Thumbnail for एक राजा ने अपने महल में गरीबों के लिए भोजन तैयार करवाया लेकिन दुर्भाग #youtubeshorts #story by story india 1

एक राजा ने अपने महल में गरीबों के लिए भोजन तैयार करवाया लेकिन दुर्भाग #youtubeshorts #story

story india 1

2m 34s455 words~3 min read
Auto-Generated

[0:00]एक राजा ने अपने महल में गरीबों के लिए भोजन तैयार कराया, लेकिन दुर्भाग्यवश खीर में एक सांप गिर गया। किसी को भी इसका पता नहीं चला और वह खीर गरीबों में परोस दी गई। और इसे खाने से सभी गरीबों की मृत्यु हो गई। यह देखकर राजा के होश उड़ गए। उसे लगा कि उस पर गरीबों की हत्या का पाप लग गया। पश्चाताप में वह अपना महल और राज्य छोड़कर जंगलों की ओर निकल पड़ा। उसने सोचा कि शायद तपस्या से उसे इस पाप से मुक्ति मिल सके। चलते-चलते वह एक गांव में पहुंचा। गांव के चौपाल में बैठकर उसने पूछा कि क्या इस गांव में कोई ऐसा परिवार है जो सादा जीवन और भक्ति में विश्वास रखता हो? गांव वालों ने बताया कि यहां एक भाई-बहन रहते हैं जो बहुत ही सादगी और भक्ति से जीवन बिताते हैं। राजा उसी घर में ठहर गया। अगली सुबह राजा ने देखा कि वह लड़की ध्यान में बैठी हुई है। आमतौर पर वह जल्दी उठकर घर का काम और नाश्ता बना लेती थी। लेकिन उस दिन वह काफी देर तक ध्यान में लीन रही। जब वह ध्यान से उठी तो उसके भाई ने कहा, बहन आज तुम देर से उठी हो। घर पर एक मुसाफिर ठहरा है नाश्ता कराकर उसे जल्दी भेजना था। लड़की ने शांति से कहा भैया ऊपर धर्मराज के दरबार में एक बहुत उलझा हुआ मामला चल रहा था। उसी पर ध्यान लगा था इसलिए देर हो गई। भाई ने पूछा कैसा मामला? लड़की बोली एक राजा ने गरीबों के लिए भोजन बनवाया था। लेकिन दुर्भाग्यवश खीर में सांप गिर गया और वही खीर खाने से सभी गरीबों की मृत्यु हो गई। अब धर्मराज ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस पाप का दोष राजा को लगे या उस सांप को या फिर उस नौकर को जिसने बिना जाचे खीर परोस दी थी। राजा ने प्रार्थना की क्या मैं एक रात और यहां रुक सकता हूं? भाई बहन ने अनुमति दे दी। उधर गांव की चौपाल में दिन भर लोग बातें करते रहे कि पता है फला राज्य के राजा ने अपने राज्य के गरीबों को हटाने के लिए उन्हें जहरीला भोजन खिलाकर मरवा दिया। बिना सच जाने लोग निंदा करते रहे। अगली सुबह लड़की फिर ध्यान में बैठी। ध्यान पूरा होते ही वह अपने काम में लग गई। राजा ने उससे पूछा बेटी अब बताओ गरीबों की मृत्यु का पाप आखिर किसे लगा? लड़की ने शांत सवर में कहा, वह पाप उन लोगों को लगा जो चौपाल पर बैठकर बिना सच जाने निंदा कर रहे थे। राजा की आंखें भर आई यह जानकर कि वह इसका दोषी नहीं है। जिंदगी में याद रखना दूसरों के पाप गिनने वाला इंसान अक्सर अपने सर पर सबसे बड़ा पाप उठा लेता है।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript