[0:00]नमस्कार दोस्तों, मैं सोनू शर्मा। जरा कल्पना कीजिए, कोई इंसान 16,000 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर जाए। उसकी रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट जाए। डॉक्टर उसे कह दे, "अब तुम कभी ठीक से चल ही नहीं पाओगे।" और वही इंसान सिर्फ 18 महीने के बाद दुनिया की सबसे खतरनाक पहाड़ी माउंट एवरेस्ट की चोटी पर खड़ा हो। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है दोस्त, यह कहानी है उस इंसान की जिसने मौत को कई बार आंखों में देख कर कहा, बाद में आना। नाम है Bear Grylls. वह आदमी जो जिंदा रहने के लिए सांप, कीड़े और कच्चा मांस तक खा जाता है। 1974, इंग्लैंड में पैदा हुए Bear Grylls को बचपन से ही पहाड़, जंगल और एडवेंचर पसंद था। जब दूसरे बच्चे वीडियो गेम खेलते थे, Bear जंगलों में पेड़ पर चढ़ना, तैरना और चट्टानों पर चढ़ना सीख रहे थे। कौन जानता था यही चीज बाद में उनकी पहचान बनने वाली थी। और एक दिन फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। साल था 1996, Bear Grylls ब्रिटिश सेना में भर्ती हो चुके थे और SAS यानी स्पेशल फोर्सेस की ट्रेनिंग कर रहे थे। यह ट्रेनिंग इतनी खतरनाक बताई जाती है कि कई लोग इसे बीच में ही छोड़कर भाग जाते हैं। आज की ट्रेनिंग थी पैराशूट जंप। हेलीकॉप्टर लगभग 16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। और हेलीकॉप्टर के अंदर खड़े थे Bear Grylls. उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। हेलीकॉप्टर का दरवाजा खुला, एक तेज ठंडी हवा का झोंका अंदर आया, इंस्ट्रक्टर ने Bear को इशारा किया, Go. और अगले ही पल Bear Grylls ने बिना एक सेकंड सोचे छलांग लगा दी। कुछ सेकंड तक सब ठीक था पर अचानक वो हवा में तेजी से नीचे गिरने लगे। कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उनका पैराशूट ठीक से खुला ही नहीं। रस्सियां आपस में उलझ गई, कपड़ा आधा खुला, आधा मुड़ा रह गया। अब Bear तेजी से जमीन की ओर गिर रहे थे। नीचे धरती तेजी से पास आ रही थी। कुछ वक्त बचा था, लेकिन अब कुछ भी करने का मौका नहीं था और फिर जोरदार धमाका हुआ। Bear Grylls जोरदार टक्कर के साथ जमीन से टकराए। चारों तरफ सन्नाटा छा गया। साथी सैनिक दौड़ते हुए पहुंचे। Bear Grylls जिंदा तो थे लेकिन उनका शरीर हिल नहीं रहा था। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। चेकअप हुआ और डॉक्टरों ने जो बताया उसने सबको चुप करा दिया। Bear Grylls की रीढ़ की तीन हड्डियां पूरी तरह से टूट चुकी थी। डॉक्टर ने कहा, "तुम्हारा जिंदा बचना ही एक चमत्कार है लेकिन अब शायद तुम ठीक से चल भी नहीं पाओगे।" कई महीनों तक Bear Grylls अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहे। दर्द इतना था कि बैठना भी मुश्किल था, लेकिन उस दर्द के बीच उन्होंने एक डिसीजन लिया। उन्होंने कहा, "अगर ईश्वर ने बचाया है तो कुछ बहुत बड़ा करके दिखाऊंगा।" और दोस्तों, सिर्फ 18 महीने के बाद वही इंसान जिसकी रीढ़ की हड्डी तीन जगह से चूर हो गई थी, वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर खड़ा था। उस पर Bear Grylls ने आसमान की तरफ देखा और कहा, "अगर इंसान ठान ले ना तो टूटी हुई हड्डियां भी सपनों को पूरा करने से रोक नहीं सकती।" 1998 में Bear Grylls सिर्फ 22 साल की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे कम उम्र के ब्रिटिश माउंटेंनियर बन गए। सोचिए, डॉक्टर जिसे कह रहे थे तुम चल नहीं पाओगे और वही इंसान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर खड़ा था। यही फर्क होता है दोस्त, कमजोर सोच और मजबूत सोच में। और उसके बाद Bear Grylls ने दुनिया को वह दिखाया जिसकी कल्पना भी ज्यादातर लोग कर नहीं सकते। उन्होंने शुरू किया एक ऐसा शो जो बाद में दुनिया के सबसे खतरनाक सरवाइवल शो में गिना जाने लगा। नाम था Man vs Wild. इस शो में Bear Grylls सबसे खतरनाक जगहों पर जाते थे। सहारा का रेगिस्तान, Amazon का जंगल, हिमालय की बर्फीली चोटियां। यह सब ऐसे इलाके थे जहां एक-एक गलती का मतलब था सीधी मौत। और वहां यह सिखाते थे कि अगर इंसान यहां फंस जाए तो कैसे जिंदा रहे। गुफा से मुझे बाहर जाने का रास्ता तो मिल गया है लेकिन अगर फिर से जंगल में गया तो वहां छिपे खतरों का सामना करना होगा। लेकिन असली हैरानी तो तब होती थी जब लोग देखते थे कि Bear Grylls वहां जिंदा रहने के लिए क्या-क्या करते हैं। कभी वो जिंदा सांप पकड़कर खा लेते थे। कभी पेड़ों की छाल के अंदर छिपे कीड़े और लार्वा निकालकर खा लेते थे। कभी जंगल में फंसने पर कच्चा मांस खाकर खुद को जिंदा रखते थे और कई बार तो गंदे, बदबूदार पानी को भी पीना पड़ा क्योंकि सरवाइवल में चुनाव नहीं होता। लेकिन एक घटना तो ऐसी थी जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई। एक बार रेगिस्तान में शूटिंग के दौरान Bear Grylls के पास पानी खत्म हो गया। चारों तरफ सिर्फ रेत, तपता सूरज और कई किलोमीटर तक पानी का नामोनिशान नहीं था। ऐसे में उन्होंने एक मरा हुआ ऊंट देखा। उन्होंने चाकू से उसका पेट खोला और उसके अंदर जमा तरल पदार्थ को पीकर खुद को जिंदा रखा। टीम के लोग भी देखकर हैरान थे। बाद में जब लोगों ने पूछा, "तुम यह सब कर कैसे लेते हो?" तो Bear Grylls ने मुस्कुराते हुए कहा, "सरवाइवल में घिन की कोई जगह नहीं होती। जिंदगी बचानी हो तो घिन से दोस्ती करनी पड़ती है।" और शायद यही वजह है कि आज दुनिया Bear Grylls को सिर्फ एक एडवेंचर नहीं बल्कि जिंदगी से लड़ना सिखाने वाला इंसान मानती है। और फिर आई वो रात जो उनकी जिंदगी की शायद सबसे भारी रात होने वाली थी। वो आर्कटिक की बर्फीली धरती पर खड़े थे। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ बर्फ। तेज बर्फीली हवा चल रही थी। तापमान था -30°C. pretty 45 miles an hour. It's down here. इतनी ठंड में अगर इंसान बिना सही शेल्टर के बाहर रह जाए तो कुछ ही घंटों में शरीर का तापमान गिरने लगता है। हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं और धीरे-धीरे मौत करीब आने लगती है। लेकिन उस रात Bear Grylls के पास ना तो कोई टेंट था और ना कोई सेफ जगह। अब रात हो गई थी। उन्होंने चारों तरफ देखा और फिर एक अजीब सा फैसला किया। उन्होंने बर्फ में एक गहरा गड्ढा खोदना शुरू किया। धीरे-धीरे हाथ जम रहे थे। हवा चेहरे को काट रही थी और आखिरकार उन्होंने बर्फ में इतना बड़ा गड्ढा बना लिया जिसमें एक इंसान लेट सके। फिर उन्होंने अपने शरीर को उस गड्ढे में समेट लिया। ऊपर से बर्फ डाल दी ताकि ठंडी हवा सीधे शरीर तक ना पहुंचे। अब जरा सोचिए, बाहर -30 डिग्री सेंटीग्रेड की जानलेवा ठंड और एक इंसान पूरी रात बर्फ के अंदर सो रहा है। This is at 2 a.m. And I managed to do off. वो रात बेहद लंबी होने वाली थी, लेकिन सुबह जब सूरज की पहली किरण बर्फ पर पड़ी तो उस बर्फीले गड्ढे से एक हाथ बाहर निकला। फिर धीरे-धीरे Bear Grylls उठे, बर्फ झाड़ी और मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखा और कहा, "कभी-कभी जिंदा रहने के लिए आपको प्रकृति से लड़ना नहीं उसे समझना पड़ता है।" बड़ी गहरी बात है और यही फर्क होता है एक आम इंसान और एक सरवाइवर में। उनका शो Man vs Wild इतना फेमस हो गया कि पूरी दुनिया के करोड़ों लोग इसे अब देखने लगे। लेकिन उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आपको इस बात से लगेगा कि दुनिया के बड़े-बड़े नेता और celebs उनके शो में जाने लगे। 96 में अमेरिका के राष्ट्रपति Barack Obama Bear Grylls के साथ जंगल के सफर पर निकले। यह एपिसोड अलास्का के बीहड़ और बर्फीले इलाकों में शूट किया गया। चारों तरफ ऊंचे पहाड़, जंगलों की गहरी खामोशी और दूर-दूर तक फैले ग्लेशियर। Bear Grylls राष्ट्रपति ओबामा को उस कठिन इलाकों में लेकर निकल पड़े जहां इंसान का पहुंचना आसान नहीं होता। यहीं Bear Grylls ने एक जंगली नदी से सैल्मन मछली पकड़ी और उसे वहीं आग पर पकाकर राष्ट्रपति ओबामा को चखने के लिए कहा। I found this on the river bank. This was half eaten by a bear. फिर उन्होंने ग्लेशियर से पिघले पानी से जंगल में उगने वाले पौधे Catkins से चाय बनाई और राष्ट्रपति को पिलाई। कल्पना कीजिए, दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति और सामने जंगल की आग पर बनी चाय। उस सफर के दौरान ओबामा ने अपने राष्ट्रपति होने की जिम्मेदारियां, एक पिता होने के अनुभव के बारे में खुलकर बात करी। उस एक एपिसोड ने दुनिया को यह एहसास करा दिया, चाहे कोई आम इंसान हो या दुनिया का सबसे ताकतवर नेता, प्रकृति के सामने हम सब एक जैसे ही होते हैं। एक ऐसे ही एपिसोड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी Bear Grylls के साथ जंगल में दिखाई दिए। वैसे सर आपको पता है टाइगर को पीछे छोड़ने के लिए मुझे कितना तेज दौड़ना होगा? आप बताइए। आपसे तेज। हम्, आपसे तेज। अगर मैं आपसे तेज दौड़ूंगा तो वो आपको खा लेगा। यह एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट हुआ। दोनों घने जंगलों के बीच नदी पार करते हुए दिखे। बांस से बनी नाव में सफर करते हुए देखे गए। संदेश फिर वही था कि इंसान कितना ही शक्तिशाली क्यों ना बन जाए, प्रकृति हमेशा उससे बड़ी रहती है। फिल्म स्टार रजनीकांत, हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स, अजय देवगन, अक्षय कुमार, विक्की कौशल सभी उनके साथ उनके शो में कभी ना कभी नजर आ ही चुके हैं। दोस्तों, Bear Grylls की यह कहानी सिर्फ जंगल की नहीं है। यह जिंदगी की कहानी है। जिंदगी भी जंगली ही है। कभी पैसे की कमी, कभी रिश्तों की समस्या, कभी असफलता, कभी मौके नहीं मिलते, कभी लोग साथ छोड़ देते हैं। लेकिन जो इंसान हर सिचुएशन में Survive करना सीख जाता है उसे कोई हरा नहीं सकता। अगर Bear Grylls टूटे हुए शरीर के साथ माउंट एवरेस्ट पर चढ़ सकता है तो हम अपनी जिंदगी क्यों नहीं बदल सकते? याद रखिए शरीर हार मानता है, दिमाग नहीं। और जिस दिन आपने यह तय कर लिया कि मैं हार नहीं मानूंगा उस दिन आपकी जिंदगी का मैन वर्सेस वाइल्ड शुरू हो जाएगा। अगले किसी और वीडियो के साथ जल्द मिलता हूं, जय हिंद।

Man Vs Wild | The Toughest Mindset | Sonu Sharma
SONU SHARMA
9m 55s1,678 words~9 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


