[0:00]बहुत जरूरी है जानना परमेश्वर का उद्देश्य क्या था आपको बनाने के लिए? क्यों परमेश्वर ने आपको बनाया? क्योंकि अगर आप इस बात को नहीं जानेंगे, आप वैसा फंक्शन नहीं कर पाएंगे जैसा परमेश्वर चाहता है कि आप फंक्शन करें।
[0:15]उत्पत्ति 1:26 पढ़ेंगे, इसमें लिखा है, फिर परमेश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार अपनी समानता में बनाएँ और वे समुद्र की मछलियों और आकाश के पक्षियों और घरेलू पशुओं और सारी पृथ्वी पर और सब रेंगने वाले जंतुओं पर जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, अधिकार रखें। आमीन। जब परमेश्वर ने मनुष्य को बनाया, सबसे पहले तो अब परमेश्वर अपनी इंटेंशन को या अपने उद्देश्य को बोल रहा है। कि मैं क्यों मनुष्य को बना रहा हूँ। वो कह रहा है और यहां पे जो परमेश्वर है, वो प्लुरल है यहां पे हम देखते हैं, वह त्रिएक परमेश्वर पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा। यहां पर वह कह रहे हैं कि हम मनुष्य को, आओ हम, लेट अस, इंग्लिश बाइबल कहती है, अस, यानी एक नहीं, हम, यहां बाइबल में मैं नहीं लिखा है, क्या लिखा है? हम। परमेश्वर कह रहा है, हम, यानी पिता, पुत्र, पवित्र आत्मा कह रहे हैं कि हम मनुष्य को क्या करेंगे? अपनी, अपने स्वरूप में और अपनी समानता में बनाएंगे। सो, यू विल सी, आप देखेंगे कि यह पहली जगह है जहाँ पे परमेश्वर अपना उद्देश्य बता रहा है मानव जाति के लिए। और जब आप इसको समझेंगे, तो आप जानेंगे कि क्यों परमेश्वर ने आपको रचा है और आपका उद्देश्य इस पृथ्वी में क्या है। आमीन। वह कह रहा है, मैं उनको अपनी समानता में बनाऊँगा, अपने अनुसार, अपने स्वरूप में बनाऊँगा और फिर वह क्या करेंगे? बोलिए, अधिकार रखेंगे। मगर यह अधिकार नॉर्मल अधिकार नहीं है। यह अधिकार इंग्लिश का वर्ड डोमिनियन है जिसका मतलब है शासन अधिकार। या जिसको बोलते हैं प्रभुत्व। कि वह क्या करेंगे पृथ्वी पे? बोलिए, प्रभुता करेंगे। प्रभुता करेंगे। सो, परमेश्वर का इंटेंशन मनुष्य को बनाने का यह था कि मनुष्य जो है, वह प्रभुता करेगा। आमीन। सो, इस बात को समझिए, परमेश्वर ने आपको जब बनाया आपके डीएनए में उसने शासन अधिकार डाला है। मैंने आपको पहले ही बताया था, आप एक चम्मच से भी एक कील को कसने की कोशिश कर सकते हैं। मगर कील चम्मच उसके लिए नहीं बनी थी। आप किसके लिए बनाए गए हैं? प्रभुता करने के लिए। बोलिए, प्रभुता करने के लिए। शैतान नहीं चाहता आप इस बात को जानें। क्योंकि सब रेंगने वालों के ऊपर भी प्रभु ने कहा, तुम प्रभुता करोगे और अदन की वाटिका में क्या आया था? रेंगने वाला आया था। मगर उन्होंने प्रभुता नहीं करी उसके ऊपर। इंग्लिश बाइबल कहती है, एवरीथिंग दैट क्रीपेट अपऑन द फेस ऑफ़ द अर्थ। जो रेंगने वाला है। आमीन। सो परमेश्वर ने जब हमको बनाया, मैंने आपको पहले भी बताया था कि परमेश्वर जेनेसिस में लिखा है, आदि में उसने आकाश और पृथ्वी की रचना करी। आकाश या हेवन जो बाइबल में कहती है, वो बात करता है अनसीन रेल्म की। अनदेखी, परमेश्वर का जो राज्य है, आप इन आंखों से नहीं देख सकते। मगर वो इस जो आप आंखों से देख रहे हैं, उससे भी ज्यादा वो रियल है। आमीन। उससे ज्यादा वो रियल है। आप आंखों से उसको नहीं देख सकते बट वह रियल है। और परमेश्वर ने पृथ्वी की रचना करी। और परमेश्वर ने जब मनुष्य को बनाया तो क्या किया? सबसे पहले जब उसने मनुष्य को बनाया, बाकी सब चीजों को जो उसने बनाया, अपने मुँह के वचन के द्वारा बनाया। मगर जब उसने मनुष्य को बनाया तो उसने उसको कैसे बनाया? अपने हाथों से उसने मिट्टी ली और एक मिट्टी से उसने हमारे शरीर को बनाया और अपनी आत्मा को मनुष्य के अंदर डाल दिया। जिसको हम इंग्लिश का शब्द ह्यूमन है जो दो शब्द से मिलकर आता है, ह्यूमस यानी मिट्टी और मैन जो हिब्रू भाषा में इश जिसका मतलब है, जिसका मतलब है, आत्मा। तो परमेश्वर ने यह किया कि परमेश्वर ने कहा कि जो मनुष्य मैं बना रहा हूं जो मिट्टी के अंदर मैं अपनी आत्मा को डाल रहा हूं, उनको मैं अधिकार दे रहा हूं इस पृथ्वी के ऊपर। किसी आत्मा को अधिकार नहीं है पृथ्वी के ऊपर। आप समझ रहे हैं मेरी बात? किसी भी आत्मा को और परमेश्वर भी स्वयं आत्मा है। सो जब परमेश्वर ने पृथ्वी मनुष्यों को दी तो वह उस चीज से बाहर आ गया। उसने कहा, तुम अधिकार रखो। उसने नहीं कहा, हम अधिकार रखेंगे। आज लोग बोलते हैं, अजी परमेश्वर तो सब चीज जी उसकी मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता। सब चीज तो परमेश्वर कंट्रोल कर रहा है। मैं आपसे एक सवाल करता हूं। क्या परमेश्वर आपको कंट्रोल कर रहा है? आप कंट्रोल हुए आज तक परमेश्वर से? और अगर हम परमेश्वर के कंट्रोल में नहीं हैं, तो कैसे हम कह रहे हैं, बाकी सब कुछ वह कंट्रोल कर रहा है? जैसे वह आपको कंट्रोल नहीं कर रहा है, वैसे वह किसी को भी कंट्रोल नहीं कर रहा है। अगर परमेश्वर कंट्रोल करना चाहता, तो मनुष्य को शासन अधिकार देता ही नहीं। उसने शासन अधिकार इसीलिए दिया, उसने बोला, तुम कंट्रोल करो पृथ्वी को। मैं तुम्हें अधिकार दे रहा हूं। आमीन। कहेंगे, यह जानना क्यों जरूरी है? यह जानना बहुत जरूरी है। अगर यह आप नहीं जानेंगे, यद्यपि आप पुत्र हैं, एक दास की तरह जीवन को जिएंगे। जो मसीह यीशु ने हमारे लिए मिरास छोड़ी है, जो इतनी महान है, इतनी ग्रेट है, आप कभी उस तक पहुंच नहीं पाएंगे। आमीन। इसीलिए हमें जानना है कि क्यों परमेश्वर ने हमारा, हमें बनाया, हमारी सृष्टि करी और कैसे हम उस अधिकार में चल सकते हैं। आमीन। सो परमेश्वर ने आदम को बनाया, मगर सबसे पहले हमें देखना है कि आदम को परमेश्वर ने क्या बनाया था। सो, लुका 3:38 जब आप पढ़ेंगे, उसमें लिखा है, इससे ये आया, इससे ये आया, इसने इसको पुत्र को जना, इसने इसको जना। और वह इनोष का, और वह शेत का, और वह आदम का, और वह परमेश्वर का था। तो आदम कौन था? आदम कौन था? परमेश्वर का पुत्र। परमेश्वर ने सबसे पहले मनुष्य को जब बनाया तो नौकर नहीं बनाया, पुत्र बनाया। और जब पुत्र बनाया तो पुत्र को अधिकार दिया शासन करने का, प्रभुता करने का, डोमिनियन करने का। आमीन। सो, पहला आदम क्या था? पुत्र था। मैं चाहता हूं, भजन संहिता 8 में चले जाएं। भजन संहिता 8 उसकी मैं चौथी अध्याय से पढूंगा। आप इसको ध्यान से सुनिएगा। तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखें और आदमी क्या है कि तू उसकी सुधि ले? क्योंकि तूने उसको परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है। किसने बनाया मनुष्य को परमेश्वर से थोड़ा ही कम? परमेश्वर ने। लोग कहते हैं, अच्छा तुम क्या समझ रहे हो अपने आप को? परमेश्वर के पुत्र जो उसने हमें बनाया है। अब कोई अगर आपको बोले, अच्छा, यह उनकी तरह बात कर रहा है, आपके पापा की तरह, कहना, हाँ जी, वो मेरे पापा हैं।
[8:10]आमीन। मैं इसको दोबारा पढ़ता हूं, ध्यान से सुनिए। तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखें और आदमी क्या है कि तू कि तू उसकी सुधि ले? क्योंकि तूने उसको परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है। थोड़ा ही कम बनाया है। आमीन। हालेलुया। और महिमा और प्रताप का मुकुट उसके सिर पर रखा है। क्या किया परमेश्वर ने? महिमा और प्रताप का मुकुट मनुष्य के सर पर रखा है। यह था जो परमेश्वर ने हमें बनाया था। मगर देखिए हम कहां से कहां गिर गए। आमीन। कई लोग कहते हैं, हम बंदर से आए हैं। उनका मुझे नहीं पता, हम तो परमेश्वर से आए हैं। हम ज़ू से नहीं, हम स्वर्ग से आए हैं। आमीन। हालेलुया। अब देखिए उसके बाद परमेश्वर ने क्या किया? तूने उसे अपने हाथों के कार्यों पर क्या दी है? क्या दी है? प्रभुता। बाइबल कह रही है, यह मैंने नहीं लिखा, आपकी बाइबल में भी है कि परमेश्वर ने जब मनुष्य को बनाया तो उसको अपने कामों, अपने हाथों के कामों के ऊपर क्या दी है? प्रभुता दी है। परमेश्वर ने दी है। और यह जो शासन अधिकार था, यह आदम ने खो दिया जब पाप बगीचे में आया। जब उसने परमेश्वर की आज्ञा को ना माना, जब उसने उस फल को खा लिया और आदम के अंदर से जो वह डीएनए था रूल एंड रेन करने का, वह जो डीएनए था प्रभुता करने का, वह खत्म हो गया और वह एक दास की तरह जीने लग गया। और जब प्रभु यीशु मसीह आया तो जो पुत्र था, ध्यान से सुनिएगा, जो पुत्र था, उसने पुत्र का अधिकार खो दिया। सुन रहे हैं आप? मगर जब प्रभु यीशु मसीह आया तो सबसे पहले उसने हमें क्या दिया जब हम यीशु को ग्रहण करते हैं? यहूना 1:12 लगाइए और मैं चाहता हूं हम सब साथ मिलकर इसको पढ़ेंगे। रेडी हैं आप लोग? यहूना 1:12। देखते हैं बाइबल क्या कहती है? परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के संतान होने का अधिकार वापस दे दिया। क्या दिया उसने आपको? अगर आपने यीशु को ग्रहण किया तो उसने आपको क्या किया? पुत्र का अधिकार दिया यानी पुत्रों के लिए अधिकार है यीशु मसीह के नाम में। अगर आप पुत्र हैं, तो आपके लिए अधिकार है। और अगर आपके लिए अधिकार है, तो परमेश्वर चाहता है कि आप एक अधिकारी की तरह इस दुनिया में जिएं। देखो, मैंने तुम्हें सांपों को और बिच्छुओं को रौंदने का, और शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है, और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि ना होगी। हालेलुया। परमेश्वर ने पूरे चर्च को, अपनी देह को, जो परमेश्वर की संतान है, उनको सांपों और बिच्छुओं को रौंदने का अधिकार दे दिया। मगर अगर आपने उस अधिकार को लिया नहीं, तो जिंदगी भर दुष्ट आत्माएं आपको फुटबॉल बनाकर रखेंगी। वेट मत करिए डोमिनियन में बढ़ने का कि जब तक आपको कोई ऐसी न्यूज़ ना आ जाए कि भाई कोई बहुत भयंकर बीमारी हो गई है। अगर हम जुकाम में प्रभुता नहीं कर पाए, छोटे से सर दर्द में प्रभुता नहीं कर पाए, तो तो बड़े में भी नहीं कर पाएंगे। छोटे से शुरू करना शुरू करिए। छोटा सा पेट में दर्द होता है। जब भी कोई बीमारी आती है ना उससे पहले बोलते हैं प्रिविले में। क्या बोलते हैं? ऐसा कुछ बोलते हैं सिम्पटम या लक्षण आते हैं पहले। आपको पता लग जाता है, बुखार आने वाला है। आप कहेंगे, मुझे थोड़ा हरारत हो रही है। वो हरारत है टाइम अधिकार लेने का। वेट मत करो जब 104 हो जाए बुखार तब बोलो, ओ प्रभु तेरे कोड़े खाने से। आपने देखा है कभी? आपकी फिर से वही उदाहरण दे रहा हूं, आपके कपड़ों में कोई दाग लग गया या कोई इंक लग गई। उसी टाइम बहते पानी के नीचे डालिए, एकदम निकल जाएगा। उसको छोड़ दीजिए दो हफ्ते अब आप रगड़ रहे हैं। अब आप बोल रहे हैं, यीशु के नाम में, यीशु के नाम में। अगर जैसे ही लक्षण लगे खड़े हो जाओ बोलो, इन द नेम ऑफ़ जीसस, शैतान मैं तुझे अनुमति नहीं देता मेरे शरीर को छूने की। यू विल नॉट टच माय बॉडी इन जीसस नेम। आउट ऑफ़ माय बॉडी। आमीन। उस समय अधिकार लो। अरे पास्टर, ज्यादा कुछ नहीं, थोड़ा सा थायरॉइड है। हां ठीक है, रख लो फिर थोड़ा सा। खाते रहो दवाइयां पूरे साल। मैं आपको कंडम नहीं कर रहा हूं। प्लीज मेरा हार्ट समझिए। क्यों रखूं थोड़ा सा भाई? मैं बोलूं, मैंने आपके लिए बहुत बढ़िया केक बनाया है, थोड़ा सा जहर डाला है इसमें, थोड़ा सा, खा लो। खाओगे आप वो? बोलो, थोड़ा सा नहीं चलता। मेरी देह पवित्र आत्मा का मंदिर है और कोई बीमारी इसमें उसको महिमा नहीं देती। आप जानते हैं, अदन के बगीचे में एक सांप आया था ईव के पास, आज भी आता है आपके पास, मगर अब प्रभु यीशु मसीह ने आपको सांपों को और बिच्छुओं को रौंदने का अधिकार दिया है।
[13:53]बोलो, मेरे पास अधिकार है। सांपों और बिच्छुओं को रौंदने का।
[14:04]आगे बढ़ते हैं। और शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है।
[14:16]शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है। फिर से बोलता हूं, शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है। शत्रु की सारी सामर्थ पर अधिकार दिया है। दूंगा नहीं, दिया है।



