[0:00]हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए वापस से बिल्कुल नया और बहुत ज्यादा अच्छा डोंगवा लेकर आ चुके हैं जिसका नाम द गेट ऑफ मिस्टिकल रिलीम है। और इस डोंगवा की स्टोरी इतनी अच्छी है कि आपको इससे प्यार हो जाएगा। इसलिए डोंगवा को जरूर पूरा देखें। अब बिना किसी देरी के वीडियो शुरू करते हैं। तो कहानी की शुरुआत होती है और हमें पता चलता है कि आज के दिन धरती पर एक स्टेरिओइड गिर चुका है। जिससे पानी में सुनामी आ जाती है और बड़े-बड़े एंपायर बस यूं ही खत्म हो जाते हैं और लाखों लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन अब काफी टाइम बाद सब नॉर्मल हो चुका है और लोगों ने उस हादसे को पूरी तरह से अपने दिमाग से मिटा दिया है। अब हम फैंग सिटी का सीन देखते हैं जहां एक घोड़ा गाड़ी एक काफी बड़े मेंशन के सामने रुकती है और उसमें से शितन उतरता है जिसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी। और शितन जिन फैमिली का सेवन सन इन लॉ है। शितन की गर्दन पर एक काफी अजीब सा मार्क भी हम देखते हैं। शितन की वाइफ और उसकी बेटी एक रूम में उसका ठीक होने का वेट कर रही थी, लेकिन तभी डॉक्टर उसकी वाइफ को आकर बताता है कि वो शितन को नहीं बचा पाए। यह सुनकर शितन की वाइफ काफी बुरी तरह से रोने लगती है। सीन शिफ्ट होता है और हम जिन फैमिली के एंसेस्टर हाउस का सीन देखते हैं जहां तीन लोग एक आदमी को बता रहे थे कि शितन वापस आ चुके हैं। पर उनके गले पर एक अजीब सा निशान है। यह सुनकर वो आदमी उन तीनों को जाने की कहता है। लेकिन तभी उन तीनों के पीछे कोई आ जाता है और उन्हें तुरंत ही मार देता है। अब हम जिन फैमिली के हेड को देखते हैं जो अपनी सेवन सिस्टर से कह रहा था कि वो ऐसे कैसे किसी आउटसाइडर को उस सेवन स्टेज पाइल को दे सकती है। अब जिन जैन अपने भाई से कहती है कि वो जैक को आउटसाइडर कैसे कह सकते हैं, वो उसके हस्बैंड का बेटा है और अगर शितन ना होता तो आज जिन फैमिली इतनी रिस्पेक्टफुल फैमिली ना होती। इसलिए जिन जैन जैक को अडॉप्ट करने की कहती है पर यह सुनकर फैमिली हेड भड़क जाता है। पर तभी जिन फैमिली के फिफ्थ बेटे की एंट्री होती है और वह एक टोकन दिखाते हुए कहता है कि उनके एंसेस्टर्स ने उस बच्चे को यहां पर लाने का ऑर्डर दिया है। और उनके एंसेस्टर्स पहले ही इस बात पर एग्री कर चुके हैं। अब हम शिकन विलेज का सीन देखते हैं जहां जैक अपने दोस्त के साथ सूखी मछली इकट्ठा कर रहा था। पर एक लेडी उन्हें भगा देती है इसलिए वह दोनों खुद मछली पकड़ने समुंदर में आ जाते हैं। जैक मछली पकड़ रहा होता है लेकिन तभी उसे एक धीमी आवाज सुनाई देती है जो उसे मदद मांग रही थी। जैक उस आवाज के पीछे जाता है और उसे एक ऑयस्टर दिखता है जिसमें से पिंक लाइट निकल रही थी। जैक को लगता है इसमें कोई डीमन हो सकता है, इसलिए वो वहां से जाने लगता है। लेकिन तभी कोई इविल एनर्जी जैक को अपने वश में कर लेती है और अब जैक उस ऑयस्टर को खोलने लगता है। जिसमें जैक को एक सी स्पिरिट दिखती है जो ऑयस्टर खुल जाता है पर जैक की बॉडी से ऑक्सीजन खत्म हो गई थी और वह पानी के अंदर जाने लगता है। तभी जैक की आंखें थोड़ी खुलती है और वो देखता है एक लड़की उसे ऊपर लेकर जा रही है। और उसके हाथ में एक डिवाइन पाइल भी रख देती है जिसके बाद जब जैक की आंखें खुलती है वो अपने दोस्तों को अपने सामने पाता है और उनसे पूछने लगता है कि वो लड़की कहां गई। पर जैक का दोस्त जैन जैक से कहता है कि शायद वह पागल हो गया है क्योंकि यहां कोई लड़की नहीं है। तभी उनकी नजर जैक की पाइल पर जाती है और जैन कहता है यह तो काफी महंगे दामों पर बिक सकती है। पर जैक कहता है यह बेचने के लिए नहीं है और घर जाने लगता है। जब वो घर पहुंचते हैं उनके घर की हालत खराब थी और जैन को सामने उसके पापा बैठे हुए दिखते हैं। जैसे ही जैन उन्हें टच करता है वह जमीन पर गिर जाते हैं और बहुत सारा खून निकलने लगता है। यह देखकर वो तीनों काफी डर जाते हैं और जैक घर के अंदर देखता है जहां उसे एक मास्क मैन दिखता है और वह उन तीनों को घर के अंदर खींच लेता है। अब वो जैक देखता है कि एक मास्क मैन ने जैन की मदर के गले पर चाकू रखा है और यह देखकर वो तीनों काफी डर जाते हैं। तभी वह मास्क मैन जैन की मदर से पूछता है कि इन तीनों में से वो बच्चा कौन है। अब जैन की मदर की आंखें जैक पर रुक जाती है जिससे वो मास्क मैन सब समझ जाता है और वो तुरंत जैन की मदर को मार देता है। यह देखकर जैन की बहन जोर-जोर से रोने लगती है और जैन से ये देखा नहीं जाता। वो उस मास्क मैन को मारने आगे बढ़ता है पर वो मास्क मैन जैन को भी मार देता है। जैक को यकीन नहीं हो रहा था कि यह क्या हो रहा है और वो जैन की बहन को बचाने उसके पास चला जाता है पर वो मास्क मैन जैक को दूर फेंक देता है और जैन की बहन के सर के ऊपर अपनी स्वॉर्ड रख देता है। जैक रोते हुए उससे कहने लगता है कि वह उसे छोड़ दे पर वो मास्क मैन जैन की बहन के सर में स्वॉर्ड घुसा देता है जिससे वो तुरंत ही मर जाती है। और जब वो आदमी अपनी स्वॉर्ड निकालता है जैक के मुंह पर ब्लड लग जाता है। अब जैक तो पूरी तरह से टूट चुका था क्योंकि एक पल में ही उसके दोस्त उसका परिवार सब खत्म हो चुका था। इसलिए वह काफी गुस्से में उस आदमी को मारने आता है लेकिन वह मास्क मैन जैक की बॉडी से स्वॉर्ड आर-पार कर देता है जिससे जैक गिर जाता है और वह मास्क मैन घर में आग लगाकर चला जाता है। हम देखते हैं जैक में अब भी जान बाकी थी और वो सोच रहा था कि वह उस आदमी को जिंदा नहीं छोड़ेगा। तभी वो डिवाइन पाइल जैक के पास से निकलती है और जैक का ब्लड उस पर लग जाता है। जिससे उसकी पावर एक्टिवेट हो जाती है और वह अपनी डिवाइन एनर्जी को रिलीज करती है और वो डिवाइन एनर्जी जैक की बॉडी में चली जाती है। और जैक की सभी चोट ठीक हो जाती है। अब कुछ देर बाद वहां कुछ लोग आते हैं जिन्हें जिन जैन ने भेजा था ताकि वो जैक को ले आए पर वो उस जगह पर आग लगी देखकर हैरान हो जाते हैं। तभी उन्हें एक हाथ दिखता है जिसमें वही पाइल थी और वो सभी उसे बाहर निकालने लगते हैं। और वो काफी हैरान थे कि इस जगह पर इतनी आग लग गई फिर भी वो बच्चा जिंदा कैसे है। हम देखते हैं जैक को नींद में एक बुरा सपना आता है जिसमें जैन और उसकी पूरी फैमिली जैक पर इल्जाम डाल रहे थे कि उसकी वजह से उनकी मौत हो गई। तभी जैक की नींद खुल जाती है और वो सामने यूहान को बैठी पाता है। जैक पूछने लगता है कि यह कौन सी जगह है तभी यूहान की मदर वहां आ जाती है और वह बताती है कि यह वही जगह है जहां जैक के फादर भी रहा करते थे और उन्होंने मरने से पहले जैक का हमेशा ख्याल रखने को कहा था। इसलिए आज वो यहां है और जैक चाहे तो उन्हें अपनी स्टेप मदर मान सकता है। पर जैक जिन जैन से उस आदमी का नाम भी ना लेने की कहता है तभी जैक की चेस्ट में दर्द होने लगता है। यह देखकर जिन जैन जैक से कहती है कि उसे ज्यादा बोझ लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके फादर जिन फैमिली की वजह से ही मारे गए हैं। पर जैक कहता है उसे उसके फादर या जिन फैमिली से कोई मतलब नहीं है उसे बस यहां से जाना है। अब जिन जैन जैक से कहती है कि क्या वो इस हालत में बाहर दुनिया में अपनी जिंदगी जी पाएगा। अब जैक के पास दो रास्ते हैं या तो वो पास्ट को भुलाकर एक नई लाइफ शुरू करे या अपने फादर की तरह एक मार्शल आर्टिस्ट की तरह जिए। फिर जिन जैन बताती है कि एक मार्शल आर्टिस्ट की जिंदगी बॉडी रिफाइनिंग से शुरू होती है। फिर जिन जैन जैक को कल्टीवेशन के सारे रीलीम के बारे में बताती है। और जैक से कहती है कि उसका टारगेट डिवाइन रीलीम तक पहुंचने का होना चाहिए। फिर जिन जैन बताती है कि जैक सिर्फ मार्शल आर्ट की मदद से ही जिंदा रह सकता है क्योंकि मार्शल आर्ट से वो अपनी बॉडी को प्यूरीफाई कर सकता है। वरना एक दिन उसकी बॉडी पर एक मार्क आ जाएगा और उसके बाद उसकी जिंदगी काफी छोटी हो जाएगी। साथ ही जिन जैन इस काम में जैक की पूरी मदद करने की कहती है। अब हम एक महीने बाद का सीन देखते हैं जहां जैक अपने दोस्त और उनके पेरेंट्स की ग्रेव पर जाता है। और उनसे कहता है कि वो उनकी मौत का बदला जरूर लेगा जिसके बाद हम कुछ साल बाद का सीन देखते हैं और अब जैक मार्शल आर्टिस्ट बनने के रास्ते पर निकल चुका है। और वो अभी इलेवेंथ रैंक पर है। जैक अपने एक अटैक से ही जंगली सूअर को मार देता है और उसे अपने कंधे पर लेकर जाने लगता है। पर तभी जैक की पाइल ग्लो करने लगती है और वो मन में सोचता है कि जब भी वो किसी बड़े खतरे का सामना करने वाला होता है तभी वो पाइल ग्लो करती है। जैसे वो उसे सावधान कर रही हो। तभी जैक सामने एक टेंपल को देखता है और वहां चुपचाप जाने लगता है। जैक को पता चलता है कि वहां दो लोग हैं जो ट्रैवलर्स है पर वो काफी बड़े हुए और थके हुए हैं। इसलिए जैक उनके पास चला जाता है और जिस सूअर को उसने मारा था उसे पकाने लगता है। वो तीनों बात करने लगते हैं और वो वहां की फेमस फैमिलीज की भी बात करते हैं। तभी वो आदमी जिसका नाम जैन है वो जैक से पूछता है कि उसे लगता है जैक जरूर किसी फेमस फैमिली से होगा पर जैक साफ मना कर देता है। और कहता है कि वो तो एक आम इंसान है जिसे थोड़ा बहुत मार्शल आर्ट आता है। लेकिन तभी एक मॉन्स्टर गेट तोड़कर वहां आ जाता है। जैक की पाइल वापस से ग्लो करने लगती है। जिससे वो समझ जाता है कि वही वो खतरा है जो पाइल बताना चाहती थी। उस मॉन्स्टर को देखकर तो वो दोनों बाप-बेटी काफी डर जाते हैं और जैक उन्हें कहीं दूर जाकर छुपने की कहता है और उस ज़ॉम्बी जैसे मॉन्स्टर पर स्वॉर्ड से अटैक कर देता है। जैक को लगता है अब वो मॉन्स्टर वापस नहीं उठेगा। पर उस मॉन्स्टर को ज्यादा कुछ नहीं होता और वो वापस अटैक करने लगता है। जैन समझ जाता है कि उसे अपनी बेटी को लेकर कहीं छुप जाना चाहिए इसलिए वो भागने लगता है। पर उन दोनों को जाता देख वो मॉन्स्टर उन पर ही अटैक करने लगता है लेकिन जैक उसे मारकर रोक देता है। अब जैन भी अपनी बेटी को छुपने की कहकर उस मॉन्स्टर पर अटैक करने लगता है और जैक समझ जाता है कि इस मॉन्स्टर का वीक पॉइंट इसकी गर्दन है। तभी जैक काफी स्ट्रांग अटैक करता है जिससे वो मॉन्स्टर गिर जाता है और जैक जल्दी से सभी को भागने की कहता है। लेकिन तभी वो मॉन्स्टर खड़ा हो जाता है और जैन के पेट में अपना हाथ आर-पार कर देता है। पर जैन अपने आखिरी टाइम में भी उस मॉन्स्टर का हाथ जोर से पकड़ लेता है और जैक से उस मॉन्स्टर का गला काट देने की कहता है। तभी जैक अपनी स्वॉर्ड से उस मॉन्स्टर का गला काट देता है। अब जैक जल्दी से डॉक्टर लाने की कहता है पर जैन उसे रोकते हैं और कहते हैं कि अब बहुत देर हो चुकी है। फिर जैन जैक को एक बॉक्स देखते हैं और बताते हैं कि यह उनकी फैमिली का सबसे कीमती ट्रेजर है और उसे जैक को देते हुए बदले में उनकी बेटी की हमेशा रक्षा करने की कहते हैं। पर जैक कहता है कि वो उनकी बेटी से शादी नहीं कर सकता जिस पर जैन पूछते हैं कि क्या वो इतनी बुरी है। जैक चुप हो जाता है और मना करने लगता है तभी जैन यह जिम्मेदारी जैक को देकर मर जाते हैं जिसके बाद वो दोनों जैक का अच्छे से अंतिम संस्कार करते हैं। और जैक जैन की बेटी से कहता है कि वो उससे शादी नहीं कर सकता और बताता है कि वो जिन फैमिली की सिक्स डॉटर का अडॉप्टेड बेटा है। और वो ट्रेजर भी वापस कर देता है। पर जैक हमेशा उसकी रक्षा करने का वादा करता है पर वो उस ट्रेजर को वापस लेने से मना कर देती है और जैक को भी मानना पड़ता है। अब जैक ज़ोंग शू को भू फैमिली के मेंशन पर ले आता है क्योंकि ज़ोंग शू की इंगेजमेंट वूइंग से हो रखी है। और जैन भी ज़ोंग शू को यहीं लेकर आ रहे थे। वू यिंग ज़ोंग शू को देखकर खुश हो जाता है और पूछता है कि उसके फादर कहां है। फिर ज़ोंग शू जो कुछ भी हुआ बता देती है जो सुनकर वू यिंग को काफी बुरा लगता है और वो जैक का शुक्रिया करता है ज़ोंग शू को बचाने के लिए। फिर जैक वहां से चला जाता है पर अंदर ही अंदर वू यिंग को अच्छा नहीं लगा था कि जैक ज़ोंग शू को छोड़ने आया था। जिसके बाद हम देखते हैं गोल्डन ड्रैगन और ब्लैक फॉक्स ये दोनों गैंग थी और इनके बीच लड़ाई हो रही थी जिनमें ब्लैक फॉक्स अच्छी गैंग थी लेकिन वो हार रही थी। तभी एक जॉन कौन नाम का बंदा ब्लैक फॉक्स की तरफ से फाइट करने पहुंच जाता है और वो काफी आसानी से पूरी गोल्डन ड्रैगन गैंग को हरा देता है। जिसके बाद हम देखते हैं ब्लैक फॉक्स गैंग का लीडर जॉन कौन को इनाम में कुछ गोल्डन कॉइंस भी दे रहा था पर वो उन कॉइंस को नहीं लेता और लीडर से पूछता है कि उसने जिस बंदे को ढूंढने का काम दिया था वो मिला। लीडर उसे उस बंदे की पिक्चर देता है जिसने जैन को और उसकी फैमिली को मार दिया था।
[13:35]जॉन कौन उस पिक्चर को ले लेता है और लीडर को एक खास तरह की स्वॉर्ड बनाने का काम देता है और उसके बदले कुछ पैसे भी देता है। फिर जॉन कौन उस खाली गली में आ जाता है और हम देखते हैं जॉन कौन असल में हमारा जैक ही है। पर जैक थोड़ा घायल दिख रहा था क्योंकि उसकी पीटरसन डिसीज है वो बढ़ रही है उसे जल्दी इसका इलाज ढूंढना होगा और ऐसी बीमारी की वजह से जैक के फादर शितन की मौत हुई थी। जिसके बाद हम देखते हैं जैक स्वॉर्ड ट्रेनिंग कर रहा था और वो बाकियों से काफी अच्छा था जिसकी वजह से सभी उसकी तारीफ करने लगते हैं और कहते हैं हो सकता है जैक आने वाले कंपटीशन में भी जीत जाए। तभी जैक के टीचर वहां आते हैं और वो भी उसकी तारीफ करने लगते हैं। लेकिन तभी जैक की चेस्ट में दर्द होने लगता है और जैक थोड़ी देर तक अपनी ब्रीदिंग कंट्रोल करता है जिससे अब वो ठीक था। जैक का दर्द देखकर उसकी टीचर उसे एक मेडिसिन बनाने का तरीका देते हैं जिससे वो ठीक हो जाएगा। जिसके बाद हम देखते हैं जैक वो मेडिसिन देख रहा था पर मन में सोचता है उसके पास खाने को पैसे नहीं है यह मेडिसिन कहां से लाएगा। तभी वहां उसकी सिस्टर यूहान आ जाती है और जैक कहने लगता है उसे इतना ज्यादा यहां नहीं आना चाहिए। तभी यूहान जैक को बहुत सारे पैसे दे देती है और बताती है उसने सब सुन लिया है इसलिए वो ये कैसे रख सकता है। फिर यूहान जाने लगती है लेकिन तभी जैक की पीटरसन डिसीज काफी बढ़ जाती है और वो छत से गिर जाता है। यूहान को समझ नहीं आता क्या करना चाहिए इसलिए वो जैक को घर ले आती है। जैक अपने सामने एक काफी स्ट्रांग मंकी को देखता है जो काफी ज्यादा स्ट्रांग था और वो किसी तरह से सारी एनर्जी को अपने अंदर लेने लगता है। जिससे अब जैक काफी अच्छा फील कर रहा था तभी जैक को होश भी आ जाता है और जिन जैन जैक से पूछती है क्या उसकी बीमारी पहले से भर चुकी है जिस पर जैक हां करता है और बताता है पहले तो उसे थोड़ा दर्द होता था जिसे वो अपनी ब्रीदिंग से ठीक कर लेता था पर अब तो वो बेहोश भी हो जाता है। जिन जैन कहती है जैक को जल्दी से की स्पिरिट पाइल को हासिल करना होगा यही एक तरीका है जिससे जैक जिंदा रह सकता है। जैक पूछता है क्या उन्हें भरोसा है वो की स्पिरिट पाइल से पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। जिन जैन हां करती है क्योंकि जिस दिन शितन मरे थे वो इसी पाइल को मांग रहे थे और इस पाइल को पाने के लिए उन्होंने जिन फैमिली के लिए इतनी मेहनत की। पर इस पाइल को पाना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इतना कुछ करने के बाद भी जिन फैमिली ने वो पाइल दी नहीं। फिर जिन जैन और यूहान जैक को आराम करने के लिए छोड़कर चले जाते हैं। सीन शिफ्ट होता है और हम गोल्डन गैंग के लीडर को देखते हैं जो एक बंदे के पास बैठा था और उसे बता रहा था कि कैसे जॉन कौन ने उसे एक मुक्के में कई दिनों के लिए बेहोश कर दिया। पर अब जॉन कौन की बातें सुनते-सुनते उस बंदे को गुस्सा आ जाता है और वो अपना डंडा जोर से जमीन पर मारता है। उसके एक ही अटैक से काफी कुछ डिस्ट्रॉय हो जाता है।



