[0:02]अगले 8 मिनटों में मैं आपके साथ शेयर करने वाला हूं अपनी पर्सनालिटी को बेहद आकर्षक बनाने के आठ आसान टिप्स।
[0:22]एक चीज ऐसी है जो सब चाहते हैं। आपकी चाहे उम्र कोई भी हो, आपका प्रोफेशन कोई भी हो, आप चाहे कुछ भी करते हो, कहीं पर भी हो। हम सबको एक चीज चाहिए वह है अट्रैक्टिव पर्सनालिटी, एक शानदार सा व्यक्तित्व। और ना सिर्फ बिजनेस के लिए, जॉब के लिए, करियर के लिए बट जिंदगी में भी एक अच्छी खुशहाल जीवन के लिए लोगों से इंटरेक्ट करने के लिए मिलने जुलने के लिए आपके पास होनी चाहिए एक आकर्षक व्यक्तित्व, अट्रैक्टिव पर्सनालिटी। और एक ऐसा टॉपिक है यह जिस पर लाखों किताबें लिखी गई हैं, शायद सैकड़ों वीडियो होंगे और मैं भी आपसे शायद कई दिनों तक लगातार बात कर सकता हूं इस पर्सनालिटी के टॉपिक पे। लेकिन इस वीडियो में मैंने और मेरी टीम ने मिलकर बहुत मेहनत से आपके लिए आठ ऐसे खास टिप्स ढूंढे हैं। जो कोई भी इंसान तुरंत इंप्लीमेंट कर सकता है, आसानी से समझ सकता है। और यह आठ के आठ बहुत खास हैं और हमारे पास 50 पॉइंट्स थे उससे हम इसको कम करते करते आठ खास पॉइंट्स पे लाए हैं। तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। अगले 8 मिनटों में मैं आपके साथ शेयर करने वाला हूं अपनी पर्सनालिटी को बेहद आकर्षक बनाने के आठ आसान टिप्स। और अगर आपने अब तक हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया डू इट राइट नाउ, ताकि हर हफ्ते जो हम कमाल का कंटेंट आपके लिए पोस्ट करते हैं, आप गलती से भी उस कमाल के कंटेंट से चूक ना जाएं। देखिए पहली चीज अगर आपको एक आकर्षक व्यक्तित्व चाहिए अट्रैक्टिव पर्सनालिटी चाहिए तो वह है एक्सेप्ट योरसेल्फ। खुद को स्वीकार करिए। आप चाहते हैं पूरी दुनिया आपकी कद्र करे। लेकिन मेरे दोस्त, सबसे पहले क्या तुम खुद की कदर करते हो? आप चाहते हैं सारी दुनिया आपसे प्यार करे लेकिन मेरे दोस्त, क्या तुम खुद से प्यार करते हो? जिस दिन तुम खुद से प्यार करना शुरू कर दोगे, जिस दिन तुम खुद को स्वीकार कर लोगे, अपनी स्ट्रेंथ को, अपनी वीकनेसेज को, अपने बैकग्राउंड को, आप जहां भी जैसे भी तुम हो, जिस दिन तुमने खुद को स्वीकार कर लिया ना उस दिन तुम रास्ते खोल दोगे पूरी दुनिया के ताकि पूरी दुनिया तुम्हें प्यार कर सके तुम्हें स्वीकार कर सके। तो अपने खुद को स्वीकार करना पहली रिक्वायरमेंट है। क्योंकि जब आप खुद को स्वीकार करते हैं ना तो आप फिर कंफर्टेबल हो जाते हैं। और जब आप कंफर्टेबल हैं, जब आप शांति के साथ हैं, सुकून और आनंद के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं, ये आपकी पर्सनालिटी का सबसे आकर्षक गुण है। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ अपने आप को ये याद दिलाना है कि भगवान ने आपको अनोखा बनाया, यूनिक बनाया है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 700 800 करोड़ लोग हैं। और उन 700 800 करोड़ में आपके जैसा चेहरा किसी का नहीं है, स्वभाव किसी का नहीं है, आपकी जैसी आंखें किसी की नहीं है, हाथों की लकीरें किसी और की नहीं है, आपके जैसा चलता कोई और नहीं है, बोलता कोई और नहीं है। जब कायनात ने आपको यूनिक बनाया है, तो फिर आप क्यों इस बात को मानने को तैयार नहीं है। तो अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के लिए पहला चीज याद रखिए एक्सेप्ट योरसेल्फ। दूसरा हमेशा सकारात्मक रवैया रखिए। ऑलवेज कीप पॉजिटिव आउटलुक। जिंदगी में सब तुम्हारे हिसाब से नहीं होगा। और कभी-कभी अगर हो भी गया तो हर समय तो नहीं होगा। तो अपनी सोच को सकारात्मक रखिए, चीजों को देखने का नजरिया थोड़ा पॉजिटिव रखिए, जो हो रहा है उसको स्वीकार करते रहिए और हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए अपना बेस्ट करते चले जाइए। जब आप जिंदगी के प्रति एक पॉजिटिव रवैया रखेंगे ना, यह रवैया आपकी पर्सनालिटी में आपके हाव भाव में खुद ब खुद दिखाई देने लगेगा। और जब ये दिखाई देने लगेगा तो फिर ये आपकी पर्सनालिटी में आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देगा। तीसरी खास चीज जो यकीन तुरंत आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देगी। हमेशा जिज्ञासु रहिए, क्यूरियस रहिए, तैयार रहिए नई चीजें सीखने के लिए। नई चीजें आप कहीं से भी सीख सकते हैं, किसी के साथ बातचीत के दौरान आप नई चीजें सीख सकते हैं, नए लोगों से मिलेंगे आप, नई जगहों पर घूमेंगे आप, नई किताबें पढ़ेंगे आप, नए वीडियोस देखेंगे आप, नए कोर्सेज करेंगे आप। सीखने वाला कहीं भी कभी भी किसी से सीख सकता है तो अपने रवैये को आप यूं रखिए कि आप हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार है। जब आप नया सीखते हैं तो ये आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाता है, आपकी नॉलेज बढ़ाता है और ये नॉलेज और कॉन्फिडेंस जैसे-जैसे बढ़ता जाएगा आपकी पर्सनालिटी में खुद ब खुद निखार आता चला जाएगा। तो आज इस वीडियो में मैं बताने वाला हूं आपको आठ पॉइंट्स, तीन मैं बता चुका हूं, पांच और हैं मेरे पास। लेकिन एक बात आपको याद दिलाना चाहूंगा अच्छी पर्सनालिटी वाले जो लोग हैं ना वो एक काम जरूर करते हैं वो क्या है दूसरों की मदद करना। और एक खास चीज जो आप एक सेकंड में कर सकते हैं और आपका कुछ भी नहीं लगेगा जिससे सबकी मदद हो जाएगी वो क्या है इस वीडियो को शेयर करना। तो अगर आपको इस वीडियो में जो बातें मैं बता रहा हूं वो सही लग रही हैं तो अपने व्हाट्सएप ग्रुप में, फेसबुक पे, टेलीग्राम ग्रुप्स में या जहां जहां भी आप लोगों से मिलते हैं डोंट फॉरगेट टू शेयर दिस वीडियो विथ मैक्सिमम पीपल। अगर आप अच्छी चीजें शेयर करेंगे तो लोग आपके नाम के साथ क्या जोड़ने लगेंगे कि कमाल का कंटेंट, कमाल की नॉलेज, कमाल की विजडम और ज्ञान भरी चीजें ये इंसान शेयर करता है। अभी तक आपने हमारा चैनल भी सब्सक्राइब नहीं किया तो जरूर सब्सक्राइब करिए, दुनिया के 150 देशों से 9 लाख से ज्यादा लोग इस चैनल पर जुड़े हैं, 700 से ज्यादा वीडियो हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो भूलिएगा मत खुद अगर आपने सब्सक्राइब नहीं किया, सब्सक्राइब राइट नाउ और आपके परिवार में आपके दोस्तों में अगर कुछ और लोग हैं जिन्होंने अब तक सब्सक्राइब नहीं किया, मेक देम सब्सक्राइब टू दिस चैनल। तो आइए अट्रैक्टिव पर्सनालिटी पे आते हैं तो तीन चीजें बता चुका हूं अगली पांच अब एक एक करके समझते हैं। तो चौथी चीज जो आपको एक आकर्षक व्यक्तित्व दे सकती है वो है प्रैक्टिस गुड एटीकेट एंड मैनर्स शिष्टाचार का पालन करें। शिष्टाचार क्या है आपसे अगर उम्र में कोई बड़ा है और आपके सामने खड़ा है तो आप भी खड़े हो जाइए। कोई आपके पीछे बुजुर्ग आ रहे हैं लेडीज आ रही हैं तो उनके लिए दरवाजा खोल दीजिए उनको पहले लिफ्ट में जाने दीजिए सीढ़ियों में पहले जाने दीजिए और भी सिंपल सिंपल सरल सरल छोटी छोटी चीजें हैं। जो ये दर्शाती है कि आप सामने वाले की केयर करते हैं। और आप सामने वाले की इज्जत और रिस्पेक्ट करते हैं। तो लोगों की जब आप जनुइनली रिस्पेक्ट करते हैं और जब आप शिष्टाचार का पालन करते हैं, अच्छे मैनर्स का पालन करते हैं, ऑटोमेटिकली आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं। पांचवी चीज जो हमेशा कमाल का काम करती है वो क्या है मुस्कुराने की और लोगों से आई कांटेक्ट, आंखों में आंखें देखकर बात करने की प्रैक्टिस करिए। जब आप मुस्कुराते हैं तो ये क्या दर्शाता है? आपकी ये पर्सनालिटी मिलने जुलने वाली है, आप खुश रहने वाले इंसान है, ये आपको बोलना नहीं पड़ेगा, आपकी मुस्कुराहट यूं दिखा देगी। तो मुस्कुराइए, लोगों की आंखों में आंखें डाल कर बात करिए। ये दो क्वालिटीज अपने आप में बहुत भारी है और अगर आपने धीरे धीरे इनको डेवलप कर लिया इट विल ऐड टू योर पर्सनालिटी। छठी चीज जो आपकी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाती है वह है पंक्चुअलिटी समय का पालन करना। अगर आपने कहा है 5 बजे आएंगे तो आप 5 बजे से 5 मिनट पहले पहुंचने चाहिए। जब आप समय पर पहुंचते हैं किसी मीटिंग के लिए, काम के लिए तो फिर क्या दर्शाता है? एक आप अपनी जुबान के पक्के हैं। दूसरा आप सामने वाले के समय की कदर करते हैं। ये दो चीजें क्या काफी नहीं है सामने वाला आपको पसंद करेगा और आपकी पर्सनालिटी से इंप्रेस हो जाएगा। राइट सो समय पर आना और समय देकर समय को निभाना ये आकर्षक पर्सनालिटी का अहम हिस्सा है। सातवां ये आप जानते हैं लेकिन जानने के बावजूद भी बहुत सारे लोग इसकी प्रैक्टिस नहीं कर पाते हैं। बी ए गुड लिसनर, लोगों की बात दिल से सुनिए। बहुत सारे लोग सुनने की एक्टिंग करते हैं लेकिन उनके दिमाग में पता नहीं क्या क्या चल रहा होता है। अपनी परेशानियां चल रही होती है या फिर लग रहा होता है अब इस बात का कैसे जवाब दूं अब इसका ये जवाब दूं वो जवाब दूं ऐसे करूं वैसे करूं ये सब उनके माइंड में ऑलरेडी चलने लग जाता है। तो जब आप किसी की बात सुने तो बात सुनने के लिए सुनिए, अपनी बारी का इंतजार मत करिए और अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाना बंद कर दीजिए। आठवां और आखिरी वेरी सिंपल प्रैक्टिस गुड हाइजीन एंड ग्रूमिंग। ये बात बताने की जरूरत नहीं है बट यू शुड स्मेल गुड राइट यू शुड स्मेल गुड यू शुड लुक गुड। मैं नहीं बोल रहा हूं कि सारा पैसा अपने कपड़ों पे, जूतों पे और बाकी सब चीजों पर खर्च कर दीजिए लेकिन जब कोई आपसे मिले तो दोबारा मिलने का मन करना चाहिए। आप बहुत महंगे परफ्यूम मत लगाइए लेकिन आपकी बॉडी से स्मेल भी नहीं आनी चाहिए। राइट सो आप अच्छे कपड़े पहने, जिस मीटिंग के लिए या जिस अवसर के लिए आप जा रहे हैं उसके अनुरूप आपको अपनी ड्रेस रखनी चाहिए। सो गुड हाइजीन एंड गुड ग्रूमिंग दिस इज रियली रियली इंपोर्टेंट। तो ये थी आठ चीजें जो आप में से कोई भी इंसान चाहे तो आज से अपनाना शुरू कर सकता है। और आपको आठों में से सबसे शानदार कौन सी लगी जिस पे आप तुरंत आज के बाद एक्शन लेना शुरू करेंगे, मुझे कमेंट करके जरूर बताइएगा। और फिर से कहूंगा अच्छी पर्सनालिटी वाले लोग लोगों की मदद करते हैं और लोगों की मदद करने का एक आसान मौका दे रहा हूं आपको इस वीडियो को मैक्सिमम लोगों तक जरूर पहुंचाइए। एक सेकंड लगेगा इसको जरूर शेयर करिए अभी के अभी और आपसे मिलेंगे अगले वीडियो में तब तक के लिए चमकते रहिए।



