[0:00]हमारे देश में किसी को ट्रोल करना एक फैशन जैसा बन गया है। ये जो लड़का आपको इस वीडियो में दिख रहा है, जेईई का मेन टॉपर है ये।
[0:06]इतना ज्यादा टफ एग्जाम। खाना, पीना, सोना सब भूल जाता है इंसान इतने मार्क्स लाने के लिए।
[0:11]सारा खेलना, कूदना सब चीज सैक्रिफाइस करनी पड़ती है।
[0:14]पर इंटरनेट पे लोग इसके डांस के लिए इसे ट्रोल कर रहे हैं, कि ये तो रोबोट जैसा डांस कर रहा है।
[0:18]पढ़ाई लिखाई के चक्कर में अंदर की सारी फीलिंग्स निकल गई।
[0:21]एकदम ज़ॉम्बी जैसा लग रहा है। कोई इसे एआई डांस बोल रहा है।
[0:24]कि घर वाले इसके हाथ पकड़ के इसका डांस करवा रहे हैं। उससे डांस भी नहीं हो रहा।
[0:27]अब से कुछ सालों बाद जब ये बच्चा करोड़ों कमाएगा, किसी बड़ी कंपनी का मालिक बनेगा, उसके बाद इन लोगों के रिएक्शन देखना।
[0:34]कुछ लोगों को सिर्फ अपना ईगो सेटिस्फाई करना होता है। दूसरों की जीत हर एक को हजम नहीं होती।
[0:39]और ये जो लोग उल्टा सीधा बोल रहे हैं बच्चे को, ये वही लोग हैं ज्यादातर जो फेल होते होंगे एग्जाम्स में।
[0:43]किसी को ट्रोल करने की जगह सपोर्ट दिखाना चाहिए।



