[0:01]भगवान ऐसी परिस्थिति देते हैं, जब किसी का आश्रय नहीं रह जाता, एकमात्र भगवान का आश्रय तब हृदय में वह शरणागति होती है।
[0:13]अब मुझे कोई परवाह नहीं है। यह मैं केवल बातें नहीं बना रहा हूं, हृदय की बात कह रहा हूं।
[0:20]ना मरने का डर है, ना इतनी कष्टों का कोई भय है, किसी भी तरह की कोई चिंता शोक नहीं, आनंद ही आनंद।
[0:29]दसों दिशाएं हमारे लिए आनंदमय हो गई, क्योंकि श्री जी ने मुझे स्वीकार कर लिया।
[0:34]प्रियाजू ने मुझे अपना बना लिया, बस इस बात से मैं निरंतर खुश रहता हूं, आनंदित रहता हूं।
[0:41]यद्यपि अयोग्य हूं, फिर भी कृपा हो गई है और प्रभु ने स्वीकार किया।
[0:46]तो हमें तो लगता है दुख और विपत्ति, यही सच्ची शरणागति भगवान की तभी होती है।
[0:54]जब अहंकार को कोई रास्ता नहीं मिलता, और लगता है, अब भगवान ही केवल बचा सकते हैं।
[0:59]वस्तु, व्यक्ति, स्थान से अपनापन छूटे और एक भरोसे केवल एक बल, एक आत्मविश्वास होकर हम पुकारे।
[1:08]वही शरणागति चमत्कार दिखा देती जीवन में।
[1:12]वही शरणागति आनंद प्रदान कर देती है। मुझ मरे हुए व्यक्ति से प्रभु क्या-क्या करवा रहे हैं, ये उनकी कृपा देख लीजिए।
[1:21]ये मेरी लाडलीजू का प्रताप है, हमारी किशोरीजू का प्रताप है, कि उन्होंने स्वीकार किया, तो दिखा दिया कि मेरा भक्त अनाथ, दीन, गरीब या नीच नहीं होता।
[1:34]उन्होंने जगत वंदनीय करके दिखा दिया।



