Thumbnail for Duniya Ka Sab Se Smartest Qaidi ( Escape from Alcatraz Movie explained in Hindi/Urdu ( Film Story by Filmaya

Duniya Ka Sab Se Smartest Qaidi ( Escape from Alcatraz Movie explained in Hindi/Urdu ( Film Story

Filmaya

23m 24s5,602 words~29 min read
Auto-Generated

[0:00]कहानी की शुरुआत में हम मॉरिस नाम के एक शातिर चोर को देखते हैं जिसे बैंक से चोरी के केस में पुलिस ने पकड़कर उम्र भर की कैद के लिए दुनिया की सबसे सिक्योर जेल अल्काट्राज में कैद करने के लिए ले जा रहे होते हैं। अल्काट्राज एक ऐसी जेल है जिसे समुंदर के बीच एक छोटे से आईलैंड पर बनाया गया है। यानी अगर कोई कैदी जेल तोड़कर बाहर भी आता है तब भी वह भाग नहीं सकता क्योंकि आगे उसका रास्ता पानी रोक लेता है। इसीलिए इस जेल को दुनिया का सबसे सिक्योर जेल का दर्जा हासिल था। यहां सिर्फ दुनिया के टॉप क्रिमिनल्स को रखा जाता। लेकिन जल्द ही इस जेल का रुतबा मिट्टी में मिलने वाला था। क्योंकि अब इस जेल में एंट्री हो चुकी थी फ्रैंक मॉरिस नाम के एक शातिर चोर की जो पहले भी कई बार जेल तोड़कर भाग चुका है। लेकिन इस बार मॉरिस थोड़ा घबरा गया क्योंकि यह जेल बहुत ही ज्यादा सिक्योर थी। मगर मॉरिस को यहां अपनी पूरी जिंदगी बिल्कुल भी नहीं बितानी थी। वह जल्द से जल्द इस जेल से भागना चाहता था। जेल में एंटर होते ही मॉरिस भाग जाने का सोचने लगा। मॉरिस को सर से पांव तक फुल चेकिंग करके उसे एक सेल में लॉक किया जाता है। एक गार्ड आकर मॉरिस से कहता है, वेलकम टू अल्काट्राज। और यहां से होती है असली कहानी शुरू। तभी अचानक एक बेल बजती है और सभी सेल के गेट्स ऑटोमेटिकली खुल जाते हैं। अफसर कैदियों को बाहर बुलाते हैं। इस जेल का डिसिप्लिन भी बहुत सख्त है। कैदियों को साफ सफाई और अपने टाइम पर सेल में जाने के रूल्स को फॉलो करना होता है। सब एक जैसा यूनिफॉर्म पहनकर लाइन में ब्रेकफास्ट खाने आ जाते हैं। मॉरिस के सामने लिटमस नाम का एक कैदी होता है। मॉरिस पूछता है कि मुझे तो कांटा ही नहीं मिला। अब मैं नूडल्स कैसे खाऊंगा। लिटमस उसे कहता है अबे यह तेरा घर नहीं है जो तुझे मिला है उसे चुपचाप खा ले। तभी वुल्फ नाम का एक खतरनाक कैदी मॉरिस को चिढ़ाने लग जाता है। वुल्फ से जेल में हर एक कैदी तंग था। वह यहां हर एक कैदी पर अपनी मनमानी चलाता था और उस पर बलात्कार के ढेर सारे केस भी हैं। इस जेल में एक से बढ़कर एक खतरनाक कैदी रखे जाते हैं। यहां लिटमस मॉरिस से थोड़ा खाना मांगता है और इस दौरान मॉरिस उसे अपनी प्लेट दे देता है। जब मॉरिस टेबल के नीचे से देखता है तो उसे पता चलता है कि लिटमस खुद खाना नहीं खा रहा बल्कि वह चूहे को दे रहा है। रात को एक गार्ड मॉरिस को वार्डन के पास लेकर जाता है। जब मॉरिस वार्डन के ऑफिस में पहुंचता है तो वार्डन मॉरिस से कहता है कि मैं जानता हूं कि तुम बहुत ही शार्प माइंड हो और बहुत इंटेलिजेंट भी हो। लेकिन वह सब यहां किस काम का। क्योंकि तुम्हारे जैसे यहां कितने आए और गए पर यहां से कोई बच नहीं पाया। यहां कैदी बहुत ही स्ट्रिक्ट रूल्स फॉलो करते हैं। दो महीने में एक बार ही कोई तुमसे मिलने आ सकता है और वह भी तब अगर मेरा मूड अच्छा हो। वार्डन बहुत ही सख्त इंसान है जो जरा सी गलती पर भी कैदियों को बहुत ही स्ट्रिक्ट पनिशमेंट देता है। वार्डन कहता है यहां से भागने का सोचना भी मत नहीं तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे जिस पर मॉरिस जवाब देता है नहीं सर आपके होते हुए यहां से कौन भागने का सोच सकता है। लेकिन असल में पहले दिन से ही मॉरिस के दिमाग में यहां से भागने की प्लानिंग शुरू हो चुकी थी। इस दौरान मॉरिस मौका देखते ही वार्डन का नेल कटर चुरा लेता है जो वैसे तो बहुत ही छोटी सी चीज थी। पर मॉरिस को पता था कि अल्काट्राज जैसे जेल में इस छोटे से नेल कटर से भी बहुत बड़ा काम लिया जा सकता है। मॉरिस वापस सेल में आते ही इस नेल कटर को बाइबल में छुपा देता है। अगले दिन बाथरूम में वुल्फ फिर मॉरिस को परेशान करने लगता है पर इस बार मॉरिस उसे छोड़ने वाला नहीं था। अब मॉरिस अपना असली रूप दिखाता है और उसे पकड़कर उसकी खूब धुलाई करता है। वुल्फ को पीटने के बाद अब मॉरिस का पूरे जेल में एक अलग रुतबा बन गया। हर कोई मॉरिस से डरने लगा। इसके बाद मॉरिस को लाइब्रेरी में काम दिया जाता है। वहां इंग्लिश नाम के एक आदमी से उसकी मुलाकात हो जाती है। वह इस जेल का सीनियर कैदी है। इंग्लिश को भी दो आदमियों के कत्ल की वजह से उम्र भर की कैद सुनाई गई थी। उसने इस जेल में अपनी आधी जिंदगी गुजार दी थी। वह इस जेल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। उसे जेल की हर बात की खबर रहती है। उसे यह भी पता होता है कि आज सुबह मॉरिस और वुल्फ की लड़ाई हुई थी। वह मॉरिस को कुछ किताबें देता है जिन्हें मॉरिस को हर एक कैदी के सेल में पहुंचाना होता है। अगले सीन में खुले जगह को दिखाते हैं जहां कैदी कोई ना कोई गेम खेल रहे होते हैं। तभी वह डॉक नाम का एक आर्टिस्ट से मिलता है जो खुद की पेंटिंग बना रहा होता है। डॉक एकदम सीधा साधा और डीसेंट इंसान है जो कई सालों से यहां सजा काट रहा है। उसे पेंटिंग करने का बहुत ही शौक था और अपना ज्यादातर वक्त वह पेंटिंग में ही लगाता। डॉक का कहना था कि अल्काट्राज जैसी जेल में कोई भी पागल हो सकता है। पर उसकी पेंटिंग की वजह से अब तक उसका दिमाग नॉर्मली चल रहा है। मॉरिस डॉक से पूछता है कि इस पेंटिंग में यह फूल क्यों बना के रखा हुआ है तुम्हारी शर्ट में ऐसा तो कुछ नहीं। डॉक कहता है कि यह मेरी खुशी है जो सिर्फ पेंटिंग में है मेरे मन में नहीं। उसके बाद मॉरिस जब अपने दाएं तरफ देखता है तो उसे ऊपर इंग्लिश दिखाई देता है। मॉरिस इंग्लिश की तरफ जाता है। जब मॉरिस उसके करीब जाता है तो उसके चेले मॉरिस को रोक देते हैं। तब इंग्लिश इशारा करता है कि अपना ही आदमी है आने दो। मॉरिस उसके पास जाकर बैठ जाता है और तुरंत अपने दिल की बात छेड़ देता है। मॉरिस उससे कहता है कि यहां से बचने में आप मेरी मदद करेंगे। यह बात सुनकर इंग्लिश तो हंस पड़ता है। देखो बेटा यह महज सिर्फ जेल नहीं है यह हम सब की कब्र है। यहां से निकलना है तो पहले हमें मरना पड़ेगा तब जाकर हमारी डेड बॉडी यहां से कब्रिस्तान तक पहुंच पाएगी। चलो मान भी लो कि तुम इन बड़ी दीवारों पर चढ़ भी गए और उसके बाद खतरनाक फोर्सेस को क्रॉस भी कर लिया और किसी जादुई शक्ति से तुम यहां के सैकड़ों गार्ड से बचकर जेल से बाहर भी निकल जाओ। तब भी यहां से भाग नहीं पाओगे क्योंकि आगे तुम्हारा रास्ता समुंदर रोक लेगा। इसलिए टाइम बर्बाद मत करो और चुपचाप सजा काट लो कम से कम जिंदा तो बचे रहोगे। लेकिन मॉरिस अपने इरादे का पक्का था। वह हर हाल में इस जेल से भागना चाहता था। उस रात एक अफसर मॉरिस को बताता है कि तुम्हें कल से कारपेंट्री का काम दिया गया है। एक घंटे का 50 सेंट्स दिहाड़ी दी जाएगी। मॉरिस फौरन इस काम के लिए राजी हुआ क्योंकि उसे लगा कि वहां उसे कोई ऐसा औजार मिल सकता है जिससे उसके भागने में काम आ सकता है। अगले दिन मॉरिस लिटमस से यहां से बचने का रास्ता पूछता है। लिटमस कहता है अरे यह तो बहुत ही आसान है। हर सेल में एक एयर वेंट होता है उसके जरिए तुम छत पर पहुंच सकते हो वहां से शायद तुम बच पाओ। और मॉरिस की बातों पर मुस्कुराते हुए वहां से चला जाता है। तब डॉक मॉरिस को खबरदार कर देता है कि वुल्फ तुम्हारी तरफ आ रहा है। तभी वुल्फ मॉरिस पर चाकू से वार करने आता है। मॉरिस अपना कोट हाथ में लपेटकर उसके साथ लड़ने लग जाता है। इतने में एक गार्ड उसे रोकने आता है तो वुल्फ गार्ड पर भी चाकू से वार कर देता है। अब मामला बिगड़ जाता है और वॉच टावर का गार्ड शूट करने लगता है। तब जाकर मॉरिस और वुल्फ लड़ना बंद करते हैं। मॉरिस को पता नहीं था कि वॉच टावर पर भी एक गार्ड है। वह अब एक-एक करके इस जेल की हर बात को नोटिस करने लग जाता है। मॉरिस और वुल्फ को गार्ड्स डी ब्लॉक में ले जाते हैं जहां रात भर कैदियों को अंधेरे में रखकर टॉर्चर किया जाता है। यह एक ऐसा सेल था जहां कोई भी कैदी नहीं जाना चाहता था। जाने से पहले वुल्फ मॉरिस को धमकाता है कि बेटा तेरी मौत तो मेरे हाथों होगी। उस रात मॉरिस को तरह-तरह के टॉर्चर्स सहने पड़ जाते हैं जिससे उसकी हालत काफी खराब हो जाती है। दो हफ्ते तक इस अंधेरे वाले सेल में रहने के बाद उसे वापस उसके सेल में लेकर आते हैं जहां लिटमस अपने पालतू चूहे से मॉरिस को एक नोट भेजता है जिसमें लिखा होता है वेलकम बैक। मॉरिस। एक दिन चार्ली नाम का एक नया कैदी आता है जिसे मॉरिस के पास वाले सेल में रखा जाता है। मॉरिस और चार्ली में जल्दी दोस्ती हो जाती है। मॉरिस फिर उसे अपने दूसरे दोस्तों से भी मिलवाता है। उसी समय वार्डन बिना किसी को बताए हर एक कैदी के सेल को चेक करता है। जब वो डॉक के सेल में जाता है तो डॉक के सेल में उसके बनाए हुए कई पेंटिंग्स होते हैं। वार्डन हैरान रह जाता है कि दिन-ब-दिन उसकी पेंटिंग तो बढ़ती जा रही है। डॉक ने वार्डन की पेंटिंग भी बना के रखी होती है। उसे देखकर वार्डन मुस्कुराने लग जाता है। लेकिन पता नहीं क्यों अगले दिन वार्डन डॉक के सेल में बनाई गई सभी पेंटिंग्स को बाहर फेंकने का गार्ड्स को ऑर्डर देता है। वार्डन के इस फैसले ने डॉक को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया क्योंकि डॉक सिर्फ अपनी पेंटिंग के ही सहारे जिंदा था। वह अपने हर एक बनाए हुए पेंटिंग से बहुत प्यार करता था क्योंकि यहां उसकी सिर्फ एक ही खुशी थी और वो भी उस बेचारे से छीन ली गई। मॉरिस उसे समझाता है कि कोई बात नहीं वह सिर्फ पेंटिंग ही तो थी तुम और भी बना सकते हो। लेकिन डॉक इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहा था। अगले दिन उसे देखकर मॉरिस गार्ड से कहता है कि प्लीज डॉक पर नजर रखिए। वह बहुत ही परेशान दिख रहा है। कहीं वह खुद को नुकसान ना पहुंचा ले फिर गार्ड मॉरिस को कहता है तुम अपने काम से काम रखो। डॉक को भी मॉरिस के साथ कारपेंटर का काम दिया जाता है। तभी डॉक छुपकर मॉरिस की जेब में कुछ रख देता है। उसके बाद वह एक गार्ड को बुलाता है और कारपेंट्री के लिए दी गई कुल्हाड़ी से अपनी तीन उंगलियां काट लेता है और कहता है कि जिन उंगलियों से मैं पेंट नहीं कर सकता उनकी मुझे जरूरत नहीं है। यह कहकर वह चिल्लाने लग जाता है तब गार्ड उसे पकड़कर ले जाते हैं। मॉरिस देखता है कि डॉक ने उसके कोट में वही फूल डाल दिया है जिससे उसने अपनी पेंटिंग बनाई थी। शायद वह मॉरिस को बताना चाहता है कि इन लोगों ने मेरी खुशी मुझसे छीन ली। मॉरिस डॉक की कटी हुई उंगलियां उठाकर एक डिब्बे में डालता है और गार्ड को देखकर कहता है कि जाओ अपने वार्डन को दे दो। वह इसे देखकर बहुत खुश होगा। अगले दिन मॉरिस अपने सेल में बैठा होता है तभी वह देखता है कि एक कॉकरोच एयर वेंट के अंदर जा रहा है जिससे उसे अंदाजा हो जाता है कि यहां से बाहर जाने का कोई रास्ता जरूर होगा। इतने में इंग्लिश आकर बताता है कि डॉक ने खुद की उंगलियां इसलिए काटी क्योंकि उसे पेंटिंग करने की परमिशन रद्द कर दी गई थी। इसीलिए उसने तंग होकर अपनी उंगलियां काट ली। यह जानकर मॉरिस को बहुत गुस्सा आता है। अगले दिन डाइनिंग हॉल में वार्डन मॉरिस से पूछता है कि तुम इस डॉक को इतना सपोर्ट क्यों कर रहे हो वह कहता है ऐसा कुछ नहीं है। यह कहकर मॉरिस वापस टेबल पर जाकर बैठ जाता है। वहां उसकी मुलाकात दो भाइयों जॉन और क्लेरेंस से होती है। पर मॉरिस उनसे ऐसे बात करता है जैसे वह उन्हें पहले से जानता हो। जॉन और क्लेरेंस दरअसल यह दोनों किसी और जेल में मॉरिस के गैंग में थे। जॉन को अब जेल से भागने का काम आसान लगने लगा क्योंकि यह दोनों भाई मॉरिस की तरह शार्प माइंड थे और अब यह तीनों जेल से भागने की प्लानिंग करने लगे। दोपहर को चार्ली की गर्लफ्रेंड उससे मिलने आती है। दूसरी तरफ इंग्लिश की बेटी उससे मिलने आई होती है। इंग्लिश अपनी बेटी को देखते ही उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं क्योंकि उसकी बेटी उसकी गैर मौजूदगी में काफी बड़ी हो चुकी थी और इंग्लिश को अपनी बेटी का बचपन ना देख पाने का बहुत अफसोस था। दूसरी तरफ चार्ली को उसकी वाइफ बताती है कि तुम्हारी मां बहुत बीमार है और डॉक्टर कहते हैं कि वह एक-दो महीनों से ज्यादा नहीं बच पाएंगे। यह बात सुनकर अब चार्ली भी अल्काट्राज से भागने का सोचने लगता है और इतने में गार्ड आकर कहता है कि बात करने का समय खत्म हो चुका है। अब चार्ली बहुत परेशान होता है। वह उस रात मॉरिस से कहता है कि अगर तुम यहां से भागने का प्लान बनाओ तो मुझे भी शामिल कर लेना। अगले दिन मॉरिस चार्ली जॉन और क्लेरेंस की मीटिंग होती है तभी मॉरिस उन्हें बताता है कि हर सेल का एयर वेंट ऊपर छत पर खुलता है और दूसरी बात यह कि यह जगह खारे पानी से भरे समुंदर के बीच है जिसकी वजह से दीवारें कमजोर हो गई हैं। मेरे पास एक नेल कटर है और मैंने खुदाई पहले से शुरू कर दी है। अगर मैं थोड़ा-थोड़ा करके खोदूं और एक छोटा सा टनल बनाकर छत पर पहुंच जाऊं तो इस जगह की जांच करने के बाद पता चल जाएगा कि यहां से कैसे भागा जा सकता है। जॉन पूछता है कि रात को अगर गार्ड्स को पता चल गया कि तुम अपने सेल में नहीं हो तो उन्हें शक नहीं होगा क्या तभी क्लेरेंस बताता है कि इस मसले का हल मेरे पास है। वह कहता है कि यहां मेरे पहचान का एक बार्बर है जो कैदियों के बाल काटता है वह हमें बाल सप्लाई कर सकता है और उसे यूज करके हम एक डमी हेड बनाकर उसे बेड पर लिटा देंगे जिसके बाद अगर हम दीवार की सुरंग से निकलकर ऊपर छत पर भी होंगे तब गार्ड्स को शक नहीं होगा क्योंकि हमारे सेल के बेड पर नकली सिर रखे होंगे। पर बात अभी भी वहीं अटकी हुई थी कि जेल से तो निकल जाएंगे लेकिन समुंदर का पानी कैसे पार करेंगे। मॉरिस जॉन से कहता है देखो इसमें मुझे तुम्हारी मदद की जरूरत पड़ेगी। तुम तो क्लोथिंग डिपार्टमेंट में काम करते हो। वहां तुम्हें उन पुलिस अफसरों के लिए बनाए गए रेनकोट्स मिल जाएंगे। तो तुम कुछ रेनकोट्स चुराकर मुझे दे देना। हम उससे एक ट्यूब बोट और लाइफ जैकेट बनाकर समुंदर को पार कर सकते हैं। यहां चार्ली कहता है भाई मुझे भी कोई काम दो मैं भी तुम लोगों की मदद करना चाहता हूं। मॉरिस चार्ली से कहता है कि जब मैं वेंटिलेशन की जाली खोदूं तो तुम पहरा देना ताकि कोई गार्ड हमें देख ना ले। और जब तुम खोदोगे तब मैं पहरा दूंगा। मॉरिस का प्लान सभी को पसंद आता है और उसी रात में काम शुरू कर देते हैं। लेकिन दीवार खोदने के लिए नेल कटर बहुत छोटा था जिसे चलाने में मॉरिस को बहुत जोर लगाना पड़ता और मॉरिस को दीवार खोदने में काफी मुश्किल हो रही थी। उसके हाथ में कहीं छोटे भी आई लेकिन वह धीरे-धीरे उस होल को खोदने लगता है। अगले दिन वह खाने के टेबल पर अपने दोस्तों से कहता है कि मुझे खुदाई के लिए एक बड़े औजार की जरूरत है। नेल कटर से दीवार खुरेदना बहुत मुश्किल हो रहा है तभी मॉरिस ने अपने हाथ में चम्मच को देखते हुए उसके दिमाग में एक आईडिया आया। वह जानबूझकर चम्मच को अपने जूते पर घिसकर उसे गंदा कर देता है। उसके बाद मॉरिस ने गार्ड को बुलाया और कहा कि यह चम्मच गंदा है। मुझे दूसरा चम्मच दो बाकी लोगों ने भी गार्ड से उनका चम्मच बदलने की रिक्वेस्ट की। गार्ड को इसमें कोई गड़बड़ नहीं लगी और उसने फौरन चम्मच बदलने की इजाजत दे दी जिसके बाद वह सीधा टेबल की तरफ बढ़ता है। जहां एक और सिक्योरिटी गार्ड सीट पर बैठा होता है पर जैसे ही वह टेबल पर रखे हुए चम्मच बदलने लगता है तो जॉन ने वहां मौजूद गार्ड को बातों में उलझा लिया जिसका फायदा उठाते हुए मॉरिस ने एक के बजाय दो चम्मच उठा लिए और एक को जेब में छुपा कर रख दिया जिसके बाद वह सीधा अपने सेल में चला जाता है। रात को इंग्लिश उसे बुक देने आता है तो मॉरिस पूछता है कि क्या यहां पर वेल्डिंग करने वाला कोई इक्विपमेंट मिलेगा। इंग्लिश समझ जाता है कि मॉरिस के सिर पर अब भी जेल से भाग निकलने का भूत सवार है। वह कहता है कि मैं तुम्हें पहले भी बता चुका हूं कि तुम्हारी कोशिश बेकार हो जाएगी क्योंकि तुम पकड़े जाओगे और शायद अपनी जान भी गवा दोगे। इतने सालों में मुझे कभी भागने का ख्याल नहीं आया क्योंकि मैं जानता हूं यह इंपॉसिबल है लेकिन तुम जिद्दी हो तो मैं क्या कर सकता हूं करो कोशिश। लेकिन मॉरिस को उसकी वार्निंग का कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अगले दिन लिटमस से माचिस मांगता है और कहता है कि अगर आप मेरी मदद करेंगे तो मैं आपके चूहे को अपने हिस्से का खाना हर रोज दूंगा। लिटमस खुश होकर यह डील मान जाता है क्योंकि लिटमस को चूहा बहुत पसंद था। उसी रात लिटमस मॉरिस को अपने माचिस पास कराता है। मॉरिस नेल कटर के एक हैंडल को निकालता है जिससे वह एक छोटा सा बेलचा बनाने जा रहा होता है। फिर वह चम्मच को तोड़कर नेल कटर की हैंडल से जोड़ लेता है। फिर माचिस चलाकर दोनों को अच्छी तरह से वेल्ड करके एक नुकीला औजार तैयार कर लेता है। बस फिर क्या था वह वेंट के चारों ओर खुदाई शुरू करता है। चार्ली पहरा देता है अगर कोई गार्ड उस तरफ आया तो वह तुरंत सीटी मारकर मॉरिस को सिग्नल देगा पर पहरा देते-देते चार्ली की आंख लग जाती है और तभी वहां पर एक गार्ड आता है पर खुशकिस्मती से ऐन वक्त पर इंग्लिश ने बीच में आकर उस गार्ड का ध्यान भटकाया और दूसरी तरफ इंग्लिश की बातचीत सुनते हुए चार्ली की भी आंख खुल गई लेकिन टेंशन में वह सीटी भी नहीं मार पाता जिसके बाद वह कोई चीज गिरा देता है तो मॉरिस उसका इशारा समझकर वेंट को कवर करके बेड पर लेट जाता है। गार्ड पूछता है कि यहां कुछ जलने की स्मेल आ रही है। मॉरिस कहता है सर आपके रहते मजाल है कि कोई स्मोक करेगा मुझे तो कोई बू नहीं आ रही है। उस गार्ड को भी ठंडक पहुंचती कि चलो कोई तो मेरी कदर करता है। उसके जाते ही मॉरिस वेंट के चारों ओर कंक्रीट निकाल देता है लेकिन वह देखता है कि वेंटिलेशन जाली के साथ पेच भी घुसे गए हैं जिसे काटने के लिए कोई शार्प औजार लगेगा। इस दौरान मॉरिस को जब भी बाहर जाने का मौका मिलता तब वह ग्रिल से निकली हुई सीमेंट को चुपचाप बाहर गिरा देता। अगले दिन कारपेंटर का काम करते हुए वह एक मेटल उठा लेता है जो चाकू की तरह शार्प है लेकिन चार्ली उसे कहता है कि मेटल डिटेक्टर से बचकर तुम्हें इसे बाहर कैसे लेकर जाओगे। मॉरिस बहुत ही कॉन्फिडेंस से कहता है कि वह सब मैं देख लूंगा जब मॉरिस बाहर जाता है तो दरवाजे पर मेटल डिटेक्टर बजने लगता है। दरअसल मॉरिस मेटल को हाथ में उठा लाया था। गार्ड पूछता है कि यह क्यों लेकर जा रहे हो मॉरिस कहता है सर वह मैंने सोचा कि कपड़े टांगने के लिए इसे यूज करूंगा। गार्ड कहता है ज्यादा होशियार मत बनो और वह मुझे दे दो। यह कहकर गार्ड वह मेटल उससे ले लेता है और मॉरिस को पूरी तरह चेक करके जाने देता है लेकिन अपना हीरो तो हीरो है। दरअसल उसने दो मेटल चुराए थे एक हाथ में लाया था और दूसरा शूज में छुपा के रखा हुआ था। उस शार्प मेटल से वह ग्रिल को काट लेता है। अब बारी आती है गार्ड्स को चकमा देने के लिए नकली सिर बनाने का जिसके लिए यह चारों अपनी जिम्मेदारी का काम करते हैं। चार्ली गार्ड से थोड़ा पेंट मंगवाता है। वह गार्ड से कहता है कि मुझे आर्ट बनाने का शौक है। गार्ड भी इंकार नहीं करता और पेंट उसको लाकर दे देता है। मॉरिस उस होल से निकाले गए कंक्रीट को पीसकर एक पाउडर बनाता है। जॉन नाइ की दुकान से बाल इकट्ठा करके लाता है और क्लेरेंस लाइब्रेरी से पुरानी किताबें इकट्ठा कर लेता है। सारा सामान इकट्ठा होने के बाद मॉरिस पानी और पुराने मैगजीन का इस्तेमाल करके एक डमी सिर बनाने लगता है जिसके ऊपर पेंट और नकली बाल लगाकर बिल्कुल रियल दिखने वाला एक नकली सिर तैयार कर लेता है। साथ ही साथ मॉरिस ने अपने प्लान को और मजबूत करने के लिए नकली कार्डबोर्ड बनाए जिसे कोई शक नहीं कर पाएगा कि सामने की दीवार में किसी ने सुरंग बनाई है। एक रात मॉरिस ने अकेले ही ऊपर जाने का फैसला किया जिसके लिए उसने अपनी बनाई गई नकली खोपड़ी को बेड पर रखा और उसे गर्दन तक कंबल से ढक लिया जिसके बाद वह नकली कार्डबोर्ड लेकर सुरंग से बाहर निकल आता है। वहां मॉरिस पाइप्स को पकड़कर धीरे-धीरे ऊपर छत पर चढ़ जाता है। दूसरी तरफ चार्ली बाहर पहरा दे रहा होता है। छत पर पहुंचने के बाद मॉरिस देखता है कि वहां ऊपर एक लोहे का ग्रिल है जिस तक वह कूदकर भी नहीं पहुंच पाता। इसी बीच एक गार्ड आता है और चार्ली से पूछता है कि इतनी देर रात तक तुम पेंट क्यों कर रहे हो और तुम्हारा दोस्त मॉरिस आज इतनी जल्दी क्यों सो गया। चार्ली कहता है कि जी सर आज मॉरिस कारपेंट्री का काम करते हुए थक गया था इसलिए वह जल्दी सो गया। तभी अचानक गार्ड के हाथ से उसकी लाठी नीचे गिर जाती है। उसे उठाते हुए वह देखता है कि मॉरिस के बाल बहुत अजीब दिख रहे हैं। अब चार्ली डर के मारे कांपने लगता है कि आज तो काम से गए गार्ड मॉरिस के सेल के अंदर हाथ घुसाकर उसके बाल टच करता है तो मॉरिस पूछता है क्या हुआ सर मेरे बाल इतने खूबसूरत हैं क्या लकीली ऐन वक्त पर मॉरिस नीचे आकर वहां लेट गया था। अगले दिन मॉरिस अपने साथियों को बताता है कि छत पर एक रास्ता है लेकिन उसे एक ग्रिल से बांध के रखा हुआ है और वह ग्रिल बहुत ऊंचाई पर है। मुझे एक और साथी की मदद चाहिए तभी जॉन कहता है कि मैंने अपना वेंट पूरी तरह खोद दिया है। आज रात मैं भी वहां पहुंच जाऊंगा दोनों मिलकर ग्रिल को खोलेंगे। उसी रात मॉरिस और जॉन अपने वेंट्स के जरिए छत पर पहुंच जाते हैं। जॉन मॉरिस को उठाता है और मॉरिस ग्रिल को पकड़ लेता है। जॉन देखता है कि यह लोहे का ग्रिल बहुत ही मजबूत है और उसे पूरी तरह से वेल्ड किया गया है। उसे निकालने का एक ही रास्ता है और वह है इसे ड्रिल मशीन से काटना। अगले दिन म्यूजिक क्लास में सभी अपनी-अपनी मर्जी का इंस्ट्रूमेंट बजा रहे होते हैं तभी मॉरिस की नजर वहां रखे एक छोटे से पंखे पर पड़ती है जिसे देखकर मॉरिस को लगता है कि वह इस पर काम करके एक ड्रिल मशीन बना सकता है। जिसके लिए वह चार्ली से कहता है कि तुम किसी तरह करके इस पंखे को यहां से छुपा लो। चार्ली बड़ी आसानी से इस छोटे से पंखे को अपने इंस्ट्रूमेंट बॉक्स में छुपाकर रख देता है। जब चार्ली बाहर आता है तो गार्ड्स उसके इंस्ट्रूमेंट बॉक्स को चेक भी करते हैं लेकिन उन्हें पंखा नहीं नजर आता और चार्ली को जाने दिया। वह पंखा जैसे ही मॉरिस के हाथ लगता है तो मॉरिस उस पर काम करना शुरू कर देता है और कई घंटों बाद मॉरिस उस पंखे से एक ड्रिल मशीन तैयार कर लेता है। उस रात मॉरिस और चार्ली छत पर चढ़कर उस लोहे की रोड को ड्रिल मशीन से काटने लग जाते हैं। ड्रिल मशीन की आवाज काफी तेज थी जो कि ड्रिल की आवाज को सुनकर गार्ड्स ऊपर आने लगते हैं लेकिन तब तक मॉरिस ग्रिल का एक रोड काट देता है और ड्रिलिंग की आवाज बंद हो जाती है। ड्रिल की आवाज बंद होने के बाद गार्ड उसे नजरअंदाज करके वापस चला जाता है। अब इन चारों ने भागने के लिए अपने सभी रास्ते खोल दिए थे जिसके बाद वह मंगलवार की रात को दुनिया की सबसे सिक्योर जेल अल्काट्राज से भागने वाले थे जिससे आज तक कोई भी नहीं भाग पाया था। अगले दिन फिर उनकी मीटिंग होती है और वह भी मूवी हॉल में जहां सब मूवी देख रहे होते हैं। मूवी की आवाज के बीच मॉरिस जॉन और क्लेरेंस से पूछता है कि क्या तुम्हारा वेंट तैयार हुआ है और उन रेनकोट्स का क्या हुआ जिससे हम ट्यूब बोट्स और लाइफ जैकेट्स बनाने वाले थे। वह बताते हैं कि सब तैयार है हमारा डमी सिर भी एकदम रेडी है बस बच निकलने की देरी है। अगली सुबह नाश्ते के दौरान मॉरिस ने डॉक की दिए हुए फूल को टेबल पर रखा। वार्डन ने जब इस पूज को देखा तो वार्डन उनकी टेबल पर आकर वहां रखे हुए फूल को मसल देता है। यह देखकर लिटमस को बहुत गुस्सा आता है क्योंकि यह फूल डॉक का फेवरेट था और डॉक मर चुका था। लिटमस तो गुस्से में उस पर हमला करता है कि एक तो तुमने डॉक को मार दिया और दूसरी तरफ तुम उसकी दी गई एक छोटी सी निशानी को भी नहीं छोड़ रहे हो लेकिन जैसे ही वह वार्डन पर हमला करता है उसे अचानक हार्ट अटैक आ जाता है और वह नीचे गिर पड़ता है। मॉरिस को वार्डन पर बहुत गुस्सा आता है और चारों उसी रात बच निकलने का फैसला करते हैं। मॉरिस आधी रात का इंतजार कर रहा होता है ताकि गार्ड्स का पहरा जरा कमजोर हो जाए तो हम आसानी से बच निकल पाए। तभी मॉरिस के सेल में इंग्लिश उसे कुछ बुक्स देता है तो मॉरिस कहता है कि आखिरी बार तुमसे हाथ मिलाना चाहता हूं। इंग्लिश समझ जाता है कि मॉरिस ने यहां से बचने का पक्का प्लान बना लिया है। वह चुपचाप यहां से चला जाता है लेकिन फिर जो होता है वह मॉरिस ने बिल्कुल भी नहीं सोचा था। वार्डन अचानक उसके सेल को चेक करने आता है। जैसे वार्डन को किसी ने उसके प्लान के बारे में बता दिया हो। मॉरिस बहुत ज्यादा घबरा जाता है क्योंकि इतने महीनों की मेहनत के बाद उसकी मेहनत पर पानी फिरने वाला था। वार्डन ने मॉरिस के सेल के हर एक कोने को चेक करने का हुक्म दिया। गार्ड मॉरिस के सेल की हर एक चीज को चेक करता है लेकिन मॉरिस कोई आम कैदी नहीं था कि उसने कोई छोटा-मोटा प्लान बनाया था बल्कि उसने एकदम साफ और परफेक्ट प्लान बनाया था जिसे वार्डन तो क्या बल्कि वार्डन का दादा भी नहीं पकड़ सकता था। यहां तक कि गार्ड ने जब खास उस जगह से सूटकेस हटाया जहां मॉरिस ने सुरंग करके भागने का रास्ता बनाया था तो वहां भी मॉरिस नहीं पकड़ा गया क्योंकि उसने पहले से ही एक नकली कार्डबोर्ड बनाकर दीवार में बिल्कुल बारीकी से फिट कर लिया था। जब वहां कुछ नहीं मिलता तो वार्डन और गार्ड चले जाते हैं लेकिन गार्ड बताता है कि मॉरिस और चार्ली रात भर बातें करते रहते हैं। मुझे तो दाल में कुछ काला लग रहा है। वार्डन कहता है ठीक है कल तुम मॉरिस का सेल चेंज कर दो जिससे वह दोनों ना साथ रहेंगे और ना ही बात कर पाएंगे। अगले दिन ब्रेकफास्ट के टाइम पर वुल्फ मॉरिस को फिर धमकाता है और मॉरिस को कहता है कि आज रात तुम्हारी आखिरी रात होगी। मॉरिस अपने साथियों से कहता है कि यह गधा ठीक कह रहा है आज रात यहां मेरी आखिरी रात ही होगी। लेकिन दोपहर को ही वुल्फ मॉरिस पर चाकू से वार करने जाता है तभी इंग्लिश बीच में आकर वुल्फ को पकड़ लेता है। दरअसल इंग्लिश भी मॉरिस की मदद करना चाहता है। वह कामयाब हो या ना हो लेकिन इंग्लिश मॉरिस के काम में मदद करना चाहता है। उस रात मॉरिस जॉन क्लेरेंस और चार्ली ने अपने-अपने वेंट के रास्ते से निकलकर ऊपर छत पर मिलने का फैसला किया। यहां तो चार्ली अपने साथियों के साथ भागने के लिए राजी हो जाता है लेकिन फिर जैसे ही वह सेल में पहुंचता है तो उसे घबराहट होने लगती है। सेल में अकेला बैठकर उसने प्लान में शामिल ना होने का फैसला किया और उसके बाकी तीन साथी अपने-अपने वेंट के रास्ते से निकलकर ऊपर छत तक पहुंच जाते हैं। वह तीनों काफी देर तक चार्ली का इंतजार करते हैं लेकिन काफी टाइम गुजरने के बाद जब उन्हें लगता है कि चार्ली नहीं आएगा तो वह चार्ली को छोड़कर निकलने का फैसला कर लेते हैं। वह तीनों अपने प्लान के मुताबिक आगे बढ़ने लगे लेकिन इधर चार्ली की आंखों के सामने उसकी आजादी का सपना दूर होता जा रहा था। वह तीनों धीरे-धीरे सर्च लाइट से छुपकर भागने लगे। इस तरह से वह छुप-छुपकर बिल्डिंग के एंड पर पहुंच जाते हैं। तभी सेल में बैठे चार्ली के दिल में जोश आता है और वह भी भागने का इरादा कर लेता है। वह अपने वेंट के रास्ते से निकलकर ऊपर छत तक पहुंच जाता है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि वह अकेला वहां ऊपर के उस दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रहा था। यानी उसने अपनी आजादी का मौका डर की वजह से गवां दिया। दूसरी तरफ वह तीनों छत पर पाइप से लटककर नीचे जमीन पर आ जाते हैं और टावर में बैठे सिक्योरिटी गार्ड की नजरों से बचते हुए जेल की आखिरी दीवार तक पहुंच जाते हैं। और फिर वह तीनों बारी-बारी उस फेंस की दीवार पर चढ़कर जेल से बाहर निकल आते हैं। अब वह तीनों तेजी से दौड़ते हुए समुंदर के किनारे आ गए। फिर वह तीनों रेनकोट को निकालकर उसमें मुंह के जरिए हवा भरने लग जाते हैं। मुंह से भरने में उन्हें काफी टाइम लग रहा था लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। इसीलिए वह तीनों अपनी पूरी जान लगाकर जैसे-तैसे करके रेनकोट से बनी ट्यूब बोट को आखिरकार फुला देते हैं और बोट को पानी में डाल देते हैं। इस तरह से यह तीनों अल्काट्राज के रुतबे को मिट्टी में मिलाते हुए भाग जाते हैं। अगली सुबह एक गार्ड हर सेल को चेक कर रहा होता है। शुरुआत में गार्ड को सब कुछ नॉर्मल दिखाई देता है लेकिन जब वह चार्ली के पास पहुंचते हैं तो चार्ली अपने सेल में भूत की तरह खड़ा होता है और दिल ही दिल में खुद को ताने दे रहा होता है कि काश कल रात को थोड़ा सा हिम्मत जुटा लेता तो शायद बाकी लोगों के साथ बच निकल जाता। गार्ड पूछता है कि तुम्हारा दोस्त यह इतनी देर तक क्यों सो रहा है। यह कहकर वह मॉरिस के सेल में जाकर उसे आवाज देता है लेकिन मॉरिस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता तो गार्ड को गुस्सा आता है और वह सेल खोलकर उसे बालों से पकड़कर उठाने की कोशिश करता है। लेकिन जब गार्ड उसे जोर से ऊपर की तरफ खींचता है तो सिर नीचे गिर जाता है। यह देखकर गार्ड के पैरों तले जमीन ही खिसक गई क्योंकि मॉरिस अब सेल में नहीं बल्कि बाहरी दुनिया के मजे ले रहा है। बेड पर तो उसने अपना डमी हेड छोड़ दिया था जिसके बाद पूरे अल्काट्राज में सायरन बजने लग जाते हैं। पूरे जेल में यह बात फैल गई कि जेल से कुछ कैदी भाग चुके हैं जिसके बाद वार्डन जेल के चप्पे-चप्पे में उन तीनों को ढूंढने लगता है। जब वह तीनों जेल के अंदर नहीं मिलते तो वार्डन समुंदर में एक सर्च ऑपरेशन चलाता है। वार्डन को यकीन नहीं होता कि वो तीनों बच निकल गए। उसे लगता है कि जरूर तीनों पानी में मरे होंगे पर अंदर ही अंदर वार्डन जानता था कि वो तीनों बहुत ही स्ट्रांग थे। उन तीनों ने समुंदर के पानी को पार करके अब आजादी का सांस ले रहे होंगे। वार्डन से हेड क्वार्टर के अफसर सवाल पे सवाल उठा रहे होते हैं तुम क्या सो रहे थे जब वह तीनों बच निकले। वार्डन बहुत ही टेंशन में होता है लेकिन तभी वहां पर वार्डन को डॉक का वही फेवरेट फूल मिलता है। इसका मतलब यह था कि मॉरिस वार्डन से डॉक का बदला भी लेना चाहता था। तब सर्च टीम का हेड आकर बताता है कि सर हर तरफ सर्च हो चुका है लेकिन उनकी बॉडीज नहीं मिली। अब वार्डन अपनी नौकरी और खुद की इमेज बचाने के लिए उसे कहता है कि जैसा मैं कहता हूं वैसे रिपोर्ट लिखो लिखो कि उन तीनों ने बचने की कोशिश की लेकिन वह तीनों पानी में डूबकर मर गए। लेकिन वॉल्टन की इस बात पर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ जिसके बाद मॉरिस अल्काट्राज जेल तोड़ने से पूरी दुनिया में जीनियस के नाम से मशहूर हुआ। इस घटना के एक साल के बाद अल्काट्राज जेल को बंद कर दिया गया क्योंकि अब इसकी कोई गारंटी नहीं थी कि यहां से कोई बच नहीं सकता। इस तरह से सच्ची कहानी पर बनाई गई यह फिल्म खत्म हो जाती है। अगर वीडियो आपको अच्छी लगी हो तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को लाइक जरूर कीजिएगा।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript