Thumbnail for Subedaar Movie (2026) Movie Explained In Hindi || Bollywood Movie Explained In Hindi | Movies Time by Movies Time

Subedaar Movie (2026) Movie Explained In Hindi || Bollywood Movie Explained In Hindi | Movies Time

Movies Time

26m 40s5,944 words~30 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:03]तो फिल्म की शुरुआत होती है कुछ आदमियों से जो कि ट्रैक्टर से शहर की तरफ आ रहे थे कि तभी अचानक से उनके ट्रैक्टर का टायर पंचर हो जाता है.
[0:03]यह बंदूकधारी आदमी कौन है यह तो हमें बाद में पता चलेगा लेकिन उससे पहले कहानी जो है वह फ्लैशबैक में जाती है जहां हम दो बच्चों को देखते हैं जो कि स्कूल से घर वापस लौटते हैं.
[0:03]थोड़ी देर नहाने के बाद मालूम चलता है कि दो लड़कों में से एक लड़का जो है वह गायब है जिससे कि मालूम चलता है कि वह लड़का जो है वह डूब गया है जिसका नाम मन्नू है.
[0:03]तीन दिन तक उसकी लाश का अता पता नहीं चला था लेकिन तीन दिन बाद उसकी लाश जो है वह नदी से बाहर आ चुकी थी जिससे कि उसकी मां जो है वह बहुत रोती है.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:03]स्वागत है दोस्तों मूवीज टाइम चैनल के एक और नए वीडियो में और आज हम एक्सप्लेन करने वाले हैं सूबेदार मूवी को तो वीडियो स्टार्ट करते हैं लेकिन उससे पहले चैनल को सब्सक्राइब करके नोटिफिकेशन बेल को ऑल पर कर दीजिए ताकि मूवीज और वेब सीरीज का लेटेस्ट एक्सप्लेनेशन सबसे पहले आप तक पहुंच सके. तो फिल्म की शुरुआत होती है कुछ आदमियों से जो कि ट्रैक्टर से शहर की तरफ आ रहे थे कि तभी अचानक से उनके ट्रैक्टर का टायर पंचर हो जाता है. यह बंदूकधारी आदमी कौन है यह तो हमें बाद में पता चलेगा लेकिन उससे पहले कहानी जो है वह फ्लैशबैक में जाती है जहां हम दो बच्चों को देखते हैं जो कि स्कूल से घर वापस लौटते हैं. और फिर यह लोग पास वाली नदी के पास जाकर उसमें नहाने लगते हैं. थोड़ी देर नहाने के बाद मालूम चलता है कि दो लड़कों में से एक लड़का जो है वह गायब है जिससे कि मालूम चलता है कि वह लड़का जो है वह डूब गया है जिसका नाम मन्नू है. तीन दिन तक उसकी लाश का अता पता नहीं चला था लेकिन तीन दिन बाद उसकी लाश जो है वह नदी से बाहर आ चुकी थी जिससे कि उसकी मां जो है वह बहुत रोती है. यहां हमें बताया जाता है कि सिर्फ मन्नू ही नहीं था जो कि उस नदी में डूबा था बल्कि साल में लगभग 17 बच्चे जो है वह इसी तरह से डूब के मर गए हैं. यहां हमें यह भी बताया जाता है कि शहर के ही कुछ बाहुबली लोग हैं जो कि इस नदी में से बालू निकालने का काम करते हैं जिससे कि नदी गहरी होती जाती है और इसी वजह से बच्ची जो है वह डूब जाते हैं. और बालू निकालने का काम जो है वह सॉफ्टी भाई करते हैं लेकिन फिर से उस नदी में एक हादसा हो चुका है और सॉफ्टी भाई चाहते हैं कि यह मामला जो है वह जल्द से जल्द रफा-दफा हो जाए. लेकिन मन्नू के घर वाले इस तरह से तो इस मामले को रफा-दफा नहीं होने दे सकते हैं इसलिए वह यहां आवाज लगाते हैं और इंसाफ की मांग करते हैं. जिसके बाद हमें प्रिंस नाम के लड़के को दिखाया जाता है जिसका आज जन्मदिन है और सॉफ्टी भाई जो है वह इन्हीं लोगों के लिए काम करता है. और इन सब का मुखिया जो है वह बबली दीदी है जो कि प्रिंस की सगी बहन है लेकिन फिलहाल वह जेल में है. अब सॉफ्टी भाई यहां पर आकर प्रिंस को यह सारी बातें बताता है कि खदान पर थोड़ा सा हादसा हो चुका है जिस वजह से वहां के लोग जो है वह हड़ताल कर रहे हैं. और यहां मन्नू के घर वाले जो है वह न्यूज़ चैनल वालों को सारी खबर दे रहे थे. वह बताते हैं कि यह लोग जो है वह नदी से बहुत सारा बालू निकालते हैं जिससे कि नदी जो है वह गहरी होती जा रही है और ऐसे हादसे हर कभी होते रहते हैं. और इनकी बबली दीदी जो है वह जेल में है. वह इसलिए क्योंकि उन्होंने तीन लोगों के मर्डर किए थे. अब थोड़ी देर के बाद ही यहां पर प्रिंस आ जाता है जिसके साथ सॉफ्टी भाई भी आया हुआ था. और यहां प्रिंस मन्नू के मामा को सभी के सामने पिस्तौल से मार देता है जो देखकर मन्नू की मां जो है वह हैरान रह चुकी थी. प्रिंस तो यहां मन्नू की मां और उसकी बहन को भी मारना चाहता था लेकिन सॉफ्टी भाई ने उसे रोक लिया. जिसके बाद मन्नू के मामा की डेड बॉडी को दफन कर दिया जाता है. जिसके बाद हम सूबेदार अर्जुन मौर्य को देख पाते हैं जो कि एक रिटायर्ड सोल्जर है. और अब वह अपनी बेटी समा के साथ अपने शहर में रहने के लिए आया है जहां पहले उसकी पत्नी भी रहा करती थी और यह वही शहर है जहां पर की बबली दीदी रहा करती है. साथ ही हमें यह भी बताया जाता है कि अर्जुन मौर्या की जो पत्नी है उनका तीन महीने पहले स्वर्गवास हो चुका है और समा जो है वह किसी वजह से अपने पिता से नाराज रहती है. और हाल ही में सूबेदार ने एक लाल कलर की जीप खरीदी है वह इसलिए क्योंकि अर्जुन की पत्नी की आखिरी ख्वाहिश थी कि वह अपनी पति को एक लाल कलर की जीप लाकर दे. अर्जुन की पत्नी का अचार का बिजनेस हुआ करता था और उन्हीं पैसों से यह लाल कलर की जीप खरीदी गई है. पर साथ ही हम यह भी देख पाते हैं कि अर्जुन और समा के बीच में कुछ ज्यादा नहीं बनती है. दोनों आपस में बहुत कम बात करते हैं. जिसके बाद सूबेदार अर्जुन एक बैंक जाता है जहां पर कि उसकी पत्नी का एक अकाउंट है जिसे वह क्लोज करवाना चाहता है और सारे पैसे निकलवाना चाहता है. अर्जुन जब वहां पहुंचा तो वहां का एक ऑफिसर अर्जुन से कहता है कि तुम्हें एक फॉर्म भरकर देना पड़ेगा लेकिन अर्जुन कहता है कि मैंने ऐसे फॉर्म जो है वह तीन बार भरकर दे चुका हूं लेकिन अभी तक उसका काम नहीं हो पाया. तब वह ऑफिसर कहता है कि यह सरकारी काम है और इसमें टाइम भी लग सकता है इसलिए आप एक बार फिर से भरकर दे दीजिए मैं काम करवाता हूं. जिसके बाद हम अर्जुन के दोस्त प्रभाकर को देख पाते हैं और अब अर्जुन को शहर में रहना था तो उसे काम भी करना था. इसलिए प्रभाकर उसके लिए काम ढूंढ रहा था. प्रभाकर कहता है कि एक रिटायर्ड सोल्जर के लिए शहर में बॉडीगार्ड या फिर सिक्योरिटी के काम से अच्छा हो ही नहीं सकता. इसलिए प्रभाकर अर्जुन को सीधा सॉफ्टी भाई के पास लेकर जाता है. प्रभाकर कहता है कि अगर तुझे काम मिल सकता है तो वह यहीं मिल सकता है और अच्छे खासे पैसे भी मिल सकते हैं. लेकिन उससे पहले प्रभाकर इन लोगों के बारे में अर्जुन को सब कुछ बता देता है. वह कहता है कि नदी से जो बालू निकलती है ना उस बालू को सॉफ्टी भाई के लोग जो है वह पूरे देश में बेचते हैं और इसी से वह लोग दिन का लगभग 70 से ₹75 लाख निकाल लेते हैं. इतना पैसा हम सपने में भी नहीं सोच सकते. इन लोगों के साथ काम करने का सिर्फ एक ही उसूल है तुझे अपना दिमाग ठंडा रखना पड़ेगा. जिसके बाद सॉफ्टी भाई अर्जुन से मिलते हैं सॉफ्टी भाई कहते हैं कि पहले भी यहां सूबेदार और मेजर जो है वह यहां पर काम करने के लिए आ चुके हैं लेकिन यहां कोई भी नहीं टिकता. तब प्रभाकर यहां सॉफ्टी भाई से कहता है कि एक बार तुम अर्जुन को मौका देकर देखो यह उन सभी लोगों से बहुत अलग है. अब थोड़ी देर के बाद ही यहां पर प्रिंस आ जाता है जो आते ही यहां मन्नू और उसकी बच्ची को बहुत ही बुरी तरह से मारने लगता है. यह देखकर अर्जुन को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा वह तो यहां मन्नू की मां को बचाने के लिए जाने लगा था लेकिन प्रभाकर ने उसे रोका और कहा कि तुझे इन सब में इंटरफेयर नहीं करना है. तुझे हमेशा विश्राम रहना पड़ेगा. प्रिंस की नजर तो यहां अर्जुन की लाल कलर की जीप पर भी है लेकिन अर्जुन तो वह किसी भी हालत में नहीं दे सकता क्योंकि वह जीप उसकी पत्नी की आखिरी निशानी है. तो फाइनली अर्जुन को काम मिल चुका था वह यहां उनका बॉडीगार्ड और ड्राइवर बनकर रहने वाला था. जिसके बाद समा के कॉलेज का सीन दिखाया जाता है वहां हम रणबीर नाम के एक लड़के को देख पाते हैं जो कि समा के पास गंदी वीडियोस भेजता है जिस वजह से यहां पर समा ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उस वीडियो में रणबीर के बारे में सब कुछ बता दिया. और उसने तो यह भी कह दिया कि इस वीडियो को वह जल्द से जल्द अपलोड भी करने वाली है. आगे हम देखते हैं प्रिंस और उसके लोगों को जो कि कार से कहीं पर जा रहे थे और इस कार को अर्जुन ही चला रहा था. लेकिन यहां अर्जुन को प्रिंस कुछ खास पसंद नहीं आ रहा था क्योंकि प्रिंस किसी की भी इज्जत नहीं करता है और यहां अर्जुन से भी वह बुरा भला बोल रहा था. अर्जुन यहां काफी स्लो ड्राइविंग कर रहा था इसलिए यहां पर प्रिंस ही खुद ड्राइविंग करने लगता है और उसे बताता है कि आखिरकार ड्राइविंग की कैसे जाती है. जिसके बाद प्रिंस यहां अर्जुन से कहता है कि वह उसके लिए तंबाकू का गुटका तैयार करके दे लेकिन यहां अर्जुन को तो बहुत तेज गुस्सा आ रहा था. उसका मन कर रहा था कि जैसे प्रिंस को वह यहां जान से ही मार दे. जिसके बाद हम देखते हैं बबली दीदी को जो कि तीन मर्डर के केस में जेल के अंदर है और अभी तक उन्हें बेल नहीं हो पाई है और बबली दीदी चाहती है कि उसकी बेल जल्द से जल्द हो जाए. इसलिए यहां पर सॉफ्टी भाई प्रिंस और तो और वकील भी आए हुए हैं और बबली के वकील का कहना यह है कि हाल ही में प्रिंस भाई ने जिस बंदे को मारा है उसमें भी सेम असले का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए बबली की बेल होने में थोड़ी देरी हो सकती है. दूसरी तरफ हम देखते हैं अर्जुन को जो कि चाहता है कि उसकी बेटी समा जो है वह उससे ठीक ढंग से बात करें लेकिन समा तो अर्जुन से बिल्कुल भी ठीक ढंग से बात नहीं करती है. और फिर अर्जुन जो है वह बैंक जाता है जब वह बैंक पहुंचा तो उसने सामने ही एक जगह पर जीप खड़ी कर दी थी कि तभी यहां पर प्रिंस और उसके लोग आते हैं जो कि उससे कहते हैं कि इस जगह पर हमारी कार खड़ी होती है. इसलिए वह अपनी जीप को जल्द से जल्द हटा ले लेकिन अर्जुन कहता है कि पहले उसने जीप खड़ी की है इसलिए वह इस जीप को नहीं हटा सकता है. सड़क जो है वह सरकारी सड़क है इस पर किसी का कोई अधिकार नहीं है इसलिए वह यह जीप नहीं हटाएगा. जिसके बाद अर्जुन जो है वह बैंक के अंदर चला जाता है अंदर जाने के बाद उसे यह महसूस हो रहा था कि उसकी कार के साथ जरूर कुछ ना कुछ तो गड़बड़ी हो रही होगी. जिसके बाद वह उस ऑफिसर से मिला और उससे फिर से अकाउंट क्लोज करवाने की बात कही लेकिन वह ऑफिसर हमेशा से लोगों के ऊपर भड़का रहता था जिस वजह से यहां उसके फॉर्म के ऊपर चाय गिर जाती है. और अब वह ऑफिसर फिर से अर्जुन से कहता है कि वह फिर से एक फॉर्म भरकर दे और वह ऑफिसर हर बार की तरह अर्जुन को कल आने की बात कह रहा था लेकिन अब अर्जुन को गुस्सा आने लगा था. लेकिन फिर भी वह यहां से चला जाता है जब अर्जुन यहां से अपनी जीप के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी कार के साथ छेड़छाड़ हुई है तोड़फोड़ हुई है और तो और उसकी सीट पर किसी ने पेशाब भी किया है. यह सब कुछ दरअसल में प्रिंस ने किया था यह सारी चीजें अर्जुन को भी मालूम चल चुकी थी. प्रिंस के लड़के यहीं पर खड़े हुए थे अर्जुन से बात करता है और फिर यहां पर बातों ही बातों में उनके बीच में जबरदस्त फाइट होती है और अर्जुन उन लोगों को बहुत ही बेरहमी से मारना स्टार्ट कर देता है. जब यह बात प्रिंस को मालूम चली तो वह तुरंत ही यहां पर आता है जो कि अपने साथ कट्टा भी लेकर आया था लेकिन अर्जुन को कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह उसके कट्टे को झट से छीन लेता है और उसे भी बहुत ही बेरहमी से मारना स्टार्ट कर देता है. जिसके बाद अर्जुन प्रिंस को घसीटते हुए अपनी जीप के पास लेकर जाता है और उससे कहता है कि वह उसकी जीप को साफ करें. तब प्रिंस के सारे कपड़े उतरवाए जाते हैं और फिर उसकी जीप को साफ करवाई जाती है जहां बहुत सारे लोग जो है वह प्रिंस की वीडियो भी बना रहे थे. प्रिंस यहां अर्जुन से कहता है कि यह तूने अच्छा नहीं किया हम जरूर आएंगे तब सूबेदार अर्जुन यहां प्रिंस को अपना पता बताता है और कहता है कि अगर तुझे पता नहीं भी मिले ना तब भी मेरे एरिया में आकर कह देना कि मुझे सूबेदार मुच्छड़ के घर जाना है. वह लोग पर्सनली तुझे मेरे घर छोड़ कर आएंगे. आगे हम देखते हैं कॉलेज में रणवीर जो है वह एसिड की बोतल में पानी भरकर लेकर आता है क्योंकि समा जो है वह उसे वीडियो अपलोड करने की धमकी दे रही थी. तब यहां पर रणबीर जो है वह उसकी मुंह पर पानी डालता है और उससे कहता है कि अगली बार यह एसिड भी हो सकता है इसलिए उस वीडियो को अपलोड करने की कोशिश भी मत करना. लेकिन समा यहां डरने वाली नहीं थी थोड़ी देर के बाद ही यहां पर समा का बॉयफ्रेंड राजन आ जाता है. राजन उनसे झगड़ने लगा था तब समा उससे कहती है कि यह लड़ाई मेरी है तुझे बीच में नहीं आना है. जिसके बाद सॉफ्टी भाई प्रिंस से मिलने के लिए आते हैं प्रिंस ने सॉफ्टी भाई को यह सारी बातें बताई जो भी उसके साथ हुआ था. प्रिंस कहता है कि मैं उसे जिंदा नहीं छोडूंगा लेकिन सॉफ्टी भाई उससे कहते हैं कि फिलहाल हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना है अगर कुछ किया तो हमारी बबली दीदी की बेल होने में थोड़ी देरी हो सकती है. तभी प्रिंस यहां नोटिस करता है कि एक बूढ़ा अंकल जी जो है वह उसे देखकर हंस रहा था तब प्रिंस उनके पास जाता है और उन्हें बहुत ही बेरहमी से मारता है. यहां सूबेदार अर्जुन जो है वह अपने घर पहुंच चुके थे और अर्जुन ने यहां नोटिस किया कि प्रिंस की जो गन है वह उसी के पास रह गई है जो गन दरअसल में चांदी की गन है. जिसके बाद अर्जुन ने यह सारी बातें प्रभाकर को बताई. प्रभाकर यहां अर्जुन से कहता है कि जिन लोगों से तूने पंगा लिया है ना वह अच्छे लोग नहीं हैं तुझे सतर्क रहना चाहिए. अर्जुन कहता है कि मैं छाती पर गोली खा सकता हूं लेकिन ऐसे लोगों के द्वारा की गई बेइज्जती सहन नहीं कर सकता. प्रभाकर कहता है कि जिन लोगों से लड़कर तू आया है ना वह बहुत ही बुरे लोग हैं वह पल भर में कुछ भी कर सकते हैं. तुझे बहुत ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा अर्जुन यहां प्रभाकर को समा और अपनी पत्नी के बारे में भी बताता है कि 25 साल उसने आर्मी को दिए. लेकिन वह अपनी फैमिली को ज्यादा दिन नहीं दे पाया है. अर्जुन यहां अपनी पत्नी को याद भी करता है जहां उसकी पत्नी जो है वह हमेशा उसे बहुत याद करती थी और उसे बहुत प्यार भी करती थी लेकिन उस समय अर्जुन के पास ज्यादा वक्त नहीं हुआ करता था लेकिन आज अर्जुन के पास वक्त है लेकिन अपनी पत्नी नहीं है. आगे हम देखते हैं कि प्रिंस की आज जो बेइज्जती हुई है उसका वह बदला किसी भी हालत में लेकर रहेगा. वह बहुत ज्यादा गुस्से में है और वह अपनी बेइज्जती के बदले के लिए कुछ भी कर सकता है. अब रात को हम देखते हैं कि अर्जुन के घर पर अचानक से कुछ लोगों की हलचल सुनाई दी. जब वह बाहर पहुंचा तो उसने दो-तीन लड़कों को देखा जो कि बाइक पर मौजूद थे वह दरअसल में रणवीर और उसके साथी थे जो कि समा को परेशान करने के लिए आए थे. यह बात अर्जुन को भी मालूम चल चुकी थी तब अर्जुन सबसे पहले समा को प्रोटेक्ट करता है. वह देख लेता है कि समा आराम से कमरे में सो रही है तब वह अपने घर के अंदर बैठ जाता है और उनका घर में अंदर आने का इंतजार करता है. लेकिन सुबह हो चुकी थी और वह लोग अभी तक अंदर नहीं आए थे और जब सुबह हुई और जब समा ने दरवाजा खोला तो अचानक से उसके मुंह पर किसी ने एक बोतल मार दी. लेकिन इस बार रणवीर के लोग नहीं बल्कि प्रिंस के लोग थे. यह सारी चीजें अर्जुन ने भी देख ली थी और वह सोच रहा था कि आखिरकार इन लोगों को सबक कैसे सिखाया जाए. दूसरी तरफ हम देखते हैं समा को जो कि रणवीर को सबक जरूर सिखा कर रहेगी इसलिए वह तुरंत ही रणवीर के घर पहुंची जहां वह उसके परिवार वालों से मिली और कहा कि तुम्हारा लड़का जो है वह किस तरह की हरकत कर रहा है यह तुम्हें थोड़ी देर के बाद मालूम चल जाएगा क्योंकि एक घंटे के बाद ही वह उस वीडियो को अपलोड करने वाली है. यह सुनकर रणवीर जो है वह हैरान रह चुका था और वह यहां समा से मना करता है. जिसके बाद प्रिंस और सॉफ्टी भाई जो है वह बबली दीदी से मिलने के लिए जेल में आते हैं जहां बबली दीदी को मालूम चलता है कि जो उनकी पुस्तनी गन थी वह अब दरअसल में गायब है. बबली दीदी प्रिंस को बताती है कि जो उसके पिताजी थे ना उन्होंने चांदी से वह गन बनवाई थी और वह उनकी आखिरी निशानी है वह गन उसे किसी भी हालत में चाहिए. साथ ही बबली दीदी यहां प्रिंस को बहुत डांटती है क्योंकि जिस तरह से सूबेदार ने उसकी बेइज्जती की है उसे देखते हुए उसे तो डूबकर मर जाना चाहिए. जिसके बाद हम देखते हैं प्रभाकर और अर्जुन को जो कि पुलिस स्टेशन जाते हैं जहां वह सॉफ्टी भाई और प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं लेकिन पुलिस वाले कहते हैं कि यहां पर अक्सर ऐसा ही होता है. ना तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और मैं चाहता हूं कि आप भी ना कराओ इस मामले को अगर आप सुलह कर लो तो ज्यादा अच्छा रहेगा वरना बात बहुत बिगड़ सकती है. तब प्रभाकर कहता है कि मैं तो उससे पहले ही कहा था कि यह पुलिस वाले कुछ भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि बबली दीदी और सॉफ्टी भाई जो है वह बहुत बड़ी हस्ती है. उन लोगों का कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है. जिसके बाद अर्जुन यहां से जाने लगता है और वह सबसे पहले अपनी जीप के पास जाता है लेकिन जीप के आजूबाजू कार खड़ी थी और तो और पीछे भी जिससे कि उसकी जीप जो है वह कहीं भी नहीं जा सकती थी. थोड़ी देर के बाद ही यहां पर प्रिंस आता है प्रिंस को जब यह बात मालूम चली कि सूबेदार जो है वह उनकी एफआईआर दर्ज कराने के लिए आया है तो प्रिंस यहां पर आ जाता है और वह सूबेदार से उसकी गन मांगता है लेकिन सूबेदार कहता है कि वह गन कहां है उसे नहीं मालूम है. तब प्रिंस और उसके लोग जो है वह उसकी जीप का बहुत ही बुरा हाल कर देते हैं. तोड़फोड़ मचाते हैं और यहां अर्जुन कुछ भी इसलिए नहीं करता है क्योंकि वह पुलिस स्टेशन के सामने था. लेकिन जैसे ही प्रिंस के लोग यहां से गए तो यहां अर्जुन जो है वह उनका पीछा करता है और यहीं के एक मुन्ना भैया जो कि प्रिंस के साथ थे उन्हें अर्जुन जो है वह बहुत ही बेरहमी से मारता है. और अर्जुन ने जिस पेट्रोल पंप पर यह हमला किया था उसी पेट्रोल पंप पर वह ऑफिसर भी खड़ा हुआ था बैंक वाला जो कि कल आने के लिए कह रहा था. तब यहां पर अर्जुन ने उसकी चाबी को निकाला था और उसकी कार पर स्क्रैच किया था जब उस ऑफिसर ने चाबी को वापस मांगा तो अर्जुन ने उससे कहा कि कल आना. दूसरी तरफ हम देखते हैं कि समा ने वह वीडियो जो है वह प्रिंसिपल को दिखा दिया था तब प्रिंसिपल ने यहां रणवीर को बहुत भटकार लगाई और घर से पेरेंट्स को लाने के लिए भी कहता है लेकिन उसने साथ में यह भी कहा था कि इस वीडियो की वजह से कॉलेज का नाम बदनाम हो सकता है इसलिए वह इस वीडियो को डिलीट कर दे. लेकिन समा कहती है कि वह इस वीडियो को डिलीट नहीं करेगी. यहां समा का बॉयफ्रेंड राजन भी उससे कहता है कि वह इस वीडियो को डिलीट कर दे लेकिन समा उसकी बात नहीं मानती है. यहां राजन ने उसका हाथ पकड़ लिया था लेकिन यह सारी चीजें दूर से अर्जुन ने देख लिया था जो देखकर अर्जुन को ऐसा लगा कि शायद यह वही लड़का है जो कि समा को परेशान करता है तब अर्जुन जो है वह यहां पर राजन को बहुत ही बेरहमी से मारता है जिससे कि राजन के सर पर चोट आई थी और वह बुरी तरह से इंजर्ड हो गया था. जब यह बात समा को मालूम चली कि पापा ने राजन को बुरी तरह से मारा है और तो और उन्हें पुलिस वालों ने भी अपने साथ ले गए हैं तो अब समा जो है वह पहले पुलिस स्टेशन जाती है. वहां जाकर वह देखती है कि प्रभाकर अंकल भी मौजूद है और वह अपने पापा से कहती है कि आपको अंदाजा भी है कि आपने क्या किया है. राजन मेरा बहुत ही अच्छा दोस्त है और वह हर बुरे समय में मेरा साथ देता है लेकिन आज आपने उसे बुरी तरह से मारा है उसके सर पर बहुत ही गहरे चोट के निशान है. अर्जुन प्रभाकर से कहता है कि वह समा को घर लेकर चला जाए. दूसरी तरफ हम देखते हैं प्रिंस और उसके लोगों को जो कि अर्जुन के घर पर पहुंच चुके थे दरअसल में वह यहां गन की खोज में आए हुए थे जिस वजह से उन्होंने पूरे घर का कबाड़ा कर दिया था. पूरे घर को तहस-नहस कर दिया था लेकिन उन्हें वह गन कहीं भी नहीं मिली. अब अगली सुबह हम देखते हैं कि लड़के वालों ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी इसी वजह से अर्जुन को रिहा कर दिया जाता है लेकिन यहां से अर्जुन सीधा अपने घर नहीं गया बल्कि वह राजन के पास गया जो कि हॉस्पिटल में था और उसे छूट भी आई थी. इसलिए सूबेदार उससे मिलता है और राजन उससे कहता है कि समा हमेशा कहती थी कि आप गुस्से वाले स्वभाव के हैं लेकिन इतने ज्यादा उसने सोचा नहीं था. लेकिन यहां से जब अर्जुन अपने घर पहुंचा तो उसकी आंखें नम हो चुकी थी क्योंकि उसके घर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था उसके पूरे घर को उसकी पत्नी ने सजाया था लेकिन आज उन लोगों ने पूरे घर में तोड़फोड़ कर दी है. अर्जुन को बहुत अच्छे से मालूम है कि यह काम प्रिंस और उसके लोगों का है. जिसके बाद अर्जुन अपनी बेटी समा से मिलता है समा अपने पापा से कहती है कि आपने जो कुछ भी किया वह बहुत गलत किया है और उस समय पर भी आपने जो कुछ किया था वह बहुत ही गलत किया था.

[17:10]मैंने आपको बहुत कॉल किए थे लेकिन आपने कॉल नहीं उठाया था जब मां का एक्सीडेंट हुआ था तब उनकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी वह खून में लथपथ थी मैंने खुद नहीं उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर गई थी उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी और मेरी भी मैंने आपको कितने कॉल किए लेकिन आपने एक कॉल तक नहीं उठाया. शायद मां और मैं आपके लिए जरूरी नहीं थे इसलिए आपने कॉल नहीं उठाया आपने हमें जरूरी नहीं समझा इतना बोलने के बाद समा यहां से चली जाती है और वह कहती है कि अब मैं घर पर नहीं रह सकती वह हॉस्टल में रहेगी. जिसके बाद अर्जुन जब अपने घर पर बैठा हुआ था तो वह सोचता है कि इस मामले को यहीं पर रफा-दफा किया जाए इसलिए वह प्रभाकर के पास जाता है और अब वह प्रिंस और सॉफ्टी भाई के पास जाकर सुलह करने की सोचता है. जब प्रभाकर और अर्जुन उस जगह पर पहुंचे तो अभी भी प्रिंस जो है वह उनसे ठीक ढंग से बात नहीं कर रहा था और अब वीडियो कॉल पर बबली दीदी भी थी और वह भी चाहती है कि यह मैटर जो है वह यहीं पर क्लोज हो जाए और बबली दीदी चाहती है कि जो गन जो चांदी की गन अर्जुन के पास है वह गन अगर अर्जुन लौटा दे तो यह मामला यहीं पर रफा-दफा हो जाए. लेकिन अर्जुन के पास तो वह गन है ही नहीं तो गन नहीं है तो अब प्रिंस और बड़ी दीदी चाहते हैं कि अर्जुन जो है वह उससे माफी मांगे लेकिन अर्जुन कहता है कि गलती मेरी थी ही नहीं शुरुआत तूने की थी इसलिए गलती तो तेरी थी. प्रिंस कहता है कि चल अगर तू माफी नहीं मांग रहा है तो मैं एक बार तेरे मुंह पर पेशाब करूंगा लेकिन अब यह सुनकर सूबेदार अर्जुन जो है वह लोगों को बहुत ही बेरहमी से मारने लगता है. उनकी गन को भी छीन लिया जाता है और अब सभी लोग सरेंडर थे लेकिन जब अर्जुन और प्रभाकर यहां से जाने लगे थे कि तभी यह सभी लोग फिर से अर्जुन के ऊपर अटैक कर देते हैं लेकिन अर्जुन इस बार इन लोगों को बारी-बारी से चुन-चुन कर सभी को मार गिराता है. प्रिंस की कैद में ही मन्नू की मां और उसकी बहन भी थे तो यहां अर्जुन ने भी उन्हें रिहा करवाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया. मन्नू की मां का कहना यह था कि आप लोग हमें कब तक प्रोटेक्ट करेंगे क्योंकि यह लोग कभी ना कभी तो हम तक पहुंच ही जाएंगे. अब बड़ी दीदी को यह सब कुछ मालूम चलता है कि अर्जुन ने प्रिंस और उसके लोगों को बहुत ही बुरी तरह से मारकर गया है. सुलह करने का आइडिया जो है वह सॉफ्टी भाई का था लेकिन अब यहां प्रिंस को गुस्सा आ जाता है. वह सॉफ्टी भाई को ही बुरी तरह से मारने लगता है वह जमीन पर लेटे हुए थे और बुरी तरह से इंजर्ड भी यह सारी चीजों को देखते हुए सॉफ्टी भाई को बहुत तेज गुस्सा आ रहा था क्योंकि सॉफ्टी भाई ही सारा धंधा संभाल रहे थे और अब यह प्रिंस ही उन्हें मार रहा है तो प्रिंस कुछ नहीं समझता वह बोलता है कि अब तो उसे सूबेदार को मारना है और उन सभी को जो कि इन सभी में शामिल थे. अब रात को प्रभाकर और अर्जुन जब साथ में बैठे हुए थे तब अर्जुन प्रभाकर को बताता है कि जब समा के उसके पास कॉल आए थे ना तब हालत जो है वह बहुत ही ज्यादा गंभीर थी. वह बताता है कि हमने एक टेररिस्ट को पकड़ा था जो कि हमारे साथ ही था और जल्द ही वहां पर बहुत सारे टेररिस्ट आने वाले थे तभी उसके पास समा का कॉल आया था लेकिन इससे पहले कि वह उसे उठा पाता तब यहां पर उनके ऊपर हमला हो गया था. चारों तरफ गोलीबारी चल रही थी और तो और उसका मोबाइल भी नीचे गिर गया था जिस वजह से वह उसका कॉल नहीं उठा पाया और सिचुएशन में शायद वह कॉल उठाता भी नहीं लेकिन अब वह प्रभाकर से कहता है कि अब वह सब कुछ ठीक करना चाहता है. वह अपनी बेटी से मिलना चाहता है और वह उसे सारी बातें बताएगा. अर्जुन यहां समा के पास कॉल करता है लेकिन वह कॉल नहीं उठा रही थी इसलिए अर्जुन जो है वह समा से मिलने के लिए हॉस्टल के पास पहुंच जाता है. समा को भी ऐसा लगा कि शायद इतना बुरा तो उसके पिताजी से नहीं बोलना चाहिए था इसलिए वह भी नीचे उतरती है. वह अपने पिता के पास जब आ रही थी कि तभी यहां पर एक बैन आती है जो कि समा को किडनैप कर अपने साथ ले जाती है. यह लोग दरअसल में कोई और नहीं बल्कि रणवीर के लोग थे लेकिन अर्जुन को ऐसा लग रहा था कि दरअसल में यह काम प्रिंस का है. लेकिन अब थोड़ी देर के बाद ही यहां पर प्रिंस के लोग भी आ जाते हैं और वह यहां अर्जुन के ऊपर हमला कर देते हैं. यहां अर्जुन की जीप पर अटैक हुआ था इसी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया था और यहां रणवीर और उसके दोस्त जो है वह यहां समा को एक सुनसान जगह पर ले जाते हैं. वह वहां समा की एक ऐसी वीडियो बनाने वाले थे कि जिससे समा जो है वह कहीं भी मुंह दिखाने के लायक ना रह जाए. तो एक तरफ तो समा जो है वह बहुत बड़ी उलझन में है. दूसरी तरफ हमारा हीरो अर्जुन भी बहुत बड़ी प्रॉब्लम में है क्योंकि अर्जुन ने उसे बंधक बना लिया है और अर्जुन को ऐसा लग रहा है कि प्रिंस ने ही समा को किडनैप किया है इसलिए अर्जुन प्रिंस से समा के बारे में पूछता है लेकिन प्रिंस को तो समा के बारे में कुछ भी नहीं पता है. तो वहीं प्रिंस जो है वह बार-बार अर्जुन से उनकी गन के बारे में पूछ रहा था लेकिन अर्जुन को गन के बारे में सचमुच नहीं पता है. दूसरी तरफ हम देखते हैं समा को जो कि उन चारों लड़कों से फाइट करती है और यहां से भागने में कामयाब भी हो जाती है. वह चारों लोग यहां समा के पीछे थे और समा दौड़ते हुए उस बहन के पास पहुंचती है जहां पर कि उसका बैग मौजूद है और उसके बैग में से वह एक गन निकालती है और यह वही चांदी की गन है जिसे प्रिंस और उसके लोग ढूंढ रहे हैं और अब यहां रणवीर और उसके लड़के जो है वह सरेंडर हो जाते हैं. समा उनके सारे कपड़े उतरवा कर यहां से भगा देती है और अब समा भी आसानी से बच गई थी. जिसके बाद हम देखते हैं सॉफ्टी भाई को जो कि बड़ी दीदी से मिलने के लिए जेल में जाता है. बड़ी दीदी कहती है कि जो भी मामला हुआ है उसे जल्द से जल्द निपटाओ और उसके पिताजी ने सिर्फ एक ही बात सिखाई थी कि अगर खौफ खत्म तो खेल खत्म. सॉफ्टी भाई कहता है कि अपने भाई को समझाओ जो कि खुले सांड की तरह घूम रहा है अगर उसे नहीं रोका गया तो यह मामला जो है वह बहुत ज्यादा बिगड़ सकता है लेकिन यहां बबली दीदी तो उल्टा सॉफ्टी भाई के ऊपर ही चिल्ला रही थी यह देखकर सॉफ्टी को आ जाता है गुस्सा और अब वह भी यहां पर बबली को सुना देता है और कहता है कि उसने गुंडाई छोड़ी है भूला नहीं है. सॉफ्टी साहब कह देता है कि अगर रहना है तो कायदे से रहो वरना वह भी बहुत कुछ बुरा कर सकता है. इसी जेल में फातिमा नाम की एक लड़की रहती है जो कि सॉफ्टी की बहन है और वही जेल में बबली का टेक केयर करती है. तब अर्जुन के मोबाइल से प्रिंस जो है वह प्रभाकर के पास कॉल करता है लेकिन प्रभाकर कॉल नहीं उठाता है क्योंकि अर्जुन ने प्रभाकर से मना कर दिया था कि वह कॉल ना उठाए जिसके बाद अर्जुन के पास ही समा का कॉल आ जाता है और प्रिंस समा से कह देता है कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है इसलिए तुम यहां जल्द से जल्द आ जाओ. तो अब प्रिंस के लोग समा को लेने के लिए चले जाते हैं और जब समा यहां पर आती है और जब वह अपने पिता अर्जुन को इस हालत में देखती है तो वह बहुत रोती है क्योंकि अर्जुन की हालत सचमुच ही बहुत खराब थी. अब थोड़ी देर के बाद ही प्रभाकर को ऐसा लगा कि शायद मामला जो है वह गड़बड़ा गया है इसलिए वह वापस से अर्जुन के पास कॉल करता है लेकिन कॉल जो है वह प्रिंस उठाता है. प्रिंस कॉल उठाकर प्रभाकर से कहता है कि तुम यहां पर आओगे या फिर हम वहां आए तो यहां प्रभाकर कहता है कि तुम ही आ जाओ तो प्रिंस जो है वह अपने सारे गुंडों को लेकर उस जगह पर पहुंच जाता है जहां पर की प्रभाकर और रंजू देवी मौजूद है. अब यहां अर्जुन और समा आपस में बात करते हैं वह कहते हैं कि मां शायद हमसे बहुत प्यार करती है इसलिए वह शायद हमें अपने पास बुलाना चाहती है. आगे हम देखते हैं कि प्रभाकर अर्जुन और समा की हालत जो है वह बहुत ही खराब थी जहां प्रिंस जो है वह उन्हें कभी भी मार सकता था. यहां एक बड़ा सा गड्ढा भी खोदा गया था जहां पर की रंजू देवी और उसकी बेटी को यहीं पर दफनाया जाएगा जिसके बाद अर्जुन प्रभाकर से पूछता है कि आखिरकार उन लोगों को आने में कितनी देर लगेगी. प्रभाकर बताता है कि उनका ट्रैक्टर जो है वह पंचर हो गया है और उन्हें यहां तक आने में लगभग 10 मिनट लग सकते हैं. 10 मिनट सुनते ही अर्जुन जो है वह यहां से आगे जाने लगता है और तो और समा भी उसके पीछे पीछे जाने लगती है लेकिन तभी यहां पर प्रिंस को आ जाता है गुस्सा और वह यहां पर प्रभाकर को जान से मार देता है जो देखकर अर्जुन और समा दोनों ही हैरान रह चुके थे. लेकिन अर्जुन नहीं रुकता वह आगे चलता जाता है क्योंकि उसे थोड़ा सा टाइम निकालना था जब अर्जुन आगे जाने लगा तो अब प्रिंस जो है वह उससे फाइट करने लगता है लेकिन बदले में अर्जुन यहां प्रिंस को बुरी तरह से मारता है. लेकिन आखिर में प्रिंस ने अर्जुन को तो अपने कब्जे में कर ही लिया था उसे बुरी तरह से घायल भी कर दिया था इसलिए अब प्रिंस जो है वह अर्जुन को घसीटते हुए उसी जगह पर ले आता है. और अब आखिर में जब प्रिंस अर्जुन को मारने ही वाला था कि तभी सही टाइम पर यहां पर सूबेदार नाना की एंट्री होती है. सूबेदार नाना ने अपने साथ बहुत सारे लोगों को लेकर आया था जो कि सभी लोग रिटायर्ड फौजी है और उनकी अब बहुत बड़ी फौज बन चुकी थी. तो अब अगर प्रिंस और उसके लोगों ने जरा सी भी हिलने की कोशिश की तो यहां पर यह सारे फौजी जो है वह उन्हें भूंज कर रख देंगे. दूसरी तरफ जेल का सीन दिखाया जाता है जहां हमें मालूम चलता है कि बबली ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है लेकिन यह जहर दरअसल में फातिमा ने दिया था वह भी सॉफ्टी भाई के कहने पर. जिसके बाद सॉफ्टी भाई ने गुड्डू नाम के एक लड़की के पास कॉल किया जो कि प्रिंस के साथ ही रहता है. सॉफ्टी भाई ने उससे कहा कि अब तख्ता जो है वह पलट चुका है इसलिए जहां भी हो वहां से निकल जाओ. तब प्रिंस के साथ जितने भी गुंडे थे वह सभी लोग यहां से जाने लगते हैं और अब यहां पर अर्जुन का सामना प्रिंस से होता है. वह प्रिंस से कहता है कि जिस तरह के लोग तुम हो ना वैसे हम कभी बन ही नहीं सकते जिसके बाद रंजू देवी यहां प्रिंस को जोरदार चांटा लगाती है और आखिर में उसे भी उस तरह से दफना दिया जाता है जैसे कि रंजू के भाई को दफनाया गया था. अब फिल्म के आखिर में हम देखते हैं कि सॉफ्टी भाई जो है वह सूबेदार अर्जुन के घर पहुंच जाता है और वह उसके घर के अंदर एक पेट्रोल बम भी डाल देता है और हमें आखिर में बताया जाता है कि यह अंत नहीं है बल्कि प्रारंभ है क्योंकि आगे की लड़ाई सूबेदार अर्जुन को सॉफ्टी भाई और उसकी गैंग से लड़ना है. और इसी के साथ यह फिल्म यहीं पर समाप्त हो जाती है उम्मीद करता हूं दोस्तों आपको वीडियो पसंद आई होगी वीडियो पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक करके चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिएगा ताकि आपको इसी तरह के लेटेस्ट और फ्रेश कंटेंट मिलते रहे मिलते हैं एक और कमाल की वीडियो के साथ तब तक के लिए आप हमारे इस चैनल के साथ बने रहिए धन्यवाद जय हिंद जय भारत जय श्री राम.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript