्छी तरह से पूरा बेसिक कवर करें। दोस्तों सबसे पहला काम है अपने बेस को मजबूत करना। यदि दोस्तों कमजोर नी पर बड़ी इमारत खड़ी करेंगे तो उसका ढहना तय है। मैं आपको एक एग्जांपल समझाता हूं। मान लीजिए आपको कोई इंग्लिश में उपन्यास लिखना है तो दोस्तों आप यह तभी लिख पाएंगे जब आपको इंग्लिश की अच्छी जानकारी होगी। इंग्लिश के वर्णमाला का ज्ञान होगा। ग्रामर का ज्ञान होगा। नाउन, प्रोनाउन, टेंस, वर्ब्स इन सब का बढ़िया ज्ञान होगा तभी आप अपने विचार उस किताब में उतार पाएंगे। अब आप बोलेंगे कि हम तो Google से ट्रांसलेट कर सकते हैं। दोस्तों, Google से ट्रांसलेट कर सकते हैं। Google से ट्रांसलेट करेंगे तो दोस्तों कई बार अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है। Google केवल आपकी सहायता कर सकता है। आप Google पर डिपेंड मत होइए। Google से केवल सहायता लीजिए। आप बोलेंगे कि Google पर सब कुछ मिल जाता है। दोस्तों, हां बिल्कुल मिलता है। आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, पर यह सार्थक तभी हो पाएगा जब आपका बेस मजबूत होगा। आपको बेसिक जानकारी होगी। आप मेरे कितने भी प्रैक्टिकल देख लीजिए। कुछ भी नहीं होगा। आप कुछ भी सीख नहीं पाएंगे जब तक आपको यह पता नहीं होगा कि चीजें किस तरह से काम करती हैं। आपका बेसिक ही क्लियर नहीं होगा, तो आप कुछ भी सीख नहीं पाएंगे, तो सबसे पहला स्टेप है अपने बेस को मजबूत बनाना। बिल्कुल बेसिक से स्टार्ट कीजिए। आप एडवांस लेवल पर तभी जा पाएंगे जब आपको बेसिक नॉलेज होगी। तो आपने पूरी तरह से मन बना लिया है कि आपको कंप्यूटर साइंस फील्ड में ही आगे बढ़ना है। इसी में आपको अपना करियर बनाना है। तो मैं आपसे आज सात पॉइंट पर बात करूंगा। जिससे कि आप एथिकल हैकिंग अच्छी से सीख सकते हैं, एक अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। आपके एथिकल हैकिंग करियर को एक दिशा मिल सकती है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है। हां दोस्तों उसमें थोड़ी सी मेहनत तो लगेगी। आप मेहनत करेंगे तभी सफल हो पाएंगे। तो दोस्तों पहला पॉइंट है कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान। जो आप किसी भी कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा डिग्री से सीख सकते हैं। कई तरह के प्राइवेट और सरकारी इंस्टीट्यूट और कॉलेज हैं जहां आप ये कंप्यूटर साइंस का डिप्लोमा या डिग्री ले सकते हैं। जैसे कि दोस्तों पीजीडीसीए, बीएससी, बीसीए, बीटेक आप 12th के बाद किसी बढ़िया कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की बैचलर डिग्री में दाखला ले लें तो ज्यादा सही रहेगा। यदि दोस्तों आपके पास टाइम नहीं है, आप इस दौर से गुजर चुके हैं तो आप कोई कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा कर सकते हैं जैसे कि पीजीडीसीए वगैरह। आप वहां से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी ले सकते हैं। दोस्तों दूसरा पॉइंट है नेटवर्किंग। दोस्तों, इसके लिए मैं आपको रिकमेंड करूंगा सिसको। आप सिसको के एग्जाम क्रैक कीजिए जैसे सीसीएनए, सीसीएनपी इंडिया में कई इंस्टीट्यूट हैं जो इसकी तैयारी कराते हैं। तो आपने ये एग्जाम अपनी मेहनत से क्रैक कर लिए तो आपको नेटवर्किंग के बारे में अच्छी जानकारी हो जाएगी। और आप सिसको से सर्टिफाइड भी हो जाएंगे। आपको सिसको का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। दोस्तों तीसरा पॉइंट है विंडो की अच्छी समझ, तो दोस्तों इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम चलाता है। तो आप माइक्रोसॉफ्ट के इन प्रोफेशनल एग्जाम को भी अटेंड कीजिए। आपको विंडोज एडमिनिस्ट्रेशन की अच्छी जानकारी हो जाएगी। माइक्रोसॉफ्ट के कई सर्टिफिकेट एग्जाम होते हैं जैसे कि एमसीएसए, एमसीएसई। यह एग्जाम भी दोस्तों सिसको की तरह ऑनलाइन ही होते हैं। इनको क्लियर करने के बाद आप माइक्रोसॉफ्ट से सर्टिफाइड हो जाएंगे। दोस्तों, अब बात करते हैं चौथे पॉइंट के बारे में, जो कि काफी इंपोर्टेंट पार्ट है, लिनक्स। लिनक्स की अच्छी जानकारी होना, तो दोस्तों इसके लिए मैं आपको सजेस्ट करूंगा रेड हैट। माइक्रोसॉफ्ट और सिसको की तरह रेड हैट के भी सर्टिफिकेशन एग्जाम होते हैं। जहां आप लिनक्स के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। लिनक्स के कमांड, लिनक्स को इंस्टॉल करना, लिनक्स एडमिनिस्ट्रेशन। यहां पर आपको दोस्तों लिनक्स पर अच्छी पकड़ हो जाएगी, तो आप रेड हैट के आरएचसीई या आरएचसीई एग्जाम क्रैक कर सकते हैं। इसके बाद आप एक रेड हैट सर्टिफाइड लिनक्स इंजीनियर बन जाएंगे। दोस्तों अब ध्यान से सुनते जाइए। आपको बहुत बेनिफिट मिलेगा इन चार स्टेप्स में आपके पास चार सर्टिफिकेट हो गए हैं। मान लीजिए पीजीडीसीए का, दूसरा सीसीएनए, तीसरा एमसीएसए, और चौथा रेड हैट का आरएससीई। पर दोस्तों ध्यान रहे, यहां सर्टिफिकेट्स की संख्या बढ़ाने की बात नहीं हो रही है। कुछ सीखने और अपना भविष्य सिक्योर करने पर बात हो रही है। यदि दोस्तों आप एथिकल हैकर ना भी बन पाए, तो आपको कोई ना कोई दूसरी जॉब इस फील्ड में जरूर मिल जाएगी। वह भी दोस्तों बढ़िया पोजीशन पर, यदि आप ये सब अपनी मेहनत से करेंगे तो। अब दोस्तों पांचवा पॉइंट है प्रोग्रामिंग। यदि आपने 12th के बाद किसी कंप्यूटर साइंस डिग्री में दाखिला लिया है, तो ये सब आप वहां से सीख सकते हैं। मैं आपको एक सलाह और दूंगा कि आप बैचलर डिग्री के बाद मास्टर डिग्री भी लें जैसे कि एमसीए, एमटेक, एमएससी आदि। तो आप एक पूरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन जाएंगे। आपको वहां से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यदि आपके पास टाइम नहीं है, तो आप प्रोग्रामिंग इंडिविजुअल भी सीख सकते हैं। वैसे दोस्तों आपको बेसिक प्रोग्रामिंग आपको पीजीडीसीए जैसे एक साल के डिप्लोमा में भी मिल जाएगी, जैसे कि एचटीएमएल, सी प्लस प्लस, एसक्यूएल आदि। पर दोस्तों यह काफी नहीं है। इसके अलावा आपको पाइथन और रूबी भी सीखनी चाहिए। पर दोस्तों प्रॉब्लम यह है कि इन लैंग्वेज को सिखाने वाले इंस्टीट्यूट बहुत कम हैं जो इसको सही ढंग से सिखा सकें। तो इसके लिए आपको इंटरनेट का सहारा लेना पड़ेगा। आप वहां से इन प्रोग्रामिंग को अच्छी तरह से सीख सकते हैं। आपको प्रोग्रामिंग की बेसिक नॉलेज तो पहले से ही हो गई है, तो आप यहां पर अब इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। या फिर आप यूडमी के पाइथन और रूबी के कोर्स बाय कर सकते हैं। वहां से आपको इसके बारे में अच्छी जानकारी हो जाएगी। दोस्तों छठवां पॉइंट, अब आप यहां पर दोस्तों सीईएच का सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इसके लिए मैं आपको रिकमेंड करूंगा ईसी काउंसिल का। आप ईसी काउंसिल से सीएच सीएच का सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इसकी सलाह मैं आपको इसलिए दे रहा हूं दोस्तों, क्योंकि यह कोर्स टाइम टू टाइम अपडेट होता रहता है, जैसा कि आप जानते हैं दोस्तों कि आए दिन नए-नए तरह के वायरस बनते हैं, नए-नए तरह की सिक्योरिटी अपडेट होती रहती हैं। यदि आप पुराने मेथड यूज करेंगे तो वह अभी काम नहीं करेंगे। तो दोस्तों इसी काउंसिल में आपको अपडेटेड कोर्स मिलते हैं और उसका जो सिलेबस है वह भी काफी बढ़िया है। तो इस वजह से मैं दोस्तों मैं आपको सलाह दूंगा कि आप सीएच का सर्टिफिकेट ईसी काउंसिल से लें। इसके बाद आप एक सर्टिफाइड एथिकल हैकर बन जाएंगे। पर दोस्तों मैं आपसे फिर कहना चाहूंगा कि हैकर्स के कोई इंस्टीट्यूट नहीं होते। यह आपको अपने अंदर ही डेवलप करनी पड़ेगी। कोई भी इंस्टीट्यूट आपको रियल हैकिंग नहीं सिखाएगा कि किस तरह से वेबसाइट हैक की जाती है कि किस तरह से नेटवर्क में घुसा जाता है। यह आपको खुद ही सीखना पड़ेगा। अब दोस्तों आपको यहां तक बिल्कुल बेसिक क्लियर हो चुका है। अब आप इंटरनेट का बुक्स का यहां पर सहारा ले सकते हैं। एथिकल हैकिंग सीखने के लिए और दोस्तों सबसे जरूरी चीज है प्रैक्टिस। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतने ज्यादा आपको सीखने को मिलेगा पर दोस्तों ध्यान रहे, यह प्रैक्टिस आपको केवल और केवल अपने ही सिस्टम पर करनी है। आपने वह सुना ही होगा, नो प्लेस लाइक 127.0.0.1 मतलब दोस्तों लोकल सिस्टम से बढ़िया कोई जगह नहीं है, तो जो भी आप प्रैक्टिस करते हैं अपने ही सिस्टम पर ही करें। दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना है। जितने ज्यादा प्रैक्टिस करोगे उतने ही ज्यादा आपको सीखने को मिलेगा। दोस्तों, इसके अलावा आप साइबर लॉ के बारे में जानकारी लें। आपको यह जानकारी बुक्स और इंटरनेट से मिल जाएगी। अब दोस्तों बात करते हैं आखिरी और सातवें पॉइंट के बारे में। अब आप यहां तक आ गए हैं तो आपको कंप्यूटर और एथिकल हैकिंग के बारे में काफी अच्छी समझ हो गई है। तो आप एनपीटी यानी नेटवर्क पेनिट्रेशन टेस्टिंग कोर्स और और ऑफेंसिव सिक्योरिटी के ओएससीपी ओएसडब्ल्यूपी जैसे सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी ज्वाइन कर सकते हैं। दोस्तों इसके बाद आप एक प्रोफेशनल एथिकल हैकर बन जाएंगे। तो दोस्तों जो मैंने आपको सात पॉइंट बताए हैं, यदि आप इन पर जमकर मेहनत कर लेंगे, तो आप एथिकल हैकिंग में एक काफी सक्सेस करियर बना सकते हैं। आप एथिकल हैकिंग में काफी आगे जा सकते हैं। दोस्तों अब आप देखिए आपके पास पीजीडीसीए, बीसीए, एमसीए एमटेक जो भी आपने चूज किया है। इसके अलावा आपके पास सिसको, माइक्रोसॉफ्ट, रेड हैट, ईसी काउंसिल, ऑफेंसिव सिक्योरिटी जैसे सर्टिफिकेट भी आपके पास हैं। तो दोस्तों आप किसी भी कंपनी में ट्राई करेंगे आपको जॉब डेफिनेटली मिलेगी। ये सर्टिफिकेट आपको अच्छी जॉब दिलाने में काफी मददगार होंगे। अब दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि यह सब कैसे करेंगे? इसमें कितना पैसा लगेगा, कितना टाइम लगेगा? तो दोस्तों जैसा कि मैं आपको शुरू से ही बताता आ रहा हूं कि इसमें मेहनत तो आपको करनी पड़ेगी। आप स्टेप बाय स्टेप चलिए। यह जो सर्टिफिकेशन कोर्स है इनका ड्यूरेशन कोई ज्यादा नहीं है। यह दो-दो तीन-तीन महीने के सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है। आप इनको बड़े आराम से क्लियर कर सकते हैं। आप इनको एक-एक करके क्लियर करिए। इनमें एक साथ मत जाइए। अब बात करते हैं दोस्तों इसमें पैसा कितना लगेगा। यह जरूरी पॉइंट है क्योंकि इंडिया में करीब 80% लोग मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करते हैं। वह ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते। मैं खुद भी मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करता हूं, तो मैं इसके बारे में अच्छी तरह से समझ सकता हूं। पैसों के अभाव में मुझे भी अपनी कंप्यूटर की पढ़ाई बीच में ब्रेक करनी पड़ी थी, तो जो मैंने किया वही मैं आपको बताता हूं दोस्तों। इनमें से कुछ सर्टिफिकेशन प्रोग्राम ही कॉस्टली हैं जैसे कि ईसी काउंसिल का सीएच, ओएससीपी, बाकी प्रोग्राम की फीस इतनी ज्यादा नहीं है। आप इसके लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। पर दोस्तों ध्यान रहे जॉब आपके काम से रिलेटेड ही होनी चाहिए और टारगेट पैसा कमाना नहीं सीखना होना चाहिए। तो इसके बाद आप ये काम बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे और आप इस क्षेत्र में फिर काफी आगे बढ़ सकते हैं। तो दोस्तों मैंने आपको एक दिशा बता दी है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है। अभी आपकी चॉइस है कि आप किस तरह से इसमें आगे बढ़ते हैं। दोस्तों वैसे मैंने इस सीरीज के कुछ वीडियो और प्लान किए हैं। उनसे आपको काफी हेल्प मिलेगी। तो दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको आज का वीडियो काफी पसंद आया होगा। आपको एक दिशा मिल गई होगी कि हम एथिकल हैकिंग में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। हमें क्या-क्या सीखने की जरूरत पड़ेगी और हम इसको कैसे सीख सकते हैं? तो दोस्तों यदि आपको ये वीडियो अच्छा लगा आपको लगा कि इसमें आपको कुछ सीखने को मिला है, तो इसको आप अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कीजिए ताकि उनको भी इस तरह की जानकारी मिल सके जो कि इस फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं। यदि दोस्तों आपको इस तरह के वीडियो और भी इस चैनल पर देखने हैं तो दोस्तों चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और साथ-साथ उस बेल आइकन को भी क्लिक करके रखिए जिससे कि कोई मेरे नए वीडियोस आए तो उनकी सूचना तुरंत आप तक पहुंच जाए। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही जल्दी मिलेंगे आपसे अगले वीडियो में देखते रहिए टैग चिप। धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।

Ethical hacking kaise aur kanha se sikhen | Students aur Teenager jarur is video ko dekhen
TechChip
12m 9s2,303 words~12 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


