Thumbnail for #babyshorts by EB SURAJ

#babyshorts

EB SURAJ

57s209 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]क्या तुमने सोचा अगर हम इंसान बंदरों से बने हैं तो आज भी बंदर मौजूद क्यों हैं? ये इंसान क्यों नहीं बने मतलब इनके पास ऑफर आया था इन्होंने मना कर दिया। नहीं भैया हम तो नंगे ही घूमेंगे। देखो अगर तुम लाखों करोड़ों साल पीछे जाओ तो तुम्हें पता चलेगा कि हमारा कोई एक पूर्वज नहीं है। कई सारे पूर्वज हैं। और अगर तुम और पीछे जाओ तब तुम्हें पता चलेगा कि हम सबका एक ही पूर्वज है और वो है ये जहां से लाइफ चालू हुई। आज से लगभग 4 बिलियन साल पहले उसके बाद धीरे-धीरे इवोल्यूशन होता गया और जो जिंदा रह पाया वो आगे बढ़ता चला गया। फिर एक समय ऐसा आया जब हमारे पूर्वज पेड़ों पर भी रहा करते थे और जमीन पर भी रहते थे। अब इनमें से कुछ ग्रुप हमेशा के लिए जमीन पर रहने लग गए और कुछ हमेशा के लिए पेड़ों पर। जो जमीन पर आ गए वो इवोल्यूशन के साथ इंसान बन गए और जो पेड़ पर थे वो बंदर बन गए। यानी हम बंदरों से नहीं बने पर बंदरों का और हमारा पूर्वज एक ही था। ऐसा समझो कि बंदर हमारे दादाजी नहीं है कजन है छोटा भाई है अपना और हम दोनों के पूर्वज एक ही हैं।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript