[0:00]चीन का एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसने बनते ही 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए. जी हां, आपने सही सुना. हम बात कर रहे हैं शेंजंन जॉनसन सी लिंक प्रोजेक्ट की.
[0:09]ये चीन का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे दो ब्रिज, दो आर्टिफिशियल आइलैंड और एक अंडर वाटर टनल से मिलकर बनाया गया है.
[0:17]इसमें दुनिया का सबसे बड़ा स्पैन, सबसे बड़ा ब्रिज डेक और सबसे बड़ा ऑफशोर सस्पेंशन एंकर लगाया गया है.
[0:24]और तो और, यह ब्रिज 83 मीटर प्रति सेकंड की विंड स्पीड को भी आसानी से झेल सकता है, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है.
[0:32]इस प्रोजेक्ट में दुनिया का सबसे लंबा आठ लेन वाला टू-वे ट्यूब टनल भी शामिल है.
[0:37]यह प्रोजेक्ट सच में इंजीनियरिंग का एक मास्टरपीस है.



