Thumbnail for ek kauwa roj khud ko aaine mein dekhkar kahta main itna kala kyu hun. #shorts #motivation by Facts Spotted

ek kauwa roj khud ko aaine mein dekhkar kahta main itna kala kyu hun. #shorts #motivation

Facts Spotted

2m 37s445 words~3 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]एक जंगल में एक कौआ रहता था। वह हर रोज अपने आप को आईने में देखता और उदास होकर बोलता, मैं कितना काला हूं। मेरी आवाज भी कर्कस है। ना लोग मुझे देखना पसंद करते ना मेरी कोई तारीफ करता। एक दिन वो दुखी होकर हंस के पास गया। हंस को जाकर बोलता है, हंस भाई, तू कितना सुंदर है। सफेद रंग, मस्त-मस्त झील सा जीवन। कितना शांत है तेरा जीवन। काश मैं भी तेरे जैसा होता। हंस मुस्कुराया और बोला, किसने बोला कि मेरा जीवन शांत है? मेरे जीवन में बिल्कुल शांति नहीं है। बाहर से तुझे ऐसा लग रहा होगा कि मैं कितना मस्त तरीके से पानी में तैरता हूं। लेकिन यह मैं जानता हूं कि उस पानी की गहराइयों में मुझे तैरने के लिए कितने हाथ पैर मारने पड़ते हैं। तुझे बाहर से मैं शांत दिखता हूं। लेकिन मेरे अंदर जो तूफान है उसको कोई नहीं देख पाता। और जिस रंग की तू बात कर रहा है, भला सफेद भी कोई रंग होता है? मौत के बाद का प्रतीक है सफेद रंग तो कौवे ने बोला, तू इस जीवन से खुश नहीं है। बोला, बिल्कुल भी नहीं। जीवन हो तो मोर जैसा हो जिसका रंग देखकर भी तबीयत खुश हो जाती है। दोनों मिलकर मोर के पास गए। बोले, मोर भाई, भगवान की तेरे पर असीम कृपा है। क्या जीवन दिया है तुझे? प्रकृति ने तेरा एक-एक अंग बड़ी फुर्सत से बनाया है। क्या तेरी आवाज है? लोग तरस जाते हैं तेरी आवाज सुनने के लिए। क्या ही तेरे पंख हैं? लोग घंटों इंतजार करते हैं तेरे पंख फैलाने का। लोग तेरी तस्वीरें खींचने के लिए तरसते हैं और तुझे इस राष्ट्रपक्षी का दर्जा मिला हुआ है। बड़ा सुकून भरा जीवन है तेरा। मोर अपनी आंखों में आंसू लिए बोला, किसने बोला कि मेरा जीवन बड़ा सुकून भरा है? यह भी भला कोई जीवन होता है? जहां हर सेकंड मौत मेरे माथे पर मंडराती है और जिन पंखों की तुम बात कर रहे हो यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुख है। कब कौन सा जंगली जानवर मुझ पर हमला कर दे। मुझे पल-पल चौकन्ना रहना पड़ता है कि कब मेरी जान चली जाए। ना मैं सुकून से बैठ सकता, ना सो सकता, ना खा सकता और तुम सुकून की बात कर रहे हो। जीवन हो तो कौवे तेरे जैसा क्या मस्त जिंदगी जीता है तू। कोई टेंशन नहीं। आराम से उड़ान लगाता है। जहां मर्जी आए वहां बैठता है। तुझे अपने जीवन से कोई खतरा नहीं है। मोरल ऑफ द स्टोरी इस दुनिया में कोई सुखी नहीं है। हर आदमी अपने-अपने दुख को लेकर दुखी है तो कभी भी किसी दूसरे की खुशी को देखकर खुद को दुखी महसूस मत करो।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript