Thumbnail for How to Upload YouTube Shorts Like a PRO in 2025 ||  Shorts video kaise uplaod kare 2025 by YT DOSE

How to Upload YouTube Shorts Like a PRO in 2025 || Shorts video kaise uplaod kare 2025

YT DOSE

16m 22s2,589 words~13 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]देखो, पहले मुझे भी नहीं लगता था कि टाइम उतना मैटर करता है लेकिन जब मैं रिसर्च कर रहा था, तो मेरा नजर इस पर्पल कलर के ग्राफ पे गया फिर मुझे लगा कि अगर टाइम मैटर नहीं करता है तो ये ग्राफ किस लिए दिया गया है?
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]मैंने इस नए चैनल पे एक शॉर्ट वीडियो कुछ इस तरीके से अपलोड किया कि मेरा पहला शॉर्ट्स ही वायरल हो गया और मुझे सिर्फ एक शॉर्ट से ही 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स मिले और इस पे 80000 से ज्यादा व्यूज आ गए। और ये सब हो पाया सिर्फ सही तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करने की वजह से। ध्यान दो, मैं यहां सही तरीके से बोल रहा हूं क्योंकि जब आप शॉर्ट्स को सही तरीके से अपलोड करते हैं तो आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में पता चलता है जो सच में शॉर्ट्स को वायरल करने में काफी हेल्प करती है। शॉर्ट्स अपलोड करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। कि बस फोन उठाया, YouTube खोला, अपलोड के ऑप्शन में गए, शॉर्ट सिलेक्ट किया, म्यूजिक लगाया, अपलोड कर दिया, दैट्स इट। अगर इतना ही आसान होता, तो आपको इस वीडियो को देखने की जरूरत ही ना होता। अच्छा चलो, मैं एक लाइव एक्सपेरिमेंट करके दिखाता हूं कि एक नॉर्मल तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करना और एक प्रो तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करने में कितना फर्क होता है। इस एक्सपेरिमेंट में दो चैनल क्रिएट करूंगा जिसमें मैं एक ही सेम शॉर्ट्स को दोनों चैनल पे अपलोड करूंगा। एक पे प्रो तरीके से और एक पे नोब तरीके से अपलोड करूंगा। फिर देखेंगे कि किस पे सबसे ज्यादा व्यूज आता है। चलो एक्सपेरिमेंट स्टार्ट करते हैं। तो आप देख लो। आज का डेट है इतना और मैं चैनल क्रिएट कर रहा हूं जिसका नाम पता है मैं क्या रखने वाला हूं? मैं इस चैनल का नाम Pro Upload रखता हूं ताकि आप विदाउट एनी कंफ्यूजन के आप समझ पाओ कि किस पे मैंने प्रो तरीके से शॉर्ट्स अपलोड किया है और किस पे मैंने नोब तरीके से शॉर्ट्स अपलोड किया है और मैं इस पे प्रोफाइल पिक्चर भी ग्रीन एरो वाला अपलोड कर देता हूं। अब मैं सेकंड चैनल क्रिएट करता हूं और इसका नाम मैं नोब अपलोड रखता हूं और मैं इस पे रेड एरो वाला प्रोफाइल पिक्चर भी लगा देता हूं। देखो, अगर आपको प्रोफेशनल तरीके से चैनल क्रिएट करने नहीं आता है तो आप इस वीडियो को देख लेना। जिसमें मैंने चैनल क्रिएट करना सिखाया हूं और उस चैनल को टेस्ट करके भी दिखाया हूं कि चैनल सही से बना है या नहीं। तो आप एक बार जरूर देख लेना इस वीडियो को। ओके, बैक टू द पॉइंट, अब मैंने दो चैनल क्रिएट कर लिया। अब टाइम है इन दोनों पे शॉर्ट्स अपलोड करने का। आपको पता है मैं कौन सा शॉर्ट्स अपलोड करने वाला हूं? मैं इस वीडियो से एक पार्ट को कॉपी करूंगा और इस शॉर्ट्स वीडियो के रेशो में कन्वर्ट कर दूंगा। अब मेरे पास एक शॉर्ट्स भी है जिसे मैं दोनों चैनल पे अपलोड करने वाला हूं। अपलोड करने से पहले एक बात बता देता हूं यह शॉर्ट्स कॉपी है, दूसरा एजुकेशनल कंटेंट है जिसे इसका ऑडियंस लिमिटेड है और ऊपर से चैनल भी न्यू है तो मान कर चलिए कि अगर इस शॉर्ट्स पे 1000 भी व्यूज आ जाए, तो मैं मानूंगा कि शॉर्ट्स अपलोड करने का तरीका सही है। चलो, मैं अब दोनों पे शॉर्ट्स अपलोड कर देता हूं। एक पे एसईओ करूंगा और एक पे नहीं करूंगा। देखते हैं किस पे ज्यादा व्यूज आता है। जब मैंने कुछ दिन बाद इसका रिजल्ट देखा तो मैं हैरान हो गया। जरा आप भी देखिए जिसे मैंने नॉर्मल तरीके से शॉर्ट्स अपलोड किया था उस पे 700 व्यूज मिला और जिसे मैंने प्रोफेशनल तरीके से अपलोड किया था उसपे 15000 से ज्यादा व्यूज मिला। अब आपको समझ जाना चाहिए कि नोब और प्रो तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करने में कितना डिफरेंस होता है। अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि प्रोफेशनल तरीके में ऐसा क्या हुआ था जिससे ज्यादा व्यूज मिला? तो देखो प्रोफेशनल तरीके से अपलोड किया गया शॉर्ट्स वीडियो सही ऑडियंस को पकड़ लेता है जिससे वो शॉर्ट्स, शॉर्ट्स रिकमेंडेशन फीड में अपनी जगह बना लेता है। आपका शॉर्ट्स तभी वायरल होगा जब वो सही ऑडियंस के पास जाएगा। अगर आप गलत तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करते हैं तो आपका शॉर्ट्स उन लोगों के पास जाता है जिन्हें आपके शॉर्ट्स में कोई इंटरेस्ट नहीं होता है। जिससे वो लोग बस स्वाइप पे स्वाइप करते जाते हैं जिससे आपका शॉर्ट्स का स्वाइप रेट बढ़ जाता है जिससे youtube एल्गोरिथम आपके शॉर्ट्स को शॉर्ट्स रिकमेंडेशन फीड से बाहर करके सर्च फीड में भेज देता है जहां लोग उसे सिर्फ सर्च करके ही देखते हैं और ऑडियंस भी बहुत कम होता है वहां पे और इससे आपके शॉर्ट पे बहुत बुरा असर पड़ता है जिससे एक अच्छा शॉर्ट्स होते हुए भी वायरल नहीं हो पाता, क्योंकि शॉर्ट्स ने गलत ऑडियंस को पकड़ लिया। तो आज के वीडियो में आप यही सीखेंगे कि शॉर्ट को कैसे अपलोड करें ताकि वो सही ऑडियंस के पास जाए जिससे लॉन्ग टाइम तक शॉर्ट्स रिकमेंडेशन फीड में बना रहे और वायरल होता रहे। ओके, सबसे पहले आपके दिमाग में जो लोगों ने डाउट्स एंड मिथ्स पैदा किए हैं ना उनको पहले निकाल के फेंकना पड़ेगा क्योंकि जब तक दिमाग में मिथ होगा तब तक शॉर्ट्स वायरल करने का सिस्टम आपको समझ में नहीं आएगा। ओके, आपके मन में फर्स्ट डाउट ये होता है कि शॉर्ट्स को फोन से अपलोड करना सही है या लैपटॉप से? तो देखो अगर शॉर्ट्स वीडियो को साइड से देखें तो यहां पे फोन विन करता है बिकॉज़ फोन में आप कस्टम थंबनेल चूज कर सकते हैं जो आप लैपटॉप में नहीं कर सकते हैं और शॉर्ट्स में थंबनेल यूज करना कितना जरूरी है और कितना फायदेमंद है आपको कुछ देर में मैं बताता हूं बस इतना समझो कि शॉर्ट्स के लिए फोन से ही अपलोड करना सबसे बेस्ट होगा। सेकंड डाउट ये होता है कि कौन सा ऐप यूज करे शॉर्ट्स अपलोड करने के लिए? Youtube ऐप, वाटी स्टूडियो या Google Chrome? देखो, यहां पे youtube ऐप का यूज करना ही करना है। अब रही बात वाटी स्टूडियो या Google Chrome की तो यहां पे आप वाटी स्टूडियो का यूज करो क्योंकि जो आप Google Chrome पे कर सकते हैं वो सभी आप वाटी स्टूडियो पे भी कर सकते हैं। तो शॉर्ट्स अपलोड करने के लिए हम youtube ऐप एंड वाटी स्टूडियो का यूज करेंगे। नेक्स्ट डाउट ये होता है कि शॉर्ट्स अपलोड करने का बेस्ट टाइम क्या होता है? देखो, पहले मुझे भी नहीं लगता था कि टाइम उतना मैटर करता है लेकिन जब मैं रिसर्च कर रहा था, तो मेरा नजर इस पर्पल कलर के ग्राफ पे गया फिर मुझे लगा कि अगर टाइम मैटर नहीं करता है तो ये ग्राफ किस लिए दिया गया है? फिर मुझे रहा नहीं गया। फिर मैं इस ग्राफ पे रिसर्च करना शुरू कर दिया। फिर मुझे कुछ मिला। मुझे मिला कि ये आम ग्राफ नहीं है। आपके वीडियो वायरल होगा या नहीं, इसमें इस ग्राफ का भी हाथ होता है। सबसे पहले आप इस ग्राफ को समझो। इस ग्राफ का काम है आपकी ऑडियंस कब एक्टिव है यानी ऑनलाइन है ये बताना। देखो जहां डार्क पर्पल दिखा रहा है उस टाइम कम लोग एक्टिव है और जहां लाइट पर्पल दिख रहा है उस वक्त ज्यादा लोग एक्टिव है। यहां पे उस ऑडियंस की बात किया जा रहा है जो आपके वीडियो को देखते हैं चाहे आपके चैनल को सब्सक्राइब किए हो या ना किए हो, बस आपको देखते हो। जैसे देखो मंडे की रात 12:00 बजे से लेकर देखो यहां 00 का मतलब रात के 12:00 बजे हैं। तो रात के 12:00 बजे से लेकर सुबह के 6:00 बजे तक पूरा डार्क है। इसका मतलब बहुत कम लोग एक्टिव हैं क्योंकि ये सोने का टाइम होता है ना। अब सुबह के 6:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक कम डार्क है। इसका मतलब पहले से थोड़ा ज्यादा लोग एक्टिव हुए हैं और दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक कुछ ज्यादा लोग एक्टिव नहीं है क्योंकि सब अपने-अपने काम पे लगे हैं इसलिए ज्यादा लोग एक्टिव नहीं है। अब देखो शाम के 6:00 बजे से लेकर रात के 8:00 और 9:00 बजे तक लोग ज्यादा एक्टिव है। ऐसे ही आप सभी दिन का देख सकते हैं कि कौन से दिन में कितने बजे सबसे ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं। आपको सभी दिन का डाटा मिल जाएगा। जैसे संडे को सबसे ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं। आप देखो कितना ज्यादा पर्पल कलर है। और हां, ये ग्राफ आपको तभी दिखाई देगा जब आपके वीडियो पे कुछ व्यूवर्स आ जाएंगे और वीडियो अपलोड करते टाइम कुछ दिन हो जाएंगे तब ये ग्राफ आपको दिखाई देगा। तो अगर आप न्यू है तो आप इस ग्राफ को देख लो आप इसी ग्राफ को देख के अपलोड करना वीडियो। अगर कुछ समझ में ना आए तो मेरा मानो शाम के 7:00 से 8:00 बजे अपलोड कर देना बिकॉज़ इस टाइम पे काफी लोग एक्टिव होते हैं जिससे ज्यादा चांस है कि आपके शॉर्ट्स ज्यादा लोगों के पास पहुंचे। अगर आपने बिना इस ग्राफ के देखे ऐसे टाइम पे शॉर्ट्स अपलोड करते हैं जिस टाइम पे आपकी ऑडियंस बहुत कम एक्टिव है, उस टाइम पे पता है आपके शॉर्ट्स के साथ क्या-क्या होता है? youtube का एल्गोरिथम आपके शॉर्ट्स वीडियो को कुछ न्यू ऑडियंस के पास भेजता है और youtube चेक करता है कि इस वीडियो को कितने लोगों ने स्वाइप किया और कितने लोगों ने देखा और कितने लोगों ने इंगेज किया यानी लाइक कमेंट सब्सक्राइब किया। और यह बात याद रखना जब-जब आपका शॉर्ट्स पहली बार न्यू ऑडियंस के पास जाता है तब-तब आपके स्वाइप रेट बढ़ता है और व्यूज रेट घटता है क्योंकि जिस ऑडियंस के पास जाएगा उसके लिए आप अनजान हो उसको नहीं पता कि आपकी वीडियो की क्वालिटी कैसी है जिसके वजह से अगर उसको जरा सा भी बोरिंग फील हुआ तो वो स्वाइप कर देगा और youtube एल्गोरिथम को स्वाइप बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लेकिन फिर भी मान लो अगर न्यू ऑडियंस ने आपके शॉर्ट्स पे 90 पर व्यूअर रेट देता है और मिनिमम 15 पर लोगों ने लाइक कमेंट किया है तो कोई दिक्कत की बात नहीं है। आपके शॉर्ट्स एल्गोरिथम को गुड सिग्नल देगा और आपके शॉर्ट्स को एल्गोरिथम और लोगों के पास भेजेगा देन और लोगों के पास और लोगों के पास ऐसे करते-करते आपके शॉर्ट्स वायरल हो जाएगा। लेकिन जरा सोचो अगर न्यू ऑडियंस जिसे पहली बार ने youtube ने आपके शॉर्ट्स को दिखाया था अगर उसने आपके शॉर्ट्स को नहीं देखता ज्यादातर लोगों ने स्वाइप कर दिया होता तो पता आपके शॉर्ट्स के साथ क्या होता? जब आपकी ऑडियंस एक्टिव होगा तो उनमें से ज्यादा लोगों के पास आपके शॉर्ट्स सजेस्ट ही नहीं होगा क्योंकि youtube को लगेगा कि ये वीडियो उतना खास नहीं है। इसीलिए आपके शॉर्ट्स को आपके ही ऑडियंस में बहुत कम लोगों के पास भेजेगा। अगर इन सब ने अच्छा खासा इंगेज किया आपके शॉर्ट्स के साथ तब जाके youtube एल्गोरिथम उस शॉर्ट्स पे दोबारा ट्रस्ट दिखाएगा और धीरे-धीरे एक्सपेरिमेंट करते हुए वायरल करेगा। तो शॉर्ट में समझो अगर आपने ऐसे टाइम पे शॉर्ट्स को अपलोड किया जिस टाइम पे आपकी ऑडियंस एक्टिव नहीं है तो youtube न्यू व्यूवर्स के पास आपका शॉर्ट्स भेजकर ये टेस्ट करता है कि आपका शॉर्ट कैसा है। अब मान लो आपने इस ग्राफ को देखा और जिस टाइम पे ज्यादा ऑडियंस एक्टिव है उस टाइम पे शॉर्ट्स अपलोड किया तो youtube आपके शॉर्ट्स को सबसे पहले आपके एक्टिव व्यूवर्स के पास भेजेगा जो आपके वीडियो को पहले से ही देखता है और वो लोग तो आपके वीडियो का वेट ही करते हैं और जब आपके शॉर्ट्स ऐसे ऑडियंस तक जाएगा जहां आपके शॉर्ट्स को फुल सपोर्ट मिलेगा। स्वाइप रेट ना के बराबर होगा, लाइक भर-भर के होंगे कमेंट भी भर-भर के होगा और youtube एल्गोरिथम को यही तो चाहिए। youtube एल्गोरिथम को गुड सिग्नल मिलेगा और वो वीडियो को जितना ज्यादा हो सके उतना लोगों के पास भेजेगा। वो तब तक भेजता जाएगा जब तक आपके कैटेगरी का ऑडियंस खत्म ना हो जाए। तो ट्राई करिए कि जब आपके ऑडियंस एक्टिव हो तब शॉर्ट्स को अपलोड करने की और यह बात याद रखना अगर आपका शॉर्ट्स बहुत अच्छा है तो वो किसी भी टाइम पे अपलोड करने से वायरल हो जाएगा क्योंकि जब आपका शॉर्ट्स अच्छा होता है तो न्यू ऑडियंस भी अच्छा इंगेज करता है आपके शॉर्ट्स के साथ। लेकिन अगर वो उतना अच्छा नहीं है तो ट्राई करिए कि जब आपके ऑडियंस एक्टिव हो तब अपलोड करने की जिससे इनिशियल बूस्ट आपको मिल जाएगा और वो धीरे-धीरे वायरल होता जाएगा। तो आपको पता चला कि इस ग्राफ का भी हाथ होता है आपके शॉर्ट्स को वायरल करने में। तो इसे हल्के में मत लो।

[13:03]नेक्स्ट डाउट ये है कि क्या शॉर्ट्स वीडियो में भी एसईओ करना चाहिए? सच कहूं तो आजकल एसईओ करना बहुत जरूरी है। एसईओ ही तो है जो आपके शॉर्ट्स को बूस्ट करता है। न्यू चैनल पे एसईओ कैसे करना है मैं आपको आगे बताऊंगा जब एक शॉर्ट्स को अपलोड करके दिखाऊंगा। नेक्स्ट डाउट ये है कि म्यूजिक लगाएं या बिना म्यूजिक के अपलोड करें? ये सबसे बड़ा मिथ है। न्यू क्रिएटर करते क्या हैं वायरल म्यूजिक ढूंढते हैं और उसे अपने शॉर्ट्स में ऐड करके अपलोड कर देते हैं। फिर देखते हैं तो जीरो व्यूज मिला या सात-आठ व्यूज में ही निपट जाता है। देखो म्यूजिक यूज करना आपके शॉर्ट्स को वायरल भी करा सकता है और जीरो व्यूज भी ला सकता है और ये आपको भी पता है कि म्यूजिक यूज करने से शॉर्ट्स वीडियो वायरल होता तो आजकल सभी शॉर्ट्स वायरल होते। म्यूजिक को कब यूज करना है मैं आपको शॉर्ट्स अपलोड करते टाइम बताऊंगा ताकि आप अच्छे से समझ पाओ। ओके, नेक्स्ट डाउट ये है कि क्या फर्स्ट शॉर्ट्स वायरल नहीं हुआ तो क्या चैनल डेड है? ये प्रॉब्लम सभी के साथ होता ही है चाहे वो कोई भी हो जब आप न्यू चैनल क्रिएट करते हैं और उस पे एक शॉर्ट्स वीडियो अपलोड करते हैं और वो वायरल नहीं हुआ तो आपको लगता है कि ये चैनल ही खराब है बट ऐसा नहीं होता है। youtube आपके हर एक शॉर्ट्स पे एक्सपेरिमेंट करता है जैसे आपके फर्स्ट शॉर्ट्स पे करता है। तो ये मत सोचिए कि youtube आपके पहले शॉर्ट्स से ही आपके चैनल को जज कर लेता है अच्छा है या नहीं। आपने देखा होगा किसी का पहला शॉर्ट्स ही लाखों में व्यूज ले आता है और जब दूसरा शॉर्ट्स अपलोड करता है तो वो कुछ ही व्यूज ला पाता है। और कुछ लोगों का पहला शॉर्ट्स 100-200 व्यूज लाता है और उसका अगला शॉर्ट्स कमाल कर देता है। तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एल्गोरिथम को डिजाइन ही ऐसा किया गया है कि वो हर एक शॉर्ट्स वीडियो पे एक्सपेरिमेंट कर सके। ये मत सोचिए कि आपका सब्सक्राइबर्स लाखों में तब आपका व्यूज भी लाखों में आएगा नहीं वो आपके शॉर्ट्स को एक्सपेरिमेंट करते हुए आगे बढ़ाता है। तो पहला शॉर्ट्स वायरल हो या ना हो आपका चैनल बिल्कुल सही है। अगर आपने चैनल को सही से क्रिएट किया है तो अगर नहीं किया है तो कर लेना। वीडियो का लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दिया हूं। कितने शॉर्ट्स अपलोड करें जिससे मेरा वीडियो वायरल होने लगेगा? ये सवाल हर किसी के मन में आता है जिसका जवाब मैं शॉर्ट्स वीडियो को अपलोड करने के बाद लास्ट में बताऊंगा। चलो, अब चलते हैं एक शॉर्ट्स को अपलोड करने। अपलोड करने से पहले ये तीन काम को करके आओ पहले। पहला youtube को अपडेट चेक करो। यहां अपडेट लिखा है तो अपडेट करो। ओपन लिखा है तो ठीक है। देन वाटी स्टूडियो को भी अपडेट करो। अगर आपने चैनल को सही से क्रिएट किया है तो ठीक है नहीं किया है तो पहले क्रिएट करके आओ। इतना काम हो जाए तब आप रेडी हो शॉर्ट्स अपलोड करने के लिए।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript