[0:00]इस वीडियो में हम एआई से पूछेंगे कोई ऐसे ऐप के बारे में जहां से आसानी से ₹200 पर डे के कमा सकें। क्योंकि लास्ट वीडियो में एक भाई ने सेम यही चीज कमेंट में पूछा था एंड उसके कमेंट पर 70 से भी ज्यादा लाइक्स थे।
[0:13]तो हम टॉप अलग-अलग एआई से पूछेंगे और देखते हैं कि कौन सा एआई किस ऐप का सजेशन देता है और क्या हम उस ऐप के माध्यम से ₹200 पर डे का कमा सकते हैं या फिर नहीं।
[0:23]तो सबसे पहले हमने पूछा Google Gemini से कि ₹200 पर डे के कमाने वाला कोई ऐप बताओ। तो उसने काफी सारे ऐप का सजेशन दिया।
[0:33]लेकिन मुझे कोई एक सबसे बेस्ट ऐप के बारे में जानना था तो मैं Google Gemini से पूछता हूं और उसने बताया Google Opinion Reward के बारे में।
[0:39]अब इसमें आपने एक चीज नोटिस करी कि Gemini भी Google का ही प्रोडक्ट है और ये जो एप्लीकेशन का सजेशन दे रहा है वो भी Google का ही प्रोडक्ट है।
[0:46]तो जिस ऐप का ये सजेशन दे रहा था उस ऐप को मैंने बहुत पहले ही टेस्ट किया था। बेसिकली इसमें छोटे-मोटे सर्वे मिलते हैं Google के द्वारा।
[0:51]लेकिन दिक्कत ये है कि हमेशा यहां पे सर्वे भी अवेलेबल नहीं होते हैं। खासकर मैं जिस एरिया से बिलोंग करता हूं यहां तो कतई नहीं।
[0:59]क्योंकि Google अपने मार्केटिंग रिसर्च के लिए ये सर्वे कैंपेंस लाते रहते हैं। लेकिन मैं जिस एरिया से बिलोंग करता हूं वहां पे बहुत ही कम मार्केटिंग रिसर्च होता है इसलिए यहां पे सर्वे नहीं मिलते हैं।
[1:09]जिसकी वजह से हमारी अर्निंग भी नहीं होती है। ऑनेस्टली बोलूं तो ₹200 पर डे का कमाना यहां पे बहुत ही टफ है दोस्तों।
[1:15]आगे बढ़ते हैं नेक्स्ट एआई टूल की तरफ जिसका नाम है Deep Seek। इससे मैंने जब सेम सवाल पूछा तो इसने भी काफी लंबा-चौड़ा आंसर दिया और काफी सारे एप्स का सजेशन दिया।
[1:24]पर हमें सबसे बेस्ट किसी एक ऐप के बारे में जानना था तो वही सवाल हमने जब इससे पूछा तो इसने एक ऐप के बारे में बताया जिसका नाम था Mage।
[1:32]और मैं इस ऐप के बारे में पहली बार सुन रहा हूं। इसके बारे में मुझे बिल्कुल भी नॉलेज नहीं था। तो मैंने इस ऐप के बारे में Play Store पे भी सर्च किया, YouTube पे भी सर्च किया। मुझे कहीं पे भी कोई जानकारी नहीं मिली।
[1:42]फिर मैं जब Deep Seek से पूछता हूं कि क्या ये ऐप Play Store पे अवेलेबल है तो ये बताता है कि हां Play Store पे अवेलेबल है और इसने मुझे इस ऐप का लिंक भी दिया।
[1:50]तो जब मैं इसके लिंक को फॉलो करके Play Store पर रीडायरेक्ट होता हूं तो यहां पे कोई भी ऐसा ऐप देखने को नहीं मिलता है।
[1:57]क्या बोलूं मैं इसपे? क्या बोलूं क्या मैं इसपे?
[2:01]तो चाइनीज एआई Deep Seek के द्वारा बताए गए एप्लीकेशन से पैसे कमाने थे दूर। इस ऐप का हम एक्सेस तक नहीं कर पाए।
[2:07]तो आगे बढ़ते हैं हम Grow AI की तरफ जो कि अपने कंट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है।
[2:11]तो जब सेम सवाल हमने Grow AI से पूछा तो इसने पिछले एआई की तरह बहुत सारे ऐप का सजेशन ना देकर के एक ही ऐप के बारे में बताया जिसका नाम था Roz Dhan।
[2:21]Roz Dhan ऐप के बारे में मैंने पहले भी सुन रखा है और Grow AI ने यह भी बताया कि Roz Dhan से कैसे-कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं और कितना कमाया जा सकता है।
[2:29]तो मैं जल्दी से Play Store पर सर्च करता हूं Roz Dhan के बारे में तो Roz Dhan ऐप भी मुझे नहीं मिलता है Play Store पे।
[2:35]देन Grow AI से मैं Roz Dhan का लिंक मांगता हूं। लिंक पर क्लिक करके जैसे ही Play Store पे मैं रीडायरेक्ट होता हूं वहां पे मुझे ये ऐप देखने को नहीं मिलता है।
[2:43]फिर मैं Grow AI से बोलता हूं कि Roz Dhan ऐप Play Store पे नहीं है तो ये मुझे APK वगैरह डाउनलोड करने का सजेशन देता है। जिसे मैं नहीं करने वाला हूं।
[2:51]तो नेक्स्ट ऐप है Perplexity AI। तो जब मैंने इससे सेम सवाल पूछा तो इसने भी काफी सारे एप्स का सजेशन दिया।
[2:59]और उन एप्स में से सबसे बेस्ट एप्स के बारे में जब मैंने पूछा तो इसने TaskBucks के बारे में बताया।
[3:04]जिसके बारे में मैंने सुना तो था लेकिन यूज नहीं किया था इसलिए मैं फटाफट से Play Store पे जाता हूं और TaskBucks एप्लीकेशन मुझे मिल भी जाता है।
[3:11]तो अगले मैं नेक्स्ट 7 डेज तक इस ऐप का यूज करने वाला हूं और देखते हैं कि मैं इससे कितने पैसे कमा पाता हूं।
[3:19]तो गाइज आज है डे सेवन और हमारी अर्निंग ऊपर देख सकते हो कि ₹18 की हुई है और मैंने जब ऐप को डाउनलोड किया था तो हमारी ₹7 की अर्निंग थी।
[3:28]यहां पे कहीं पे भी क्लिक कर दो बहुत सारे ऐड यहां पे दिखाए जाते हैं इस एप्लीकेशन में जो कि जाहिर सी बात है कि अगर एप्लीकेशन में ऐड नहीं दिखाए जाएंगे तो एप्लीकेशन अर्निंग कहां से करेगी और हमें किस बात के पैसे देगी।
[3:38]लेकिन इस ऐप में अर्निंग ना के बराबर होती है यहां पे सर्वे का ऑप्शन तो दिखाया जा रहा है लेकिन जब हम सर्वे कंप्लीट करने जाते हैं तो हमारे मैक्सिमम सर्वे फेल होते हैं।
[3:46]एक रेफर एंड अर्न का सेक्शन बना हुआ है जहां पे लिखा हुआ है कि अगर हम तीन दोस्तों को रेफर करते हैं तो हमारी 63 की अर्निंग डेली हो सकती है।
[3:54]इनका कंडीशन ये है कि हम दिन भर में केवल तीन ही लोगों को रेफर कर सकते हैं और जो लोग भी रेफर हुए हैं सबसे पहले एक टास्क कंप्लीट करना होगा तब जाके हमें कुछ अर्निंग मिल सकता है।
[4:04]जो कि मुझे बकवास लगता है दोस्तों क्योंकि यहां पे एक ही टास्क कंप्लीट करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल लगता है। एक और सेक्शन बना हुआ है यहां पे 10,000 कॉइन डेली यहां से अर्न किया जा सकता है इन्होंने लिख रखा है।
[4:13]अब यहां पे देखो 1000 कॉइन की वैल्यू ₹2 है यानी कि 10000 कॉइन इ इक्वल टू ₹20। ओके।
[4:18]लेकिन यही नहीं ₹20 भी नहीं कमा पाओगे यहां पे एक क्विज करके ऑप्शन है जो क्विज में बहुत सारे ऐड आता है दोस्तों बहुत ही ज्यादा टाइम देना पड़ता है मैंने ट्राई करके देखा है इसको।
[4:27]यहां पे और भी सेक्शन है जहां पे चेक इन फेकिंग करके हम कुछ अर्निंग कर सकते हैं कॉइन की अर्निंग कर सकते हैं।
[4:33]लेकिन जब मैंने इनका मिनिमम विथड्रॉ चेक किया तो वो था ₹250 का। ₹250 मतलब क्या बोलूं मैं? और इस ऐप में मुझे कोई ऐसी चीज नहीं लगी जिससे मैं कह सकूं कि इस ऐप में अर्निंग का पोटेंशियल है।
[4:44]ये जो ऐप है इसमें काफी सारे ऐड आते हैं कहीं पे भी अगर क्लिक कर दूं तो ऐड परेशान करके रख देते हैं।
[4:49]मैंने इसे बहुत ज्यादा टाइम नहीं दिया है खाली टाइम में कभी कभार इसका यूज कर लेता हूं बाकी डेली के जो चेक इन वेकिन मिलते हैं बाकी जो डेली के टास्क स्क रहते हैं उसे कंप्लीट किया और देखो ₹18 की अर्निंग हो पाई है।
[5:00]और अगर मैं अर्निंग के ऊपर क्लिक भी कर दूं तो यहां पे ऐड शो हो जाता है। भाई कहीं पे भी क्लिक करो साला ऐड दिखेगा ही। तो मुझे नहीं लगता कि ये वर्थ इट है।
[5:07]तो लास्ट में हमने सबसे पॉपुलर चैट बोर्ड चैट जीपीटी जब हमने सेम सवाल पूछा तो इसने भी काफी सारे एप्स का सजेशन दिया।
[5:15]फिर हमने सबसे बेस्ट ऐप के बारे में पूछा तो फाइनल में इसने तीन आंसर दिए हैं। जिसमें सबसे पहला इसने बताया कि Meesho पर रिसेलिंग करना यानी कोई अगर सस्ता प्रोडक्ट है तो किसी दूसरे के लिए महंगे में रिसेल करना।
[5:27]एक तरह से ड्रॉप शिपिंग ही बोल सकते हैं लेकिन इसमें स्मार्टनेस भी चाहिए और एफर्ट्स भी चाहिए इसके लिए।
[5:32]और दूसरा इसने बताया कि अगर हमारे पास स्कूटी या बाइक्स हैं तो हम रैपिडो या Zomato Swiggy में काम कर सकते हैं एज अ डिलीवरी पार्टनर।
[5:40]इससे हमारी डेली इनकम दो ₹400 की हो सकती है। तो जो लोग शहर में हैं और ऐसा पार्ट टाइम इनकम चाहते हैं और उनके पास स्कूटी बाइक है तो यह काम कर सकते हैं लेकिन मैं हूं गांव से।
[5:50]मेरे यहां यह सर्विस अवेलेबल नहीं है सो मैं नहीं कर पाऊंगा यार। लास्ट इसने बताया कि कोई अच्छे से स्किल सीखो फिर अपने आप को Fiverr और Upwork जैसे प्लेटफार्म पर रजिस्टर कर दो।
[5:59]यहां से हमें एक-एक प्रोजेक्ट के ₹200 ₹500 इवन ₹2000 तक मिल सकते हैं बसर्ते हमें कोई बढ़िया से हाई डिमांडेबल स्किल आनी चाहिए।
[6:07]लाइक ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग एंड ऐप डेवलपिंग जैसे हाई डिमांडेबल स्किल्स। तो स्किल सीखने के लिए हमें टाइम तो देना ही पड़ेगा दोस्तों।
[6:16]अब अगर शॉर्टकट में पैसा कमाना चाहोगे तो ऐसा कोई तरीका मुझे अभी तक तो नहीं मिला है। बाकी अगर आपको कोई शॉर्टकट में पैसे कमाने के तरीके पता है तो मुझे कमेंट्स में बताना।
[6:23]और ये भी जरूर बताना कि सबसे बेहतरीन जवाब आपको किस एआई का लगा है।



