[0:00]एक आदमी का बूढ़ा बैल एक सूखे कुएं में गिर गया। आदमी सोच में पड़ गया कि इतना भारी बैल इस गहरे कुएं से कैसे निकालो? तभी गांव के कुछ और लोग आए और उसे मशवरा देने लगे। बोले अब तू इस बूढ़े बैल को कुएं से निकाल के क्या ही करेगा? वैसे भी अब ये तेरे किसी काम का नहीं है। इसके ऊपर मिट्टी डाल और बात खत्म कर। वो सभी लोग उस कुएं को भरने और उस बैल को अंदर ही दफनाने के लिए मिट्टी डालने लगे। बैल बड़ा खुश हुआ कि मेरा मालिक कितना अच्छा है। मुझे निकालने के लिए कुआं मिट्टी से भर रहा है। उसके ऊपर जैसे ही मिट्टी पड़ती वो अपने ऊपर से उतार कर उस मिट्टी के ऊपर चढ़ जाता। ऐसे करते-करते पूरा कुआं मिट्टी से भर गया। और बैल कुएं से बाहर आ गया। इसी तरीके से जब तुम लोगों के किसी काम के नहीं रहोगे और जब तुम परेशानी में होओगे तो लोग तुम्हें और दबाने की कोशिश करेंगे। लेकिन तुम अगर बुद्धि और विवेक से काम लोगे तो तुम्हें कोई नहीं दबा पाएगा।

ek aadmi ka budha bel ek kuae mein gir gaya.😱 #shorts #motivation
Facts Spotted
1m 0s183 words~1 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


