[0:00]अल्लाह ताला ने इस दुनिया में एक ऐसा इंसान भेजा था जिसे इसमें आजम का इल्म अता फरमाया था। मतलब वो जो दुआ करता कबूल होती थी और फिर उसने एक ऐसी हरकत की कि अल्लाह ने खुद उसको कुरान में कुत्ता करार दिया है। यह उस वक्त की बात है जब हजरत मूसा अलैहि सलाम के जमाने में बनी इसराइल में एक बहुत बड़ा आलिम और आबिद था जिसका नाम बलम बाउरा था। वह दिन रात इबादत करता और लोगों को दीन सिखाता था। जब हजरत मूसा अलैहि सलाम अपनी कौम के साथ मिस्र से निकलकर फलस्तीन की तरफ आए तो रास्ते में एक इलाके बलका से गुजरे। वहां एक जालिम बादशाह बलक हुकूमत करता था। बादशाह ने जब सुना कि मूसा की कौम बहुत ताकतवर है समंदर उनके लिए फट गया था तो बादशाह खौफजदा हो गया और बलम के पास आया। उसने ढेरों सोना, चांदी, जायदादें और तोहफे बलम के सामने रखे और कहा, मूसा की कौम के खिलाफ बददुआ करो यह तमाम दौलत तुम्हारी हो जाएगी। बलम ने रात को अल्लाह से दुआ की। अल्लाह ने ख्वाब में मना फरमाया, मूसा मेरा बंदा है उनके खिलाफ बददुआ ना करना। सुबह बलम ने इंकार कर दिया लेकिन बादशाह मजीद दौलत लेकर आया। बलम का दिल ललचा गया। बीवी और बच्चे भी दबाव डालने लगे। बलम ने दोबारा दुआ की लेकिन इस बार दिल में दौलत की मोहब्बत थी। अल्लाह ने आजमाइश में इजाजत दे दी। अगले दिन बलम अपनी गधी पर सवार होकर एक पहाड़ की चोटी पर गया जहां से बनी इसराइल का पूरा कैंप नजर आता था। जब बलम ने इसम आजम पढ़कर बददुआ शुरू की तो इंतहाई अजीब बात हुई। उसकी जुबान से बददुआ की बजाय उल्टा दुआ निकलने लगी और उसकी जुबान खुद ब खुद पुकार उठी। ऐ अल्लाह मूसा और उनकी कौम को कामयाबी अता फरमा उन पर अपनी रहमत नाजिल फरमा उनको फतह दे। उसने दोबारा कोशिश की फिर तीसरी बार मगर हर बार उसकी जुबान से मूसा अलैहि सलाम के हक में दुआएं निकलती रही। अल्लाह ने उसकी जुबान को पलट दिया था। और फिर बलम ने शैतानी तदबीर सोची उसने बादशाह से कहा, खूबसूरत औरतों को बनी इसराइल के पास भेजो जब वह गुनाहों में मुब्तला होंगे तो उन पर अल्लाह का अजाब आएगा। और यह मंसूबा कामयाब हुआ कुछ लोग फितने में फंस गए ताऊन की बीमारी फैल गई और 24000 लोग हलाक हो गए। अल्लाह ताला ने कुरान पाक में सूरतल आराफ में बलम को कुत्ते की खासियत वाला कहकर जिक्र फरमाया है। जिसका मतलब यह है कि कुत्ता हर हालत में अपनी जुबान लटकाए रखता है। भूखा हो या पेट भरा हो, गर्मी हो या सर्दी हर वक्त उसकी जुबान बाहर निकली रहती है। बाज उलमा कहते हैं कि बलम की जुबान हकीकत में लटक गई थी। अल्लाह ने उसे इतनी शदीद रुसवाई दी कि उसकी जुबान मुंह से बाहर निकल आई और वह कुत्ते की तरह बदसूरत नजर आने लगा। लोग उससे नफरत करने लगे थे।
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS



