[0:00]इंसान हमेशा से एक सवाल का पीछा करता आया है. हम कहां से आए हैं? क्या हम इस अनंत ब्रह्मांड में अकेले हैं? विज्ञान और धर्म दोनों ने अपने-अपने नजरिए से जवाब देने की कोशिश की है. मगर हकीकत क्या है? ये आज तक कोई नहीं जान पाया. लेकिन एक दिन कुछ वैज्ञानिक ऐसी खोज करते हैं जो इन सवालों के जवाब देने का दावा करती है. एक रहस्यमई नक्शा जो इंसान को ले जाता है एक दूर के अनजाने ग्रह की ओर. हो सकता है वहीं कहीं हमारे अस्तित्व का रहस्य छिपा हो. पर जो सच वहां छिपा है, वह इतना गहरा और डरावना है कि वह उन सबकी जिंदगी बदल कर रख देगा. हजारों साल पहले की दुनिया में एक अनोखा प्राणी जो इंसान जैसा दिखता है, एक ऊंची चट्टान पर खड़ा होता है. उसके हाथ में एक अजीब सा पात्र है जिससे वह एक गाढ़ा काला लिक्विड पीता है. जैसे ही वह लिक्विड उसके भीतर जाता है उसका शरीर अंदर से टूटने बिखरने लगता है. उसका हर अंग, हर कोशिका धीरे-धीरे गलने लगती है और देखते ही देखते उसकी पूरी देह टुकड़ों में बिखर कर नदी या समुद्र की गहराइयों में समा जाती है. पास में एक विशाल स्पेसशिप दिखती है जो वापस उड़ान भर रही है. शायद वही इसे यहां छोड़ गई थी. जैसे-जैसे उसका शरीर पानी में घुलता है वहां कुछ रहस्यमयी रासायनिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है. और उस जल में कुछ ऐसा जन्म लेता है जो इंसान के डीएनए जैसा लगता है. यही वह क्षण है जिसे मानव जीवन की शुरुआत कहा जाता है. कहानी अचानक 2089 के स्कॉटलैंड के पहाड़ों की ओर बढ़ती है. जहां एक प्राचीन गुफा में दो पुरातत्वविद एलिजाबेथ और उसका पति चार्ली एक रहस्यमयी खोज करते हैं. वहां एक पुरानी दीवार पर बनी तस्वीर में एक इंसान जैसा विशाल प्राणी अपने भगवान की पूजा करता दिखता है. उसका हाथ आसमान की ओर उठा है, जहां तीन रहस्यमई ग्रह नजर आते हैं. जैसे ही एलिजाबेथ इस चित्र को देखती है, उसकी आंखों में एक चमक आ जाती है. ऐसा लगता है जैसे वह अपने जीवन भर की खोज के करीब पहुंच चुकी हो. सीन शिफ्ट होता है. इस बार साल 2099 में. एक विशाल अंतरिक्ष यान प्रोमिथियस अपने मिशन पर रवाना हो चुका है. इस जहाज में कुल 17 क्रू मेंबर्स हैं जिनमें एलिजाबेथ और चार्ली भी शामिल है. लेकिन इस जहाज पर एक और शख्स है, जो बिल्कुल इंसान की तरह दिखता है, पर है एक एआई रोबोट डेविड. उसे बनाया है वेलन कॉरपोरेशन ने. जो इस मिशन के पीछे की ताकत है. इस कंपनी का मालिक है पीटर वेलन, एक शक्तिशाली इंसान जिसने इस पूरी खोज के लिए अपनी दौलत दांव पर लगा दी है. जहाज के भीतर सभी क्रू मेंबर्स गहरी नींद में हैं क्रायो स्लीप में. यह एक ऐसा उन्नत तकनीक है जिसमें इंसान सालों तक बिना बूढ़ा हुए सो सकता है. लेकिन डेविड एक रोबोट होने के नाते इस नींद से परे है. वह जहाज की निगरानी कर रहा है, हर सिस्टम को चेक कर रहा है. अचानक जहाज में अलार्म बजता है. यह संकेत है कि वे अपने गंतव्य के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. अब वह ग्रह सामने दिखाई दे रहा है. जैसे ही जहाज उस ग्रह के कक्ष में प्रवेश करता है, क्रायो स्लीप चैंबर्स खुलने लगते हैं और एक-एक करके सभी सदस्य जागने लगते हैं. लंबी नींद के बाद शरीर थोड़ा कमजोर होता है, मगर कुछ ही देर में सब सामान्य हो जाते हैं. यहां हमें मिलती है मेरिडथ, इस मिशन की इंचार्ज. जहाज पर उसका हुक्म अंतिम है और कोई भी उसकी बात को अनसुना नहीं कर सकता. वह कोई और नहीं, बल्कि पीटर वेलन की बेटी है. उस इंसान की जिसने यह मिशन शुरू किया. मेरिडथ सभी को दो खास लोगों से मिलवाती है, एलिजाबेथ और चार्ली. वही वैज्ञानिक जिन्होंने स्कॉटलैंड की पहाड़ियों में वो रहस्यमई पेंटिंग्स खोजी थी. अब उनका सपना साकार होने वाला है. पर जो अनुभव वे करने वाले हैं, उसके लिए शायद कोई भी तैयार नहीं है. एलिजाबेथ और चार्ली ने ही इस ग्रह की ओर इशारा करने वाली दिशा का पता लगाया था. उनकी रिसर्च पर वेलन कॉरपोरेशन ने भरोसा जताया और इस मिशन के लिए धन दिया. लेकिन इस पूरी यात्रा का असली दिमाग था खुद पीटर वेलन. वह केवल एक बिजनेसमैन नहीं था. उसने डेविड को अपने हाथों से बनाया था. एक ऐसा रोबोट जो इंसान से कहीं ज्यादा होशियार था जो ना बूढ़ा होगा और ना कभी मरेगा. शायद इसी वजह से पीटर खुद को एक क्रिएटर समझने लगा था. लेकिन एक सवाल उसे चैन नहीं लेने देता था. हमें किसने बनाया? हमारा असली निर्माता कौन है? पीटर अब एलिजाबेथ और चार्ली को बाकी क्रू से मिलवाकर चला जाता है. फिर चार्ली और एलिजाबेथ बाकी क्रू को बताते हैं कि स्कॉटलैंड की एक गुफा की पेंटिंग. लेकिन यह अकेली जगह नहीं थी जहां यह चित्र मिले. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पुरातत्वविदों ने ऐसे ही संकेत पाए. हर जगह एक विशाल प्राणी अपने हाथ से आकाश की ओर इशारा कर रहा था. और आकाश में तीन कभी पांच ग्रहों की आकृतियां बनी थी. इन संकेतों ने एलिजाबेथ और चार्ली को यह यकीन दिला दिया कि यह प्राणी केवल काल्पनिक नहीं है. हो सकता है वे ही हमारे निर्माता हों. शायद उन्होंने ही ये चिह्न छोड़े ताकि इंसान एक दिन उन्हें खोज पाए. और अब उस लंबी यात्रा के बाद प्रोमिथियस नाम का जहाज पहुंच चुका है. वहां जहां शायद मानवता के जन्म की कहानी छिपी है. जैसे ही स्पेसशिप उस रहस्यमयी प्लेट के एटमॉस्फेयर में दाखिल होती है ऊपर से नजारा किसी स्वर्ग जैसा महसूस होता है. शांति, खूबसूरती और एक अलौकिक चमक. हर चीज इतनी परफेक्ट लग रही थी जैसे किसी पेंटिंग का हिस्सा हो. लेकिन तभी चार्ली की नजर एक ऐसी चीज पर पड़ती है जो सारा भ्रम तोड़ देती है, एक सीधी चमचमाती सड़क. अगर यह प्लेट नेचुरली बना होता तो वहां इस तरह की रोड कभी नहीं होती. उसके बगल में एक डोम शेप का स्ट्रक्चर खड़ा था. जो साफ तौर पर आर्टिफिशियल लग रहा था. मतलब किसी ने इसे अपने हाथों से बनाया था. यह देखकर पूरे क्रू की धड़कनें तेज हो जाती है. उन्हें लगने लगता है कि शायद वह जवाब जो वह ब्रह्मांड में ढूंढते फिर रहे हैं, इस डोम के अंदर छिपा हो. बिना कोई वक्त बर्बाद किए स्पेसशिप को वहीं लैंड कराने का फैसला होता है. लेकिन इस डोम के अंदर क्या है, ये कोई नहीं जानता. जैसे ही स्पेसशिप जमीन को छूती है, सारे क्रू मेंबर्स तेजी से बाहर निकलते हैं और अपनी व्हीकल्स में बैठकर डोम की तरफ रवाना हो जाते हैं. लेकिन जितना वह करीब जा रहे थे, उतनी ही यह जगह और ज्यादा अजीब लगने लगती है. डोम के ठीक सामने पहुंचकर सब कुछ और भी रहस्यमयी महसूस होता है. हर कोई अपनी डिवाइसेस से अंदर के माहौल को स्कैन करने लगता है. चार्ली वहीं एक कोने में रुक जाता है. क्योंकि उसे हवा में कुछ अलग सा महसूस होता है. वह धीरे से अपना हेलमेट उतारता है और जैसे ही सांस लेता है, उसकी आंखों में चमक आ जाती है. यहां की हवा बिल्कुल धरती जैसी है, शुद्ध ऑक्सीजन से भरी हुई. वह खुशी से चिल्ला उठता है. क्योंकि इसका मतलब था यहां इंसान या इंसान जैसे किसी और जीव के रहने की व्यवस्था पहले से है. इतने में डेविड की नजर एक दीवार पर लिखी अजीब सी भाषा पर पड़ती है. बाकी किसी के लिए यह अनजान लिपि थी, लेकिन डेविड जो कि एक एडवांस्ड एआई है. उसे आसानी से पढ़ लेता है. वह जैसे ही हाथ उस पर रखता है, अचानक दीवार पर एक होलोग्राफिक वीडियो प्ले हो जाता है. उस वीडियो में कुछ अजीब विशाल जीव दिखाई देते हैं. इंसानों जैसे लेकिन कद में कहीं बड़े. वह बेताहाशा एक दूसरे को धक्का देते हुए भाग रहे होते हैं, जैसे किसी खतरे से जान बचा रहे हो. लेकिन उनमें से एक जीव भाग नहीं पाता और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. यह देखकर क्रू के चेहरे सख्त हो जाते हैं. यह जगह शायद सिर्फ इंसानों के लिए नहीं थी. यहां पहले भी कुछ था और शायद अब भी है. जैसे ही वह आगे बढ़ते हैं, उन्हें एक विशाल लाश दिखाई देती है, जिसका सिर गायब है. शरीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह कोई सामान्य जीव नहीं बहुत ताकतवर था. एलिजाबेथ और चार्ली स्कैनर से दीवार के दूसरी तरफ सिर की मौजूदगी को महसूस करते हैं. यह वही जीव था जिसे होलोग्राम में देखा गया था. एलिजाबेथ को यकीन हो जाता है कि यह वही है जिन्हें इंजीनियर्स कहा जाता है. वह प्राणी जो इंसानों के क्रिएटर हो सकते हैं, वह तुरंत सैंपल कलेक्ट करवाती है. टेस्ट के बाद पता चलता है कि यह जीव लगभग 2000 साल पहले मरा था. इसका मतलब था कि यहां 2000 साल पहले कुछ ऐसा हुआ जो इनका अंत बन गया. डेविड उस रहस्यमयी भाषा को और गहराई से पढ़ता है. उसके चेहरे पर गंभीरता उतर आती है क्योंकि दीवार पर साफ शब्दों में चेतावनी लिखी थी. इस दरवाजे को कभी मत खोलना. लेकिन उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. अगर दरवाजा नहीं खुला तो उनका मिशन अधूरा रह जाएगा. डेविड चुपचाप दरवाजा खोलने का रास्ता एक्टिवेट करता है. एक सीक्वेंस चालू होते ही दरवाजा धीरे-धीरे सरकने लगता है. उसके पीछे का दृश्य और भी ज्यादा डरावना था. सिर्फ कटा हुआ सिर ही नहीं बल्कि और भी खौफनाक चीजें थी जो किसी गहरे अंधेरे राज का संकेत दे रही थी. रूम के अंदर कदम रखते ही सबका सामना एक अजीब माहौल से होता है. कहीं पर अजीब स्ट्रक्चर कहीं पर जैविक अवशेष. तभी उनकी नजर एक विशाल चेहरे की मूर्ति पर पड़ती है जो और भी ज्यादा कन्फ्यूजन बढ़ा देती है. दीवार के पीछे कुछ अजीब मसल्स दिखाई देते हैं. जैसे ही क्रू उन्हें गौर से देखने लगता है, वह धीरे-धीरे मूव करने लगते हैं. सभी को लगता है कि उनके आने से इस जगह का तापमान बढ़ गया है. और जैसे ही टेंपरेचर इनक्रीस होता है, सब कुछ पिघलने लगता है. इसी बीच स्पेसशिप से कैप्टन जाने के रेडियो पर वॉन करता है. एक खतरनाक डस्ट स्टॉर्म उनकी तरफ बढ़ रहा है. यह सिर्फ हवा नहीं थी, इसमें सिलिकॉन पार्टिकल्स मौजूद थे जो किसी भी मटेरियल को मेल्ट कर सकते थे. इवन उनके सूट्स को भी. एलिजाबेथ और उनकी टीम वहां और समय चाहती थी, लेकिन मेरेडिथ सख्ती से कहती है. 15 मिनट के अंदर अगर तुम लोग शिप में नहीं आए तो दरवाजा लॉक कर दिया जाएगा. क्रू जल्दी से इंजीनियर का सिर लेकर शिप की तरफ दौड़ता है. लेकिन डेविड हमेशा की तरह एक अलग ही चाल चलता है. वह चुपके से एक कैप्सूल उठा लेता है, जिसमें से एक काला चिपचिपा लिक्विड रिस रहा था. जैसे ही सब बाहर निकलते हैं तूफान उनके सिर के ऊपर आ जाता है. पत्थर तक हवा में उड़ने लगते हैं. भागते हुए एलिजाबेथ का बैग गिर जाता है जिसमें इंजीनियर का सिर रखा होता है. वह तुरंत पीछे भागती है लेकिन भयंकर आंधी में फंस जाती है. चार्ली बिना एक सेकंड गवाए उसके पीछे दौड़ता है लेकिन तूफान की ताकत इतनी भयानक थी कि दोनों एक तरफ उड़कर गिर जाते हैं. तभी डेविड शांति से एक रोप लेकर बाहर आता है और दोनों को खींचकर वापस शिप में ले आता है. स्पेस में वैज्ञानिक इंजीनियर के सिर को रिवाइव करने की कोशिश करते हैं. लेकिन जैसे ही प्रोसेस चालू होती है, अंदर प्रेशर बढ़ जाता है और एक जबरदस्त केमिकल रिएक्शन में सिर फट जाता है. लेकिन उससे पहले वह उसका डीएनए सैंपल ले लेते हैं. और जब उसे इंसानी डीएनए से मिलाया जाता है तो रिजल्ट सबको चौंका देता है. दोनों डीएनए एकदम आइडेंटिकल थे. क्या सच में यह हमारे क्रिएटर थे? उधर डेविड एक और एक्सपेरिमेंट में जुटा था. उसने जो ब्लैक लिक्विड चुराया था, उसे वह चार्ली के ड्रिंक में चुपचाप मिला देता है. रात होते ही चार्ली एलिजाबेथ के पास जाता है. यहां एक इमोशनल मोड़ आता है. एलिजाबेथ कभी मां नहीं बन सकती, लेकिन चार्ली को यह कभी भी मायने नहीं रखता था. वह दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं. सुबह होते ही चार्ली की आंखें अजीब तरीके से लाल हो जाती है. उसके शरीर में कुछ अजीब बदलाव महसूस होने लगते हैं. लेकिन वह इग्नोर करता है और बाकी क्रू के साथ डोम में जाने की तैयारी करता है. लेकिन वहां पहुंचते ही सब हैरान रह जाते हैं. दरअसल थोड़ी देर पहले जब तूफान आया था तब बाकी क्रू तो वापस शिप पर आ गए थे. लेकिन फिफिल्ड और मिलबर्न रास्ता भटक गए और उन्हें डोम के अंदर ही शरण लेनी पड़ी. लेकिन फिफिल्ड और मिलबर्न उन्हें कहीं नहीं दिखे. थोड़ा ढूंढने पर उन्हें फिफिल्ड का शरीर जमीन पर पड़ा मिलता है. वह जैसे ही उसके शरीर को सीधा करते हैं, तभी उसके मुंह से सांप जैसी कोई चीज तेजी से बाहर निकलती है. और गायब हो जाती है. इसी बीच चार्ली की तबीयत भी बिगड़ने लगती है. सब घबराकर जल्दी-जल्दी शिप की ओर लौटने लगते हैं. वहीं दूसरी तरफ डेविड उस विशाल डोम का एक नया हिस्सा खोज निकालता है. वह एक ऐसी जगह पर पहुंचता है जहां कई सारे कंटेनर एकदम व्यवस्थित तरीके से रखे हुए होते हैं. जैसे कोई इन्हें बहुत सोच समझकर यहां जमा करके गया हो. आगे बढ़ते हुए उसे एक कमरा मिलता है जो इस पूरे स्ट्रक्चर का कंट्रोल सेंटर लगता है. वहां कई अजीबोगरीब बटन और लीवर होते हैं जो शायद इस पूरे सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए बनाए गए हैं. डेविड जो एक एडवांस्ड सिंथेटिक रोबोट है इन बटन को बड़े आराम से समझ लेता है और उन्हें एक्टिवेट कर देता है. जैसे ही वह सिस्टम चालू करता है, वहां एक होलोग्राम प्रोजेक्ट होता है जो एक और खौफनाक सच्चाई को उजागर करता है. यह होलोग्राम दिखाता है कि इंजीनियर्स का असली मिशन क्या था. वे इंसानों की दुनिया में कुछ खास मकसद से आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वे यहां फंस गए और अपनी योजना को अंजाम नहीं दे पाए. यह देखकर डेविड और भी गहराई से रिसर्च करता है और उसे एक स्लीपिंग चेंबर मिलता है जिसमें आज भी एक इंजीनियर गहरी नींद में सोया हुआ है. दूसरी तरफ टीम के बाकी सदस्य यह सब देखकर डरे हुए हैं. क्योंकि अब तक किसी को समझ नहीं आ रहा कि असल में यहां चल क्या रहा है. इसी बीच सब वापस शिप की तरफ लौटने लगते हैं. क्योंकि चार्ली की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगती है. जैसे ही वे शिप तक पहुंचते हैं, मेरिडथ जो वहां की कमांडर है उन्हें शिप में आने से मना कर देती है. उसे डर है कि चार्ली किसी खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुका है. और अगर वह वायरस शिप में पहुंच गया तो सबकी जान खतरे में पड़ सकती है. धीरे-धीरे चार्ली का शरीर काला पड़ने लगता है. उसके शरीर में अजीब बदलाव आने लगते हैं, जैसे वह एक झोंबी बनता जा रहा हो. चार्ली खुद महसूस करने लगता है कि अब उसका अपने शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है. यह सब देखकर वो खुद आगे बढ़कर कहता है कि उसे जला दिया जाए. वरना वह सबके लिए खतरा बन जाएगा. मेरिडथ बिना वक्त गवाए उस पर आग लगा देती है. और चार्ली तड़पते हुए जिंदा जल जाता है. एलिजाबेथ को एक अलग कमरे में क्वारंटीन किया जाता है. ताकि देखा जा सके कि कहीं उसके अंदर भी कोई वायरस तो नहीं घुस गया. तभी डेविड उसे एक चौंकाने वाली बात बताता है. उसके शरीर में वायरस तो नहीं मिला, लेकिन उसके पेट में एक बच्चा पल रहा है जो तीन महीने का हो चुका है. यह सुनते ही एलिजाबेथ की रूह कांप जाती है. वह जानती थी कि वह कभी मां नहीं बन सकती और अभी तो उसे चार्ली से संबंध बनाए सिर्फ 10 घंटे ही हुए थे. कुछ देर बाद एलिजाबेथ को पेट में तेज दर्द महसूस होता है. ऐसा लगता है जैसे उसके अंदर कुछ बहुत तेजी से बढ़ रहा हो. जिसे कोई परजीवी उसकी देह को अंदर से चीर रहा हो. उसे समझ में आ जाता है कि कुछ बहुत बड़ा और बहुत गलत हो रहा है. वह भागने की कोशिश करती है, लेकिन डेविड उसे एक इंजेक्शन दे देता है जिससे वह बेहोश हो जाती है. थोड़ी देर बाद दो डॉक्टर उसके पास आते हैं और उसका चेकअप शुरू करते हैं. लेकिन एलिजाबेथ समझ चुकी थी कि अगर उसने अब कुछ नहीं किया तो वह प्राणी उसके शरीर को पूरी तरह अपने काबू में कर लेगा. वह बेहोश होने का नाटक करती है. और जैसे ही सही मौका मिलता है, दोनों डॉक्टरों पर हमला कर देती है. किसी तरह वह भागते-भागते एक ऑटोमेटिक ऑपरेशन चेंबर तक पहुंचती है. वह मशीन को इमरजेंसी सीजेरियन के लिए कमांड देती है. लेकिन मशीन जवाब देती है कि यह प्रक्रिया केवल पुरुषों के लिए डिजाइन की गई है. समझने का वक्त नहीं था. एलिजाबेथ मशीन को मैनुअल मोड पर सेट करती है और अपने दम पर ऑपरेशन शुरू कर देती है. बिना चीखे, बिना रुके वह खुद अपना पेट चीरती है और उस परजीवी को बाहर निकालती है. लेकिन जो चीज उसके अंदर थी वह कोई इंसानी बच्चा नहीं था. बल्कि एक अजीब ऑक्टोपस जैसी जीव थी. एलिजाबेथ तुरंत उस प्राणी से जुड़ा लिंब काट देती है और खुद अपने घाव को सिल देती है. वह जीव वहीं तड़पता रह जाता है. अब वह कैद हो चुका था. एलिजाबेथ बिना किसी देरी के चेंबर से बाहर निकलती है और उस अजनबी प्राणी को वहीं लॉक कर देती है. कमजोर और लहूलुहान हालत में वह किसी तरह लड़खड़ाते हुए एक सीक्रेट रूम तक पहुंचती है. और वहां उसे एक और चौंका देने वाला सच पता चलता है. उस कमरे में पीटर वेलैंड मौजूद था. वहीं इंसान जिसे सबने मरा हुआ मान लिया था. दरअसल पीटर इस पूरे समय शिप के एक स्लीपिंग पॉड में सो रहा था और अब जाकर उसकी नींद टूटी थी. डेविड उसके साथ था और उनका मकसद साफ था. उस आखिरी इंजीनियर से मिलना जो अब भी उस डोम में सो रहा है. असल में पीटर जानना चाहता था कि इंसान को किसने बनाया और इस सवाल का जवाब सिर्फ वही इंजीनियर दे सकता था. दूसरी तरफ कैप्टन जैनिक को एक अजीब हरकत महसूस होती है. फिफिल्ड का कैमरा दोबारा एक्टिवेट हो चुका था. हैरानी की बात यह थी कि जब उसकी लोकेशन ट्रैक की गई तो पता चला कि फिफिल्ड अब शिप के मेन गेट के ठीक सामने खड़ा है. जैनिक तुरंत सबको आदेश देता है. गेट खोलो और उसे अंदर लाओ. लेकिन जैसे ही गेट खुलता है, सभी की आंखें फटी की फटी रह जाती है. फिफिल्ड अब पहले जैसा इंसान नहीं रहा. वह अब एक भयानक राक्षसी रूप में खड़ा था. उसका चेहरा एक राक्षस जैसा बन चुका था. उसकी आंखों में कोई इंसानियत बाकी नहीं थी. जैसे ही एक आदमी उसकी ओर बढ़ता है, फिफिल्ड उस पर ऐसे झपटता है जैसे कोई जंगली जानवर अपने शिकार पर टूट पड़ता है. वह सबको मारने लगता है, एक जानवर की तरह. जानिक और उसकी टीम किसी तरह उससे लड़ते हैं और आखिरकार उसे जिंदा जला देते हैं. इस खतरनाक मुठभेड़ से एक और सच्चाई सामने आती है. एलिजाबेथ के अंदर जो अजीब जीव था, उसका कुछ हिस्सा फिफिल्ड के अंदर भी प्रवेश कर चुका था और उसी ने उसे एक हिंसक जानवर में बदल दिया था. अब पीटर वेलैंड, डेविड और बाकी टीम इंजीनियर से मिलने के लिए डोम की ओर रवाना हो रहे थे. एलिजाबेथ अभी भी बेहद कमजोर थी. लेकिन उसने तय कर लिया था कि वह भी उनके साथ जाएगी. वहीं कैप्टन जैनिक अब इस जगह को छोड़ने के बारे में सोच रहा था. उसने जो कुछ देखा था उसके बाद यहां रुकना उसे मौत को बुलावा देने जैसा लग रहा था. लेकिन एलिजाबेथ उसे समझाती है.
[17:36]अभी भी हमें अपने सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. वह इंजीनियर ही शायद हमें सच बता सके. फिर पीटर और डेविड सबको लेकर डोम के उस सेंट्रल रूम में पहुंचते हैं जहां एक इंजीनियर गहरी नींद में सो रहा होता है. एलिजाबेथ थोड़ी पीछे होती है और वह देखती है कि वहां कई रहस्यमयी वस्तुएं करीने से सजी हुई है. उसे एहसास होता है, यह कोई आम चीजें नहीं है. बल्कि यह हथियार हैं और बहुत खतरनाक हैं. इस बीच डेविड इंजीनियर को जगाने की कोशिश करता है. धीरे-धीरे उसकी आंखें खुलती है, लेकिन उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखते. शुरुआत में ऐसा लगता है कि वो इंसानों में रुचि ले रहा है. तभी पीटर वेलैंड आगे बढ़ता है और उसे बताने की कोशिश करता है, मैं एक साधारण इंसान नहीं हूं. मैंने अपने हाथों से एक ऐसा रोबोट बनाया है जो इंसानों से कई गुना अधिक इंटेलिजेंट है. असल में पीटर की ख्वाहिश सिर्फ एक थी अमरता. वैलेंट कॉरपोरेशन ने जो अरबों डॉलर खर्च किए थे, वह सिर्फ इसलिए ताकि पीटर उस इंजीनियर से अमर होने का राज हासिल कर सके. इंजीनियर जो हजारों सालों तक जीवित रह सकते थे. अमरता का ऐसा रहस्य थे जिसे पीटर ने किसी भी कीमत पर पाना चाहा. लेकिन जैसे ही उसने अपनी यह ख्वाहिश इंजीनियर के सामने रखी वह क्रोधित हो उठा. बिना किसी चेतावनी के उसने डेविड का सिर बेरहमी से उखाड़ दिया और पीटर पर टूट पड़ा. पीटर वहीं तड़प कर मर गया. इसके बाद इंजीनियर ने बाकी लोगों को भी एक-एक कर मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया. खौफ और खून के इस तूफान से बचने के लिए एलिजाबेथ किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली. दूसरी तरफ प्रोमिथियस के कैप्टन जैनिक और उसकी टीम को समझ आता है कि यह विशाल डोम असल में एक स्पेसशिप है. तभी इंजीनियर एक बड़े चेंबर को एक्टिवेट करता है जो स्पेसशिप का कंट्रोल सिस्टम होता है. वह अपनी सीट पर बैठता है और स्पेसशिप का रुख सीधा पृथ्वी की ओर कर देता है. दूर खड़ी एलिजाबेथ यह सब देख रही होती है. और तभी उसे सच्चाई का एहसास होता है. यह जीव धरती को तबाह करने जा रहा है. जमीन कांपने लगती है. स्पेसशिप हवा में उड़ती है और एलिजाबेथ मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागती है. वह फौरन कैप्टन जैनिक से संपर्क करती है और चेतावनी देती है कि अगर इंजीनियर को नहीं रोका गया तो वह पूरी धरती को खत्म कर देगा. लेकिन मेरिडथ को उसकी बात पर यकीन नहीं होता. वह कैप्टन से कहती है कि चलो इस स्पेसशिप को लेकर वापस धरती लौट चलते हैं. जानिक उसे केवल 60 सेकंड देता है कि अगर वो जान बचाना चाहती है तो सेफ्टी चेंबर में चली जाए. मेरिडथ समझ जाती है कि अब उसकी बात कोई नहीं मानेगा और तेजी से एक अलग चेंबर में चली जाती है जो मुख्य शिप से अलग हो सकता था. इसी दौरान इंजीनियर की स्पेसशिप पूरी ताकत के साथ हवा में उड़ रही होती है. और प्रोमिथियस भी टेक ऑफ कर लेता है. जानिक समय रहते मेरिडथ को अलग कर देता है. फिर वो और उसकी टीम एक दूसरे की आंखों में देखते हैं. मुस्कुराते हैं और अपने प्राणों की आहुति देने का निर्णय ले लेते हैं. बिना किसी और विकल्प के वह प्रोमिथियस को सीधा इंजीनियर की स्पेसशिप से टकरा देते हैं. एक विशाल विस्फोट होता है. दोनों शिप्स जलकर गिरने लगते हैं. धरती जैसे हिल उठती है. एलियन स्पेसशिप का एक विशाल हिस्सा मेरिडथ पर गिरता है और वह दर्दनाक मौत मरती है. लेकिन एलिजाबेथ किसी तरह बच जाती है, मगर उसका ऑक्सीजन खत्म होने वाला होता है. वह दौड़ते हुए स्पेसशिप की तरफ जाती है ताकि रिवील कर सके. अंदर पहुंचते ही उसे कुछ अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. अपने डर को दबाते हुए वह एक कुल्हाड़ी हाथ में लेकर आगे बढ़ती है. जब वह ऑटोमेटिक ऑपरेशन चेंबर के पास पहुंचती है तो उसके होश उड़ जाते हैं. उसके पेट से निकला अजीब सा एलियन अब इतना बड़ा हो चुका है कि एक राक्षसी शक्ल ले चुका है. वह कमरे में कैद है, लेकिन बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. तभी एलिजाबेथ को डेविड का टूटा हुआ शरीर दिखता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह अब भी बात कर सकता है. डेविड रेडियो पर एलिजाबेथ को बताता है कि इंजीनियर अभी भी जिंदा है और उसे खत्म करने आ रहा है. तभी अचानक इंजीनियर एलिजाबेथ के सामने आ खड़ा होता है. वह उस पर हमला करने ही वाला होता है कि एलिजाबेथ तुरंत पास वाले दरवाजे को खोल देती है. वहां से वह भयानक एलियन बाहर निकलता है और सीधा इंजीनियर पर टूट पड़ता है. कुछ ही पलों में वह राक्षस इतना विशाल हो चुका होता है कि इंजीनियर की ताकत भी उसके आगे बोनी पड़ जाती है. वह एलियन इंजीनियर को अपने जबड़े में दबोच लेता है और उसके शरीर में एक अजीब नुकीली चीज घुसेड़ देता है जिससे इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो जाती है. अब एलिजाबेथ इस अजनबी और वीरान ग्रह पर अकेली बची होती है. तभी डेविड उससे मदद का प्रस्ताव रखता है. लेकिन एलिजाबेथ अब भी उस पर भरोसा करने को तैयार नहीं होती. डेविड उसे यकीन दिलाता है कि वह इंजीनियर्स की भाषा पढ़ सकता है और इस ग्रह पर और भी स्पेसशिप्स हैं जिनसे वह धरती लौट सकती है. लेकिन एलिजाबेथ की आंखों में अब सिर्फ एक सवाल है. अगर इंजीनियर्स ने इंसानों को बनाया था तो फिर वह उन्हें खत्म क्यों करना चाहते थे? कुछ समय बाद एलिजाबेथ एक इंजीनियर स्पेसशिप लेकर इस ग्रह को छोड़ देती है. मगर अब उसकी मंजिल पृथ्वी नहीं सच्चाई की तलाश है. और फिल्म के आखिरी पल में एक सीन हमारे रोंगटे खड़े कर देता है. मरा हुआ इंजीनियर दिखाया जाता है जिसके सीने से एक भयानक और अजीब एलियन जन्म लेता है. एक ऐसा रूप जो आज तक किसी ने नहीं देखा और इसी रहस्यमय प्राणी के साथ फिल्म यहीं खत्म हो जाती है. दोस्तों अगर आपको भी मेरी तरह सर्वाइवल थ्रिलर और हॉरर मूवीज पसंद है तो हमारा नया चैनल मूवीवर्स थ्रिलर मिस मत करना. वहां आपको मिलेगी एक से बढ़कर एक स्पाइन चिलिंग एक्सप्लेनेशंस. चैनल की डिटेल्स नीचे पिंड कमेंट में है या फिर आप स्क्रीन पर आ रहे आइकन पर क्लिक करके भी अभी सब्सक्राइब कर सकते हैं.



