[0:00]बर्फ के अंदर मिली सबसे अजीबो-गरीब चीजें नंबर वन 1999 में अर्जेंटीना के बर्फीली पहाड़ पर रिसर्चर्स को एक बच्ची बर्फ में जमी हुई मिली। जब इस बॉडी पर रिसर्च की गई तो पता चला कि इस बच्ची की 500 साल पहले बलि चढ़ाई गई थी और उसे पहाड़ पर तड़प-तड़प कर मरने के लिए छोड़ दिया गया था। दरअसल पहले की सभ्यताओं में 15 से 16 साल के बच्चों की इसी तरह बलि चढ़ाई जाती थी। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस बच्ची की बॉडी एकदम सही सलामत थी। नंबर टू 1991 में दो जर्मन टूरिस्ट को गलती से कई हजार साल पुरानी एक इंसान की बॉडी मिली। जब इस पर रिसर्च की गई तो पता चला कि यह बॉडी तो 5000 साल पुरानी है और सबसे कमाल की बात तो यह थी कि इस बॉडी पर रिसर्चर्स को 61 टैटूज बने हुए मिले। मतलब टैटूस का आविष्कार बहुत पहले ही हो गया था। नंबर थ्री 2014 में साइबेरिया के बर्फीली चट्टान में वैज्ञानिकों को 35000 साल पुराना एक वायरस मिला। जब इस वायरस को अमीबा के साथ छोड़ा गया तो उसने फौरन उसकी जान ले ली। साइंटिस्टों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से अगर ऐसे ही बर्फ पिघलती रही तो हजारों सालों तक गहरी नींद में सो रहे वायरस आजाद हो जाएंगे और पूरी दुनिया में तबाही मचा देंगे।

बर्फ के अंदर मिली सबसे अजीबों-गरीब चीजें 😨 | Things Found Under Ice | The Fact | #shorts #ytshorts
The Fact
1m 0s236 words~2 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


