Thumbnail for जून की ये तारीख कन्या राशि के जातक लिख लें होगा बहुत बड़ा बदलाव ! | Pandit Suresh Pandey|Darshan24 by Darshan24

जून की ये तारीख कन्या राशि के जातक लिख लें होगा बहुत बड़ा बदलाव ! | Pandit Suresh Pandey|Darshan24

Darshan24

2m 59s398 words~2 min read
AI audio transcription
Transcript source

AI audio transcription

This transcript was generated from the video's audio because no usable YouTube caption track was available. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:08]कन्या राशि वालों को जून में किन ग्रहों से अशुभ फल मिलेगा और कौन से ग्रह इनको बड़ा फायदा पहुंचाएंगे?
[0:24]कन्या राशि और कन्या लग्न के जातकों को बताना चाहूंगा कि इस जून के महीने में आपके लिए शुभ ग्रह हैं सूर्य, बुध, बृहस्पति और शुक्र.
[0:24]कारोबार में भारी मुनाफा, रुका हुआ पेमेंट मिलेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है.
[0:24]आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे और बचत होगी.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:08]चलिए, अब बात करते हैं कन्या राशि की. कन्या राशि वालों को जून में किन ग्रहों से अशुभ फल मिलेगा और कौन से ग्रह इनको बड़ा फायदा पहुंचाएंगे? आइए जानते हैं.

[0:24]कन्या राशि और कन्या लग्न के जातकों को बताना चाहूंगा कि इस जून के महीने में आपके लिए शुभ ग्रह हैं सूर्य, बुध, बृहस्पति और शुक्र. 15 जून तक सूर्य आपके नौवें भाव में और उसके बाद 10वें भाव में गोचर करेंगे. करियर में बड़ा बदलाव आएगा. पिता का पूरा आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. 15 जून के बाद आमदनी में वृद्धि होगी, इच्छाएं पूरी होंगी. 21 जून तक बुध आपके 10वें भाव में और इसके बाद 11वें भाव में गोचर करेंगे. हर लिहाज से बुध आपके लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है. जून में बृहस्पति आपके 11वें भाव में रहेंगे और शुभ फल देंगे. अचानक धन लाभ होगा, बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं. कारोबार में भारी मुनाफा, रुका हुआ पेमेंट मिलेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है. अगर कहीं पैसा लगा रहे हैं तो संभल कर के निवेश करें. 8 जून से 4 जुलाई तक शुक्र आपके 11वें भाव में रहेगा. आर्थिक स्थिति, भाग्य और परिवार के लिए शुक्र शुभ साबित होगा. आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे और बचत होगी. साझेदारों से अच्छे तालमेल बनेंगे, परिवार से रिश्ते मजबूत होंगे. जून में शनि, मंगल और राहु आपके लिए औसत साबित होंगे. शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे. करियर में तरक्की मिलेगी, लेकिन आप पर काम का दबाव बढ़ेगा. आपको पहचान मिलने में देरी होगी. परिवार के सदस्यों के बीच बहस होगी, अहंकार आड़े आएगा, संबंध तनावपूर्ण हो सकता है. 21 जून तक मंगल आठवें भाव में रहेगा. इसके बाद नौवें भाव में गोचर करेगा. 21 जून तक खर्च और सेहत संभालें, नए निवेश से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें. 21 जून के बाद भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे. राहु छठे भाव में बैठकर रुकावट लाएगा, लेकिन उनसे लड़ने की क्षमता भी देगा. अप्रत्यशित धन लाभ हो सकता है या लोन भी पास हो सकता है, लेकिन कारोबार में शॉर्टकट से बचें, अपनी सेहत का ध्यान रखें. केतु भी आपके लिए मध्यम फलदाई है. केतु आपके 12वें भाव में गोचर करेगा. सेहत को प्रभावित करेगा. सफलता मिलने में संशय है, नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, मुश्किल में फंस सकते हैं, नौकरी बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं. जय मां विंधवासनी.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript