[0:00]नमस्कार स्वागत है डिजाइनर केपी शर्मा चैनल पर मैं हूं कांता प्रसाद शर्मा। आज मैं आपको बताऊंगा कार्गो पैंट की कटिंग कैसे की जाती है तो आइए शुरू करते हैं।
[0:32]हां तो शुरू करते हैं आज हम देखेंगे कार्गो पेंट कैसे काटी जाती है? 34 इंची कमर होगी। 40 इंच की हिप है। और 11 इंच की बॉटम है। 38 लंबाई होगी। कमर हिप बॉटम और लंबाई। सबसे पहले लंबाई का निशान लगाएंगे। 38 लंबाई है। 1 इंच हम छोड़ देंगे।
[1:49]ठीक। 40 इंची इनके हिप हैं। चौथा हिस्सा हम ले लेंगे। अगर इनसाइड का नाप हमारे पास है तो उसका इस्तेमाल करेंगे वरना हम इसका चौथा हिस्सा ले लेंगे।
[2:38]आगे हम बढ़ाएंगे 1 1/2 इंची।
[2:50]इसको हम डाउन कर देंगे पौना इंची। और यहां से आधा इंच की शेप दे देंगे। ऊपर से बिल्कुल पेंट की तरह ही इसकी कटिंग होगी। इसका हाफ करेंगे 12 1/2, 6 1/4।
[3:22]बॉटम इनकी 11 है। यह हम रखेंगे। 3/4, 3/4 ये 11 इंची आ जाएगी तैयार। इसके बाद हमें इसको 5 इंची बढ़ाना है। 11 इंची हमने बॉटम रखी है 5 इंची अगर हम और इसको बढ़ा देंगे तो ये 16 इंची हो जाएगी। तो हमें 16 इंची पर निशान लगाना है। ठीक। एक निशान तो हमने यह लगाया है 16 इंची पर 5 इंची ज्यादा जितनी भी आपकी मोहरी होती है फिक्स मोहरी का नाप हमें लेना है। इस तरीके से हमें नाप लेना है। बिल्कुल फिक्स नाप लेना है और इससे 5 इंची ज्यादा हमें कटिंग में छोड़ना है लास्टिक के लिए। अगर लेडीज पेंट है तो 4 इंची का लास्टिक डाल देंगे और अगर जेंट्स पेंट है तो 1 इंची का लास्टिक काफी है। बाकी और जितने भी नाप है कमर के हिप के लंबाई के सब पेंट की तरह ही लिए जाएंगे। इसका सेंटर कर लेंगे। हाफ आ गया। यहां से यहां तक हाफ कर लेंगे। 13 1/2 इसके 2 1/2 इंची ऊपर हम ले लेंगे।
[5:12]ठीक। यह करने के बाद यहां से और यहां तक जहां हमने 16 इंची की मोहरी ली है हम इसको बिल्कुल सीधा कर देंगे। और यहां से यहां तक बिल्कुल हमें सीधा निशान लगाना है। इस तरीके से। इसके बाद हमें इसकी बैक काटनी है।
[6:12]इसकी जो बैक है हम रखेंगे 1 1/2 इंची यहां से आगे रखना है।
[6:55]ठीक। यहां से 40 का आठवां हिस्सा हम लेंगे। 5 इंची होता है।
[7:30]ठीक। यहां आता है 10 इंची। इसके बाद हम मार्जिन छोड़ देंगे।
[8:26]ठीक। इसके नीचे अगर आप लेडीज कार्गो पेंट काट रहे हैं तो कम से कम। क्योंकि लेडीज पेंट में चौड़ा इलास्टिक लगता है। 3 इंची का लास्टिक कम से कम उसमें लगाना होगा और जो जेंट्स पेंट है उसमें हम बारीक लास्टिक लगा सकते हैं 1 इंची का। ठीक। पॉकेट इसमें दो तो साइड में लगेंगी, दो बैक में लगेंगी, दो साइड में लगेंगी। छह पॉकेट होंगी इसकी। कार्गो पैंट का मतलब ही ये होता है कि उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान आ सके। उसी हिसाब से हमें पॉकेट का साइज रखना पड़ता है। अब हम इसकी कमर का चेक कर लेते हैं। ये हमारा फ्रंट है यहां से यहां तक। ये हमारा फ्रंट है। ये आता है 9 1/4 इंची। 9 1/4 इंची को हम यहां रखेंगे।
[9:37]ये 9 1/4 इंच है। हमारी जो कमर है वह 34 इंची है। 17 इंच पर यहां कमर आ जाएगी हमारी। यह हमारा बैक का निशान है। इतना हमारा मार्जिन दब जाएगा। इसके पीछे हमें 1 1/4 इंच की डट डालनी है। कार्गो पैंट की पॉकेट कैसे बनाई जाती है? यह मैं आपको अगले वीडियो में आपको बताऊंगा। सिर्फ मैं आपको पॉकेट बनाना बताऊंगा। आज के लिए बस इतना ही कल फिर मिलते हैं एक नए वीडियो के साथ। अभी आपने देखा कार्गो पेंट की कटिंग कैसे की जाती है। अगर यह वीडियो आपको पसंद आया तो लाइक बटन जरूर दबाइए। जो लोग नए हैं उनको बता दूं मैं हूं कांता प्रसाद शर्मा। मैं पिछले 40 साल से इस फैशन इंडस्ट्री में हूं जहां मैंने बड़े डिजाइनर्स और सेलिब्रिटीज के लिए काम किया है। इस चैनल पर मैं आपको सिखाऊंगा पेंट शर्ट कोट जैकेट टैक्सी डो ब्रिचिश शेरवानी कुर्ता पजामा इन सभी की सिलाई और कटिंग की पूरी जानकारी दूंगा। इसके अलावा वो सभी टेक्निक मैं आपको सिखाऊंगा जो आपको एक अच्छा टेलर ही नहीं अच्छा डिजाइनर भी बनाएगी। आज के लिए बस इतना ही कल फिर मिलते हैं एक नए वीडियो के साथ तब तक के लिए गुड बाय।



