Thumbnail for For newly married women #podcast #husbandwife #bridetobe by lokesh defender

For newly married women #podcast #husbandwife #bridetobe

lokesh defender

3m 4s671 words~4 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]जितनी तैयारियां तुम कपड़ों पे कर रही हो ना, कपड़ों पे तो किसी का ध्यान ही नहीं होगा.
[0:00]कि जो तुमने अभी फिलहाल प्लानिंग कर रखी है ना मैं जाऊंगी बहुत अच्छे से रहूंगी तो जाते ही तुम्हें रसोई मिलने वाली है.
[0:00]पहले 10 दिन में जो तुम्हारे घर वालों ने तुम्हारी तारीफ करी है ना अब वहां पे जाते ही अगले 10 दिनों में तुम्हारी बुराइयां स्टार्ट हो जाएंगी.
[0:00]तो अगर तुम्हें जाते ही तुम्हारी तारीफ करें तो तुम्हें शॉक्ड होना है कि ऐसा कैसे हो सकता है.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]जितनी भी ये नई-नई दुल्हन बनने वाली हैं उन सबके लिए कुछ टिप्स हैं. जितनी तैयारियां तुम कपड़ों पे कर रही हो ना, कपड़ों पे तो किसी का ध्यान ही नहीं होगा. कि जो तुमने अभी फिलहाल प्लानिंग कर रखी है ना मैं जाऊंगी बहुत अच्छे से रहूंगी तो जाते ही तुम्हें रसोई मिलने वाली है. पहले 10 दिन में जो तुम्हारे घर वालों ने तुम्हारी तारीफ करी है ना अब वहां पे जाते ही अगले 10 दिनों में तुम्हारी बुराइयां स्टार्ट हो जाएंगी. तो अगर तुम्हें जाते ही तुम्हारी तारीफ करें तो तुम्हें शॉक्ड होना है कि ऐसा कैसे हो सकता है. एक-दो लोग तुम्हारी इस दिल से तारीफ करेंगे बस वो एक-दो लोग ही होंगे. और जब तुमने गलती से उनके पैर नहीं छुए तो वह भी तुम्हारी तारीफ नहीं करेंगे. तुम वहां पे बहू बनके जा रही हो लेकिन अंदर से तुम्हें स्पाई बनके जाना चाहिए. तो इंडियन बहू होने के नाते मैं तुम्हें एक सलाह दूंगा, असल में जो तुम सोच के जा रहे हो ना उसको मत करना. वहां पे थोड़ा सा दिखावा करना, थोड़ा सा नौटंकी करना. बहू के रूप में कमांडो ट्रेनिंग की तरह जाना. तुम थोड़ा ना कमांडो स्टाइल से ही सरवाइव कर पाओगी. अगर तुम बहू बन के जा रही हो तो सरवाइव नहीं कर पाओगी क्योंकि इमोशंस का तो धज्जियां उड़ने वाली है. तुम जाओगी कि तुम्हें सब प्यार करेंगे, सब तुम्हें पैंपर करेंगे, नहीं करेंगे. हो सकता है पहले ही 10 दिनों में तुम्हें डाइवोर्स की धमकी भी मिल जाए. अरेंज मैरिज की सबसे मस्त बात क्या होती है कि पहले 10 दिनों में बोल देते हैं कि मम्मी की वजह से शादी करी है पापा की वजह से शादी करी है और 10 दिन में घर का रास्ता दिखाने लग जाते हैं. कि अच्छा हम तो ऐसे ही रहेंगे, हम तो यही हैं. तो तुम अगर जा ही रही हो शादी करके उस घर में, तो फुल फेक मोड में जाना, बिल्कुल भी इमोशन हो के मत जाना. फुल एक्टिंग, फुल नौटंकी, लेकिन सच्चा नहीं. उनको सच्चा इंसान नहीं चाहिए, उनको दिखावटी इंसान चाहिए. तो तुम अच्छी बहू हो, बुरी बहू हो, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता. तुम्हें बस काम में माहिर होना पड़ेगा. तुम्हें बस काम में माहिर होना पड़ेगा. तो इस चीज का ख्याल रखना कि जिस घर में तुम जा रही हो, उस घर में तुम सिर्फ एक बहू हो, बेटी नहीं हो. चाहे वह कितना ही बेटी-बेटी कर लें, और जो जितना हंस के बोलेगा वह उतना बुरी तरीके से तुम्हारी एससी करने वाला है. तो उनकी बातों में मत आना. अपनी लाइफ का हर एक अपडेट मत देना. अपने घर की सारी बातें मत बताना. और रही बात वह तुम्हारे मम्मी-पापा को बुरा-भला बोलेंगे सुन लेना. वह तुम्हारे मम्मी-पापा को नहीं बोल रहे हैं. वह वह नई रिश्तेदारी में अपना रंग दिखा रहे हैं, दिखाने देना. और अगर वह तुम्हारे मम्मी-पापा के बारे में, खाने के बारे में, शादी के बारे में कुछ बुरा बोले भी ना. तो उसको दिल पर मत लेना. वह तुम्हारी रिस्पांसिबिलिटी नहीं है. तुम्हारा सारा ध्यान तो मेकअप पे और कपड़ों पे ही होगा. मैं यह करूंगी, मैं वह करूंगी, मैं यहां जाऊंगी, वहां जाऊंगी हनीमून, हस्बैंड वाइफ तुम्हारा ध्यान वहां होगा. लेकिन तुम्हारे ससुराल वालों का ध्यान होगा कि तुमसे सारी बातें निकलवा के तुम्हें किचन में भेज दें. पूरा घर उनको हाथ में छोड़ देंगे. तो इस चीज का ध्यान रखना कि ज्यादा सच्चा और ज्यादा अच्छा बनने की कोशिश मत करना. ठीक है, बुरा मत बोलना. जाते ही किसी से पंगा मत लेना. फेशियल एक्सप्रेशंस को कंट्रोल करना. वह क्या करेंगे तुम्हारे चेहरे के एक्सप्रेशंस से ही बातें बना लेंगे कि इसका तो बात-बात में मुंह बन जाता है. इसका तो सच्चे बनने से काम नहीं चलेगा. थोड़ा दिखावटी बनना पड़ेगा. भले ही तुम अंदर से दुखी हो चेहरे पे स्माइल होनी चाहिए. वरना फिर वह इस चीज को बात-बात में तुम्हारे घर पे फोन मिलाएंगे. तो फोन मिलाएं तो कोई दिक्कत नहीं है. उसमें तुम्हारा कुछ नहीं जा रहा. तुम्हारे पापा अपने आप हैंडल करेंगे.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript