Thumbnail for मुझ तक मेरे हिस्से की धूप आने दे... #shortsvideo #waseembarelvi #poetry #shaayri #gazal by Ravi Mishra

मुझ तक मेरे हिस्से की धूप आने दे... #shortsvideo #waseembarelvi #poetry #shaayri #gazal

Ravi Mishra

43s87 words~1 min read
Auto-Generated

[0:01]अपने साए को इतना समझाने दे, मुझ तक मेरे हिस्से की धूप आने दे। एक नज़र में कई ज़माने देखे तो बूढ़ी आँखों को तस्वीर बनाने दे। बाबा दुनिया जीत के मैं दिखला दूँगा, अपनी नज़र से दूर तो मुझको जाने दे। मैं भी तो इस बाग़ का एक परिंदा हूँ, मेरी ही आवाज़ में मुझको गाने दे। फिर तो ये ऊँचा ही होता जाएगा, बचपन के हाथों में चाँद आ जाने दे। फ़सलें पक जाएँ तो खेत से बिछड़ेंगी, रोती आँख को प्यार कहाँ समझाने दे।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript