Thumbnail for 10 सबसे शक्तिशाली परमाणु देश | Top 10 NUCLEAR POWER Countries in the World ☢ (2019) by Top 10 Hindi

10 सबसे शक्तिशाली परमाणु देश | Top 10 NUCLEAR POWER Countries in the World ☢ (2019)

Top 10 Hindi

6m 1s1,047 words~6 min read
Auto-Generated

[0:00]परमाणु शक्ति रखने वाले दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश. नमस्कार दोस्तों, Top 10 Hindi के सभी वीडियोज तो आप देख ही रहे होंगे और अगर नहीं देख रहे तो जरूर देखिए. क्योंकि हम आपके लिए ढेर सारे ज्ञान से भरे हुए वीडियोस लाते रहते हैं, जिन्हें देखना आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते. दोस्तों, आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही एक दिलचस्प वीडियो, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि परमाणु शक्ति रखने वाले दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश कौन से हैं. तो चलिए शुरू करते हैं. 10. ईरान. दोस्तों, ईरान दुनिया भर में एक परमाणु ताकत के रूप में जाना जाता है और पिछले कुछ सालों में इन्होंने कई परमाणु परीक्षण भी किए हैं. और इसके कारण ईरान को बहुत से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी झेलने पड़े हैं. लेकिन अभी तक ये किसी को नहीं पता कि ईरान के पास कितने परमाणु हथियार हैं. हाल ही में ईरान ने अमेरिका के साथ एक प्रस्ताव पर साइन किया है और अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने का वादा भी किया है. 9. नॉर्थ कोरिया. नॉर्थ कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण अक्टूबर 2006 में किया था. और इसके बाद वो बहुत से परीक्षण करते रहे हैं. माना जाता है कि नॉर्थ कोरिया के पास काफी मात्रा में यूरेनियम और प्लूटोनियम उपलब्ध है. और उनके पास 10 से 30 परमाणु मिसाइल भी हो सकती हैं. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के धमकी भरे बयान तो आपने सुने ही होंगे. ये सभी कारण नॉर्थ कोरिया को दुनिया की शांति के लिए बेहद बड़ा खतरा बनाती हैं. 8. इजराइल. इजराइल के पास आज लगभग 80 न्यूक्लियर मिसाइल है. और यह दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक माना जाता है. इजराइल ने परमाणु शक्ति प्राप्त करने की पहली कोशिश 1950 में ही कर दी थी. लेकिन उन्होंने कब और कैसे यह परमाणु परीक्षण किए और यह परमाणु हथियार कैसे बनाए यह किसी को नहीं पता. इजराइल के सभी पड़ोसी देश उसके दुश्मन हैं और ऐसे में एक न्यूक्लियर पावर होना उनकी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. 7. भारत. जी हां दोस्तों, करीब 120 परमाणु हथियारों के साथ हमारा देश भारत इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है. भारत ने मई 1974 में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था. जिसको स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया. इसके बाद 1998 में पोखरण में हमने फिर से अपनी परमाणु काबिलियत साबित की. भारत के पास जल, थल और वायु कहीं से भी परमाणु अस्त्र चलाने की ताकत है. दोस्तों, हमारे देश ने सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए ही परमाणु हथियार बनाए थे और अभी भी पहला हमला ना करने की अपनी नीति पर प्रतिबद्ध है. 6. पाकिस्तान. पाकिस्तान ने भी भारत की तरह 1998 में परमाणु परीक्षण किया था. पाकिस्तान के पास लॉन्ग रेंज, शॉर्ट रेंज, एरियल और सबमरीन बैलिस्टिक मिसाइल जैसे करीब 130 परमाणु हथियार हैं. और यही एकमात्र हथियार है जिसमें पाकिस्तान हमसे आगे है. पाकिस्तान परमाणु शक्ति रखने वाले उन कुछ देशों में से एक है जिसके पास यह टेक्नोलॉजी होना पूरी दुनिया के लिए बेहद खतरनाक और चिंता की बात है. भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अंतर जानने के लिए हमारे वीडियो का इंतजार करें. 