Thumbnail for सोना मिला… लेकिन कीमत बहुत भारी थी by MOVIES ADDA

सोना मिला… लेकिन कीमत बहुत भारी थी

MOVIES ADDA

1m 3s232 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]जब इस लड़के ने एक टहनी से धीरे से पानी की सतह को छुआ, अगले ही पल वो टहनी सोने में बदल गई। सोने का रंग तेजी से पूरी टहनी में फैलने लगा। टॉम घबरा गया और तुरंत टहनी वापस तालाब में फेंक दी। उसी पल उसे समझ आया कि ये पानी हर चीज को सोने में बदल सकता है। सैनिकों के हथियार और ढालों पर सुनहरी चमक फैल गई, लेकिन तालाब में पड़ी तलवार बिल्कुल नहीं बदली। हैरान होकर टॉम ने अपनी तलवार उठाई और उसे भी आजमाया। तलवार भी सोने में नहीं बदली। वजह जानने के लिए उसने एक सीप उठाई। जैसे ही उसने उसे पानी से छुआ, वो तुरंत खरे सोने में बदल गई। अब टॉम को पानी का राज समझ आ गया। अचानक उसे बाहर मौजूद अपने दोस्त की याद आई और उसके दिल में एक अजीब सा डर भर गया। उधर जेरी घाटी में खजाना खोद रहा था। चमकते हुए सोने के टुकड़े देखकर उसकी आंखें लालच से चमक उठी। वो पूरी तरह पागल सा होकर खोदने लगा। इसी बीच उसकी नजर एक सुनहरी कंगन पर पड़ी। बिना सोचे उसने उसे पहन लिया। अचानक उसके चारों तरफ धुएं जैसा धुंधला बादल उठने लगा। कुछ ही पल में वो पूरी तरह उस धुएं में घिर गया। जब उसके साथी वहां पहुंचे, तो जमीन पर सिर्फ एक जला हुआ जूता पड़ा था। जेरी कहीं दिखाई नहीं दे रहा था।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript