[0:00]साल 2012, एक 13 साल का लड़का अपने शाय नेचर के कारण लोगों से बात नहीं कर पाता था। इसीलिए उसने लोगों की जगह अपने कैमरे से बात करना शुरू कर दिया। इस बात से बिल्कुल अनजान कि उसका यही फैसला आगे चल के उसे दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बना देगा। यह कहानी है YouTube के किंग मिस्टर बीस्ट की। 7th में 1998 में अमेरिका में जन्म होता है जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन का। उन्हें प्यार से जिमी बुलाया जाता था और उनके पेरेंट्स यूएस मिलिट्री में एक्टिव ड्यूटी करते थे। जिमी का बचपन आसान नहीं था। उनके पेरेंट्स एक अब्यूसिव रिलेशनशिप में थे, जिसके चलते 2007 में उनका डाइवोर्स हो गया। और जिमी और उनके छोटे भाई को उनकी सिंगल मदर ने ही रेज किया। बचपन से ही जिमी की पर्सनैलिटी काफी ऑब्सेसिव थी। मतलब अगर वह किसी चीज को पसंद करने लगते थे तो खुद को उससे दूर नहीं रख पाते थे। और 10 साल की एज में उनके लिए वो चीज थी बेसबॉल। लेकिन एक टीम स्पोर्ट पसंद करने के बाद भी वो एक एक्सट्रीम इंट्रोवर्ट थे। वो लोगों के बीच काफी अनकंफर्टेबल फील करते थे। इवन बेसबॉल फील्ड में वो अपनी कैप को इस तरह अपने फेस को छुपाते हुए पहनते थे। जिमी के कोई फ्रेंड्स नहीं थे और अक्सर उनकी मदर भी ड्यूटी पे होती थी। इसीलिए उन्हें घर पे टाइम बिताने के लिए कुछ तो चाहिए था। तभी उन्हें एक ऐसी वेबसाइट मिली जहां उन्हीं के जैसे आम लोग खुद की बनाई हुई वीडियो शेयर करते थे और वो वेबसाइट थी YouTube। YouTube पे उन्होंने माइनक्राफ्ट और कॉल ऑफ ड्यूटी खेलने वाले गेमिंग यूट्यूबर्स को देखना चालू किया। और कुछ ही टाइम पे बेसबॉल की तरह वो YouTube से भी ऑब्सेस्ड हो गए। इसी दौरान लकीली उनका दोस्त बना क्रिस टाइसन जो उन्हीं की तरह YouTube पसंद करता था। अगले दो सालों तक ये लोग जब भी मिलते तो केवल YouTube की बात करते थे। 12 साल की उम्र में जिमी ने देखा कि उनके फेवरेट यूट्यूबर वुडी गेमर टैग ने अपनी जॉब क्विट कर दी है और फुल टाइम यूट्यूबर बन गए हैं। और इस दिन जिमी को रियलाइज़ हुआ कि जिस प्लेटफार्म से वो इतना ऑब्सेस्ड थे उसमें एक करियर भी बनाया जा सकता है। इसीलिए उन्होंने फैसला किया कि वो अब खुद का YouTube चैनल बनाएंगे। जब जिमी ने कभी Xbox में अपना अकाउंट बनाया था तो वहां उन्हें रैंडमली एक यूजरनेम मिला था। और वो यूजरनेम था मिस्टर बीस्ट 6000। इसीलिए उन्होंने अपने YouTube चैनल का नाम भी मिस्टर बीस्ट 6000 रख दिया और फ्यूचर में 6000 को भी हटा दिया। और इसी तरह जिमी बन गए मिस्टर बीस्ट। शुरुआत में मिस्टर बीस्ट ने बिना अपना चेहरा दिखाए गेमिंग वीडियोस बनाना शुरू किया। और फिर वो ओपिनियन वीडियोस बनाने लगे। ऐसी वीडियोस जहां स्क्रीन पे गेम प्ले चल रहा होता था। लेकिन मिस्टर बीस्ट किसी और टॉपिक में अपना ओपिनियन दे रहे होते थे। इवेंचुअली उन्होंने फेमस यूट्यूबर्स की स्ट्रेटेजीस और इनकम को एनालाइज करते हुए भी वीडियोस बनाई। सरप्राइजिंगली जहां एक तरफ मिस्टर बीस्ट खुद को लोगों के सामने एक्सप्रेस नहीं कर पाते थे। वहीं कैमरे के सामने वो अपने ट्रू सेल्फ को इजली दिखा पा रहे थे। 15 साल की उम्र तक बेसबॉल और YouTube करते हुए उनकी लाइफ नॉर्मली चल रही थी। लेकिन फिर एक दिन सब कुछ बदल गया। उन्होंने नोटिस किया कि उनका वेट दिन पर दिन तेजी से कम हो रहा है। प्लस उनके पेट में भयंकर दर्द होने लगा था। बाद में पता चला कि उन्हें क्रोंस नाम की एक सीरियस डिसीज हो गई है। इस बीमारी ने उन्हें बेहद वीक बना दिया, जिस कारण उन्हें अपना फेवरेट गेम बेसबॉल हमेशा हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा। मिस्टर बीस्ट हार्टब्रोकन थे, लेकिन सम हाउ इस बीमारी ने उन्हें YouTube पे और मेहनत करने के लिए डिटरमाइंड बना दिया था। इस दौरान उनकी मदर को कोई आईडिया नहीं था कि वो YouTube वीडियोस बनाते हैं। इनफैक्ट जब वो अपने रूम में वीडियोस बनाते थे तो उनकी मदर को लगता था कि वह कंप्यूटर में अपने फ्रेंड्स से बात कर रहे हैं। मिस्टर बीस्ट इस वक्त अपने विंडोज फोन में वीडियोस बनाते थे जो 480p पे शूट करता था। और एडिटिंग के लिए वह अपने भाई का पुराना लैपटॉप यूज करते थे। लेकिन अब उन्हें समझ आ गया था कि अच्छी वीडियोस बनाने के लिए उन्हें बेटर इक्विपमेंट्स की जरूरत होगी। इसीलिए उन्होंने अगले एक साल तक एक-एक डॉलर बचाया और एक लैपटॉप, माइक और लाइट जैसे बेसिक इक्विपमेंट्स खरीद लिए। साथ ही उन्होंने अपने पेरेंट्स के पीछे पड़ के एक सेकंड हैंड iphone भी ले लिया। अच्छे इक्विपमेंट्स आ जाने के बाद वह IRL यानी इन रियल लाइफ वीडियोस बनाने लगे। इन वीडियोस में जनरली वो और क्रिस स्किट्ज किया करते थे जिनका केवल एक एम था लोगों को एंटरटेन करना। इस वक्त तक मिस्टर बीस्ट को YouTube करते हुए पूरे सात साल बीत चुके थे। लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिल पाई थी। ऐसे में वो YouTube को केवल एक ही कारण से कंटिन्यू कर पाए। उनका एक्सट्रीम पैशन। उस समय भी उनका थॉट प्रोसेस था कि या तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर बन जाऊंगा या अपनी लाइफ के एंड तक बिगेस्ट यूट्यूबर बनने का ट्राई करता रहूंगा। लेकिन उनकी मदर की थॉट प्रोसेस ऐसी नहीं थी। मिस्टर बीस्ट अब 17 साल के हो चुके थे और उन्होंने अपनी मदर से कहा कि वह कॉलेज ना जा के YouTube पे अपना फुल टाइम करियर बनाना चाहते हैं। ऐसे में मदर ने उन्हें एक अल्टीमेटम दे दिया। अगर जिमी को उनके घर में रहना था तो उन्हें कॉलेज जाना पड़ेगा, वरना उन्हें घर छोड़ना पड़ेगा। मिस्टर बीस्ट के पास अब कोई ऑप्शन नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपनी मदर को दिखाया कि वो कॉलेज जा रहे हैं, लेकिन रियलिटी में वो कॉलेज नहीं बल्कि कहीं बाहर जाके YouTube वीडियोस बना रहे होते थे। 2015 में मिस्टर बीस्ट ने ऐसी वीडियोस बनाना चालू की जो काफी यूनिक हो और उनमें बहुत ज्यादा एफर्ट लगता हो। जैसे इस वीडियो में उन्होंने एक टेबल को चाकुओं से काटा, लेकिन कैच ये था कि यह चाकू प्लास्टिक के थे। जिस कारण यह काम काफी मुश्किल हो गया और वीडियो काफी यूनिक। कॉलेज के फर्स्ट मंथ के दौरान उनकी ये वीडियोस अच्छा परफॉर्म करने लगी और उनकी इनकम इतनी होने लगी कि वो अपनी मदर का घर छोड़ के इंडिपेंडेंटली शिफ्ट हो गए। मिस्टर बीस्ट की ही तरह सुंदर पिचाई, सत्य नडेला और अरविंद श्रीनिवास जैसे एंटरप्रेन्योर्स को भी सक्सेसफुल बनने के लिए अपने घर से दूर निकलना पड़ा था। इन तीनों में एक चीज कॉमन ये है कि इन्होंने अपनी हायर एजुकेशन का कुछ हिस्सा फॉरेन यूनिवर्सिटीज से कंप्लीट किया है। इन्हीं की तरह शायद आप भी अब्रॉड जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन यूनिवर्सिटीज की कॉम्प्लेक्स एप्लीकेशन प्रोसेस, वीजा रिजेक्शन और हाई फीस ने आपको रोक रखा है। ऐसे में मैं आपको सजेस्ट करूंगा leverage.edu। जिनके थ्रू 95% स्टूडेंट्स को केवल चार हफ्तों में ही फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिल जाता है। यह पॉसिबल है क्योंकि लेवरेज एडयू की 850 से ज्यादा ग्लोबल यूनिवर्सिटीज से पार्टनरशिप है। जिसके चलते ये आपको प्रायोरिटी एडमिशंस दिलवाते हैं। लेकिन लेवरेज एडयू का काम केवल एडमिशंस पे खत्म नहीं होता। एडमिशन के साथ-साथ यह आपको टेस्ट प्रिपरेशन, वीजा, स्कॉलरशिप, एकोमोडेशन और इवन जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट भी देते हैं। मतलब एप्लीकेशन से लेकर एंप्लॉयमेंट तक एंड टू एंड सपोर्ट। बढ़ते कंपटीशन और स्ट्रिक्ट वीजा पॉलिसीज के चलते अच्छे यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना डिफिकल्ट होता जा रहा है। इसीलिए अपने फ्यूचर को चांस पे मत छोड़िए। इंस्टेड लेवरेज एडयू को चुनिए। लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन और पिंड कमेंट में है और अगर आप इस लिंक से साइन अप करते हैं तो आपको ₹15000 का आईलेट्स प्रिप बिल्कुल फ्री में मिलेगा। अब कहानी पे वापस आते हैं। एक दिन वो क्रिस के साथ नारुतो नाम का एक एनीमे शो देख रहे थे। इस एनीमे में करीब 700 एपिसोड्स थे और मिस्टर बीस्ट अपने आप को इसे देखने से रोक नहीं पा रहे थे। इसीलिए उन्होंने एक ऐसे वीडियो आइडिया के बारे में सोचा जिसे वो इस एनीमे को देखते-देखते शूट कर सके। उन्होंने कैमरा ऑन किया और एक से लेकर 1 लाख तक गिनने लगे। काउंटिंग कंप्लीट करने में उन्हें पूरे 40 घंटे लग गए। और जब यह वीडियो YouTube में अपलोड हुआ तो कमाल हो गया। इसमें मिस्टर बीस्ट ने जो किया था वह इतना रिमार्केबल था कि पहले पांच दिन में ही इस वीडियो में 5 मिलियन व्यूज आ गए। 400 से ज्यादा वीडियोस अपलोड करने के बाद फाइनली मिस्टर बीस्ट की एक वीडियो वायरल हो गई थी। यह मिस्टर बीस्ट के लिए एक लाइट बल्ब मूवमेंट था। उन्हें समझ आ गया कि YouTube में सक्सेसफुल होने के लिए उन्हें बेहद इंटरेस्टिंग और अनबिलीवेबल चीजें करनी होंगी। इसके बाद उन्होंने 2 लाख तक गिनते हुए वीडियोस बनाई। एक वीडियो में माइक्रोवेव को माइक्रोवेव के अंदर रख के उसे चालू कर दिया। और इवन प्लास्टिक कप से एक किला बना डाला। इन्हीं वीडियोस के बलबूते 2017 तक उनके सब्सक्राइबर्स 30000 से बढ़कर 1 मिलियन के मैजिकल नंबर तक पहुंच गए। इस स्टेज पे आने के बाद उन्हें मिली अपनी पहली ब्रांड डील। क्विड नाम के एक ब्रांड ने उन्हें $5000 ऑफर किए, लेकिन मिस्टर बीस्ट ने ब्रांड से कहा कि वह उसे $10000 दें। जिसके बदले वो प्रॉमिस करते हैं कि उनकी यह वीडियो वायरल जाएगी। लकीली ब्रांड मान गया। मिस्टर बीस्ट ने इन पैसों से जो किया वो कोई और यूट्यूबर सपने में भी करने का नहीं सोच सकता। वो अपने घर से निकले और उन्हें जो भी पहला होमलेस आदमी मिला उन्होंने उसे वो पूरे $10000 दे दिए। क्रिस ने इसे रिकॉर्ड किया और उस आदमी के रिएक्शन को फिल्म किया और जब इसे YouTube में अपलोड किया गया तो यह वायरल हो गई। इस वीडियो की सक्सेस को देखकर और भी ब्रांड्स मिस्टर बीस्ट के साथ पार्टनरशिप करने लगी। और मिस्टर बीस्ट ने इन्हीं पैसों से इस डोनेशन सीरीज को कंटिन्यू रखा। जैसे इस वीडियो में उन्होंने मल्टीपल ट्विच स्ट्रीमर्स को $10000 दिए। इस वीडियो में पिज़्ज़ा डिलीवरी मैन को $10000 दिए और फिर एक वीडियो में तो उन्होंने अपनी मदर को ही $1 लाख दे दिए। जिससे उनकी मदर अपने घर का लोन चुका पाई। मिस्टर बीस्ट की स्ट्रेटेजी सिंपल थी। वह वीडियोस से कमाए अपने पूरे पैसों को अगली वीडियो में डोनेट कर देते थे। $10000-20000 यूं ही किसी को दे देना इतना यूनिक आईडिया था कि लोग इस पे क्लिक किए बिना नहीं रह पाते थे। और जब लोग जरूरतमंद लोगों का रिएक्शन देखते थे उनका भला होते देखते थे तो उनके मन में एक पॉजिटिव फीलिंग होती थी। जिसे साइकोलॉजी में वार्म ग्लो इफेक्ट कहा जाता है। इसी कारण यह वीडियोस अच्छा परफॉर्म करती थी। वीडियोस की अच्छी परफॉर्मेंस से मिस्टर बीस्ट को YouTube ऐड रेवेन्यू और ब्रांड से और भी ज्यादा पैसा मिलता था। जिससे फाइनली उनकी फ्यूचर की वीडियोस और भी ज्यादा बेटर होती जाती थी। बेसिकली मिस्टर बीस्ट ने एक नेवर एंडिंग साइकिल को क्रैक कर लिया था। 2018 में मिस्टर बीस्ट अपनी स्टंट वीडियोस को भी नेक्स्ट लेवल पे ले गए। जहां एक साल पहले तक वह टेबल को काटना या 1 लाख तक काउंट करने जैसी वीडियोस बनाते थे। वहीं अब वो अपनी वीडियोस में हजारों डॉलर्स इन्वेस्ट करके स्टंट्स को नेक्स्ट लेवल पे ले जाने लगे। जैसे उन्होंने कार्डबोर्ड बॉक्सेस का यूज करके एक मैसिव मेंशन बना दिया। एक ऐसे Uber ड्राइवर बन गए जो टैंक चलाता है और 24 घंटों तक पानी के अंदर रहे। इसके अलावा उन्होंने एक नया वीडियो फॉर्मेट भी स्टार्ट किया और वो फॉर्मेट था चैलेंजिस। इन वीडियोस में पार्टिसिपेंट्स को एक इंटरेस्टिंग टास्क दिया जाता था और जीतने वाले को एक बहुत बड़ा प्राइस मिलता था। जैसे इस वीडियो में आखिर तक जो भी लैंबॉर्गिनी में हाथ रखा रहेगा ये लैंबॉर्गिनी उसकी हो जाएगी। सिमिलरली इस वीडियो में तो उन्होंने विनर को एक प्राइवेट जेट ही दे दिया। इन वीडियोस से अच्छी बात यह हुई कि मिस्टर बीस्ट के कई और दोस्त इन वीडियोस में शामिल होने लगे। जैसे चैंडलर, कार्ल और नोलन और इन कैरेक्टर्स की पॉपुलरिटी बढ़ने से भी रिटर्निंग व्यूअर्स बढ़ गए। 2018 में उन्होंने 3 मिलियन सब्सक्राइबर्स अचीव कर लिए, लेकिन अभी भी मिस्टर बीस्ट को पता था कि उनके वीडियोस के थंबनेल्स पे बहुत काम करना बाकी था। अभी तक उनके थंबनेल्स काफी रॉ थे और उन्हें ज्यादा स्ट्रेटेजिकली डिजाइन नहीं किया गया था। लेकिन अब उन्होंने अपने थंबनेल्स में कमाल की साइकोलॉजिकल स्ट्रेटेजीज यूज करना चालू कर दिया। जैसे इस वीडियो में वह 24 घंटे सॉलिटेरी कन्फाइंमेंट में बिताते हैं और उसके थंबनेल में वह एक ऐसा फॉर्मेट यूज करते हैं जिसे कहते हैं नो क्लटर। यह थंबनेल बिना किसी क्लटर के काफी क्लीन है जिस कारण व्यूअर का अटेंशन ऑटोमेटिकली मेन कैरेक्टर पे जाता है। इसी तरह अपने इस थंबनेल में वो स्मॉल एंड बिग स्ट्रेटेजी का यूज करते हैं। इसमें एक एलिमेंट काफी छोटा है और एक एलिमेंट बहुत बड़ा। इस वीडियो में वह वर्ल्ड का लार्जेस्ट लेगो टावर बना रहे थे। इसीलिए वो बैकग्राउंड में इस टावर को रखते हैं और सामने खुद को रखते हैं। ह्यूमन माइंड में एक एवरेज इंसान के साइज की एक्यूरेट इमेज है। इसीलिए हमारा माइंड इंसटैंटली शॉक हो जाता है। ये देखकर कि ये टावर एक ह्यूमन से कई गुना ज्यादा बड़ा है। जिस कारण लोग थंबनेल पे क्लिक कर देते हैं। फाइनली उन्होंने कलर थ्योरी का यूज किया ताकि उनके थंबनेल्स में एलिमेंट्स उभर के आए। जैसे इस थंबनेल में उन्होंने बैकग्राउंड वॉल को ब्लैक कर दिया ताकि वो खुद ऑरेंज कपड़ों में उभर के आएं। हाईलाइट हो। जबकि वीडियोस में ये वॉल्स वाइट कलर की थी। इन्हीं स्ट्रेटेजीस से उनकी वीडियोस का क्लिक थ्रू रेट कई गुना बढ़ गया। लेकिन मिस्टर बीस्ट को पता था कि YouTube पे सक्सेसफुल होने के लिए केवल लोगों से थंबनेल पे क्लिक करा लेना सफिशिएंट नहीं था। क्लिक करने के बाद अगर लोग वीडियो को एंड तक नहीं देखते तो वीडियो फ्लॉप हो जाती है। इसीलिए उन्होंने एक जीनियस मिनट बाय मिनट स्ट्रेटेजी बनाई ताकि लोग उनकी वीडियोस को एंड तक देखते रहें। यह स्ट्रेटेजी उनके इस लीक्ड इंटरनल डॉक्यूमेंट में क्लीयरली मेंशंड है। उन्होंने कैलकुलेट किया कि उस समय उनकी एक एवरेज वीडियो की लेंथ करीब 13 1/2 मिनट थी। उन्हें पता था कि YouTube में जनरली 30 से 50% ऑडियंस वीडियो को उसके पहले एक मिनट में ही देखना छोड़ देती है। इसीलिए उन्होंने वीडियो स्टार्ट होते ही सबसे पहले उस चीज को दिखाया जिसे उन्होंने अपने थंबनेल और टाइटल में दिखाने का प्रॉमिस किया था। जैसे इस थंबनेल और टाइटल के हिसाब से वो इस वीडियो में हजार लोगों को वापस सुनने में हेल्प करने वाले हैं। व्यूअर को वीडियो का टॉपिक काफी इंटरेस्टिंग लगता है और वो इस पे क्लिक कर देता है। वीडियो चालू होता है और पहले 10 सेकंड में ही पहले पर्सन को हियरिंग एड लग भी जाता है। जिस कारण व्यूअर सेटिस्फाइड फील करता है और वीडियो को आगे देखना कंटिन्यू रखता है। इसके बाद एक से तीन मिनट में वो वीडियो में क्रेजी प्रोग्रेशन नाम की एक स्ट्रेटेजी यूज करते हैं। बेसिकली इस पार्ट में स्टोरी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया जाता है ताकि व्यूअर स्टोरी में इंवॉल्वड हो जाए और फाइनल आउटकम देखने के लिए एक्साइटेड फील करे। फिर तीन मिनट के मार्क पे मिस्टर बीस्ट रीएंगेजमेंट इंट्रोड्यूस करते हैं। बेसिकली वो कुछ ऐसा करते हैं जो इतना इंटरेस्टिंग हो कि व्यूअर सरप्राइज हो जाए। जैसे एक वीडियो में उन्होंने क्रेन से घर को गिरा दिया था। या कई चैलेंजिस में वो एक अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट इंट्रोड्यूस करते हैं। अगर कोई व्यूअर बोर होने लगा था तो इसी रीएंगेजमेंट से वह वापस हुक हो जाता है। मिनट तीन से छह में फास्ट और एक्साइटिंग कंटेंट होता है जो स्टोरी और कैरेक्टर से इमोशनल कनेक्शन बिल्ड करता है। 6 मिनट मार्क में एक और रीएंगेजमेंट इंट्रोड्यूस किया जाता है। फिर एंड तक स्टोरी कंटिन्यू होती है और एंड में रेजोल्यूशन दिया जाता है। जिसका एम होता है लोगों को मैक्सिमम सेटिस्फेक्शन देना। रेजोल्यूशन होते ही वीडियोस को झटके से एंड कर दिया जाता है ताकि एक सेकंड का भी रिटेंशन लॉस ना हो। मिस्टर बीस की ये सभी स्ट्रेटेजीस कमाल की थी। और इन्हीं के चलते 2019 में उन्होंने 20 मिलियन सब्सक्राइबर्स अचीव कर लिए। अगले कुछ सालों में उन्होंने फीस्टेबल्स नाम की अपनी बेटर फॉर यू चॉकलेट ब्रांड लॉन्च की। व्यू स्टैट्स नाम का YouTube एनालिटिक्स टूल लॉन्च किया और 2024 में वो 300 मिलियन सब्सक्राइबर्स का नंबर क्रॉस करके वर्ल्ड के सबसे बड़े यूट्यूबर बन गए। इन शॉर्ट मिस्टर बीस्ट अपनी सक्सेस की पीक पर पहुंच गए। लेकिन तभी कहानी में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आता है। मिड 2024 में मिस्टर बीस्ट का एक एक्स एंप्लॉई डॉसन फ्रेंच उन्हें एक्सपोज करते हुए दो शॉकिंग वीडियोस बनाता है। इन वीडियोस में मिस्टर बीस्ट पे कई सारे एलीगेशंस लगे होते हैं। जैसे कि मिस्टर बीस्ट अपनी वीडियोस में कंप्यूटर जनरेटेड ग्राफिक्स यूज करके उन्हें फेक करते हैं। सेकंड एलीगेशन था कि मिस्टर बीस्ट के फिलैंथ्रोफी चैनल में कई डोनेशंस और चैरिटी भी फेक हैं। और यह भी एलेज किया गया कि उनकी जो चैलेंजिस और कंपटीशन वाली वीडियोस में जो प्राइस मनी होता है वो विनर्स को मिलता ही नहीं है। इन दोनों वीडियोस में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आए और पूरी YouTube कम्युनिटी में बवाल मच गया। मिस्टर बीस्ट की वीडियोस में मिलियंस ऑफ डिसलाइक्स आने लगे। ब्रांड्स ने करोड़ों की डील कैंसिल कर दी और एक्स पे हैशटैग बॉयकाट मिस्टर बीस्ट ट्रेंड करने लगा। सभी को लगा कि मिस्टर बीस्ट का डाउनफॉल शुरू हो चुका है। लेकिन कहानी अभी बाकी थी। ऐसे में कोई और क्रिएटर होता तो शायद पैनिक कर जाता, लेकिन मिस्टर बीस्ट ने मैच्योरिटी दिखाई और इन एलीगेशंस पे इमीडियेटली कोई रिएक्शन नहीं दिया। कुछ टाइम बाद सोगी सीरियल नाम के एक YouTube चैनल ने एक डिटेल्ड वीडियो बनाई। जिसमें उस एक्स एंप्लॉई डॉसन के ज्यादातर एलीगेशंस को गलत साबित कर दिया। फॉर एग्जांपल, डॉसन ने क्लेम किया था कि मिस्टर बीस्ट ने इस वीडियो में कंप्यूटर जनरेटेड श्रेडर दिखाया है। जबकि यह श्रेडर रियल था। ऐसे ही और भी कई एलीगेशंस इस वीडियो में गलत साबित हो गए। इसके कुछ ही हफ्तों बाद मिस्टर बीस्ट ने भी एक ढाई घंटे का पॉडकास्ट किया और सभी एलीगेशंस पर एक-एक करके अनफिल्टर्ड जवाब दिया। फॉर एग्जांपल उन्होंने बताया कि उनका बीस्ट फिलैंथ्रोफी चैनल एक रजिस्टर्ड नॉन प्रॉफिट कंपनी है और उसके सभी ऑडिटेड अकाउंट्स पब्लिकली अवेलेबल हैं। बेसिकली पूरी दुनिया में कोई भी चेक कर सकता था कि इन वीडियोस में की गई चैरिटी रियल है। इन वीडियोस के सामने आने के बाद डॉसन इंटरनेट से पूरी तरह गायब हो गया। और इवेंचुअली मिस्टर बीस्ट ने अपने फैंस का विश्वास वापस जीत लिया और अपने करियर के सबसे बड़े क्राइसिस को सक्सेसफुली ओवरकम कर लिया। आज मिस्टर बीस्ट की नेटवर्थ $1 बिलियन से ज्यादा है। वह Amazon Prime के साथ $100 मिलियन का शो बना चुके हैं और वो आर्ग्युएबली हमारी जनरेशन के सबसे लेजेंडरी एंटरटेनर बनने वाले हैं। लेकिन सबसे इंस्पायरिंग बात यह है कि इन सब की शुरुआत एक ऐसे लड़के ने की थी जो पब्लिक में दो शब्द बोलने से भी घबराता था। यह कहानी थी मिस्टर बीस्ट की। अगर आपको यह वीडियो अच्छी लगी तो मैं रिकमेंड करूंगा कि आप नेक्स्ट इस वीडियो को देखें।

How MrBeast Became World's Biggest YouTuber?
Shivanshu Agrawal
16m 47s3,181 words~16 min read
AI audio transcription
Transcript source
AI audio transcription
This transcript was generated from the video's audio because no usable YouTube caption track was available. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


