[0:00]वेल आप लोग जान चुके होंगे या नहीं जानते तो बता दें कि आईपीएल 2026 को लेकर इस समय तीन बहुत बड़ी खबरें सामने आई हैं. पहली टूर्नामेंट की स्टार्ट डेट बदल दी गई है. दूसरी आरसीबी के होम ग्राउंड को लेकर बड़ा फैसला हो गया है. और तीसरी आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी यह भी तय हो चुका है और यकीन मानिए. तीनों अपडेट क्रिकेट फैंस के लिए काफी दिलचस्प है तो चलिए बिना समय बर्बाद किए शुरू करते हैं आईपीएल 2026 के सबसे ताजा अपडेट के साथ. सबसे पहले बात करते हैं आईपीएल 2026 की स्टार्ट डेट की पहले खबरें आ रही थी कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी. लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव कर दिया गया है नई जानकारी के मुताबिक अब आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी. यानी टूर्नामेंट दो दिन देर से शुरू होगा लेकिन यहां एक अच्छी खबर भी है फाइनल की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई 2026 को ही खेला जाएगा. अब सवाल उठता है आखिर बीसीसीआई ने यह बदलाव क्यों किया इसके पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं. पहला कारण है तीन राज्यों में होने वाले चुनाव चुनाव आयोग ने अभी तक उनकी फाइनल तारीखें घोषित नहीं की हैं और इसी वजह से बीसीसीआई को पूरा शेड्यूल तय करने में थोड़ी परेशानी हो रही थी. दूसरा कारण था आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के होम वेन्यू को लेकर चल रही अनिश्चितता लेकिन अब इसी से जुड़ी एक बहुत बड़ी और खुश करने वाली खबर सामने आई है खास करके आरसीबी फैंस के लिए. कई महीनों की चर्चाओं और अटकलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार फैसला कर लिया है कि आईपीएल 2026 में टीम अपने असली घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में वापसी करेगी. यानी आरसीबी फिर से अपने होम ग्राउंड और अपने फैंस के बीच खेलने उतरेगी हालांकि एक छोटा सा ट्विस्ट भी है आरसीबी अपने सभी होम मैच बेंगलुरु में नहीं खेलेगी. मिली जानकारी के अनुसार टीम पांच मुकाबले चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेलेगी जबकि दो मैच रायपुर में आयोजित किए जाएंगे. और यहीं से आती है आज की सबसे बड़ी खबर काफी समय से चर्चा चल रही थी कि आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आखिर कहां होगी. लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भी बेंगलुरु के एम चिन्ना स्वामी स्टेडियम में ही आयोजित की जाएगी. यानी सोचिए ओपनिंग सेरेमनी स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हजारों फैंस का शोर और पूरा क्रिकेट का माहौल बेंगलुरु में देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स तो यह भी कह रही हैं कि आईपीएल 2026 का एक नॉकआउट मैच और शायद फाइनल भी बेंगलुरु में हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो आरसीबी फैंस के लिए यह सीजन सच में यादगार बन सकता है अब बात करते हैं पहले मैच की ओपनिंग मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा और यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत ही एक शानदार मुकाबले से होगी लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि दूसरा मैच भी बेहद खास होने वाला है. दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला है और यह हाई वोल्टेज मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाला है. अब बस इंतजार है आईपीएल 2026 के पूरे आधिकारिक शेड्यूल का जो बहुत जल्द यानी आज या कल जारी किया जा सकता है. खबरों के अनुसार आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया जाएगा बल्कि इसे दो अलग-अलग हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि शेड्यूल का पहला भाग 7 मार्च या फिर 8 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है. लेकिन उससे पहले आप मुझे कमेंट में जरूर बताइए कि आपको लगता है कि आईपीएल 2026 में आरसीबी दूसरी बार ट्रॉफी जीत सकती है. और अगर वीडियो पसंद आया हो तो वीडियो को लाइक जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूले क्योंकि यहां आपको मिलती है क्रिकेट की सबसे तेज और सबसे सटीक अपडेट.

IPL 2026 Schedule का हुआ ऐलान | Opening Match RCB vs PBKS | IPL 2026 Latest News
Taza Time Book . 50k views . 1 hours ago ...
4m 17s687 words~4 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]वेल आप लोग जान चुके होंगे या नहीं जानते तो बता दें कि आईपीएल 2026 को लेकर इस समय तीन बहुत बड़ी खबरें सामने आई हैं.
[0:00]और तीसरी आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी यह भी तय हो चुका है और यकीन मानिए.
[0:00]तीनों अपडेट क्रिकेट फैंस के लिए काफी दिलचस्प है तो चलिए बिना समय बर्बाद किए शुरू करते हैं आईपीएल 2026 के सबसे ताजा अपडेट के साथ.
[0:00]सबसे पहले बात करते हैं आईपीएल 2026 की स्टार्ट डेट की पहले खबरें आ रही थी कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