5. यूनाइटेड किंगडम. अक्टूबर 1992 में यूनाइटेड किंगडम ने अपना पहला परमाणु हथियार बनाने में कामयाबी हासिल की. और इसी के साथ वह ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया. यूनाइटेड किंगडम आज तक 45 से भी ज्यादा न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है. 80 के दशक में यूके के पास 350 परमाणु अस्त्र थे. जिनकी संख्या 225 रह गई है. लेकिन यह भी उन्हें पांचवें स्थान पर बनाए रखने के लिए काफी है. 4. चीन. दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में उभरते चीन की सैन्य ताकत किसी से छुपी नहीं है. चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण 1964 में शिनजियांग प्रांत के लोक नूर नाम की जगह पर किया था. चीन ने आज तक 23 हवाई और 22 अंडरग्राउंड टेस्ट मिलाकर कुल 45 न्यूक्लियर टेस्ट किए हैं. और आज चीन के पास 240 परमाणु हथियार हैं. ऐसा माना भी जा रहा है कि आने वाले समय में चीन इस संख्या को और भी बढ़ा सकता है. 3. फ्रांस. यूरोप का छोटा सा देश फ्रांस सैन्य ताकत के मामले में दुनिया में अलग ही पहचान रखता है. फ्रांस से हमारे देश में आए हथियारों और प्लानों के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे. सन 1960 से 1996 के बीच फ्रांस ने 210 न्यूक्लियर टेस्ट किए थे. लेकिन इसके बाद फ्रांस की सरकार ने फैसला किया कि अब वे और परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे. वैसे भी जिस देश के पास पहले ही 400 परमाणु अस्त्र हो वो और हथियार बनाकर उनकी दुकान थोड़ा ही लगाएगा. 2. अमेरिका. बात हथियार की हो रही हो और अमेरिका दूसरे नंबर पर रह जाए. तो बात हजम नहीं होती. वैसे कि आपको पता है अमेरिका दुनिया का पहला देश था जिसने परमाणु हथियार बनाए थे और उसका अंजाम क्या हुआ. यह तो हम सभी जानते हैं. 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले को अगर हम आज तक हुई दुनिया की सबसे दर्दनाक घटना कहें तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा. आज अमेरिका के पास लगभग 7.5 हजार न्यूक्लियर वेपन्स हैं जो अमेरिका को एक महाशक्ति बनाए रखने के लिए काफी है. 1. रूस. करीब 8.5 हजार परमाणु हथियारों के साथ रूस परमाणु ताकत की दृष्टि से दुनिया का सबसे ताकतवर देश है. सन 1949 में रूस ने अपना पहला न्यूक्लियर वेपन बनाया और इसी के साथ अमेरिका और रूस में परमाणु महाशक्ति बनने की होड़ लग गई. आज रूस दुनिया भर में अपने बेहद खतरनाक और भरोसेमंद अस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है. रूस के पास कम रेंज की मिसाइलों से लेकर दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु हथियार भी हैं. क्या आपको पता है सन 1962 में रूस का बनाया सर बॉम्बा नाम का परमाणु हथियार दुनिया का सबसे बड़ा और विध्वंसक हथियार है. जो हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 4000 गुना ज्यादा शक्तिशाली है. तो दोस्तों ये थे परमाणु शक्ति रखने वाले दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश. परमाणु हथियार और उनके उपयोग के बारे में आप क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं. और अगर आपको लगता है कि परमाणु हथियारों की यह होड़ गलत है तो नीचे कमेंट करके बताएं. ऐसे ही दिलचस्प वीडियोस देखने के लिए हमारे चैनल से जुड़े रहें और इसे सब्सक्राइब कर लें. धन्यवाद.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript