Thumbnail for Labubu Doll Horror Story | Horror Stories in Hindi | सच्ची कहानी | KM E308🔥🔥🔥 by Khooni Monday

Labubu Doll Horror Story | Horror Stories in Hindi | सच्ची कहानी | KM E308🔥🔥🔥

Khooni Monday

11m 0s1,685 words~9 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]दोस्तों, हम हर हफ्ते बड़ी मेहनत से आपके लिए एक दिल दहला देने वाली एनिमेटेड हॉरर स्टोरी बनाते हैं। तो अगर आप हमारी यानी खूनी मंडे चैनल की कहानियां एंजॉय कर रहे हैं, तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए। और हमारी लेटेस्ट वीडियोस की नोटिफिकेशन के लिए बेल आइकन दबाना मत भूलना।

[0:26]लाबूवू हॉरर स्टोरी। मेलिन अपने डॉग बाओ के साथ चाइना के शंघाई शहर में रहती थी। वैसे तो वो चाइना के एक छोटे से गांव से थी पर अपने फादर की डेथ होने के बाद वो अपनी मां और बहन के लिए पैसे कमाने शंघाई शिफ्ट हुई थी। मेलिन की पर्सनैलिटी बहुत ही स्वीट सी थी और वो एक टॉय शॉप में काम करती थी। उसे टॉयज बहुत पसंद थे, लेकिन उन टॉयज में से उसे सबसे ज्यादा पसंद थी डॉल्स। क्योंकि वो एक टॉय शॉप में काम करती थी, तो वो डिस्काउंटेड रेट्स पर अपनी मनपसंद डॉल्स ले लेती थी। उसके घर में अलग-अलग देशों से आई हुई यूनिक डॉल्स थी। एक दिन उसकी शॉप में एक लिमिटेड एडिशन लबूबू डॉल का कलेक्शन आया। जहां सारी डॉल्स आते ही बिक गईं। एक डॉल मेलिन ने पहले से ही अपने लिए अलग रख ली थी। उस लबूवू डॉल का कलर गोल्डन था, एक ऐसा शेड जो बाकी लबूवू डॉल से अलग था। वो डॉल बहुत ही सुंदर थी, और उस लबूवू जितनी क्यूट स्माइल मेलिन ने पहले कभी नहीं देखी थी। मेलिन उस लबूवू डॉल को अपने घर ले गई। वो उस दिन बहुत खुश थी, और बस उस लबूवू डॉल को निहारती जा रही थी। उस डॉल की प्यारी सी नीली आंखें, गोल्डन कलर का सुंदर सा फर, लंबे-लंबे कान और प्यारी सी बड़े-बड़े दातों वाली स्माइल। मेलिन ने उस लबूवू को जोर से गले लगाया। उसकी ढेर सारी फोटोस खींची और अपने डॉग बाओ को उसकी डॉल फैमिली के नए मेंबर से इंट्रोड्यूस कराया। पर जहां बाओ सारी डॉल्स को देखकर खुशी से अपनी पूछ लाता हुआ पूरे कमरे में इधर-उधर भागता था। वहीं वो उस लबूवू डॉल को देखकर बहुत जोरों से भौंकने लगा। गुर्राने लगा। मेलिन को ये बात थोड़ी अजीब लगी पर उसने सोचा कि बाओ शायद डर रहा होगा। तो उसने डॉल को अपनी शेल्फ पर रखा और सोने चली गई। मेलिन का डॉग बाओ जो हमेशा उसके पास सोता था उस डॉल को घूर रहा और कमरे से बाहर भाग गया। अगली सुबह ऑफिस जाने से पहले बाओ लबूवू को देखकर जोर से भौंक रहा था। जैसे ही मेलिन घर से निकलने वाली थी बाओ ने उसकी जींस पकड़ ली और उसे खींच कर उसके शेल्फ के पास ले जाने लगा। मेलिन ने बाओ को डांटा, लेकिन वो सुन ही नहीं रहा था। मेलिन ने गुस्से में बाओ को बाथरूम में बंद कर दिया और शॉप के लिए निकल गई। उस दिन उसका अपने टॉय स्टोर में सबसे खराब दिन गुजरा। हमेशा सबसे प्यार से बात करने वाली मेलिन अपने कस्टमर से लड़ पड़ी और उसे पता नहीं उस पर इतना गुस्सा आ गया कि वो उसके ऊपर चिल्ला दी। उसके बॉस ने उसी वक्त मेलिन को बहुत डांटा और उसे काम से निकाल दिया। मेलिन को कुछ समझ नहीं आया कि उसे अचानक इतना गुस्सा कैसे आ गया। वो रोते-रोते वापस घर गई। उसने अपने बाथरूम का दरवाजा खोला।

[3:57]और तभी बाओ जोर से भौंकने लगा। लेकिन रोती हुई मेलिन का चेहरा देखकर वो शांत हो गया। और उसकी भी आंखों में आंसू आ गए। मेलिन उस रात जल्दी सो गई थी। सोते हुए उसे किसी की हंसी सुनाई दी। एक अजीब सी हंसी जो उसने कभी नहीं सुनी थी। तभी उसने देखा कि उसके कमरे के कोने में कोई खड़ा हुआ उसे घूर रहा है। अंधेरे की वजह से वो उसे ठीक से देख नहीं पा रही थी। उसने बिस्तर से उठ कर देखा तो वहां कोई नहीं था। बस वहां वो लबूवू डॉल पड़ी थी, जिसे मेलिन ने वापस शेल्फ पर रख दिया और फिर से सोने चली गई। उस रात मेलिन को एक सपना आया, जिसमें वो अपने कमरे में थी और वहां एक बहुत ही अजीब सा दिखने वाला जानवर जैसा कुछ था। जिसके बड़े-बड़े नुकीले दात थे, भयानक लंबे और दातों से भी ज्यादा नुकीले नाखून थे और उसका पूरा शरीर लाल रंग का था। वो जगह-जगह से सड़ रहा था। धीरे-धीरे वो मेलिन के पास आ गया और उसका गला घोटने के लिए आगे बढ़ा। मेलिन डर के मारे जोर से चिल्लाई, पर वो जानवर उससे ज्यादा जोर से एक भयानक हंसी हंसने लगा। और उसने अपने नुकीले पंजों से मेलिन पर अटैक कर दिया। डर के मारे मेलिन की आंख खुल गई। लेकिन तब उसने देखा कि वो लबूवू डॉल उसके ऊपर बैठी है। मेलिन की चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर उसका कुत्ता बाओ भागता हुआ कमरे में आ गया। मेलिन को समझ नहीं आया कि वो लबूवू डॉल जिसे उसने सोते हुए शेल्फ पर रखा था, वो उसके बेड पर कहां से आ गई? उसने ध्यान से उस डॉल को देखा तो वो डॉल अब पहले से ज्यादा हंस रही थी। मेलिन कुछ समझ पाती, कि इससे पहले ही मेलिन के डॉग बाओ ने उस डॉल को अपने दातों से खींचा और उसने उसके चिथड़े-चिथड़े कर दिए। मेलिन पसीने से भीगी हुई थी, और उसका सर दर्द से फट रहा था। इसलिए उसने बाओ को कुछ नहीं कहा। मेलिन ने उस लबूवू डॉल को डस्टबिन में डाला और बाओ को अपने पास बुलाकर फिर से सोने चली गई। जब वो सुबह उठी तो उसका सर पिछली रात से भी ज्यादा दर्द कर रहा था। साथ ही साथ उसके हाथों पर छोटे-छोटे लाल दाने आ गए थे। बाओ भी कमरे में नहीं था। उसने बाओ को आवाज लगाई पर उसको अपनी बात का कोई जवाब नहीं मिला। मेलिन हॉल में गई, लेकिन बाओ वहां भी नहीं था। वो पूरा घर ढूंढने लगी, लेकिन वो कहीं नहीं मिल रहा था। आखिर में वो अपने बाथरूम में गई। बाओ बाथरूम में भी नहीं था, लेकिन जब उसने अपना चेहरा शीशे में देखा तो उसका पूरा चेहरा उन छोटे-छोटे लाल दानों से भर गया था। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उसे काटा हो। तभी बाथरूम मिरर में उसे दिखा कि उसके कंधे के पीछे कुछ भयानक सा था जो बिल्कुल उस जानवर जैसा लग रहा था जो उसके सपने में आया था। और वो जोर-जोर से हंस रहा था। पर जैसे ही मेलिन मुड़ी, वहां कोई जानवर नहीं बल्कि बाथरूम के शेल्फ के ऊपर लबूवू डॉल रखी थी। मेलिन को यह अपनी आंखों का धोखा लगा। उस लबूवू डॉल को तो उसके कुत्ते बाओ ने तहस-नहस कर दिया था, तो अब वो डॉल वहां कैसे आ सकती थी? बल्कि अब उस डॉल के चेहरे की स्माइल एक प्यारी सी स्माइल से बदल कर एक बहुत भयानक हंसी में बदल चुकी थी। मेलिन अब घबरा गई थी और वो बाओ को आवाज देती हुई घर के बाहर चली गई। लेकिन वो आसपास कहीं नहीं मिल रहा था। जब वो वापस घर में घुसी तो उसके होश उड़ गए। वो लबूवू डॉल अब किचन के सिंक के पास पहुंच गई थी। उस डॉल के हाथ और दात लाल पड़े थे। जब मेलिन ने सिंक के नीचे देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। वहां उसके डॉग बाओ की बॉडी पड़ी थी और उसमें से खून बह रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे उसको किसी ने बुरी तरह नोच खाया है। बाओ मर चुका था और ये देखकर मेलिन की हालत खराब हो रही थी। उसे समझ आ गया था कि ये लबूवू डॉल कोई आम डॉल नहीं है। उसने इंटरनेट पर लबूवू डॉल से जुड़ी इंफॉर्मेशन सर्च करनी शुरू कर दी। इंटरनेट पर उसने न्यूज़ पढ़ी तो कई लोगों को उनकी लबूवू डॉल्स हंट कर रही थी। पूरी दुनिया भर में लबूवू डॉल्स के हंटेड होने के ऐसे कई केसेस सामने आ चुके थे। लबूवू डॉल लोगों को बाइट कर रही थी और उनके साथ बुरी-बुरी चीजें घट रही थी। जैसे उनकी जॉब चले जाना, उनका बीमार हो जाना या उनके किसी करीबी की मौत। ये सब न्यूज़ पढ़कर मेलिन और ज्यादा डर गई थी। उसे समझ आ गया था कि उसकी लबूवू डॉल हंटेड है। उसने देरी ना करते हुए डॉल में आग लगा दी और उसकी राख को एक जार में डाल कर पास की नदी में बहा दिया। उस रात ये सारा किस्सा उसने अपनी छोटी बहन को फोन पर बताया। मेलिन को लगा कि शायद अब उस लबूवू डॉल से उसे छुटकारा मिल गया है। लेकिन अगली सुबह मेलिन के घर से उसकी डेड बॉडी मिली। और उसकी बॉडी के पास वही लबूवू डॉल पड़ी थी। जिसे उसकी टॉय स्टोर में काम करने वाली एक फ्रेंड अपने साथ ले गई। आजकल कुछ लोग इंटरनेट पर ये भी कह रहे हैं कि लबूवू डॉल एक बहुत ही खतरनाक और एक ईविल डीमन पजुजू का दूसरा रूप है। कई कंट्रीज में इन्हीं इंसिडेंट्स के चलते लबूवू को बैन कर दिया गया है। तो कई जगह लबूवू पर प्रीस्ट ने एक्सोसिसिज्म भी किए हैं। दोस्तों आपको क्या लगता है क्या लबूवू डॉल सच में कर्सड है क्या उसमें सच में एक डीमन है या ये सब बस एक अफा है? हमें कमेंट्स में जरूर बताइए। दोस्तों पिछले साल हमने इंडिया का सबसे बड़ा हॉरर फेस्टिवल किया, हॉरर कॉन। और आपने हमें उसके लिए खूब सारा प्यार दिया, आप सपोर्ट किया। आप वहां आए अपने फेवरेट हॉरर क्रिएटर्स से मिले, खूब सारी मस्ती करी, खूब सारे हॉरर गेम्स खेले, खूब सारे हॉरर विलेन से मिले, हैलोवीन हम लोगों ने सबने साथ में मनाया। इस साल हम फिर से आपके लिए लेकर आए हैं हॉरर कॉन जो कि होने वाला है पिछले साल से और भी बहुत ज्यादा बड़ा। क्योंकि इस साल हम पूरे दो दिन तक हॉरर को सेलिब्रेट करेंगे। आपके फेवरेट हॉरर स्टोरी टेलर्स आएंगे। हम एक हॉरर की पार्टी करेंगे जहां हम नाचेंगे, गाएंगे, मस्ती करेंगे और खूब सारे मजे करेंगे। तो आओ हॉरर कॉन में 25th अक्टूबर और 26th अक्टूबर को हो रहा है एनएसआईसी ओकला, दिल्ली में। और दोस्तों हॉरर कॉन के अपडेट्स के लिए हॉरर कॉन इंडिया का इंस्टाग्राम हैंडल अभी फॉलो कर लो। लिंक इन द पिन कमेंट। और अगर आपको हमारी कहानी पसंद आई, तो सब्सक्राइब करिए खूनी मंडे को।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript