[0:00]रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खूंखार प्लेइंग 11 आई। चार चैंपियन अंदर इनकी हुई विदाई। ऐसी दमदार टीम कैसे बनाई?
[0:12]रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के खिताब पर कब्जा किया। और इस बार उन्हें अपने खिताब को बचाना है। और पहले ही मुकाबले से जोर लगाना है।
[0:22]तो ऐसे में क्या है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहले मैच की प्लेइंग 11 आपको बताते हैं। तो देखिए अगर हम बात करें आरसीबी की तो 28 मार्च को है पहला मुकाबला।
[0:34]28 मार्च से आईपीएल का आगाज हो रहा है। आईपीएल शुरू हो जाएगा। और क्रिकेट के मैदान पर जो एक्शन आप लोग मिस कर रहे हैं वो आपको देखने को मिलेगा।
[0:45]आरसीबी वर्सेस एसआरएच की होगी टक्कर। और आपको बता दें कि जो पहला ही मुकाबला है उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आपको मैदान पर दम दिखाती हुई जोर लगाती हुई नजर आएगी।
[0:57]आरसीबी एक्शन में होगी। तो ऐसे में हर किसी का ये सवाल है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की क्या होगी प्लेइंग 11 किस बेस्ट 11 के साथ वो मैदान पर उतरने वाले हैं आपको बताते हैं।
[1:08]विराट-सॉल्ट करेंगे ओपनिंग। सबसे पहले तो विराट कोहली बड़े शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। जिस अंदाज में प्रैक्टिस मैच में उन्होंने धमाके किए।
[1:19]दो मैच खेले दोनों मैचों में धमाके कर दिए तो ऐसे में विराट कोहली का और फिल सॉल्ट का ओपनिंग करना फिलहाल पूरी तरह से कंफर्म है।
[1:26]कोई अलग ओपनर्स जहां पर आप भूल जाइए। विराट कोहली बैक इन एक्शन बैक इन फॉर्म और फिल सॉल्ट एक और दमदार प्लेयर एक और जोरदार प्लेयर।
[1:34]तो ऐसे में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करेगी। ओपनर्स आपके फिक्स हो गए।
[1:42]नंबर तीन नंबर चार पर देवदत्त पडिकल और रजत पाटीदार। और अगर हम बात करें नंबर तीन पर और नंबर चार पर।
[1:48]नंबर तीन पर बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल आएंगे जो अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं और नंबर चार पर आपको रजत पाटीदार नजर आएंगे।
[1:58]कप्तान हैं। स्टैंड इन कैप्टन कह लो या जो भी कैप्टन कह लो कैप्टन तो है। एक ऐसे कैप्टन है जो इंडिया के किसी फॉर्मेट में नहीं है लेकिन हां आरसीबी में कैप्टन है।
[2:10]तो ऐसे में देखते हैं इस सीजन में रजत पाटीदार कितना बड़ा धमाका करते हैं आगे बढ़ते हैं। नंबर पांच और नंबर छह पर टीम डेविड और जैकब बेथल।
[2:18]ये दो विदेशी दमदार खिलाड़ी आपकी टीम में हैं तो ऐसे में ये आप फायदा उठा सकते हैं। इन दोनों को खिला सकते हैं ऑलराउंडर हैं।
[2:27]और टीम डेविड तो अगर इस सीजन में वो रंग में रहे। इस सीजन अगर वो फॉर्म में रहे तो आप ये मान के चलिए कि विरोधी जितनी भी टीमें हैं उनकी बैंड बजना तय है।
[2:38]तो टीम डेविड एक बार मारना शुरू करते हैं फिर वो रुकते नहीं है आगे बढ़ते हैं। नंबर सात नंबर आठ पर जितेश शर्मा और कुनाल पांड्या।
[2:46]कुनाल पांड्या देखिए आठवें नंबर तक आपके पास बल्लेबाजी है और ये आपकी गेंदबाजी भी है। दो पहले आपके पास गेंदबाज आ गए।
[2:54]तो ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 की तरह इस बार भी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। और जितेश शर्मा नंबर सात पर आएंगे कुणाल पांड्या नंबर आठ पर नजर आएंगे।
[3:03]और कुनाल पांड्या का भी जो रोल है बहुत इंपॉर्टेंट रहता है। चार ओवर्स कराते हैं। और जरूरत पड़ने पर गेंद बल्लेबाजी में भी बहुत काम आते हैं।
[3:11]वो कोई पार्ट टाइम बल्लेबाज नहीं प्रॉपर बल्लेबाज हैं और प्रॉपर गेंदबाज हैं। तो चार ओवर पक्के मान लो और उनकी अच्छी खासी बैटिंग भी मान लो तो ऐसे में ऑलराउंडर्स काफी ज्यादा है इस बार आरसीबी में और अच्छे ऑलराउंडर्स हैं आगे बढ़ते हैं।
[3:22]नंबर नंबर नौ पर भुवनेश्वर कुमार और नंबर 10 पर जैकब डफी। ये भी आपकी गेंदबाजी बड़ी मजबूत नजर आ रही है।
[3:29]गेंदबाजी बड़ी सॉलिड नजर आ रही है। भुवनेश्वर कुमार फिलहाल तो इंडियन टीम के किसी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं लेकिन ओवरऑल भुवनेश्वर कुमार एक मजबूत गेंदबाज है।
[3:38]और नंबर 11 की बात करें नंबर 11 पर रसिकधर ये भी एक अच्छे विकल्प हैं। एक नए ऑप्शन नजर आ रहे हैं।
[3:46]और शायद मंगेश यादव को भी आगे मौका मिल सकता है। मंगेश यादव को लेकर भी बहुत ज्यादा चर्चा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है तो ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर हर किसी की निगाहें रहेंगी।
[3:55]किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर आते हैं मेरे हिसाब से ये प्लेइंग 11 मुझे मजबूत नजर आ रही है। आपके हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहले मैच की प्लेइंग 11 क्या होनी चाहिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



